सोमवार, 23 दिसंबर 2024

सिमरी बख्तियारपुर में रेलवे बनाएगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, बनेगा एक और फूट ओवरब्रिज

 डीआरएम ने सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर में अमृत भारत योजना से निर्माण हो रहे स्टेशन का किया निरीक्षण

15 दिन बाद रेलवे पुनः चलाएगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

कोशी बिहार टुडे। सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन  सुंदर एवं भव्य बनेगा। यहां एक और फूट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। उक्त ओवरब्रिज के नीचे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा एवं इनमें कई तरह के दुकान होगा। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के द्वारा लगभग एक घंटे तक सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान अमृत भारत योजना से बन रहे स्टेशन के एक एक कार्य का निरीक्षण किया एवं साथ रहे पदाधिकारी को कई निर्देश दिया। डीआरएम ने बताया कि रेलवे के उत्तर एवं दक्षिण के जमीन पर भी निर्माण कार्य होगा। अगले वित्तीय वर्ष तक में नए भवन का कार्य पूरा हो जाएगा। 



अतिक्रमण को लेकर डीआरएम श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दिन के बाद पुनः अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ होगा। एक दो दिन के अंदर सभी को नोटिश दे दिया जाएगा। सिमरी बख्तियारपुर पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त होगा। आने वाले समय में सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन एक भव्य एवं सुंदर बनेगा। स्टेशन पर बन रहे टिकट काउंटर छोटा रहने पर डीआरएम ने बड़ा काउंटर बनाने का निर्देश दिया। 


शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने कर दिया था अधिवक्ता दुलारचंद की हत्या

अधिवक्ता दुलारचंद शर्मा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मुख्य हत्यारोपी हिमाचल प्रदेश से हुआ गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी 

कोशी बिहार टुडे 
    बख्तियारपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर 


 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार एनएच बायपास के समीप 28 अक्टूबर की सुबह न्यायालय के लिए निकले अधिवक्ता दुलारचंद शर्मा की गोलीमार हत्या मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए, मुख्य हत्यारोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दिया है। 
एसडीपीओ ने बताया कि 28 अक्टूबर की सुबह नामजद आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र के बरियारपुर वार्ड नंबर 13 के रहने वाले अधिवक्ता दुलारचंद शर्मा अपने भतीजे के बाइक से घर से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर न्यायालय जानें के लिए नित्य दिन की भांति निकला था। इस क्रम में पुरानी बाजार एनएच बायपास रोड के भौरा के समीप एक पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा ओवरटेक कर दुलारचंद शर्मा को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी। 
इस कांड के बाद एसपी हिमांशु के निर्देश पर मामले की छानबीन के लिए उनके नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम लगातार हत्याकांड को लेकर अनुसंधान करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी। चुंकि मुख्य हत्यारोपी संतोष कुमार घटना को अंजाम देने के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए अन्य प्रदेश पलायन कर गया था। 


टीम ने तकनीकी अनुसंधान उपरांत यह पता किया कि हत्यारोपी संतोष कुमार हिमाचल प्रदेश में रह रहा है। कांड के अनुसंधानकर्ता अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार के अगुवाई में एक पुलिस टीम को संतोष की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल प्रदेश भेजा गया। टीम ने हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब थाना क्षेत्र के बद्रीपुर चौक के समीप से स्थानीय पुलिस के सहयोग से संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
संतोष कुमार की विधिवत गिरफ्तारी उपरांत स्थानीय न्यायालय में पेशी उपरांत गिरफ्तार संतोष कुमार को बख्तियारपुर थाना लाया गया। एसडीपीओ ने बताया गिरफ्तार संतोष कुमार ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। संतोष कुमार ने बताया कि उनके पिता उमेश शर्मा की हत्या अधिवक्ता दुलारचंद शर्मा ने ही करवाया था, इसी बदले की भावना से उन्होंने दुलारचंद शर्मा की हत्या की। 
एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार संतोष कुमार से आवश्यक पुछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया है। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता, पीएसआई स्नेहा कुमारी, सतेन्द्र पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अधिवक्ता हत्याकांड के फरार अभियुक्त हिमाचल प्रदेश में चढ़े पुलिस के हत्थे


 

करे ऑर्गेनिक की खेती, स्वास्थ्य के लिए बेहतर


 

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024

अधिवक्ता हत्या कांड के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ, मृतक के परिजन के घर सन्नाटा

 मृतक अधिवक्ता की पत्नी विनीता कुमारी के फ़र्दव्यान पर थाना में मामला दर्ज

कोशी बिहार टुडे। सहरसा



सोमवार सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर निवासी दुलारचंद शर्मा की भौरा के निकट अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या किये जाने के मामले मे पुलिस के हाथ अब तक खाली है। वही पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी किये जाने की बात कह रही है। इस मामले में बख्तियारपुर थाना में 7 नामजद एवं 4-5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में द्रौपदी देवी पति स्व उमेश शर्मा, संतोष कुमार, सोनू कुमार, साजन कुमार, दिनेश शर्मा, नंद किशोर शर्मा, गुड्डू कुमार सभी सोनपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी एवं 4 से 5 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस हत्याकांड का अनुसंधान खुद थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान करेंगे। 


बढ़ा है सिमरी क्षेत्र में अपराध:


घटना के दिन सोमवार को घटना स्थल पर जांच करते एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर

बीते कई महीनो से बख्तियारपुर थाना क्षेत्र मे अपराध मे बढ़ोतरी हुई है। चोरी, लूट की घटनाये आम हो गई है। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सिमरी, रंगीनिया, शर्मा चौक, माखन टोला सहित हाई स्कूल के निकट मंदिर मे हुई चोरी के मामले मे भी पुलिस के हाथ खाली है।  इसके अलावे नप क्षेत्र के ही ठाकुरबाड़ी गली मे स्थित सुमित कुमार के घर मे हुई चोरी मामले मे भी पुलिस चोर को गिरफ्तार नही कर सकी। वही अगस्त माह मे रंगीनिया अंतर्गत वार्ड संख्या 14 मे स्थित इंजीनियर राजेश कुमार के घर मे भी लाखो की हुई चोरी मामले का अब तक उदभेदन नही हो सका है। आश्चर्य की बात है कि इस घर मे दूसरी बार चोरी हुई। फिर भी इस मामले मे पुलिस सक्रियता शून्य दिखी। बीते दिनों हुए लुटकांड की तो नप क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार ठाकुरबाड़ी के निकट हुए इ कार्ट के डिलीवरी ब्वॉय से 39 हजार लूट मामले मे भी बख्तियारपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली है। एक भी मामला का उद्भेदन नहीं हुआ है। 


शराब ढूंढने मे व्यस्त पुलिस


बख्तियारपुर थाना क्षेत्र मे पुलिस इन दिनों सिर्फ शराब ढूढ़ने के एकसूत्री कार्य मे लगी दिख रही है।  आमलोगो के मुताबिक बख्तियारपुर पुलिस जितनी तत्परता शराब ढूढ़ने मे लगाती है, उसका कुछ प्रतिशत भी अपराधी को ढूढ़ने मे लगा दे तो अपराध पर नियंत्रण लग जाये। लेकिन स्थिति दयनीय है। चोरी, लूट जैसे मामलो मे पुलिस घटना के कई घंटो बाद पहुंचती है। पीड़ित न्याय के इंतजार मे थाना दौड़ते रहते है और पुलिस इंतजार का वादा कह पल्ला झाड़ लेती है। स्थिति ऐसी है कि पीड़ित थाने मे एफआईआर दर्ज करा ले तो जंग जितने जैसी खुशी महसूस करते है। 


राजा को नही खोज पाई पुलिस:,


बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा स्थान गली निवासी मक्का व्यवसायी वीरेंद्र भगत से बदमाश राजा यादव द्वारा मांगे गए रंगदारी मामले में एफआईआर दर्ज होने के लगभग डेढ़ महीने बाद भी पुलिस बदमाश राजा की गिरफ्तारी नही कर पाई है। बदमाश की गिरफ्तारी ना होने से नाराज व्यवसायियों का एक शिष्टमंडल भाजपा नेता रितेश रंजन के नेतृत्व में बख़्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर से मिलकर बदमाश राजा यादव की  गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसपर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने व्यवसायियों को बदमाश की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा बीत जाने को है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। बीते फरवरी माह में द्वारिका नगर के समीप एक युवक की हत्या के मामला का भी अभी तक उद्भेदन नहीं किया गया है। 

रविवार, 20 अक्टूबर 2024

पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष तो सैयद कसीम अशरफ बने सचिव

इस्लामिया हाई स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, चुनाव में इलाके के पहुंचे थे काफी लोग


कोशी बिहार टुडे। सहरसा





अनुमंडल क्षेत्र के बनमाईटहरी प्रखंड अंतर्गत घौड़दोर पंचायत स्थित  इस्लामिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक समिति के चुनाव हेतू रविवार को विद्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से पूर्व सासंद चौधरी महबूब अली कैसर अध्यक्ष तो कसीम अशरफ सचिव चुने गए। 
इससे पहले सभा की विधिवत शुरूआत विद्यालय के एक छात्र के कुरान ए पाक की तलावत व जफर इमाम के नत ए पाक की पेशकश से किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रबंधन समिति के निवर्तमान सह नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुनने के लिए आप लोग धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे जगहों पर इस प्रकार की कमेटी के गठन के समय तू-तू-मैं-मैं मैं मैं से लेकर मारपीट तक कि नौबत आ जाती है मगर आपलोग जिस समझदारी और विवेक से लगातार कमेटी का गठन करते आ रहे हैं उसके लिए आप सब धन्यवाद के पात्र हैं। विधालय विकास के विकास के लिए कमेटी लगातार प्रयासरत रहेगी।



वहीं निवर्तमान सह नवनिर्वाचित सचिव सैयद कसीम अशरफ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 वर्ष पूर्व जब वे सचिव का पद संभाले तो विद्यालय का खाता तक खुला नहीं था। आज 6 वर्षों में शून्य से विधालय एक करोड़ से अधिक के आमदनी पर पहुंच गया है। स्कूल का शानदार गेट बना, चहारदीवारी का नवीनीकरण हुआ और आफिस के उपर दूसरी मंजिल का निर्माण किया गया और सारा काम चेक के माध्यम से किया जाता है ताकि एक-एक रूपए का हिसाब किताब इधर-उधर न हो सके।



वहीं विद्यालय के प्राचार्य मो. तनवीर आलम ने विगत वर्षों के शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया और विद्यालय के बच्चों द्वारा शिक्षा, सांस्कृतिक और खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शनों  पर विस्तार से जानकारी दी साथ ही 6 वर्ष के हिसाब का लेखा-जोखा पेश किया। 
कार्यक्रम का संचालन मौलाना इम्तियाज आलम और धन्यवाद ज्ञापन डा. अबुल फजल ने किया‌। सैयद कसीम अशरफ साहब की दुआओं पर सभा संपन्न हुआ। वहीं खगड़िया लोकसभा के पूर्व चौधरी महबूब अली कैसर के सांसद कोष से निर्मित दो कमरों के हॉल का भी फीता काट कर उद्घाटन हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हस्सान आलम ने नए कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से हो जाने पर मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। 
इस मौके पर गुलाम फखरूद्दीन, कसीम उद्दीन, हाफिज मो. फिरोज, मुस्तकीम उद्दीन, मसलेह उद्दीन, मनौवर आलम, वजीह अहमद तसौवुर, मुमताज रहमानी, सरफराज आलम, फिरोज आलम, फहीम उद्दीन, साद उद्दीन, हिफजुर रहमान, सैयद कमाल अशरफ, अबु तोराब, अबु ओसामा, मिन्हाज आलम, मो इब्राहिम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024

बाढ़ राहत अनुदान सूची में बड़े पैमाने पर बिचौलिए ने पदाधिकारी की मिलीभगत से किया फर्जीवाड़ा

फर्जी लाभुकों को मिला बाढ़ राहत अनुदान, एक परिवार में चार से पांच लोगों को लाभ

आपदा को अवसर में बदला बिचौलिया, रोज बाढ़ पीड़ित कर रहा है प्रदर्शन

कोशी बिहार टुडे। सहरसा

 कोसी इलाका में आई बाढ़ से जहा बाढ़ पीड़ित नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। वही बिचौलिया की चांदी कट रही है। बिचौलिया पदाधिकारी के मिलीभगत से बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा करने में जुटा है। एक परिवार से चार से पांच लोग तो, कई ऐसे परिवार है, जो बाढ़ पीड़ित इलाका का है ही नहीं, उन्हें भी बाढ़ राहत अनुदान मिला है। 



सलखुआ प्रखंड  के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बसे पंचायत में बाढ राहत सूची (जीआर पोर्टल) के माध्यम से फर्जी लाभुक का नाम बिचौलिए के मिलीभगत से जोड़ा जा रहा है। फर्जी  लाभुकों का नाम जोड़ने को लेकर सलखुआ पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य अनिल भगत ने डीएम के नाम आवेदन देकर जांच की मांग किया है। जिप सदस्य अनिल भगत ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन में कहा  है कि सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित को दिए जाने वाली राशि में गलत तरीके से बिचोलियों के सांठ गांठ से वैसे लाभुक का नाम जोड़ा गया है, हो उक्त पंचायत का निवासी ही नही है।  सलखुआ प्रखंड के चानन, अलानी, कबीरा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र हैं जिसमें सरकार द्वारा 7000 की राशि जीआर पोर्टल के माध्यम से सभी लाभुक के खाता में दिया जा रहा है।  लेकिन यहां बिचोलिया, कर्मचारी, सीओ के मिली भगत से गलत तरीके से एक ही परिवार में तीन से चार लाभुक को इनका लाभ दिया जा रहा हैं। इतना ही नहीं बिचोलिया के सांठ गांठ से दुसरे पंचायत के लाभुक का इस पंचायत से उस पंचायत में नाम जोड़कर फर्जीवाड़ा किया गया है। जिससे सही लाभुक बाढ़ राहत सहायता से वंचित हो सकता है। अलानी, चानन, कबीरा में बाढ़ प्रभावित लाभुक दर दर भटक रहें हैं।  रोज प्रखंड, अंचल का चक्कर काट रहे है। न तो उनका सूचि में नाम है ना ही सूचि लोड किया गया है। प्रत्येक पंचायत में एक दिन का समय देकर बिचोलिया के सांठ गांठ कर पंचायत का सूची जीआर पोर्टल के माध्यम सें अपलोड कर दिया गया है। जिस कारण सही बाढ़ पीड़ित लाभुक सरकारी सहायता से वंचित हो गया है। जिप सदस्य ने कहा है इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किया जाए।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...