सोमवार, 10 सितंबर 2018


2200 दीपों के आरती के साथ मटेश्वर महोत्सव सम्पन्न
महेंद्र प्रसाद,  सहरसा

162 फिट कांवर पदयात्रा के साथ बाबा मटेश्वर धाम में 2200 दीपों के आरती के साथ मटेश्वर महोत्सव प्रारम्भ हुआ। जिसमें जाने माने कलाकार के द्वारा एक से एक आकर्षक झांकी के साथ जागरण कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 2200 दीपो के साथ मटेश्वर महोत्सव सबसे बड़ा आकर्षण बना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर भजन गायिका झारखंड की ब्यूटी पांडेय ब्रजेश सिंह,विक्रम बिहारी,सोनू सिंह ने एक से भक्ति गीत गाया।
देश के सबसे मशहूर झांकी ग्रुप कोलकाता केसचिन लाल गुप्ता, धनबाद के माही सिंह ,बनारस के मनीष, दिल्ली की नेहा,के आलाबे प्रसिद्ध उद्घोषक खगरिया के गोपाल पाठक ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


 एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे,वहीं झांकी में राधा कृष्ण के आलाबे शिव तांडव,भष्म आरती एवं अन्य मनमोहक प्रस्तूति ने दर्शकों को सारी रात झूमने पर मजबूर कर दिया
इस अवसर पर जय बाबा मटेश्वर धाम डाक एवं कांवरिया संघ काठो बलवाहाट के अध्यक्ष मुन्ना भगत,संचालन कर्ता शिवेंद्र पोद्दार,विनोद साह,ललन गुप्ता ,सिकंदर साह, सत्यनारायण सिंह, हरेराम सिंह, प्रियनंदन गुप्ता, राजो राय, संतोष, धीरज,गोविंद, आला बाबा,बिजली सिंह,मदन बाबा,राजेश साह, नितिन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, बम बम गुप्ता,जवाहर गुप्ता,सुनील फाइटर,राजू गुप्ता,नथुनी बाबा, टुनटुन सिंह  संजय चौरसिया  मुकेश यादव  मिथलेश यादव  अरुण यादव दुलार,चंदन,हरेराम सिंह,गुरु भाई,विनोद सिंह,संजय गुप्ता,सुभाष बाबा, चतुरी यादव,नीरज रजक, संतोष मंटू,राज रतन,अनिल यादव, फूलो यादव, मुकेश,बुलीन,खट्टर विकास गुप्ता,जगधर यादव,रामोतार यादव,अरविंद यादव मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...