शनिवार, 6 जुलाई 2019

कोसी दियारा में खुलेआम अपराधी हथियार लेकर घूमते है, पुलिस का खोफ नही

कुख्यात पारो यादव उर्फ परमामंद यादव के सहयोगी का हथियार के साथ फोटो वायरल
फोटो वायरल होने के बाद डीएसपी मृदुला कुमारी ने जमकर ओपी प्रभारी को लगाई फटकार, गिरफ्तारी का निर्देश
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

कोसी दियारा में खुले आम हथियार लेकर चलने लोगो का डर दिखाने को एक एक युवक का फोटो हथियार के साथ वायरल हुआ है। वायरल फोटो कनरिया ओपी के सुखासनी गांव का है। फोटो वायरल होने के बाद डीएसपी ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस सर्किल क्षेत्र की पुलिस पदाधिकारी की बैठक में कनरिया ओपी प्रभारी धर्मवीर साथी को जमकर फटकार लगाया। डीएसपी मृदुला कुमारी ने कनरिया ओपी प्रभारी को निर्देश दिया कि हथियार लेकर खुलेआम प्रदर्शन कर रहे युवक को तुरंत गिरफ्तार करें। वायरल फोटो के बारे में बताया जा रहा है कि ये दोनों पारो यादव उर्फ परमामंद यादव कुख्यात अपराधी है, ये दोनों फोटो उन्ही के गैंग का है। फिलहाल पारो यादव उर्फ परमानंद यादव जमानत पर है। फोटो में जिस लड़का के हाथ मे हथियार है उनका नाम छोटू यादव है एव बगल में बैठा युवक शंकर यादव दोनों सुखासनी का है। 
निर्दोष ग्रामीणों को फंसाकर करता रहता है तंग-तबाह---
इससे पूर्व ग्रामीण मोहन यादव, भवेश यादव, कार्तिक यादव, दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कांड संख्या 212/19 दिनांक 2 मई 19 को दर्ज कांड संख्या निष्पक्ष जांच का मांग किया है। आवेदन में कहा है कि कुख्यात पारो यादव उर्फ परमानंद यादव खुद एक कुख्यात अपराधी है एव दर्जनों मामले में अभियुक्त है। दिनांक 2 जून को कनरिया ओपी के खर्रा घाट पर नाव जलाने के मामले में निर्दोष लोगों को फंसा दिया है। आवेदन में कहा है कि कनरिया ओपी के पुलिस पारो यादव से मिलकर गांव वालों को तंग तबाह करता है। इसकी निष्पक्ष जांच किया जा सकता है। आवेदन में कहा है कि कुछ वीडियो ऐसे है जो कनरिया पुलिस के निष्पक्षता पर संदेह है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन परिसर में हुआ वृक्षारोपण। कोशी बिहार टुडे, सहरसा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलखुआ ...