गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

सात दिवसीय ज्ञान ध्यान यज्ञ सम्पन
गाँधीपथ स्थित संतमत सतसंग मंदिर में श्रद्धालु की लगी भीड़



कोसी बिहार टुडे, सहरसा

सहरसा शहर के वार्ड नं 8 स्थित गांधी पथ सत्संग मंदिर में सप्त दिवासीय ज्ञान ध्यान यज्ञ का आज समापन समारोह पूर्वक किया गया।
इस ध्यान साधना शिविर के समापन सत्र में  पूज्यपाद स्वामी सत्यनारायण ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि संत महापुरूष का ज्ञान जीवन में धारण करने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है ।
ध्यान साधना करने मानव मुक्ति की ओर हमेशा अग्रसर बने रहते है ।राम -कृष्ण मे परमात्मा है , मनुष्य के अंदर भी परमात्मा है उस परमात्मा को जो पहचानकर गुरू के बताये गये युक्ति से साधन भजन करते है उनको जन्म-मरण से छुटकारा मिल जाता है।
स्वामी किशोरनंद जी महराज ने ध्यान साधना शिविर की महत्ता बतलाते हुए कहा कि प्राचीन काल में योगी पर्वत के आगे , नदी के किनारे, बेल -वृक्ष की जड़ अथवा वन मे  ध्यानभ्यास किया करते थे ।


बौद्धकाल मे महात्मा बुद्ध अपने भिक्षु समुदाय के साथ वन में एकांत स्थान मे समाहूकि ध्यानभ्यास करते थे ।भगवान श्रीकृष्ण भी प्रतिदिन ब्रहा मुर्हत मे ध्यानभ्यास किया करते थे,उसी प्रकार परमाराध्य् सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महराज जी अपने अधीनस्थ आश्रमों मे सामूहिक ध्यानभ्यास का संचालन आजीवन करते रहे ।
कहाने का तात्पर्य यह है कि पहाड़ के समान कई योजन तक पाप फैला हुआ है, तो वह ध्यानयोग से नष्ट हो जाता है। वर्तमान समय में ध्यान का महत्व सर्वाधिक है ।
स्वामी विष्णु देव जी महराज एवं स्वामी महेशानंद जी महराज ने समापन सत्र में अपने प्रवचन में कहा कि यदि किसी का ठीक ठाक ध्यान बनता है ,तो वह साधक की वृति को बहिमुर्ख से अंतमुर्खी बना देता है ।इसी ध्यानभ्यास के कारण महात्माओ का जीवन -मरण से छुटकारा मिल जाता है। इसलिए सभी को निरंतर ध्यानभ्यास करते रहना चाहिए।
इस ध्यान साधना शिविर के समापन सत्र में पूर्व विधायक श्री गुजेश्वर साह जी ने आगत महात्माओ का स्वागत करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में संत महात्माओ का विशेष योगदान है उनके बताये हुए मार्ग पर हमलोग निरंतर चलते रहेंगे तो कभी सांसारिक दुखों का सामना नही करना पड़ेगा।

बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

पूरा गांव ने मातृ-पितृ दिवस के आयोजन में लिया भाग
समारोह आयोजित कर लोगो ने माता-पिता का किया पूजा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

14 फरवरी को युवक को सिर्फ बेलेंटाइन डे ही याद रहता था। लेकिन युवक भूल गया है कि इस दिन हमे जन्म देने वाले मां-बाप का पूजन दिवस है। इसी को सफल बनाने एवं जनजागरण के लिये मातृ-पितृ पूजन दिवस बलवाहाट ओपी के खजूरी गांव में 14 फरवरी को  आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुआ। इस तरह का पहली बार आयोजित हुआ कार्यक्रम में खासकर युवाओं ने बढ चढ़ कर भाग लिया एवं आयोजन को सफल बनाया।

 युवाओं का कहना था कि बेलेंटाइन डे से समाज मे एक गलत परंपरा की शुरआत है। इसकी हर हाल में रोक लगनी चाहिये।इस आयोजन में काफी संख्या में युवा ने दिलचस्पी दिखाया। इस कार्यक्रम में लगभग तीन गांवो के 100 से अधिक मा-बाप सामिल हुआ, बच्चे ने मा-बाप का पूजा किया। कार्यक्रम का मुख्य रुप से आयोजन शिक्षक ओम प्रकाश राय ने किया जहा ग्रामीणों का इनको भरपूर सहयोग मिला।
इससे एक दिन पूर्व खजूरी के ग्रामीणों के द्वारा एक रैली का आयोजन किया था, एवं माता-पिता का इस दिन पूजा करने का नारा दिया। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग खजूरी से निकलकर बलही, तेघरा, मदनपुर, सिसोनी होते हुए फिर खजूरी देवस्थान पर लोटी। सभी हाथ मे तख्ती लिये नारा लगा रहा था। 
शिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में हर हर महादेव से गुंजा परिसर
बड़ी संख्या में श्रद्धालु में शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

शिवरात्रि के मौके पर शिवमंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बलवाहाट ओपी के कांठो स्थित बाबा मतेश्वर धाम एवं चकभारो स्थित बाबा बाबा भुवनेश्वर धाम में सबेरे से ही श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। इनके अलावे अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में भी शिवरात्रि के मौके पर कई कार्यक्रम हुआ।
सलखुआ के माठा एवं कोसी तटबन्ध के अंदर दियारा में भी शिवरात्रि को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया।  बनमा इटहरी के परसबनी गांव में महिलाओं की लंबी कलश यात्रा निकाली। बाबा मतेश्वरधाम धाम में जहा भव्य झांकी निकाली गई, वही चकभारो शिव मंदिर में भव्य मेला का आयोजन किया गया। पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। 

सोमवार, 12 फ़रवरी 2018

पुलिस राईफल छीनने का किया प्रयास, गिरप्तार एक पुलिसकर्मी घायल
इंटर की परीक्षा के क्रम में उच्च विद्यालय पर हुई बारदात
लड़की की परीक्षा केंद्र होने के कारण बिना मतलब का रहता है लड़को का जमाबड़ा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

नगर पंचायत क्षेत्र के +2 उच्च विद्यालय इंटर परीक्षा केन्द्र पर सोमवार को प्रथम पाली परीक्षा शुरू होने के समय एक मनबढू युवक ने बख्तियारपुर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार कर राईफल छीनने का प्रयास किया। इसी क्रम में हाथापाई के क्रम में एक पुलिस मामूली रूप से जख्मी  हो गया।
पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक परीक्षा शुरू होने के समय परीक्षा केन्द्र गेट पर भीड़ के समय वहां पर मौजूद पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की व बकवास कर रहा था।
इस संबंध में बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कर युवक को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
घटना के सम्बंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि उच्च विद्यालय इन्टर की परीक्षा केन्द्र पर सुबह प्रथम पाली परीक्षा शुरू होने के समय गेट पर छात्रों व अभिभावकों की भीड़ लगी थी। वहां पर भीड़ को हटाने के लिये पुलिस बल अपना काम कर रहा था इसी क्रम में वहां पर तैनात अनि राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के पहलाम गांव निवासी ताहिरूल हसन के पुत्र मो गुलाम यजदानी उर्फ छोटू भीड़ हटाने के क्रम में पुलिस के साथ बकवास व धक्का मुक्की करने लगा इसी क्रम में वह युवक पुलिस राईफल पकड़ छीनने का प्रयास करने लगा जिस वजह से एक पुलिस बल को मामूली रूप से जख्मी भी हो गया साथ ही वर्दी भी फाड़ दिया गया।
काफी मसक्कत बाद पुलिस बल ने उक्त युवक को गिरफ्तार करने में सफल हुआ।
गिरफ्तार युवक को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

रविवार, 11 फ़रवरी 2018


जिंदा अवस्था मे ही एम्स को अपना पूरा शरीर कर दिया दान
सिमरी बख़्तियारपुर के जमुनिया निवासी चिकिस्तक रहते थे गुडगांव में
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

 लोगो की लगातार सेवा कर रहे सिमरी बख़्तियारपुर के सरडीहा पंचयात के जमुनिया निवासी चंद्रदेव प्रसाद सिंह 84 वर्ष का हरियाणा के गुड़गांव में शनिवार को देहांत हो गया। डीएमसीएच से मेडिकल की पढ़ाई किया था।रविवार को सरडीहा मुखिया सुमन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण गोशाला में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे उपस्थित लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा। सरडीहा मुखिया सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक डॉक्टर श्री सिंह सेना में डॉक्टर थे। फिर अमेरिका चले गए। अमेरिका से वापस आने पर लोगो की सेवा करते थे। जीते जी इन्होंने अपना पूरा शरीर एम्स के अनुसंधान केंद्र को दान कर दिया था। इनके दो पुत्र संजय कुमार सिंह एवं गुंजन कुमार सिंह है। गुंजन कुमार सिंह इंग्लैंड में रहते है एवं आईटियन है। इनके दामाद आईपीएस है जो वर्तमाम समय मे सीबीआई में डिप्टी डायरेक्टर है। शोक सभा मे पुरेन्द्र सिंह, अमर कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, मुरारी सिंह, दिलीप कुमार, बिन्देशरी मेहता, वकील सिंह, चुनचुन सिंह, कारी बाबू, दिलीप सिंह, गुलाब सिंह, चंद्रहास सिंह, धीरेंद्र नारायण सिंह, अशोक कुमार, हरिबल्लभ प्रसाद सिंह, शेर सिंह, लालबहादुर पासवान,मिथलेश सिंह, प्रेमलाल पासवान,विजय सिंह, चन्देशरी मेहता, रणस्वरूप दास सहित कई लोग शामिल थे।

तीन तलाक के खिलाफ केंद्र के कानून के खिलाफ मुश्लिम महिला उतरेंगी सड़क पर
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
केंद्र सरकार के द्वारा बनाया गया तीन तलाक के खिलाफ मुश्लिम महिलाये सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी, एवं केंद्र सरकार के कानून का विरोध करेगी।
आगामी 22 फरवरी को मुश्लिम महिला का विशाल जुलुश निकलेगा। ये  स्टेट स्थित जामा मस्जिद में अनुमंडल के तीनों प्रखंड के मुसलमान का एक बैठक हुआ। स्टेट जामा मस्जिद के मौलाना सैयद साजिद अशरफ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमे 22 फरवरी को केंद्र सरकार के द्वारा तीन तलाक बिल के विरोध में महिलाओं की जुलूस की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर नये कानून बनाने का प्रयास का विरोध करते हुए उसे असंवेधानिक बताया। इस अवसर पर मौलाना आफाक असरफ अहमदी, एवं कारी अब्दुल गफ्फार नक्शबंदी ने सभी भेदभाव समाप्त कर एक जुट होकर केंद्र के इस प्रयास का विरोध करने पर जोर दिया।इमारत शरिया पटना के मुप्ति सईद उर्रहमान कासमी ने कहा कि अल्लाह का कानून कयामत तक के लिये है। उसमें कोई बदलाव नही हो सकता। तीन तलाक का जो भारतीय संविधान द्वारा जो धार्मिक स्वतंत्रा दी गयी है इसके भी विरुद्ध है। आइम्मा मस्जिद के अध्यक्ष हाफिज मुमताज रहमानी ने बताया कि सिमरी बख़्तियारपुर में मुश्लिम महिलाओ का एक जुलुश 22 फरवरी को बख़्तियारपुर स्टेट से अनुमंडल पहुचकर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को एक आवेदन दिया जायेगा। बैठक में हाफिज मुमताज रहमानी, मुप्ति फैयाज कासमी, मौलाना रिजवान कादरी, मौलाना जियाउद्दीन नदवी, मौलाना काजिम अशरफी, सैयद रजा अशरफ, सैयद अमीन अशरफ, हाफिज फिरोज आलम, मौलाना मंजूर आलम, मौलाना अकबर अशरफी, जावेद अख्तर अशरफी, गुलाम फखरुद्दीन, शमीम अनवर, मौलाना ताज उद्दीन कासमी, मौलाना अयूब कासमी, हाफिज शकील, मौलाना फिरोज, हाफिज नईम, सोहेल अहमद, कारी रिजवान उपस्थित थे।

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

आगामी 20 फरवरी को तेजश्वी यादव के सिमरी बख़्तियारपुर आगमन को लेकर राजद की बैठक
कर्पूरी जयंती के मोके पर किया बैठक
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
आगामी सिमरी बख़्तियारपुर के हाइस्कूल के मैदान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा न्याय यात्रा को लेकर राजद कार्यकर्ता तैयारी हो रही है। इसी कार्य को लेकर सलखुआ प्रखंड मुख्यालय के कोसी प्रोजेक्ट के प्रांगण में राजद कार्यकारी ने बैठक किया। बैठक में वक्ताओ ने कहा कि 20 फरवरी को  सिमरी बख़्तियारपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग सभा मे पहुचे। इससे पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर  कर्पूरी की चित्र पर माल्यार्पण किया। एवं कार्यकर्ता को कर्पूरी की सपना को साकार करने पर बल दिया।बैठक का संचालन कर रहे सलखुआ पंचयात के मुखिया मिथलेश विजय ने कहा कि लालू ने सारा जिंदंगी गरीबो के लिये लड़ा है। कर्पूरी ठाकुर भी सारा जिंदंगी गरीबो के लिये लड़ता रहा। राजद इसी लड़ाई को आगे भी लड़ता रहेगा। 20 फरवरी को सिमरी बख़्तियारपुर में ऐतिहासिक भीड़ होगा, जो सिमरी बख़्तियारपुर के इतिहास में इतना भीड़ नही हुआ होगा। ये भीड़ नीतीश सरकार की सत्ता को उखाड़ फ़ेंकने का  आवाज होगा।
सभा को सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, नाथबिहारी यादव, प्रदेश सचिव गुंजन देवी, युवाध्यक्ष रणवीर यादव, सिमरी राजद नगर अध्यक्ष बिपिन कुमार, नंदकिशोर यादव, नवलकिशोर निषाद,योगेंद्र चोधरी सुशील शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव एवं संचालन मुखिया मिथलेश विजय ने किया।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...