महेंद्र प्रसाद, सहरसा
बख़्तियारपुर थाना के बलवाहाट बाजार में करीब 8.30 बजे रात्रि बाइक सवार तीन झपट्टामार गिरोह ने राज डिजिटल & काजल फ़ोटो स्टेट के प्रोपराइटर विभूति गुप्ता का मोबाइल झपट कर भाग गए. वे अपनी दुकान के सामने सड़क किनारे मोबाइल से बात कर रहे थे . श्री गुप्ता ने फौरन अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर गिरोह का पीछा किया. झपट्टामार गिरोह बलवाहाट,शंकरपुर.कांठो, सिंगरौली,चपराममोड़ के रास्ते मटिहानी गांव- सहरसा की दिशा में तेज रफ्तार से भागे. लेकिन बाइक मटिहानी गांव के दक्षिण सड़क पुल पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पानी से भरे गड्ढे में चली गई.अंधेरा का फायदा उठाकर तीनों अपराधी बाइक छोड़ फरार हो गए.घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने पर चौकीदार ने गड्ढे से बाइक निकाल ओपी पर ले गई. उजली रंग की अपाची बाइक का नंबर बी.आर.19 के-2379 तथा प्लेट पर बाबा लिखा हुआ है। पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर जाँच कर रही है। इस बावत बलवाहाट ओपी अध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया कि बरामद गाड़ी का डिटेल्स पता किया जा रहा है। जिस आदमी का मोबाइल लुटा गया है उनके द्वारा अभी तक आवेदन नही दिया गया है। लुटेरा का जल्दी ही उदभेदन किया जाएगा।
शनिवार, 30 सितंबर 2017
झपट्टा मारकर रुपये छीनकर भाग रहे गिरोह गिरा पूल में, भागे गाड़ी को छोड़कर
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान
बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक: आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...
-
एएनएम नाइटी में, बेड पर चादर गायब, कमरे में बिखरी दवाएं — सांसद की फटकार, कोसी के भीतर स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी कोशी बिहार टुडे | सहरसा प...
-
अधिकारियों की चुप्पी भी कम रहस्यमय नही। मची है नगर में योजनाओं की लूट कोशी बिहार टुडे। सहरसा जिले के नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर द्वारा वर्...
-
बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक: आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...