गुरुवार, 19 जुलाई 2018

सरकार के खिलाफ महिला ब्रिग्रेड ने निकाली रैली, 
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


गुरुवार को राष्टीय महिला ब्रिग्रेड के सेकड़ो महिला ने बिभिन्न मांगों के समर्थन में रैली निकाला। रैली स्टेशन चोक से निकलकर अनुमंडल कार्यालय तक पहुचा। रैली का आयोजन राट्रीय महिला ब्रिग्रेड के प्रदेश सचिव रूबी कुमारी के नेतृत्व में  रैली निकाली गयी। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मति रूबी कुमारी ने कहा कि कोसी की जनता बाढ़, सुखाड़ एवं भ्रस्टाचार से परेसान है, लेकिन जनप्रतिधि इन्ही के पैसे से मालामाल हो रहा है। आधी आबादी इस बार जो भी राजनीतिक दल हो उनको धूल चतायेगी। कोसी क्षेत्र में आपदा के पैसे से नेता मालामाल हो रहा है, लेकिन गरीब लोग आज भी मूलभूत समस्या से गुजर रहा है। इन गरीब के समस्याओं से इनलोगो को कोई लेना देना नही है। राष्टीय महिला ब्रिग्रेड, दुर्गा दस्ता, राष्ट्रीय युवा ब्रिग्रेड के संयुक्त बैनर तले निकली महिला की इस रैली में महिलाओं की भीड़ थी। सभा को समीना खातून, सुदामा देवी एवं शांति देवी ने संबोधित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गुमनामी से प्रसिद्धि तक: बाबा मटेश्वर धाम की आस्था व संघर्ष की 20 साल की गौरवगाथा

1अगस्त 2005 को कांवरिया एवं 31 अगस्त 1997 को डाक बम को हुई थी शुरुआत 🖋 रिपोर्ट: महेंद्र प्रसाद, सिमरी बख्तियारपुर कोशी बिहार टुडे, सहरसा, 1...