शनिवार, 24 मार्च 2018

रामनवमी की सफलता को लेकर पहाड़पुर में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता की बैठक 
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

पूर्व विधयाक संजीव झा ने खगेश कुमार की गिरफ्तारी को पुलिस की एकतरफा करवाई किया। हमलोग पूर्व से हिन्दू-मुश्लिम हर पर्व साथ साथ मनाते है । कही से कोई दिक्कत नही होती है। लेकिन जानबूझकर सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल प्रशासन ने इसे मुद्दा बना दिया। शोभायात्रा में शामिल होने वाले लड़को से आग्रह किया कि शांतिपूर्ण यात्रा निकाले। एक ऐसी मिशाल पेश करे कि आपकी हर जगह प्रशंसा हो। 
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि इस शोभायात्रा में माहौल को खराब करने का पूरा जिम्मेदार प्रशासन है। ताजिया निकलती है भाईचारा के साथ हिन्दू-मुश्लिम साथ रहते है। किन्ही को कोई समस्या नही है। समस्या सिर्फ प्रशासन के कारण हो रही है। वावजूद हमलोग एक साथ त्योहार मनाते है। किसी को भी परेसानी नही है। हमलोग सौहार्दपूर्ण जीवन जीने वाले लोग है। रविवार का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से करे। 
पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने सभी लोगो से शांतिपूर्ण शोभायात्रा निकाल एक मिशाल पेश करेंगे। जिला महामंत्री दिवाकर सिंह, युवा जिला महामंत्री अभिषेक वर्धन, ऋतु कुमार, राजवीर सिंह, कुमोद सिंह, बिमलेश भगत, पप्पू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भाजपा ने परिवाद नहीं, बल्कि हमेशा राष्ट्रवाद को दिया है प्राथमिकता: रितेश रंजन

 भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन, संगठन पर चर्चा कोशी बिहार टुडे, सहरसा नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित सत्संग भवन में भाजपा ...