रविवार, 9 अक्तूबर 2022

मटेश्वर मंदिर को 2 साल 10 माह में 23 लाख रुपए की हुई आमदनी बैठक कर न्याय समिति ने आय-व्यय का ब्यौरा किया सार्वजनिक

 निर्माणधीन मंदिर मद में 32 लाख रुपए हुआ चंदा, अब तक 36 लाख हुआ खर्च

कोशी बिहार टुडे, सहरसा 



 प्रखंड के बलवाहाट कांठो स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर मंदिर न्यास समिति ने 2 साल 10 माह के कार्यकाल में हुए आमदनी व खर्च का ब्यौरा बैठक आयोजित कर सार्वजनिक किया है। अपने कार्यकाल में कुल 23 लाख 6 हजार 588 रूपए की आमदनी हुई है वहीं 17 लाख 93 हजार 875 रूपए खर्च हुए जबकि कुल बचत 5 लाख 12 हजार 773 रूपए हुए। 

रविवार को मंदिर प्रांगण में मंदिर न्यास समिति की एक बैठक अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव की अगुवाई में आयोजित की गई जिसमें आय व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक कर मंदिर प्रांगण में लगने वाले स्थाई दुकानदार का भाड़ा भी तय किया गया। 

पूर्व विधायक सह अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार यादव ने बताया कि नई कमेटी को वर्ष 2019 के दिसंबर माह में चार्ज मिला। पुरानी कमेटी ने करीब पौने दो लाख रुपए छः वर्ष के कार्यकाल का जमा किया। उन्होंने बताया कि नई कमेटी ने दिसंबर 2019 से दिसंबर 2020 के एक वर्ष में विवाह पंजीकरण, मुंडन संस्कार, गाड़ी पुजन, दान पेटी एवं विषेश दान काउंटर लगा कर कुल आमदनी 2 लाख 50 हजार 357 रूपए किया जबकि इस वर्ष मटेश्वर महोत्सव सहित अन्य कार्यक्रम कर 3 लाख 22 हजार 370 रूपए खर्च किया। 

उसी प्रकार जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 में 5 लाख 02 हजार 102 रूपए की आमदनी की। वही जनवरी 2022 से सितंबर 2022 तक कुल 8 लाख 12 हजार 529 रूपए की आमदनी की। उन्होंने अपने 2 साल 10 माह के पुरे कार्यकाल का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया। 

उन्होंने बताया कि दो साल 10 माह में कुल 23 लाख 06 हजार 588 रूपए की आमदनी हुई जिसमें दो मटेश्वर महोत्सव 2020 एवं 2021, न्याय समिति पटना को टैक्स के रूप में 1 लाख 10 हजार एवं मंदिर में वेतनमान पर रहने वाले स्वीपर की 96 हजार सहित अन्य खर्च करीब 17 लाख 93 हजार 875 खर्च किए। इस प्रकार शुद्ध आमदनी के रूप में 5 लाख 12 हजार 773 रूपए जमा हुए। 

उन्होंने निर्माणधीन मंदिर मद का ब्यौरा देते हुए बताया कि 52 लाख रुपए चंदा का रसीद काटा गया जिसमें नगद 32 लाख रूपए प्राप्त हुए बाकी विभिन्न चंदा देने वालों के यहां बकाया बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक मंदिर निर्माण में 36 लाख 31 हजार 998 रूपए खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए अब चक विभिन्न लोगों ने 29 हजार 500 ईट, 429 बैग सिमेंट बोरी, 5 टेलर बालू एवं 1 टेलर गिट्टी प्राप्त हुआ है। 

उन्होंने बताया कि मचेश्वर महोत्सव 2022 सरकारी राशि से हुई थी। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए मंदिर निर्माण में बढ चढ कर दान देने की अपील करते हुए कहा कि मंदिर ऐतिहासिक बनेगा। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मौके पर न्यास समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सचिव जगधर यादव, डाक कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत,  महम्मदपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव, कांठो मुखिया भोलेंद्र राय, पिंकू यादव, धर्मवीर सिंह, सरपंच महेश ठाकुर, ब्रह्देव तांती, अरविंद यादव, रामप्रवेश राय, कृष्ण कन्हैया, सौरभ कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...