शनिवार, 16 जून 2018

ईद की नमाज के लिये ईदगाह में उमड़ी मुश्लिमो की भीड़
लोगो ने एक दूसरे को गले लगा दिया बधाई
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


प्रखंड क्षेत्र में ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुश्लिम भाइयो ने ईदगाह में नमाज अदा किया। मुख्य कार्यक्रम डियोढ़ी स्थित ईदगाह में नमाज अदा किया। डियोढ़ी मस्जिद के इमाम हाजी शकील साहब ने तकरीर किया। ईस दौरान ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद का बधाई दिया। बच्चे में ज्यादा खुशियां देखी गयी। ईदगाह में मेला जैसा दृश्य था। 
कई स्थानों पर हुआ नमाज---
ईद को लेकर तरियामा, चकभारो, पहाड़पुर, सिमरी, सितानाबाद,  चकमका, हुसेनचक, भटोनी, ख़ामोती, बलवाहाट, समस्तीपुर सहित कई ईदगाह में नमाज अदा किया। इस दौरान सड़को एवं चौराहा पर पुलिस की पुख्ता व्यव्यस्था किया गया था। इनके अलावे सड़को पर भी पुलिस की गश्ती हो रही था। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार स्वयं विधि-व्यवथा का देख रहा था। 


सासंद ने ईद को लेकर दिया बधाई---
सासंद चोधरी महबूब अली केसर ने ईद को लेकर लोकसभा एवं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के लोगो को बधाई दिया है। सासंद ने कहा कि इस पर्व के मौके पर सभी लोग आपसी भाईचारा का मिशाल कायम करे। वही लोजपा नेता युशुफ सलाउद्दीन ने भी ईद पर लोगो को शुभकामना दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन परिसर में हुआ वृक्षारोपण। कोशी बिहार टुडे, सहरसा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलखुआ ...