बुधवार, 10 अप्रैल 2019

सिमरी बख्तियारपुर में इस पार्टी का चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ

पार्टी के चुनाव कार्यालय के मौके पर पहुचे कई बडे नेता
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित महागठबंधन कार्यालय का उदघाटन वुधवार को किया गया। नगर पंचायत स्थित कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अंजुम ने किया। इस मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार भगत, सिमरी बख्तियारपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ, सलखुआ रतिलाल यादव, हम के युवा जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन, रिजवान आलम, गुंजन देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार ने कहा कि खगड़िया लोकसभा से महागठबंधन के उम्मीदवार मुकेश सहनी को अपार वोट से जिताना है। सभी कार्यकर्ता महागठबंधन को जिताने के लिये अभी से अभियान में लग जाये। 

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अंजुम ने कहा कि हमारे महागठबंधन के उम्मीदवार मुकेश सहनी को जिताने के लिये हमलोग अभी से संकल्प ले। इस मौके पर कांग्रेस नेता लक्ष्मीकांत शर्मा, सिमरी युवा अध्यक्ष बिपिन कुमार, विजय यादव, सलखुआ युवा अध्यक्ष रणवीर कुमार, राजद जिलाउपाध्यक्ष विंनोद यादव, फ्रेंड्स ऑफ तेजश्वी के जिला संयोजक बरकत अली, कांग्रेस नेता चांद मंजर इमाम, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महबूब आलम, मिंटू शर्मा, चंदन यादव, सहित महागठबंधन के कई नेता एव कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने पांच बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान देने की कोशिश

  तीन की हालात में थोड़ी सुधार, दो की हालत अब भी गंभीर, घटना का कारण घरेलू विवाद कोशी बिहार टुडे, सहरसा जिले के बनमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मो...