बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

काउंटर पर राशनकार्ड का फार्म जमा करना, मतलब पैदल दिल्ली जाना
कुछ इसी तरह की स्थिति बनी है प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

राशनकार्ड का फार्म जमा करने को लेकर खिड़की में हुई महिला की जवर्दस्त भीड़ के बीच एक महिला बेहोश हो गयी। बेहोश महिला ख़ामोती पंचयात के ख़ामोती गांव का रहने वाली बलबीर शर्मा का पत्नी गुड़िया देवी को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। व
काउंटर पर बेतहाशा भीड़, मोजूद गार्ड को महिला को लेकर परेसानी--------

वुधवार को ख़ामोती पंचयात का फार्म जमा करने की तिथि निर्धारित था। लेक़िन लाइन के वावजूद काफी संख्या में महिला काउंटर पर जमा हो गया जिन कारण अफरा-तफरी मची रही। इस महिला के भीड़ में कई पुरुष भी अपना फार्म जमा करने को लेकर जमा हो जाता था, इस वजह से कई बार झगड़ा भी हुआ। गार्ड भी बेबस था, चूंकि महिला को लाइन में लगाने में उन्हें काफी परेसानी होती थी। काउंटर पर हर हाल में महिला पुलिस की तैनाती जरूरी है। ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके। प्रतिदिन इस तरह की भीड़ लगी रहती है। जिस कारण महिलाओ को एक फार्म जमा करने में पूरे दिन लग जाता है।
सड़क दुर्घटना में मौत हुई शिक्षक के परिजन को मंत्री ने दिया चेक

महेंद्र प्रसाद सहरसा 
आपदा मंत्री दिनेशचंद्र यादव ने वुधवार को पहाड़पुर निवासी मृतक शिक्षक मो जावेद इकबाल की पत्नी सजदा तब्बुसम की 4 लाख एवं उनकी बेटी कहकसा इकबाल को 4300 रुपये का चेक दिया। पहाड़पुर निवासी मृतक जावेद इकबाल का 6 अकटुबर 16 को सहरसा के डुमरेल चौक पर ट्रेक्टर के चपेट में आने से मौत हो गया था। उस दुर्घटना में उनकी बेटी कहकसा इकबाल घायल हो गयी थी। इसी को लेकर लघु सिचाई एवं आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव, एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने मृतक के पत्नी को चार लाख एवं इलाज में खर्च हुई उनके बेटी को 4300 रुपए का चेक दिया। इस मोके पर जेडीयू नेता अंजुम हुसेन, प्रवक्ता अनवार आलम, पत्रकार अनिल कुमार वर्मा, मंजर आलम, पूर्व समिति संजय सिंह, मुखिया ललन यादव, ब्रजेश कुमार यादव, महबूब आलम, बिरजू सहनी, आदि उपस्थित थे

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

उच्च विद्यालय सिमरी बख़्तियारपुर के मैदान पर दहाड़े पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
कहा थाना हो या कार्यालय बिना घुस का नही होता है गरीब का काम
केंद्र सरकार लगी है गरीबी नही गरीब को मिटाने में

महेंद्र प्रसाद, सहरसा


उच्च विद्यालय सिमरी बख़्तियारपुर के मैदान पर दहाड़े पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
कहा थाना हो या कार्यालय बिना घुस का नही होता है गरीब का काम
केंद्र सरकार लगी है गरीबी नही गरीब को मिटाने में
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
उच्च विद्यालय सिमरी बख़्तियारपुर के मैदान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर दहाड़। कहा जनादेश का अपमान करने वालो को जनता कभी माफ नही करेगा। कोसी क्षेत्र पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि कोसी उनका दूसरा घर है. यहां के लोगों ने उनके परिवार को काफी कुछ दिया है. बीते चुनाव में क्षेत्र की जनता ने लालू प्रसाद को जनादेश दिया था. हमारे नीतीश चाचा ने जनादेश के साथ धोखा किया है. चाचा अच्छे नहीं हैं. संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दूसरे चरण में सिमरी बख़्तियारपुर के मैदान में भीड़ देख गदगद तेजस्वी यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार को जमकर कोसा।
 मोदी से लेकर नीरव मोदी तक देश की जनता का रुपया लेकर विदेश भाग गया है।प्रधानमंत्री समय रहते सुशील मोदी का पासपोर्ट जब्त कर लें, वह भी विदेश भाग सकते हैं। राजद नेता तेजस्वी ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला, बियाडा घोटाला सभी से जुड़े होने का आरोप लगाया।ऐसे में सरकार समय रहते इन पर कार्रवाई करने की बजाय लालू यादव व उनके परिवार को प्रताड़ित करने में लगी हुई है।
राजद नेता ने कहा कि मैं आपका बेटा, भतीजा, भाई हूं। राज्य में गरीब व पिछड़े की सरकार बनाने के लिए सभी को साथ आने की आवश्यकता है।अभी नहीं जागरूक बनेंगे तो यह सरकार अब आपकी मिट्टी व बालू पर भी प्रतिबंध लगा जेल भेजेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे नेता गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी की पूरी सीबीआइ व इडी को लालू यादव के परिवार के पीछे लगायी हुई है। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है।आम आदमी को इनकम टैक्स एवं छोटे से बड़े अधिकारी आरसीपी टैक्स देकर जनता का शोषण कर रहे हैं.


मोदी से लेकर नीरव मोदी तक देश की जनता का रुपया लेकर विदेश भाग गया है।प्रधानमंत्री समय रहते सुशील मोदी का पासपोर्ट जब्त कर लें, वह भी विदेश भाग सकते हैं। राजद नेता तेजस्वी ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला, बियाडा घोटाला सभी से जुड़े होने का आरोप लगाया।ऐसे में सरकार समय रहते इन पर कार्रवाई करने की बजाय लालू यादव व उनके परिवार को प्रताड़ित करने में लगी हुई है।
राजद नेता ने कहा कि मैं आपका बेटा, भतीजा, भाई हूं। राज्य में गरीब व पिछड़े की सरकार बनाने के लिए सभी को साथ आने की आवश्यकता है।अभी नहीं जागरूक बनेंगे तो यह सरकार अब आपकी मिट्टी व बालू पर भी प्रतिबंध लगा जेल भेजेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे नेता गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी की पूरी सीबीआइ व इडी को लालू यादव के परिवार के पीछे लगायी हुई है। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है।आम आदमी को इनकम टैक्स एवं छोटे से बड़े अधिकारी आरसीपी टैक्स देकर जनता का शोषण कर रहे हैं.

संविधान बदलने की है साजिश
तेजस्वी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में सक्रिय सामंतवादी ताकत संविधान को बदलने की साजिश कर रही है।जबकि बिहार व केंद्र में सत्ता भोग रहे तथाकथित लोगों का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं है, वे देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रहे है। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संविधान में मिले आरक्षण को बंद करने की वकालत कर रहे हैं। इस घड़ी में सभी म
जदूर, किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, दलित को एकजुट होकर लालू यादव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि लालू जी शेर हैं व मैं उस शेर का बेटा होने के नाते आपको विश्वास दिलाता हूं कि कभी भी आपके विश्वास व विचारधारा से समझौता नहीं करूंगा।

पहले 15 लाख दो, फिर बेचेंगे पकौड़ा
पीएम मोदी के पकौड़ा वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं से पकौड़ा बेचने की अपील कर रहे हैं, जबकि उन्होंने देश के लोगों से 15 लाख रुपया देने का वादा किया था।सरकार पहले अपना वादा पूरा करे, इसके बाद ही पकौड़ा बेचेंगे। मौके पर राजद के राजद जिलाध्यक्ष ज़फर आलम, बरारी विधयाक नीरज कुमार, राजद के लोकसभा उम्मीदवार कृष्णा यादव,  राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा, विधायक अरुण यादव, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, अब्दुल गफूर,  कुमारी कृष्णा यादव,  शरद गुट के जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, सिमरी बख़्तियारपुर राजद अध्यक्ष हेलाल अशरफ, युवा अध्यक्ष बिपिन कुमार, सलखुआ मुखिया मिथलेश विजय, युवा अध्यक्ष रणवीर यादव, गुंजन देवी, अभय भगत,  सहित अन्य ने भी सभा को संबोधित किया.



सोमवार, 19 फ़रवरी 2018


 मंगलवार को तेजस्वी हाइस्कूल के मैदान से सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार
तेजस्वी आगमन की तैयारी पूर्ण,
प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता व्यव्यस्था

महेंद्र प्रसाद, सहरसा



सुबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के संविधान बचाव न्याय यात्रा पर मंगलवार को दिन के बारह बजे सिमरी बख्तियारपुर के +2 उच्च विद्यालय मैदान में सभा को संबोधित कर सरकार के विरोध में हुंकार भरेंगे।
तेजस्वी आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी, पूर्व विधायक,मंत्री, पूर्व प्रत्याशी ने ताकत झोंक दी है।
लोकसभा राजद प्रत्याशी कृष्णा यादव,जिलाध्यक्ष जफर आलम,प्रखंड अध्यक्ष हैलाल अशरफ,पूर्व प्रदेश महासचिव अभय कुमार,भवेश भारती आदि ने बताया कि सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। मंच को तैयार कर लिया गया है। तेजस्वी यादव का सहरसा से आगमन सड़क मार्ग से होगा।उनका वाहनों का काफिला सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर सड़क मार्ग से पुरानी बाजार होते हुये डाकबंगला चौराहा से मुख्य बाजार होते हुये स्टेशन चौक से हाई स्कुल मैदान सभा स्थल दिन के 12 बजे पहुंचेंगे।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम -
तेजस्वी आगमन को लेकर संभावित भीड़ को देखते हुये कानुन व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासनिक स्तर पर किये गये है। तीन दण्डाधिकारी सहित 20 पुलिस पदाधिकारीयों की तैनाती की गई। सिमरी बख्तियारपुर अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र पंडित,सलखुआ बीडीओ विभेष आनंद,सीओ संजय कुमार महतो को दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है वही विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल के साथ एक पुलिस पदाधिकारीयों की भी नियुक्ती की गई है।
तौरणद्वार,होल्डींग,पोस्टर,बैनर से पटा क्षेत्र -
तेजस्वी आगमन को लेकर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में सभी सड़के,चौक चौराहा,गली मोहल्लों में नेताओं से लेकर कार्यक्रताओं का बैनर,होल्डींग,तौरणद्वार बनाये गये है। सभी लोग तेजस्वी आगमन के समय अपना चेहरा दिखाने की कोशिश में लगें है। वही हाई स्कुल मैदान के चारो और होल्डींग,बैनर से पाट दिया गया है।
हरे रंग में सजा समुचा मंच -
सिमरी बख्तियारपुर का प्रसिद्ध हाई स्कुल मैदान में बनाये गये सभा मंच को पुरी तरह राजद मय यानि हरे रंग में सजा दिया गया है।हलांकि सभा मंच के आगे टेंट नही लगाया गया जिससे दर्शकों को दिक्कत नही होगी।

रविवार, 18 फ़रवरी 2018

कुत्ता ने सड़को पर मचाया आतंक, पढ़े क्या है मामला
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

शनिवार को एक पागल कुत्ता ने  कई को अस्पताल दिखा दिया।अलग अलग जगहों पर लगभग एक दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया। कुत्ता का आतंक इस तरह था कि नगर पंचायत के कई लोगो को काट कर घायल कर दिया। रंगिनिया में 9 वर्षीय आँचल कुमारी को काट कर घायल कर दिया। उक्त बच्ची को बचाने आये लक्ष्मी साह को भी काट कर घायल कर दिया। स्टेशन चोक के समीप 10 वर्षीय अभिषेक कुमार, चकभारो पंचयात के पहाड़पुर से भी कई लोगो को पागल कुत्ता ने काटकर जख्मी कर दिया। इतना ही नही कुत्ता ने कई महिला को भी शिकार बनाया। घायल कई बच्चे कल अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख़्तियारपुर इलाज के लिये पहुचा। अस्पताल पहुचे बच्चे का प्राथमिक इलाज करने के बाद पुनः सोमवार को बुलाया। सोमवार को सभी घायल बच्चे को रेबीज का सुई दिया जायेगा। जानकारी के अनुसार पालतू कुत्ते की अपेक्षा लावारिस कुत्ते में ज्यादा रेबीज पाया जाता है। इसी कारण कुत्ता काटने से घायल सभी को सोमवार से रेबीज का सुई दिया जाएगा। सुखद बात ये है कि अस्पताल में रेबीज का सुई उपलब्ध है। नही तो बाजार में ये सुई काफी महंगी है।
ना दवा ना डॉक्टर, बुरा हाल है अस्पताल का
बलवाहाट ओपी के अतिरिक्त उपस्वाथ्य केन्द्र का
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र चपराम में नियमित सभी स्वाथ्य सेवा चालू रखने की मांग को लेकर रविवार को बाबा मतेश्वरधाम में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र चपराम को लेकर बिचार-विमर्श किया गया। युवा समाजसेवी पिन्टू शर्मा की अध्यक्षता एवं शिवेंद्र कुमार सिंह की संचालन में चली करवाई सभी लोगो ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र चपराम की बदतर स्थिति पर चर्चा किया। वक्ताओ ने कहा कि 10 पंचयात की आवादी पर एक मात्र अस्पताल चपराम है। जिसकी स्थिति काफी दयनीय है।अस्पताल में ना दवाई है ना ही कोई समुचित इलाज की व्यवस्था। जिन कारण इस क्षेत्र के लोगो को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रसव हो या अन्य कोई सुविधा लोगो को इनका लाभ नही मिल पाता है। भगवान भरोसे इस अस्पताल का हल पर स्वास्थ्य विभाग ने छोड़ दिया है। 

4 मार्च को होगा पैदल मार्च एवं धरना- बैठक में तय किया गया कि आगामी 4 मार्च को इलाके के लोग चपराम अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए बलवाहाट चौक से चपराम अस्पताल तक पैदल मार्च निकालेंगे। इन मार्च में बड़ी संख्या में इस इलाके के लोग शामिल होगा। मार्च के बाद अस्पताल परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। उसके बाद भी अस्पताल में व्यव्यस्था में सुधार नही हुआ तो अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जाएगा। 
बैठक मे खगेश कुमार , मुन्ना भगत, बिमलेश भगत, चंदन यादव ,रोशन यादव ,शरवण सादा , पबन झा, कुंदन कुमार , विवेक कुमार सहित युवा उपस्थित थे।

क्या कहते है अस्पताल उपाधीक्षक----
अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में दो चिकिस्तक डॉ रुपा एवं डॉ विजय कुमार पदास्थापित है। प्रसव कार्य, ओपीडी सहित कई सुविधा है। सरकार के द्वारा उपलब्ध करायी गयी है।

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

बैंक से लोन दिलाने के नाम दो दर्जन महिलाओं से ठगा लाखों 
महिलाओ को विश्वास दिलाने के लिये ग्रामीण बैंक में खाता भी बिचौलिया खुलवा दिया

बख्तियारपुर पुलिस से लगाई महिलाओं ने न्याय की गुहार
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत के अशरफ चक गांव की करीब दो दर्जन महिलाओं के साथ गांव के ही एक युवक ने ग्रामीण बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रूपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में पीड़ीत महिलाओं ने गुरूवार को बख्तियारपुर थाना पहुंच थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ीत चन्द्रिका देवी,सुदामा देवी,लालो देवी,रामवती देवी,राधा देवी,बुचनी देवी,पिंकी देवी,आशा देवी,रेखा देवी आदि ने बताई कि हमलोगों को गांव के ही मो अनिस का पुत्र मो इबरार आलम बोला कि मेरे पास एक स्कीम है सरकारी लोन दिलाने का तुम लोगों को ग्रामीण बैंक में खाता खुलवा कर पच्चीस हजार रूपये लोन के रूप में दिला दूंगा।
यही कह कर हमलोगो से पांच पांच हजार ले कर बोला कि लोन का रूपये पांच सौ रूपये प्रत्येक महिना जमा कर लोन कट जायेगा।

करीब एक साल तक आजकल कर हमलोगो को ग्रामीण बैंक का स्मार्ट कार्ड दिया फिर बोला कि आजकल में लोन की राशि खाता में चला जायेगा। आज एक साल होने को है लोन की राशि खाते में नही आई है। जब हमलोग ग्रामीण बैंक खाता चेक कराने गये तो बोला गया की खाता बंद हो गया है।
अंत में थकहार कर थाना पहुंच न्याय की गुहार लगा रही हैं। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही हैं। दोषी पर कार्यवाही की जायेगी।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...