मंगलवार, 17 जुलाई 2018

3 महीने बाद भी मासूम के हत्यारे घूम रहा है खुलेआम
9 मई 18 को कनरिया ओपी क्षेत्र के मोहराघाट के समीप 12 वर्षीय छात्र की लगा रेत हत्या कर दी गई थी
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी क्षेत्र के खगड़िया जिले के मोहराघाट सीमावर्ती इलाके रामनगर के समीप 9 मई 18 को एक मासूम छात्र कुम्हा कुमार के हत्या के नामजद आरोपी को  पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपीगण खुलेआम इलाके में नजर आते हैं। साथ ही मृतक के पिता को धमकी दे केश मेल करने की बात कहते हैं, नही तो बेटे की तरह ही पिता एवं परिजनों को जान मारने की घमकी दे रहा है।
इस संबंध में मृतक के पिता खगड़िया जिले के मोहराघाट परास टोला तिरासी निवासी कैलाश चौधरी ने आईजी दरभंगा सहित विभिन्न वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

 आवेदन में कहा गया कि इस हत्या कांड के नामजद आरोपी ओपी जयसवाल के पुत्र ललन जयसवाल, दशरथ जयसवाल,आनंदकांत साह,शिव साह, अरूण साह,डा राहुल कुमार एवं पांच अज्ञात लोगों के द्वारा रूपए के बल पर स्थानिय पुलिस को मेल में ले लिया, जिसकी वजह से ये लोग खुलेआम घूमते है और धमकी देते हैं कि केश मेल करो।
दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उपरोक्त लोग एक गिरोह संचालित कर रखा है हत्या, अपहरण सहित अपराधीक बारदातें करना इनलोगो के लिए आम बात है। अगर जल्द हत्यारोपी को पुलिस हिरासत में नहीं लेगी तो कभी मेरे व परिजनों की हत्या कर सकता है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी से पुछे जाने पर बताई कि दोनो जिला की पुलिस नामजद आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्दी ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने पांच बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान देने की कोशिश

  तीन की हालात में थोड़ी सुधार, दो की हालत अब भी गंभीर, घटना का कारण घरेलू विवाद कोशी बिहार टुडे, सहरसा जिले के बनमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मो...