मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

उच्च विद्यालय सिमरी बख़्तियारपुर के मैदान पर दहाड़े पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
कहा थाना हो या कार्यालय बिना घुस का नही होता है गरीब का काम
केंद्र सरकार लगी है गरीबी नही गरीब को मिटाने में

महेंद्र प्रसाद, सहरसा

उच्च विद्यालय सिमरी बख़्तियारपुर के मैदान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर दहाड़। कहा जनादेश का अपमान करने वालो को जनता कभी माफ नही करेगा। कोसी क्षेत्र पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि कोसी उनका दूसरा घर है. यहां के लोगों ने उनके परिवार को काफी कुछ दिया है. बीते चुनाव में क्षेत्र की जनता ने लालू प्रसाद को जनादेश दिया था. हमारे नीतीश चाचा ने जनादेश के साथ धोखा किया है. चाचा अच्छे नहीं हैं. संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दूसरे चरण में सिमरी बख़्तियारपुर के मैदान में भीड़ देख गदगद तेजस्वी यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार को जमकर कोसा।
 मोदी से लेकर नीरव मोदी तक देश की जनता का रुपया लेकर विदेश भाग गया है।प्रधानमंत्री समय रहते सुशील मोदी का पासपोर्ट जब्त कर लें, वह भी विदेश भाग सकते हैं। राजद नेता तेजस्वी ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला, बियाडा घोटाला सभी से जुड़े होने का आरोप लगाया।ऐसे में सरकार समय रहते इन पर कार्रवाई करने की बजाय लालू यादव व उनके परिवार को प्रताड़ित करने में लगी हुई है।
राजद नेता ने कहा कि मैं आपका बेटा, भतीजा, भाई हूं। राज्य में गरीब व पिछड़े की सरकार बनाने के लिए सभी को साथ आने की आवश्यकता है।अभी नहीं जागरूक बनेंगे तो यह सरकार अब आपकी मिट्टी व बालू पर भी प्रतिबंध लगा जेल भेजेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे नेता गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी की पूरी सीबीआइ व इडी को लालू यादव के परिवार के पीछे लगायी हुई है। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है।आम आदमी को इनकम टैक्स एवं छोटे से बड़े अधिकारी आरसीपी टैक्स देकर जनता का शोषण कर रहे हैं.

संविधान बदलने की है साजिश
तेजस्वी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में सक्रिय सामंतवादी ताकत संविधान को बदलने की साजिश कर रही है।जबकि बिहार व केंद्र में सत्ता भोग रहे तथाकथित लोगों का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं है, वे देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रहे है। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संविधान में मिले आरक्षण को बंद करने की वकालत कर रहे हैं। इस घड़ी में सभी म
जदूर, किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, दलित को एकजुट होकर लालू यादव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि लालू जी शेर हैं व मैं उस शेर का बेटा होने के नाते आपको विश्वास दिलाता हूं कि कभी भी आपके विश्वास व विचारधारा से समझौता नहीं करूंगा।

पहले 15 लाख दो, फिर बेचेंगे पकौड़ा
पीएम मोदी के पकौड़ा वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं से पकौड़ा बेचने की अपील कर रहे हैं, जबकि उन्होंने देश के लोगों से 15 लाख रुपया देने का वादा किया था।सरकार पहले अपना वादा पूरा करे, इसके बाद ही पकौड़ा बेचेंगे। मौके पर राजद के राजद जिलाध्यक्ष ज़फर आलम, बरारी विधयाक नीरज कुमार, राजद के लोकसभा उम्मीदवार कृष्णा यादव,  राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा, विधायक अरुण यादव, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, अब्दुल गफूर,  कुमारी कृष्णा यादव,  शरद गुट के जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, सिमरी बख़्तियारपुर राजद अध्यक्ष हेलाल अशरफ, युवा अध्यक्ष बिपिन कुमार, सलखुआ मुखिया मिथलेश विजय, युवा अध्यक्ष रणवीर यादव, गुंजन देवी, अभय भगत,  सहित अन्य ने भी सभा को संबोधित किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन परिसर में हुआ वृक्षारोपण। कोशी बिहार टुडे, सहरसा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलखुआ ...