रविवार, 10 जून 2018

नगर पंचयात के हर घर मे उपलब्ध होगा दो दो डस्टबिन
 
सूखा एवं गीला कचरा के लिये अलग अलग डस्टबिन
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

नगर पंचायत क्षेत्र के नगरवासियों को घर व अन्य जगहों की जमा कचरों को फेंकने की समस्या से जल्दी ही राहत मिलेगा। इधर-उधर कचरों को फेंकने से रोकने के लिए नप प्रशासन ने डस्टबिन की खरीद कर लिया है। नप प्रशासन ने नगरवासियो को इधर उधर कचरा फेकने  की जरूरत नही है। नगर पंचायत घर-घर हर घर डस्टबीन उपलब्ध कराएगा। जिसकी प्रक्रिया नप प्रशासन बहुत ही जल्द शुरू करेंगे। इसके लिए नप प्रशासन की ओर से सभी 15 वार्डों में रहने वाले लोगों के घरों की सूची तैयार भी कर लिया है। 

घर-घर व हर घर लगेंगे दो डस्टबीन :-

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 15 वार्डों में रहने वाले लोगों की परिवार की सूची करीब 6877 के आसपास बताया जाता है। जिनके प्रत्येक परिवार के दरवाजे पर दो डस्टबीन लगाया जाएगा। जिस दो डस्टबीन में से एक डस्टबीन का रंग हरा होगा तो दूसरे डस्टबीन का रंग नीला होगा। दोनो डस्टबिन में से एक मे सूखा तो दूसरा में गीला कचरा जमा होगा। नप प्रशासन की ओर से 6877परिवारों सहित अन्य जगहों के लिए के लिए करीब 15 से 16 हजार डस्टबीन का मंगवाया जायेगा।

डस्टबीन में जमा कचरों को नप का सफाई कर्मीयो उठाएंगे :-

हर घर डस्टबीन उपलब्ध हो जाने के बाद नगरवासियों के द्वारा घर की व अन्य जगहों की कचरों को उपलब्ध कराये गये डस्टबीन में एकत्रित कर रख देना है। डस्टबीन में एकत्रित जमा कचरों को नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मीयो आएंगे और उस कचरा को वहां से उठा कर ले जाएंगे। यानी कि नगरवासियों को कचरा फेंकने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगा।
कचरा जमा करने के लिये नप खरीदेगा 1 एकड़ से ज्यादा जमीन---
नगर पंचायत क्षेत्र से जो भी कचरा जमा होगा उसे एक जगह जमा किया जा रहा है। इसके लिये नगर पंचायत जमीन की खरीदारी करेगा। लगभग एक करोड़ की जमीन की खरीदारी किया जायेगा। हालांकि जमीन खरीद करने का नगर आवास विभाग जो रेट तय किया है उनसे ज्यादा कीमत में नगर पंचायत की जमीन बिकती है। अगर उक्त रेट में जमीन नही मिलता है तो अगल-बगल के क्षेत्र में जमीन की खरीददारी करेगा।
कहते हैं नप अध्यक्ष  :-

नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन आरा ने बतायी कि नप क्षेत्र के सभी परिवारों के दरवाजे पर दो-दो डस्टबीन उपलब्ध कराया जाएगा। 15 दिन के अंदर सभी घर के पास डस्टबिन उपलब्ध करा दिया जायेगा। कार्य अंतिम चरण में है। इनके अलावे वाहन की भी खरीद किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...