रविवार, 6 मई 2018

सनकी बेटे ने छत पर सोये बाप एवं भाई को गोलियों से छलनी कर दिया।
सहरसा जिले के सलखुआ थाना के सितुआहा गांव की घटना
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

  सहरसा में रिश्तों का कत्ल हुआ है।  यहां एक सनकी बेटे ने अपने ही परिवार पर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में उसके पिता व भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला सहरसा के सलखुआ के एक गांव सितुआहा का है। जहां परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर विनोद यादव ने रविवार की सुबह 80 साल के वृद्ध पिता हरदेव यादव तथा भाई अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दिया। उसने भाभी व भतीजा को भी गोली मार दी, लेकिन वे बच गए। दोनों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है।

दोनो की गंभीर हालत देख उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हरदेव यादव और उसके दूसरे पुत्र मंटू यादव के बीच 2 साल से जमीन विवाद चल रहा था। कई बार ग्रामीण स्तर पर पंचयात भी हुआ था। इसी क्रम में सुबह जब मृतक हरदेव यादव एवं अशोक यादव छत पर सोया था उसी समय मंटू यादव ने पिस्टल से गोली चलाकर दोनों की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर चंदन देवी एवं बिट्टू यादव आये तो उसे देखते ही मंटू यादव ने गोली चला दी ,गोली चंदन देवी के कंधे और बिट्टू यादव की छाती में लगी। इस घटना के बाद से घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण पिता द्वारा अपने छोटे बेटे अशोक यादव को तीन बीघा खेत की जमीन और घर दे देना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद जहा ग्रामीण शॉक्ड है, वही आरोपी फरार है। सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुच लाश जो पोस्टमार्टम के लिये सहरसा भेज दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन परिसर में हुआ वृक्षारोपण। कोशी बिहार टुडे, सहरसा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलखुआ ...