मंगलवार, 16 जुलाई 2019

छत पर सोई थी चाची, भतीजे ने उठाया ऐसा कदम की दागदार हो गया रिश्ता

थाना ने पीड़िता को भगाया, न्यायालय में लिया शरण
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सिवान जिला के बसंतपुर प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजे ने चाची के साथ दुष्कर्म किया है। मामला प्रकाश में आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आराेप है कि पीड़ित महिला जब एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में पहुंची तो दबंगों के प्रभाव में आकर पुलिस ने भी महिला को भगा दिया। इसके बाद महिला ने कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इस मामले में भतीजे को आरोपी बनाया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित महिला छत पर सोई थी। इसी दौरान रात में करीब दस बजे आरोपी छत की चहारदीवारी फांद कर महिला के करीब आ गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने महिला का मुंह बांध दिया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला जब आरोपी के घर शिकायत लेकर उसके माता-पिता के पास पहुंची तो उनलोगों ने भी इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया।

घटना 14 जुलाई की है। इस मामले में महिला की शिकायत पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद पत्र दायर किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन परिसर में हुआ वृक्षारोपण। कोशी बिहार टुडे, सहरसा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलखुआ ...