बुधवार, 18 अप्रैल 2018

महाविष्णु यज्ञ को लेकर निकली 511 महिलाओ की भव्य कलश यात्रा
आपदा मंत्री दिनेशचंद्र यादव ने यज्ञ का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


18 अप्रेल वुधवार को प्रखंड के सिमरी पंचयात के सिमरी-ढाब गांव में  9 दिवसीय श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ एवं संत सम्मेलन प्रारम्भ हो गया है। इस महायज्ञ में 511 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकली। महायज्ञ का दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर शुभारंभ आपदा मंत्री दिनेशचंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालु को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि यज्ञ से आपसी भाईचारा बढ़ता है। लोगो के दिल से बुरे विचार का नष्ट होता है एवं सभी मे सदभाव बनता है। मनुष्य के दिल मे भाईचारा बने, एक दूसरे के प्रति इर्ष्या की भावना नष्ट हो, इंसान बनकर रहे यही हमे यज्ञ से ज्ञान मिलता है। महाविष्णु यज्ञ कराने वाले सभी ग्रामीणों को साधुवाद दिया।


511 महिलाओं की निकली लंबी कलश यात्रा----
यज्ञ स्थल से 511 महिलाओं की लंबी कलश यात्रा वैदिक मंत्रों के साथ निकली। तिलावे नदी में कलश में पानी भरकर पूरे गांव का भर्मण किया गया। यज्ञकर्ता श्री श्री 108 महंत इन्द्रनारायण दास एवं महंत रामनारायण दास मुख्य रुप से यज्ञ करा रहे है।
महान संतो के द्वारा होगी 9 दिन तक अमृतवर्षा---

दूरदराज से आये महान संतो के द्वारा दो दिन तक माहौल सिमरी-ढाब गांव में प्रवचन का अमृत वर्षा होगा। तीर्थराज प्रयाग के बाल विदुषी मानस मनीषा अनुपमा रामायणी, झांसी उत्तरप्रदेश के मानस कोकिला राधा भक्ति भारती ऋषिकेश देहरादून से मानस मराल पंडित रामटहल दास, अयोध्या से सुभाष जी,  अररिया से महंत तारानंद दास जी एवं मनिया से महंत मिथलेश दास जी के द्वारा प्रतिदिन दिन के दो बजे से प्रवंचन होगा। कृष्ण लीला वृंदावन के कलाकारों के द्वारा एवं रामकथा एवं भागवत कथा प्रतिदिन होगा। इस कार्यक्रम ने जेडीयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, सिमरी पंचयात के मुखिया पूनम देवी, उपप्रमुख रूना देवी, मुखिया ललन यादव, बनमा के घोरदौर पंचयात के मुखिया राजकिशोर यादव, रेवती रमन सिंह, राजवीर यादव पप्पू, बंटी, किशोरी प्रसाद केशरी, राजेन्द्र चौधरी,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
ये है यज्ञ समिति के सदस्य---

महाविष्णु यज्ञ समिति में अध्यक्ष डिंपल कुमार यादव, सचिव सिकंदर यादव, जयकरण यादव, तेजनारायण यादव, देबन यादव, भोगी साह, दुखा बढ़ई, भोला मुखिया, रतिलाल सादा, अरविंद यादव, रवि केशरी, डॉ श्याम, लक्ष्मीकांत शर्मा, तुरंती चोधरी, मनोज केशरी, चंदन शर्मा, रंजीत यादव, सहित सिमरी-ढाब गांव के लोगो के सहयोग से यज्ञ का आयोजन हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...