सोमवार, 22 जुलाई 2019

प्यार में धोखा खाई युवती ने जान देकर दे दिया अपना बेगुनाही का सबूत, मौत पर लोग हुआ आक्रोशित, किया सड़क जाम


 प्यार पर भारी पड़ा रुपया, गरीबी का लड़का ने उठाया नाजायज फायदा
थानाध्यक्ष के पहुचने पर आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर किया जाम समाप्त, करवाई का दिया भरोसा
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचयात स्थित पुरानी बाजार के एक लड़की के द्वारा प्यार में मिले धोखा के बाद जहर खाने के बाद सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गयी। मृतक लड़की नेहा कुमारी 18 स्व रामकुमार जायसवाल की पुत्री थी। सोमवार को दोपहर बाद शव के घर पहुचते ही परिजन एव आसपास के लोग आक्रोशित हो गया एव पुरानी बाजार के समीप एनएच को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग नामजद लड़का प्रिंस भगत एव उनके पिता संजय भगत को गिरफ्तार कर करवाई की मांग कर रहा था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह, अम्बिका शर्मा एव प्रमुख प्रितिनिधि अरविंद कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाया।  पुलिस ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर दोनों पिता-पुत्र सरेंडर नही किया तो उनकी घर का कुर्की-जप्ती किया जाएगा। तब जाकर जाम को हटाया। 
क्या है मामला---

पुरानीबाजार निवासी स्व रामकुमार जायसवाल के पुत्री नेहा कुमारी थानाचोक पर रह रहे एव मालगोदाम रोड में सीमेंट-छड़ की दुकान कर रहे संजय भगत के पुत्र प्रिंस कुमार से लगभग एक साल पूर्व से प्यार करती थी। इस दौरान लड़की का भी संजय भगत के घर आना जाना रहता था। संजय भगत के पुत्र प्रिंस कुमार शादी का झांसा देकर विगत एक साल से योन शोषण करता था। जब लड़की शादी की बात कहती थी तो कोई ना कोई बहाना लड़का बना देता था। परिजन के अनुसार लड़का प्रिंस कुमार के शादी से इनकार के बाद 5 जुलाई को पंचायत भी हुआ था, लेकिन लड़का पंचयात की बात नही माना। चारो तरफ से कोई उम्मीद नही देख लड़की ने शनिवार को जहर खा लिया। 
थाना में लड़की के बयान पर दर्ज हुआ प्रथमिकी---
सदर अस्पताल सहरसा में लड़की ने  फर्डब्यान में संजय भगत एव उनके बेटे को जहर खाने के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुए साफ साफ कहा है कि सारी जिम्मेदारी इन्ही दोनों बाप-बेटा पर है। लड़की ने फर्डब्यान में कहा है कि प्रिंस भगत एक साल पूर्व मुझसे शादी का वादा किया था। जिन कारण जहा भी घर, होटल बुलाकर कई बार मेरे साथ यौन संबंध बनाया।
पुलिस ने किया छापामारी--

बख़्तियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एएसआई अम्बिका शर्मा के द्वारा संजय भगत एव उनके बेटे प्रिंस भगत की गिरफ्तारी के लिये उनके घर पर छापामारी किया। लेकिन घर मे ताला लटका था। कहा जाता है बाप-बेटा रुपये के बल पर मामला को दबाना चाहता था। 4 लाख रुपये का लोभ भी लड़की को दिया था, लेकिन लड़की सिर्फ शादी के लिये अड़ी रही। दोनों बाप-बेटा का दांव उल्टा हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...