सोमवार, 20 मई 2019

घर-जमाई नही बनना युवक को पर गया महंगा, पत्नी, सास एव ससुर ने दामाद को दिया ऐसा ख़ौफ़नाक सजा कि कांप जायेगी आपकी रूह


सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना का घटना, मधेपुरा का रहने वाला था युवक
कोशी बिहार टुडे,  सहरसा

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मुसहरी टोला में रविवार रात पत्नी, सास एव ससुर ने सोए अवस्था मे किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दिया। घायल युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने घर जमाई बनने से मना कर दिया।
गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया। युवक का घर मधेपुरा जिला के खौपेती गांव का करने वाला हरिबल्लभ सादा का पुत्र तीस वर्षीय अनिल सादा बताया जा रहा है। 
 बख्तियारपुर पुलिस जख्मी का फर्दबयान लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया।
घटना के संबंध में बताया कि बताया जाता है कि अनिल सादा एक सप्ताह पूर्व पंजाब से कमा कर सीधे अपने ससुराल आया हुआ था। रविवार दोपहर अनिल अपने ससुराल पहाड़पुर महादलित टोला में पत्नी रेणू देवी से कमा कर लाए गए रखे रूपए की मांग किया। जिसको लेकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ। पत्नी व ससुराल वाले अनिल को घर जाने से मना कर यहां ही रहने का दवाब बनाने लगा लेकिन अनिल नही माना। 
देर रात अनिल सोया हुआ था कि पत्नी रेणू देवी, ससुर रामभरण सादा एवं सास सहित अन्य लोगों ने सोये अनिल के शरीर पर किरासन का तेल छिड़क आग लगा दिया। अनिल किसी तरह जलते हुए कमरा से भाग किसी तरह आग बुझाकर वहां से भाग तुर्की गांव अपने ननिहाल पहुंच बेहौश हो गया। 
जहां से उसके रिस्तेदारों ने उले इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। अनिल बुरी तरह झुलस गया है। लगभग चालीस प्रतिशत वह जल चुका है।
 मधेपुरा जिला के खौपेती निवासी हरिबल्लभ सादा के पुत्र अनिल सादा की शादी दो वर्ष पूर्व बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर महादलित टोला निवासी रामभरण सादा की पुत्री रेणू देवी से हुई थी। शादी के बाद अनिल सादा को एक पुत्री हुई। जिसका उम्र लगभग छः माह है। पिता ने बताया कि बेटा अपने मन से शादी किया था, जिन कारण पिता कभी भी बेटा के ससुराल नही आया।
शादी के बाद अनिल कमाने के लिए अक्सर पंजाब जाता रहता था। वहीं से वह कमाई का रूपया पत्नी को भेजता रहता था। घटना के एक सप्ताह पूर्व ही अनिल कमा कर ससुराल आया हुआ था।
वहीं इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फर्दबयान लिया गया है पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है जल्द आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...