शनिवार, 12 मई 2018

कार से अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
कोसी बिहार टुडे

 बलवाहाट ओपी क्षेत्र के धरहरा चौक के समीप ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी के क्रम में एक छोटी कार से ले जा रहे विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा कार को भी जब्त कर लिया गया है।
         ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में शराब के साथ शराब कारोबारी कार से बलवाहाट की दिशा में जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा कार को रूकवा कर तलाशी लिया गया। तलाशी क्रम में कार से 180 एमएल का पार्टी स्पेशल ब्रांड कंपनी के विदेशी शराब का 7 बोतल बरामद किया गया। वहीं बरामद शराब व कार के साथ तीन शराब कारोबारी मो कमाली, ओमप्रकाश सिंह एवं राणा कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दिशा की बैठक में बीजेपी नेता रितेश रंजन ने उठाए ज्वलंत मुद्दे

  सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने योजनाओं में  अनियमितता का मामला उठाया   कोशी बिहार टुडे। सहरसा सहरसा में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं ...