मंगलवार, 22 मई 2018

बच्चों को दिया जा रहा है योग की शिक्षा
महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो एवं सलखुआ के गौसपुर ठाकुरबाड़ी में दिया गया योग की शिक्षा
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल के शिक्षक ने व्यायाम कराया। विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन व्यायाम से क्या क्या लाभ मिलता है जानकारी दिया। योग से आप कई बिमारियों को दूर कर सकते है। जीवन मे योग को अपनाए एवं स्वस्थ्य रहे। 

  वही दूसरी तरफ पतंजलि योगपीठ द्वारा पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन गोसपुर ठाकुरबारी में शुभारंभ किया गया। हरेवा पंचयात के  मुखिया रमण कुमार उर्फ बब्बू यादव, पंचायत समिति सदस्य कुंदन यादव, शिक्षक अनिल कुमार, डॉ सुरेश यादव संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। जिस में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और योग के बारे में जानकारी लिया। ग्रामीणों की उत्साहित देख  प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार आर्य ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में निरोग रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है । इस व्यस्ततम दिनचर्या में अनेक प्रकार की बीमारियां हमारे शरीर को बीमार करता जा रहा है, खान-पान विषाक्त हो गया है, जिससे बचने का सिर्फ और सिर्फ एक ही उपाय है वह है योग। योग शिविर में भाग लेने वाले मैं मुख्यतः नारायण यादव ,नवल कुमार यादव,  दुर्गा यादव, शंभू यादव, विकास कुमार, संजय यादव, दिलीप पासवान, कैलाश पासवान आदि भाग लिए।
जेल में बंद पूर्व मुखिया के जिला परिषद सदस्या पत्नी ने जेल अधीक्षक पर लगाया कई गंभीर आरोप
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

मामला सहरसा जिला का है।जहां जेल में बंद पूर्व मुखिया को जेल अधीक्षक मंडल कारा सहरसा से बचाने के लिए जिला पार्षद रजनी बाला ने न्यायालय में गुहार लगाई है।न्यायालय को दिये आवेदन में रजनी वाला ने कहा है कि मेरे पति पूर्व मुखिया अनिल कुमार यादव पिछले कई सालों से सहरसा मंडल कारा में बंद है. जेल में अपने हक के सवाल और घटिया खाद्य आपूर्ति, राशन में कटौती, कैदियों को मिलने वाले पारिश्रमिक सहित अन्य मुलभुत सुविधाओं की मांग करने पर पूर्व में साजिश पूर्ण ढंग से केंद्रीय कारा पूर्णिया भेज दिया गया।जहाँ अकारण उन्हें प्रताड़ित किया गया।वही अब सहरसा मंडल कारा में भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।अभी वर्तमान में जेल अधीक्षक तरह तरह से प्रताड़ित कर दिया।जिला पार्षद सदस्या रजनीबाला ने कही की जेल अधीक्षक हमारे पति को  निशाने पर रखकर जेल में सजा देने के लिये पगली घंटी बजा कर मारपीट कर अपंग कर देने और विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर भेजने का धमकियां देते रहते हैं, ऐसे में मुझे हर वक्त डर बना रहता है कि जेल अधीक्षक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मेरे पति के साथ कभी भी कोई गंभीर मानसिक और शारीरिक क्षति पहुंचा सकते हैं अगर उनके साथ कुछ भी अप्रत्याशित और नुकसान दे हुआ इस सब के लिए मंडलकारा सहरसा के वर्तमान जेल अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। हालांकि इस बाबत सहायक जेल अधीक्षक ने आरोप को बुरी तरह से बेबुनियाद बताया। कहा इस तरह की कोई बात नही है।

सोमवार, 21 मई 2018

भागवत कथा को लेकर निकली महिलाओ की भव्य कलश यात्रा

महेंद्र प्रसाद सहरसा

प्रखंड अंतर्गत माहखड़ पंचायत में बाबा बजरंगवली स्थान में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की  शुरुआत कलश यात्रा से हुई। 27 मई तक चलने वाले इस यज्ञ में  कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया। इस मौके पर श्रद्धालु  को संबोधित करते हुए श्री शंभू महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से ईश्वर से संबंध जुड़ जाता है, और उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि भागवत कथा ही व्यक्ति की मुक्ति का द्वार प्रशस्त करती है। भागवत कथा से लोगो ज्ञान होता है।जब भी व्यक्ति भगवान का श्रद्धापूर्वक स्मरण करता है. भगवान उसकी तत्काल सहायता करते है।उन्होंने कहा कि व्यक्ति जीवन में आने वाली बाधाओं का वह स्वयं जिम्मेदार होता है जबकि भगवान को जीवन समर्पित करने वाले व्यक्ति को कभी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। शंभु महाराज ने कहा कि जो भी दीन दुखी दीनानाथ के दरबार में दस्तक देता है तो भगवान तत्काल उसकी मुराद पूरी करते है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम,  विभूति यादव, रणजीत यादव, जितेंद्र यादव, सत्य नारायण यादव, झरीलाल यादव, विद्यानंद यादव, जालो यादव, बाबूजी यादव, परमेश्वरी यादव, अरुण यादव, यदुवीर यादव, नुनूलाल यादव, योगेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे।
पति के साथ पत्नी ने ससुराल जाने से किया इनकार, पति ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम
मामला सहरसा जिले के सलखुआ थाना के कोसी तटबन्ध के अंदर बसाहि गांव का
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड में विदाई नही मिलने से नाराज पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दिया है । गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल नव विवाहिता को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल सहरसा में कराया भर्ती..घटना रविवार देर रात जिले के चिरैया ओपी क्षेत्र के बसाही गांव की  है.......जहाँ गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अपनी पुत्री का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे पिता ने बताया की एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शकीना देवी की शादी कनरिया ओपी क्षेत्र के वरटोला गांव निवासी पंकज कुमार के साथ की थी।

बताया जाता है की बीते कल पंकज अपनी पत्नी का पहली बार विदाई लेने अपने ससुराल बसाही गांव पहुंचा था। जिसपर लड़की के पिता ने एक दिन रूककर दूसरे दिन विदाई करने की बात कही। जो पंकज को नागवार लगा और अपनी पत्नी को अपने साथ चलने को कहा....पत्नी शकीना देवी ने भी एक दिन रुककर अगले दिन जाने की बात कही।
बस इसी बात से नाराज होकर पति ने हथियार निकाल कर अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली नवविवाहिता के कंधे में लगी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जाता है। परिजनों द्धारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

रविवार, 20 मई 2018

सहरसा के महिषी प्रखंड में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर बहाल चार शिक्षकों की गई नोकरी
शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सहरसा में फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर बहाल कर दो प्रधानाध्यापक व एक जिला संवर्ग के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक नियोजित शिक्षक को निलंबित करने के लिए नियोजन इकाई को पत्र लिखा गया है।
डीपीओ स्थापना राहुलचंद्र चौधरी ने बताया कि शिक्षक कुर्मी जाति से आने के बावजूद फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर अत्यंत पिछड़ा वर्ग अंतर्गत धानुक जाति के प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी सेवा का लाभ लेने के कारण निलंबित किया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश के बाद क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जिला मध्य विद्यालय महिसरहो महिषी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत कैलाश राय, कन्या मध्य विद्यालय महिषी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत ताराकांत राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सराही कहरा में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत अनिता कुमारी को फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर कार्य करने को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मध्य विद्यालय भगवानपुर महिषी में प्रखंड शिक्षिका के रूप में कार्यरत रंजू कुमारी को भी निलंबित करने के लिए सदस्य सचिव सह बीडीओ महिषी को अनुशंसा की गई है। 
आभार- हिन्दुस्तान

शनिवार, 19 मई 2018

अतिक्रमणकारी पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर: एसडीओ
एक एक कर सभी  सड़को से हटाया जाएगा अतिक्रमण
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


शनिवार को नगर पंचायत की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन आरा की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में उपस्थित  सभी सदस्य ने  कहा कि  सिमरी बख्तियारपुर में अतिक्रमण कैंसर की तरह हो गया है। नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि हटियागछि में राज्य सरकार की बहुत जमीन है जो लोगो के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसे खाली कराकर इस ओर मार्किट काम्प्लेक्स बनाया जायेगा। अध्यक्ष रोशनी आरा, रमा देवी, जैनब ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाते  हुए कहा कि मुख्य बाजार, रानीहाट की सड़कों पर अवैध लोगो ने कब्जा कर सब्जी एवं फुटकर दुकान बना लिया है। इनके ऊपर करवाई किया जाए एवं अतिक्रमण से सड़क को मुक्त कराया जाये। 


  बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि एक से डेढ़ महीने में अतिक्रमण हटाने का करवाई किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने में एसडीओ श्री कुमार ने लोगो से सहयोग का मांग किया है। उन्हेंनो कहा कि अभी हम जानकारी इकठा कर रहे है। एकएक कर सभी सफको से अतिजर्मन हटाया जाएगा।हर हाल में लोगो की समस्या का समाधान किया जायेगा। बैठक ने नगर पंचयात क्षेत्र में बिहार सरकार की जमीन को नगर पंचायत को हस्तान्तरित करने, नगर पंचयात के हटिया गाछी की जमीन को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने, राज्य योजना अंतर्गत स्वीकृत अनुमंडल कार्यालय गेट से स्टेशनचोक तक जाने वाली सड़क का कार्य यथाशिघ्र प्रारंभ करने, सबके लिये शहरी आवास योजना अंतर्गत फेज 1 के तहत स्वीकृत आवास की सूची में सम्मिलित वेसे लाभुक जो सरकारी सेवा में है, या जिनके पास भूमि उपलब्ध नही है का नाम विभागीय निर्देश के आलोक में प्रतियापित किया जाये। विभागीय निर्देश के आलोक में विशेष अभियान चलाकर होल्डिंग कर वसूली करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में रमा देवी, मो शकील आलम, लालो देवी, सुधीर कुमार, योगेन्द्र शर्मा, मीता चोधरी, बीबी जैनब, चंद्रमणि, सुलेखा देवी, बबिता देवी, नरेश कुमार निराला, कलावती देवी मोजूद थी। इनके अलावे मो मोजाहिद, अरुण गुप्ता, शिवचंद्र यादव, मो रहमत, मुकेश एआम, मो हसनैन मोहसिन, रामकुमार, भीम कुमार, शहनान, सोहन साह आदि उपस्थित रहे

शुक्रवार, 18 मई 2018

नही रुक रहा है गाड़ी की रप्तार, बसूली विभाग बन गया है परिवहन विभाग
विवाहिता को रौंदते वाहन घर में घुसा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा पंचायत के चकमका शर्मा टोला में अनियंत्रित मिनी ट्रक ने नवविवाहिता पिंकू देवी को कुचल दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में था व रोड पर काफी तेज गाड़ी चला रहा था। महिला अपनी मां के साथ रोड पर जा रही थी। ड्राइवर ने पहले गाछ में ठोकर मारी,उसे देख मां बेटी दोनो भागी।मां तो बच गई, लेकिन बेटी को कुचलते हुए गाड़ी घर में घुस गई। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया गाड़ी चालक भी उसी गांव का दामाद है।

मालूम हो की चकमका शर्मा टोला निवासी धनशयाम शर्मा ने एक महीने पहले अपनी पुत्री की शादी अखिलेश शर्मा टोका जिवछपुर, थाना गम्हरीया, जिला मधेपुरा निवासी से किया था। मृतका के परिजन ने बताया की वह अपने ससुराल से रात में आई थी। सुबह में  घर के पास ही बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद ले रही थी कि यह घटना हो गई। बलवाहाट ओपी पुलिस मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सहरसा भेज दिया। मौके से मिनी ट्रक को अपने कब्जे मे ले लिया है।
ओपी अध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया की शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और गाड़ी जब्त किया गया है।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...