रविवार, 21 अप्रैल 2019

मुकेश सहनी खगड़िया लोकसभा में उधार के उम्मीदवार, चुनाव के बाद खोजने के बाद भी नही मिलेगा

देश मे मजबूत सरकार बनाये, मजबूर सरकार नही
कोशी बिहार टुडे

डीसी कॉलेज मैदान पर लोगो को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान ने कहा कि खगड़िया लोकसभा से महागठबंधन ने उधार के उम्मीदवार को उतार दिया है, जिसे चुनाव के बाद खोजने से भी नही मिलेगा। चौधरी महबूब अली कैसर आपके घर का है। ईमानदार है, शरीफ है। विकास का भी बहुत कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार देश मे एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बन रही है। आपलोग किसी के बहकाबे में नही आये, नरेंद्र मोदी को पीएम बनाये एव खगड़िया से चोधरी महबूब अली कैसर को वोट देकर विजयी बनाये। उन्होंने कहा कि  पिछले 5 साल से गांव में 86 प्रतिशत लोगो को 2 रुपये किलो गेहू एव 3 रुपये किलो चावल दे रहे है। हर गरीब को पक्का मकान दिया जा रहा है। हर घर मे शौचालय एव हर घर मे गेस दिया गया। हर किसान को साल में 6 हजार रुपये दिया जा रहा है। जो लोग आरक्षण का बात कर रहा है उनको जानकारी तक ठीक से नही है। दलित को 1932 से ही आरक्षण दिया। आज देश पर खतरा मंडरा रहा है। हमारे देश को नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री है।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि आपको तय करना है कि आप केंद्र में किनकी सरकार बना रहे है। 70 वर्ष की आजादी में पिछड़ा, ओबीसी, दलित का चिंता  किसी ने नही किया, लेकिन एकमात्र नरेंद्र मोदी ने इन लोगो का चिंता किया। इनलोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया गया। स्वर्ण गरीब को आरक्षण देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। नरेंद्र मोदी ऐसी सरकार है जो देश के सभी गांव में बिजली पहुचा दिया। 
विधानपार्षद नवलकिशोर यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन करना है। मोदी ने 5 लाख रुपये गरीब को इलाज के लिए दिया है। इस बार विकास को वोट देना है। विकसित भारत, विकसित बिहार के लिये एनडीए गठबंधन को जिताना है। मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश मे दो धाराएं है। गरीबो की आवाज बनकर आया है मोदी। गरीबो के लिये कई योजना लाया है। महागठबंधन के उम्मीदवार एक व्यवसायी है। चुनाव के बाद खोजने पर भी नही मिलेगा। लेकिन चोधरी महबूब अली कैसर हर वक्त मिल जायेगा। जेडीयू नेता बिपिन कुमार की अध्यक्षता एव भाजपा नेता संजीव कुमार भगत की संचालन में आयोजित सभी को कई नेता ने संबोधित किया। इस मौके पर लोजपा नेता सरिता पासवान, जेडीयू अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह कुशवाहा, यशवंत सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष आषुतोष कुमार सिंह, विनय पासवान, अबू ओसामा, अशोक शर्मा, रंजीत राम, सोनू कुमार, मो मोजहिर आलम, अनिल भगत, मो वसी, रोशन राज बादशाह, मो मोदस्सिर आलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...