सोमवार, 12 नवंबर 2018

राजद नेता बरकत अली ने गरीब महादलित छठव्रती के बीच वितरण किया साड़ी

कई सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़कर लेते है भाग

कोशी बिहार टुडे, सहरसा

फ्रेंड्स ऑफ तेजश्वी के जिला संयोजक बरकत अली ने सोमवार को  सलखुआ प्रखंड के मोबारकपुर पंचायत के फैनसाहा मुसहरी में दो दर्जन  महादलित महिला के बीच साड़ी का वितरण किया। इस मोके पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था का पर्व है। हिन्दू भाई गरीब हो या अमीर बडा श्रद्धा के साथ पर्व को मनाता है। सुद्धता का प्रतीक ये पर्व में लोगो की बड़ी आस्था है। साड़ी वितरण के मोके पर महादलित महिला काफी खुश दिखी। गौरतलब है कि जिला संयोजक बरकत अली के द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य बराबर करते रहते है। साड़ी वितरण के मौके पर मो मशीर आलम, मो आजाद आलम, मो अफरोज, हसमत अली, पृथ्वी सादा, जगदेव सादा, पोचन सादा, अर्जुन सादा, सिबन सादा, अरविंद सादा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गुमनामी से प्रसिद्धि तक: बाबा मटेश्वर धाम की आस्था व संघर्ष की 20 साल की गौरवगाथा

1अगस्त 2005 को कांवरिया एवं 31 अगस्त 1997 को डाक बम को हुई थी शुरुआत 🖋 रिपोर्ट: महेंद्र प्रसाद, सिमरी बख्तियारपुर कोशी बिहार टुडे, सहरसा, 1...