बुधवार, 7 मई 2025

मक्का व्यवसायी की बाइक की डिक्की से उड़ाया गया नगदी पुलिस ने किया बरामद

उचक्का की हुई पहचान, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

बख्तियारपुर पुलिस ने कटिहार पुलिस की मदद ₹4.89 लाख की राशि कोढ़ा से किया बरामद

कोशी बिहार टुडे, सहरसा 




 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हटियागाछी निवासी प्रसिद्ध मक्का व्यवसायी शंकर भगत के भतीजे मनीष कुमार उर्फ छोटू के बाइक की डिक्की खोलकर बाइक सवार उचक्कों द्वारा 5 लाख रुपए नगदी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 

बख्तियारपुर थाना पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना पुलिस की मदद से एक उचक्के की पहचान करते हुए चोरी की गई 5 लाख रुपए नगदी में से 4 लाख 89 हजार रुपए बरामद कर लिया है। बुधवार को बख्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया है। 

एसडीपीओ ने बताया कि 3 मई को घटना कारित होने के बाद बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार की अगुवाई में जिला डीआईयू की टीम के साथ एक जांच टीम गठित की गई। जांच टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले कोढ़ा गैंग को चिन्हित किया। 

टीम ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कोढ़ा नया टोला जुराबगंज, वार्ड संख्या-1 में छापेमारी करते हुए आरोपी राहुल कुमार उर्फ अभिषेक कुमार उर्फ फुंदू पिता कजुआ उर्फ आजाद यादव के घर पर छापामारी कर चोरी की गई राशि में से 4 लाख 89 हजार रुपए बरामद कर लिया, हालांकि चिन्हित चोर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। लोगो ने पुलिस की तत्परता की सराहना किया। लोगो का कहना है कि जिस तरह पुलिस ने बाजार के मक्का व्यवसायी की राशि रिकवरी में तत्परता दिखाई, वो काबिलेतारिफ है। इसी तरह अन्य लोगों के साथ हुई लुट, चोरी में भी तत्परता दिखाए। 

एसडीपीओ ठाकुर ने बताया कि बरामद राशि की विधिवत जब्ती सूची बनाते हुए कोढ़ा पुलिस ने उसे बख्तियारपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

प्रेस वार्ता में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, एसआई प्रीति कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रविवार, 4 मई 2025

नप द्वारा निकाले गए निविदा पर संवेदकों ने उठाया सवाल स्पेशल कंडीशन पर जताई आपत्ति,

 निविदा में पूर्व से सांठगांठ का आरोप लगाकर दर्जनों संवेदक ने दिया आवेदन

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



 नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर द्वारा 24 अप्रैल को शहर के विभिन्न हिस्सों में करोड़ों की लागत से विभिन्न प्रकार की 56 विकास योजनाओं की निविदा आमंत्रित किया है। निकाले गए निविदा पर आधा दर्जन संवेदकों ने आपत्ति जताते हुए निविदा में व्यापार अनुज्ञप्ति की अनिवार्यता पर सवाल खड़ा करते हुए विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निविदा रद्द करने की मांग करते हुए निविदा से स्पेशल कंडीशन को हटाने की मांग की है। 

संवेदक बख्तियारपुर बस्ती निवासी एस.एस कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर मो. शब्बीर आलम, एसजी कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर मो.हारिस, संवेदक गुलिस्तां प्रवीण, मो. फुरकान आदि ने भेजे पत्र में कहा है कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा निकाले गए निविदा में एक  विशेष संवेदक  को लाभ पहुंचाने की नियत से स्पेशल कंडीशन की शर्त रखी गई है जबकि बिहार सरकार के नियमावली के तहत चतुर्थ श्रेणी के निविदा में कोई इस तरह की शर्ते का जिक्र  संबंधित विभाग द्वारा नहीं लगाया जा सकता। 



इसके बावजूद कार्यालय नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के निविदा आमंत्रण सूचना संख्या-01/2025-26 में भाग लेने के लिए व्यापार (ट्रेड) अनुज्ञप्ति अनिवार्य किया गया है जो गलत हैं। संवेदक मो. शब्बीर आलम ने बताया कि उन्होंने ट्रेड अनुज्ञप्ति नवीनीकरण के लिए जनवरी माह में ही आवेदन दिया था, लेकिन कार्यालय आज तक हमारे ट्रेड अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण कर नहीं दिया। जान बुझ कर नप प्रशासन कुछ संवेदकों को लाभ पहुंचाने की नियत से सब कुछ कर रहा है, ताकि टेंडर को मैनेज कर बंदरबांट किया जा सके। 

यहां बताते चलें कि नगर प्रशासन ने जो निविदा निकाली है उसमें निविदा अपलोड करने की अंतिम तिथि 9 मई को संध्या 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। निविदा खोलने का समय अगले दिन 10 मई रखी गई है। बता दें कि निवर्तमान ईओ का तबादला उपरांत विभाग ने नवपदस्थापित ईओ के रूप में सहरसा नगर निगम के सहायक आयुक्त को प्रभार सौंपा है।  उन्होंने कार्यालय पहुंच चार्ज भी ग्रहण कर लिया है। अब इस नए कार्यपालक पदाधिकारी को इस तरह की समस्या से समाधान करना होगा। 

वहीं पुरे मामले पर नवपदस्थापित ईओ अरविंद सिंह से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया।

रणवीर सिंह को प्रखंड युवा प्रखंड जेडीयू अध्यक्ष मनोनीत, सासंद ने दिया पत्र

 संगठन में करेंगे बेहतर कार्य, बड़ी जिम्मेदारी मिली है, निभाएंगे

कोशी बिहार टुडे, सहरसा 



प्रखंड के बेलवाड़ा पंचायत निवासी रणवीर सिंह को प्रखंड युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया है। रविवार को मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव के निर्देश पर उनके सहरसा स्थित आवास पर रणवीर सिंह को मनोनीत करते हुए पत्र सौंपा । इस दौरान सांसद ने  रणवीर सिंह को युवा प्रखंड अध्यक्ष पर हुए मनोनीत पत्र सौंपते हुए कहा कि पार्टी धर्म से ऊपर कुछ नहीं है।  पार्टी के लिए समर्पित भाव से मजबूती के साथ काम करना है । रणवीर के पार्टी से जुड़ने से युवाओं में मनोबल बढ़ेगा । इस दौरान युवा जदयू जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि रणवीर सिंह को युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दिया है । इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर रणवीर सिंह ने कहा कि  सांसद दिनेश चंद्र यादव ने उन पर भरोसा कर उनके कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है । उनके विश्वास पर खडा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी मजबूती के लिए तन मन धन से काम करूंगा । वहीं प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव , सांसद प्रतिनिधि अंजुम हुसैन , जिला पार्षद प्रतिनिधि अमर यादव ,रेवती रमन सिंह , जवाहर यादव , अभिषेक रिक्की , ललन यादव , उपेंद्र सिंह , सुभाष सिंह , विकास कुमार सिंह , रॉकी कुमार , मुकेश कुमार , बिट्टू कुमार , गौतम कुमार , अनिल कुमार , कृष्ण कुमार ,  रोहित कुमार , विजय कुमार यादव ,अमरजीत कुमार आदि ने बधाई दिया है। 

शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025

भाजपा ने परिवाद नहीं, बल्कि हमेशा राष्ट्रवाद को दिया है प्राथमिकता: रितेश रंजन

 भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन, संगठन पर चर्चा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित सत्संग भवन में भाजपा के द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू ने किया। वही मंच संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद भगत ने की। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव  ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार में सदैव ही सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका रही है और यह सम्मेलन उसी दिशा में एक प्रेरणादायी कदम रहा। 



भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पार्टी की विचारधारा पहले राष्ट्र, फिर संगठन और अंत में स्वयं को प्राथमिकता देती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसने परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई और राष्ट्रवाद को अपनी राजनीतिक विचारधारा का केंद्र बनाया। यही कारण है कि आज 13.5 करोड़ से अधिक लोग भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतों से जुड़े हैं और दस लाख से भी अधिक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता है। भाजपा के सिद्धांतों से उत्साहित होकर लोग पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल हो रहे हैं। भाजपा परिवारवाद को नकारती है, पार्टी के लिए जो कार्य करते है, पार्टी भी उनके लिए सदैव तैयार रहता है। 

इस मौके पर भाजपा के विधानसभा प्रभारी विजय कुमार उर्फ भीएस, भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह, भाजपा नेत्री श्रीमती नीलम भगत,  मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू, कृष्ण कुमार झा, ललन जयसवाल, रमेश सिंह, सरिता देवी, मंगल मुखिय, जैनेन्द्र यादव, मिथलेश भगत, मंडल महामंत्री मुकेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

नवनिर्मित पार्वती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

10 फरवरी से होगा शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



नगर परिषद  के शर्मा चौक के निकट ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में नवनिर्मित पार्वती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को  कन्याओं द्वारा भव्य  कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर परिषद क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बदल गया। कलश शोभायात्रा में 251  कन्याओं ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत कार्यक्रम स्थल से निकल कर पोस्ट आफिस चौक, मुख्य बाजार, स्टेशन चौक, मल्लिक टोला, पोखर रोड सहित नगर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां  कन्याओं द्वारा कलश को स्थापित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश शोभायात्रा के आगे आगे चल रहे बैंड बाजे की धुन पर  जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष करते रहे।  



 इससे पूर्व अयोध्या से आए पंडित जी ने कलश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई। जिसके बाद कलश शोभायात्रा आगे के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम को लेकर  डा. प्रमोद भगत ने बताया कि कलश शोभायात्रा के बाद तीन दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी। उसके उपरांत दस फरवरी से ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में ही छह दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नमिता कुमारी, विपिन यादव, नंदकिशोर पोद्दार, रतन भगत, अजय चौरसिया, विजेंद्र भगत, वार्ड पार्षद बेचन राम, गोपाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

खाद के लिए किसान को करना पड़ता है जद्दोजहद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है खाद

 बिस्कोमान भवन में रोज लग रही है किसान की भीड़, महिला की पहुंच रही खाद लेने 

बोलता है बिहार, सहरसा


सिमरी बख्तियारपुर स्थित बिस्कोमान गोदाम पर खाद के लिए किसान की लगी भीड़

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में इस समय खाद की काफी किल्लत हो गई है। प्रतिदिन किसान खाद के लिए जद्दोजहद कर रहा है। खाद की दुकान से खाद गायब हो गया है। जिस दुकान में कुछ खाद है भी तो वे ऊंचे दाम पर खाद किसान को बेच रहा है। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित बिस्कोमान भवन में खाद लेने को किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही खाद के लिए महिला एवं पुरुष की भीड़ गोदाम में लग जाता है।  बीते कुछ दिनों से बिस्कोमान भवन में खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लंबी कतारें लग रही है। जिसके कारण किसानों को काफी  परेशानियों का सामना करना पर रहा है। मंगलवार को बिस्कोमान भवन में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी थी। महिला भी काफी संख्या में खाद लेने बिस्कोमान गोदाम पहुंच रही है। 



किसानों का कहना है कि हमलोग कई दिनों खाद लेने के लिए बिस्कोमान भवन का चक्कर लगा रहे है। बाबजूद इसके खाद नहीं मिल पा रहा है। यदि काफी जद्दोजहद करने बाद खाद मिल भी जाता है तो जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रहा है। जिसके कारण परेशानी और भी दोगुनी हो जाती है। बिस्कोमान भवन में मौजूद किसानों ने बताया कि खाद लेने के लिए हमलोग सुबह से लाइन में रहते है। लेकिन प्रयाप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पाता है। किसानों ने बताया कि अभी गेहूं एवं  मक्का के फसल के लिए खाद जरूरी है। खासकर यूरिया की अभी बहुत ज्यादा डिमांड है। गेहूं एवं का पटवन शुरू है। वही मकई के डीएपी एवं यूरिया का मिश्रण दिया जाता है। दोनो महत्वपूर्ण खाद बाजार से गायब है। किसानों ने पदाधिकारियों से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर भाजपा नेता सह सासंद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने प्रशासन से किसान की समस्या को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्धता की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि वे इस बारे में डीएम से बात करेंगे एवं किसान को प्रयाप्त मात्रा में खाद उपलब्धता कराने की मांग करेंगे। 

शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

बेघर हुए महादलित के बीच अंचल के द्वारा कंबल एवं पॉलीथिन का किया वितरण

 दो दर्जन महादलित के बीच कंबल एवं पॉलीथिन सीट का किया वितरण

सासंद प्रतिनिधि रितेश रंजन, सीओ शुभम वर्मा, आरओ खुशबू कुमारी ने किया वितरण

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर में रेलवे के द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। जिसमें वर्षों से रेलवे के जमीन में रह रहे महादलित मल्लिक परिवार इस भीषण ठंड में बेघर हो गया था। सासंद प्रतिनिधि रितेश रंजन के प्रयास से शुक्रवार को अंचल के द्वारा लगभग दो दर्जन से ज्यादा महादलित के बीच कंबल एवं पॉलीथिन का वितरण किया।  शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने सीओ शुभम वर्मा एवं राजस्व अधिकारी खुशबू कुमारी से सभी बेघर हुए परिवार को कंबल और एक-एक प्लास्टिक सीट देने का आग्रह किया। जिसके  बाद सीओ और आरओ ने मल्लिक टोला पहुंचकर दो दर्जन से ज्यादा परिवार के बीच कंबल और प्लास्टिक सीट का वितरण किया।



 इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अभी दो दर्जन से अधिक लोगों को कंबल व प्लास्टिक सीट दिया गया है। बाकी बचे परिवार को भी जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने ने नप ईओ से तत्काल कला भवन में सभी मल्लिक परिवार को इस भीषण ठंड में जगह देने का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष गुड्डू कुमार, निर्मल ठाकुर, रौशन गांधी, गुलशन कुमार, मोहन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...