रविवार, 26 मई 2019

अब गांव में भी उठेगा गीला एव सूखा कचड़ा, ग्राम पंचायत करेगा यह कार्य


कचड़ा से बनेगा कंपोस्ट खाद, होगी खेतो में हरियाली
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

राज्य के सभी गांवों में डोर-टू-डोर कूड़े का उठाव होगा। गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की व्यवस्था की जाएगी। फिर इनका प्रसंस्करण कर वर्मी कंपोस्ट तैयार किये जाएंगे। साथ ही गांवों में नियमित रूप से नालियों की सफाई होगी और चूना-ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होगा। इसको  लेकर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि अभी शहरों में ही डोर-टू-डोर कचरे का उठाव हो रहा है।

प्रधान सचिव ने जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि सभी ग्राम पंचायतों के वार्डों में दो अक्टूबर, 2019 तक हर घर से गीला और सूखा अपशिष्ट (कूड़ा) का संग्रहण और उसके पृथकीकरण की व्यवस्था शुरू करायी जाए। दो वार्डों पर एक गाड़ी की व्यवस्था करायी जाए, जिसका संचालन संयुक्त रूप से दोनों वार्डों के स्वच्छता कर्मी करेंगे। साथ ही कूड़ा रखने के लिए डस्टबीन की भी व्यवस्था की जाए। हर गांव में पंचायत द्वारा निर्धारित स्थल पर वर्मी कंपोस्ट इकाई बनायी जाएगी।
ये कार्य जीविका संगठनों से कराया जाएगा। यदि जीविका संगठन तैयार नहीं हो तो ग्राम पंचायतों द्वारा आउट सोर्सिंग द्वारा निजी एजेंसी  के माध्यम से इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। इसको लेकर ग्राम पंचायतें आम सहमति से स्वच्छता शुल्क वसूल सकती हैं।
निर्देश में कहा गया है कि संग्रहित कूड़े से बनने वाले वर्मी कंपोस्ट का उपयोग अथवा बिक्री पंचायतें अपनी संस्था के संसाधन वृद्धि के लिए कर सकेंगी। इन कार्यों पर आने वाले खर्च का वहन ग्राम पंचायतें अपने संसाधनों से करेंगी। 14वें वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुदान की राशि का उपयोग भी कर सकेंगी। साभार-हिंदुस्तान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने पांच बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान देने की कोशिश

  तीन की हालात में थोड़ी सुधार, दो की हालत अब भी गंभीर, घटना का कारण घरेलू विवाद कोशी बिहार टुडे, सहरसा जिले के बनमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मो...