सोमवार, 16 जुलाई 2018

अपनी मांगो के समर्थन में साक्षरता कर्मी ने दिया धरना
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय सिमरी बख्तियारपुर में  साक्षरता कर्मी द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रखंड कार्यक्रम समन्वेयक संजय कुमार ने किया। एक  मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियार पुर दिया गया ।   एसडीओ को सोपे ज्ञापन में कहा गया है कि  साक्षरता कर्मी सेवा अस्थाई किया जाये। 22 माह का लंबित मानदेय भुगतान किया जाये।  जनशिक्षा निर्देशक के पत्रांक 1199 को अभिलंब निरस्त क्या जाये ।पंचायत लोक शिक्षा समिति एवं प्रखंड लोक शिक्षा समिति के कार्यालय को भुगतान किया जाये। धरना में जिला कार्यक्रम  सवन्यक अमीर राम,  प्रखंड समन्वयक संजय यादव,  उपेन्द्र राम , रामचंद्र यादव   प्रेरक इंद्र भूषण कुमार, ज्योतिष ठाकुर  , साजिद इकबाल अरविंद यादव , कम्लेशरी प्रसाद ,रामनरेश राम ,सुरेश यादव  रिता देवी , ममता देवी  , जुली कुमारी , नरेश यादव उधब यादव अब्दुल करीम, राज कुमारी आदि उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन परिसर में हुआ वृक्षारोपण। कोशी बिहार टुडे, सहरसा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलखुआ ...