गुरुवार, 8 सितंबर 2022

तीन बच्चे के बाप ने रचाया दो बच्चे की मां से शादी, पहली पत्नी बच्चे के साथ पहुंची थाना, पति को भेजिए जेल

तीन माह से लापता पति को खोजने के लिए पत्नी खर्च कर दी बीस हजार, मिला तो शौतन थी साथ

कोशी बिहार टुडे, सहरसा 



तीन माह पहले प्रदेश कमाने गए पति को खोजने में आवास योजना से मिले बीस हजार रुपए खर्च कर दी एक तीन बच्चे की मां, जब पति मिला तो उसके साथ शौतन देख पीड़िता पुलिस से गुहार लगाने बख्तियारपुर थाना पहुंच गई। इस संबंध में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र के कुर्रसंडी दियारा निवासी उपेन्द्र पासवान की पुत्री उषा देवी की शादी करीब दस साल पहले बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद वार्ड नं एक जमेदार पासवान के पुत्र जीतू पासवान के साथ हुआ था। शादी के बाद इस दम्पत्ति को दो पुत्र एवं एक पुत्री हुआ। 

पति कमाने अन्य प्रदेश आया जाया करता था। तीन माह पहले पत्नी व बच्चों के साथ प्रदेश कमाने गया। वहीं पत्नी को अपने मां के पास छोड़ पति दुसरे जगह कमाने चला गया। कुछ दिनों तक पति से सम्पर्क नहीं होने पर पत्नी वापस सिटानाबाद आ गई। यहां बच्चों के साथ जीवन बसर करने लगी। कुछ दिनों तक पति से सम्पर्क नहीं होने पर पत्नी उषा देवी ने पति को खोजने के करीब बीस हजार रुपए खर्च कर दी। 

चार दिन पहले पति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुआ तो उषा देवी भौचक रह गई। पति ने सहरसा के आरण बिशनपुर निवासी सुनीता देवी नामक महिला से दुसरी शादी कर उसके साथ रहने लगी। उषा देवी ने बताया कि वह महिला भी शादी शुदा है उसको भी पति व बाल बच्चे है। उषा देवी ने पुलिस को कहा हुज़ूर मेरे रहते शौतन लाया है, ना ही मुझे खर्चा पानी देखा है मुझे इंसाफ दिलाएं। 

इस संबंध में बख्तियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है।

सोमवार, 22 अगस्त 2022

सूदखोर योगी ठीकेदार पर अब तक करवाई नही, सूद की रुपए के लिया किया था प्रताड़ित, जहर खा कर लिया जीवन लीला समाप्त

महाजन के कर्ज तले दबे शख्स ने जहर खाकर कर लिया आत्महत्या, बार-बार सुद पर लिए रूपए को लेकर महाजन करते थे तंग तबाह

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सूद पर महाजन से लिए कर्ज के रूपए लौटने से अस्मर्थ व रूपए के लिए लगातार मिल रहे दबाव में आकर नगर परिषद क्षेत्र के सैनीटोला में एक 35 वर्षीय शख्स सदानंद ठाकुर ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वहीं मृतक के परिजनों ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सदानंद ठाकुर गरीबी की वजह से परेशान रहता था। इधर उधर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इस बीच कई लोगों से सुद पर रूपए लेकर रखा था। बताया जा रहा है कि सुद पर लिए रूपए का कर्ज दिन व दिन बढ़ते जा रहा था। कर्ज देने वाले महाजन आए दिन तगादा करते रहता था।

कुछ दिनों से सैनी टोला के ही योगेन्द्र यादव उर्फ योगी ठीकेदार से लिए कर्ज के रूपए के लिए योगी बार बार तगादा करते चले आ गया था। रविवार सुबह भी कर्ज के रूपए के लिए योगी ठीकेदार घर पहुंच तगादा करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है इससे पहले भी वह उसके बाद गाली-गलौज व मारपीट तक किया था। 

रविवार सुबह तगादा बाद वह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला। कुछ देर बाद गांव में ही एक स्थान पर वह बेहौशी की हालत में देखा गया। आनन फानन में परिजनों ने सदानंद ठाकुर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर लाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से सहरसा रेफर कर दिया ‌। सहरसा ले जाए जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि योगी ठीकेदार रूपए के लिए बार बार तंग तबाह करते रहता था। उसका पति काफी टेंशन में कर्ज को लेकर रहता था। रविवार सुबह भी योगी घर पर आकर गाली गलौज किया था। उसके बाद ही उसका पति घर से निकला तो फिर घर उसका शव ही आया। मृतक सदानंद ठाकुर को दो पुत्र हैं जिसमें प्रियाशु का उम्र करीब 12 साल है जबकि छोटे पुत्र प्रिंस की उम्र 10 साल है। परिवार का एक मात्र कमाउ शख्स की मौत से दो बच्चों सहित पत्नी पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है। इधर दबंग सूदखोर ठिकेदार के खिलाफ अभी तक करवाई नही किया गया है। पीड़ित परिवार के घर में अकेला कमाने वाला था मृतक। 

बुधवार, 17 अगस्त 2022

सहरसा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्स्प्रेस अब बरौनी नही जायेगी, बायपास बरौनी से सीधे पटना

एक घंटे की समय की होगी बचत, 1 अक्तूबर से नए रूट पर चलेगी ट्रेन

कोसी बिहार टुडे, सहरसा



पटना जाने वाले रेलयात्रियों के लिए समय बचत व राहत प्रदान करने अच्छी खबर दी है। अब ट्रेन संख्या 13227 और ट्रेन संख्या 13228 सहरसा से राजेंद्रनगर और राजेंद्रनगर से सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस आगामी 1अक्टूबर से भाया बरौनी रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी। बल्कि यह ट्रेन अब न्यू बरौनी बाईपास से होकर निकलती हुई सीधे पटना पहुंचेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस के बरौनी रेलवे स्टेशन नहीं जाने से रेल यात्रियों को एक घंटे समय की बचत होगी।फिलहाल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी जंक्शन पहुंचती है। जहां उसका कुल 30 मिनट का ठहराव निर्धारित है। साथ ही बरौनी स्टेशन आने-खुलने में भी 15-20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में अनावश्यक 45-50 मिनट का समय बर्बाद होता है।वही आगामी 1 अक्टूबर से ट्रेन बरौनी बाईपास होकर राजेंद्र नगर जाएगी।

इससे यात्रियों को 45 से 50 मिनट का समय बचत होगी। वर्ष 2005 से सहरसा राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। शुरुआत के दिनो से ही यह ट्रेन बरौनी जंक्शन जाती थी। वर्तमान में इंटरसिटी एक्सप्रेस सहरसा जंक्शन से 3:05 पर खुलती है। वह ट्रेन शाम के 6:15 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचती है। जहां इंजन शंटिंग के बाद 6:45 पर बरौनी जंक्शन से राजेंद्र नगर के लिए रवाना होती है। जो रात के 9:40 बजे राजेंद्र नगर पहुंचती है।लेकिन अक्टूबर महीने से उक्त ट्रेन सीधी बरौनी बाईपास होकर गुजरेगी।हालांकि उक्त ट्रेन का निर्धारित समय सारणी रेलवे ने अभी जारी नहीं किया है। लेकिन रेल अधिकारियों के मुताबिक अगले महीने समय सारणी जारी कर दी जाएगी।इससे रेलयात्रियो को काफी सहूलियत होगी।

शनिवार, 6 अगस्त 2022

गरीबों के खाद्यान्न का कालाबाजारी कर रहा था डीलर, ग्रामीणों ने पकड़ा, जांच करने गए बीएसओं को डीलर के परिजन ने भगाया

 महखड़ पंचायत के बगरोली गांव में खाद्यान्न बेचते पकड़ा गया डीलर, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

कोशी बिहार टुडे, सहरस





बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड पंचायत के बगरोली गांव में जुगाड़ गाड़ी पर लाद कर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे 12 बोड़ा सरकारी खाद्यान्न को पंचायत के उप मुख्या संतोष दास ने ग्रामीणों के सहयोग से दबोच लिया। वहीं खाद्यान लदे गाड़ी को अपने दरवाजे पर लाकर अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना दिया।सूचना पर पहुंचे प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी केशव कुमार और सअनि अबधेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर 12 बोड़ा खाद्यान लदे गाड़ी और एक कारोबारी और चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गए।इस दौरान उप मुखिया संतोष दास और ग्रामीण विक्रम दास, नारायण दास,दामोदर,दास, दुखी दास ने बताया कि यह पकड़ा गया चावल गांव के ही डीलर सिकन्दर दास का है।वह शनिवार के दिन दहाड़े अपने खाद्यान दुकान सह घर से चावल बेच रहा था।जिसे हमलोगों ने आज रंगे हाथ पकड़ लिया। वही ग्रामीणों ने डीलर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोग जब डीलर के यहां खाद्यान लेने जाते है तो आठ किलो चावल के जगह सात किलो दो किलो गेहूं के जगह एक किलो गेहूं देता है और दस किलो का पैसा लेता है।विरोध करने पर गौदाम से ही कम राशन मिलने और जहां शिकायत करने की धमकी देता है।आज पहली बार ऐसा नहीं है कि यह कालाबाजारी कर रहा था पहले भी कई बार हमलोगों का राशन काट कर कलाबाजारी कर चुका है। जो चावल जप्त किया गया है,उसमे कई बोरा में सरकारी रैपर लगा था।



जांच करने गए बीएसओं को जांच करने नही दिया:
चावल पकड़े जाने की सूचना पर डीलर के दुकान पर जांच करने गए बीएसओं केशव कुमार को जांच नही करने दिया। दुकान पर उनकी पत्नी थी। जब पत्नी से डीलर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताई की वे खाद्यान लेने गोदाम गया है। बीएसओ ने डीलर के पत्नी से पॉस मशीन की मांग किया तो बहाना करने लगी, इसी दौरान डीलर का भतीजा आया एवं बीएसओं को दुकान से बाहर कर दिया। हालांकि जुगाड गाड़ी के चालक एवं एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी केशव कुमार ने बताया कि एक जुगाड़ गाड़ी पर लदे बारह बोरा सरकारी चावल जप्त किया गया है।हिरासत में लिए गए चालक के वयान पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। जांच के बाद जांच रिपोर्ट एसडीओ को समर्पित किया जाएगा। 

बुधवार, 13 जुलाई 2022

तमंचे के बल पर शादी के लिए साली का जीजा ने कर लिया अपहरण, मंदिर से पूजा कर लोट रही थी साली

दहशत फैलाने को लेकर किया फायरिंग, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की घटना

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत से बुधवार सुबह मंदिर में पूजा कर घर लौट रही एक युवती को उसके सगे जीजा ने फिल्मी स्टाइल में स्कार्पियो से अगवा कर लिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। 

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चकभारो पंचायत की एक युवती सुबह सबेरे पंचायत के ही एक मंदिर में पूजा कर लौट रही थी कि जैसे ही वह मंदिर से सड़क पर पहुंची एक स्कार्पियो के साथ तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने युवती को पकड़ स्कार्पियो में खींच बैठा लिया। 

इस दौरान युवती के हो हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण आगे बढ़कर घेरने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गया। बताया जाता है कि युवती के जीजा बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के रहने वाले ने ही अपने अन्य सहयोगियों संग शादी की नियत से जबरन युवती को अगवा किया है। बताया जाता है कि अगवा कर युवती को शादी करने के लिए बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के एक मंदिर में ले गया। 

लेकिन इस दौरान युवती के परिजनों को मामले की जानकारी मिलने पर वो अपने अपने समर्थकों को मामले की जानकारी दे युवती को जीजा के चुंगल से अपने कब्जे में लेकर जीजा के मनसुबें को नाकाम कर दिया। पुरे मामले पर सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी इम्तियाज अहमद से पुछे जाने पर बताया कि युवती का जीजा ही अगवा किया है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले से युवती का जीजा कर रहा था रेकी:

पंचायत  के लोगो की माने तो आरोपी जीजा बीते 5 साल से साली से शादी करने को लेकर सास-ससुर पर दवाब दे रहा था। लेकिन ससुराल वाले ने साफ मना कर दिया एवं आरोपी दामाद को ससुराल आने पर भी बैन लगा दिया। पंचायत के लोगो की माने तो बीते दो दिन से आरोपी लड़का लड़की के बारे में जानकारी लिया, उसके बाद बुधवार को घटना को अंजाम दिया। हालांकि पंचायत के लोगो ने बताया की सुबह में स्कॉर्पियो पूरे पंचायत में इधर उधर घूमता था, लोगो को लगा कि बिजली विभाग के द्वारा चेकिंग किया जा रहा है। अगर पंचायत के लोगो को थोड़ा भी भनक लगता तो फिर इस तरह की घटना ही नही घटती।

शनिवार, 18 जून 2022

नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के सफाई कर्मी की 5 मिनट में झटपट शादी बना चर्चा का विषय, वीडियो हुआ वायरल

पत्नी की मृत्यु होने के बाद किया दूसरी शादी, नगर में बना चर्चा का विषय, रंगीनिया शिवमन्दिर में किया सिंदूरदान

कोशी बिहार टुडे, सहरसा




नगर परिषद के सफाई कर्मचारी की शनिवार को रंगीनिया शिवमंदिर में झटपट शिंदूरदान चर्चा का विषय बना हुआ है। इस झटपट शादी की खबर सुनकर रंगीनिया वार्ड नंबर 14 स्थित शिव मंदिर में 5 मिनट में शादी कर लेने का वीडियो वायरल हुआ है। रंगीनिया शिवमंदिर में जैसे ही शादी होने की चर्चा आग की तरह फैली, जैसे महिला मंदिर तक पहुंची तबतक युगल जोड़ी शादी कर चलता बना। यही कारण है की इस शादी का चर्चा पूरे नगर परिषद में बना हुआ है। 

क्या है पूरा मामला:

नगर परिषद वार्ड नंबर 12 के रहने वाले दुखा मल्लिक बिहार सरकार के जमीन मे झुगी बनाकर रह रहा है। दो वर्ष पूर्व दुखा मल्लिक की पत्नी का निधन हो गया। दुखा मल्लिक को चार बेटा है। चारो बेटा नगर परिषद में ही सफाई का कार्य करता है। एक बेटी है, जिसका शादी खगड़िया जिले के बेलदौर है, लेकिन सिमरी बख्तियारपुर में मजदूरी करता है। दुखा मल्लिक के सबसे बड़ा पुत्र को भी तीन बच्चे है। दुखा मल्लिक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात का है कि दुखा मल्लिक की उम्र लगभग 55 वर्ष से ज्यादा है, लेकिन जिस लड़की से शादी रचाया है, उनका उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास है। अपने उम्र के आधे उम्र की लड़की से शादी करने पर नगर परिषद में चर्चा बना हुआ है। दुखा मल्लिक का कहना है की जब से मेरी पत्नी की मृत्यु हुआ है, उसके बाद मेरा बेटा एवं पुतोहू खाने नही देता है, जिन कारण मजबूरी में ये शादी करनी पड़ी। 

वार्ड नंबर 14 में ही सफाई का कार्य करता है दुखा मल्लिक:



55 उम्र में अपने से आधी उम्र के लड़के से शादी रचाने वाला दुखा मल्लिक नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में बीते छह माह से सफाई का कार्य करता है। वार्ड के  लोगो का कहना है की दुखा मल्लिक को सबसे ज्यादा बेहतर एवं सुरक्षित यही जगह लगा, जहा उन्होंने शादी रचा लिया। इनके साथ कार्य कर रहे अन्य सफाई कर्मी ने बताया की चूंकि दुखा मल्लिक की पत्नी की मौत दो साल पूर्व हो गया। उसके बाद उन्हें सही से खाना पीना नही होता था, इनका शादी की भी चर्चा होता था। यही कारण है की शनिवार को शिव मंदिर में शादी रचा लिया। 

5 मिनट में शादी कर निकल गया:

दुखा मल्लिक पूर्व से तैयारी कर लिया था। जिस महिला से शादी रचाने वाला था, वो पूरे सज धज कर आई थी। जबकि दुखा मल्लिक पूर्व में जिस पहनावा के साथ झाड़ू लगाने वार्ड में आता है, वही पहनावा के साथ आया था। जबकि जो महिला उनसे शादी करने आईं वो पूरे सज धज कर आई। अंतिम समय में महिला कहा की रहने वाली है, उनका जानकारी नहीं मिल सका है।

गुरुवार, 9 जून 2022

ढलाई के दौरान निर्माधिन पुल का एक हिस्सा भरभरा कर गिरा, कई मजदूर घायल, डीएम ने दिया जांच का आदेश

 सासंद एवं विधायक के द्वारा  पुल के शिलान्यास के 18वे दिन एक भाग भरभरा कर गिरा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड के कोसी नदी के अंदर  कठडूमर पंचायत के रामनगर के निकट निर्माणाधीन आरसीसी पुल का एक हिस्सा गुरुवार सुबह ढह गया। इस घटना में पुल में कार्य कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। जानकारी मुताबिक प्रखण्ड के कठडूमर पंचायत के दह से कठडूमर जाने वाली प्रधानमंत्री  सड़क में रामनगर गांव के पास आरसीसी पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार सुबह पुल के एक हिस्से में ढलाई कार्य शुरू हुआ। इस दौरान कई दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। ढलाई कार्य के दौरान ही पुल का एक हिस्सा धड़धड़ा कर गिर गया। जिसमे तीन मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को आनन - फानन में कठडूमर में ही ग्रामीण चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां मजदूरों का इलाज किया गया। घटना में घायल मजदूर खगड़िया के मोहराघाट निवासी कारी साह, हाजीपुर निवासी अजय पासवान और हाजीपुर निवासी शंभु पासवान के नाम शामिल है।।

 डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा था पुल:

सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड के कठडूमर में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल के गिरने से हड़कंप मच गया। घटना पुल के ढलाई कार्य शुरू होने के कुछ देर बाद ही घट गई। जैसे ही घटना घटी वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि बन रहे इस निर्माणाधीन पुल प्राक्कलित राशि लगभग एक करोड़ 48 लाख बताई जा रही है। वही पुल की लंबाई 35 मीटर और पहुँच पथ की लंबाई 100 मीटर है। वही पुल के पास लगे बोर्ड के मुताबिक कार्य प्रारंभ की तिथि 26 मार्च 2021 लिखा है। पुल निर्माण के समाप्ति की तिथि 25 जुलाई 2022 है। पुल निर्माण के संवेदक खगड़िया जिला के चौथम शिशवा निवासी महेंद्र कुमार है। 

एमपी, एमएलए के द्वारा निर्माधीन पुल के शिलान्यास के 18 वे दिन एक भाग भरभरा कर गिर गया

सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कठडूमर पंचायत में निर्माणाधीन आरसीसी पुल        के गुरुवार के गिर जाने के बाद एक बार फिर कोसी दियारा के अंदर हो रहे विकास योजनाओं में धांधली की पोल खुल गई है।।जानकारी मुताबिक प्रखण्ड के कठडूमर में रामनगर के निकट करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल ढलाई के दौरान गुरुवार सुबह दस बजे के करीब गिर गई।जिसमे पुल निर्माण कार्य मे लगे तीन मजदूर घायल हो गए।।

ग्रामीणों ने दी थी सही निर्माण करने की हिदायत:

गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कठडूमर में निर्माणाधीन पुल गिरने से एक दिन पूर्व ही आसपास के ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर पहुंच कर पुल में अनियमितता ना बरतते हुए कार्य करने की सलाह दी थी। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से जेई की मौजूदगी में पुल बनाने की बात कही थी। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक पुल ढलाई कार्य के दौरान जेई के बिना मौजूदगी के ही पुल ढलाई कर दिया गया। जो कुछ ही देर में भड़भड़ा कर गिर गया। जिसके बाद एक बार फिर तटबंध के अंदर के जारी विकास कार्यो में अनियमितता की बात जग - जाहिर हो गई। हालांकि ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता और संवेदक पुल ढहने के बात को सिरे से खारिज करते हुए खुद से गिराने की बात कह रहे है। यहां यह बता दे कि पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर बीते कई वर्षों से सड़क एवं पुल निर्माण कार्य मे हमेशा से अनियमितता की बाते सामने आती रही है। ठेकेदार और लोकल दबंगो के संयुक्त घालमेल से योजना भगवान भरोसे पूरी हो जाती है। दुरूह भौगोलिक क्षेत्र होने के वजह से जेई और इंजीनियर कार्य को देखने तक की जहमत नही उठाते है। ग्रामीणों के मुताबिक यदि तटबंध के अंदर के योजनाओं की सच्चाई से जांच हो तो बड़े पैमाने पर कार्य मे अनियमितता सामने आ सकती है। 

बीते महीने 23 मई को एमपी - एमएलए ने किया था शिलान्यास:



गुरुवार को गिरे निर्माणाधीन आरसीसी पुल का शिलान्यास बीते महीने के 23 मई को ही खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैशर और विधायक यूसुफ सलाउद्दीन ने किया था। करीब डेढ़ करोड़ की लागत बनने वाले इस पुल की लंबाई 35 मीटर है। निर्माणाधीन पुल के पास लगे बोर्ड के मुताबिक कार्य प्रारंभ की तिथि 26 मार्च 2021 है। इसके मुताबिक करीब एक साल बाद इस पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसके निर्माण कार्य की समाप्ति की तिथि 25 जुलाई 2022 है।

 संवेदक और कार्यपालक अभियंता  ने झाड़ा पल्ला:

गुरुवार सुबह सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत कठडूमर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद जब घटना के संबंध में जब ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संग्राम हेम्ब्रम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बुधवार को ही पुल झुक गया था, जिसे तोड़ने का आदेश दे दिया गया था। इस मामले में संवेदक की लापरवाही उजागर हुई है। वही जब कार्यपालक अभियंता से घायल मजदूरों के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार करते हुए पता लगाने की बात कही। इस संबंध में संवेदक महेंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता के आदेशानुसार पुल का एक हिस्सा गिराया गया है। ठीक से सैटरिंग नही किया गया था इसलिए गिराया गया है। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...