रविवार, 26 सितंबर 2021

धोती ओढ़कर सोये महिला को पुरुष समझकर चलाई ताबड़तोड़ गोली, महिला की मौके पर मौत

घटना सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव की, गांव वाले रह गए अवाक, ग्रामीण ने अपराधी को खदेड़ा तो गोलियां चलाते हुआ अपराधी फरार

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव में शुक्रवार की रात्रि अपराधियो ने सोए अवस्था में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक महिला नीलम देवी 55 वर्ष रामदेव साह की पत्नी थी। अपराधी रामदेव साह को मारने आया था, लेकिन धोती ओढ़े सोये महिला को पुरुष समझकर गोलियो की बरसात कर दिया।  घटना की सूचना रात्रि में ही थाना को दिया गया। सूचना पर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने पुलिस बल के साथ तरियामा गांव पहुंच शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सुबह के चार बजे सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला संजु देवी को हिरासत में लिया। मृतक के परिजन के मुताबिक संजु देवी ने ही भाड़े के बदमाश को बुलाकर हत्यकांड को अंजाम दिया। इस घटना के बाद गांव वाले अवाक है, वही परिजन भी सदमे में है। 


क्या है मामला :-

जानकारी के मुताबिक मृतक नीलम देवी के पति रामदेव साह गांव में  झाड़फूंक  (ओझा) का काम करता है। आरोपी महिला संजू देवी रामदेव साह से झाड़फूंक करवाती थी। लेकिन महिला की तबियत में सुधार नहीं हुआ। मृतिका के पुत्र बोस्की कुमार ने बताया कि महिला एवं उनके पति के द्वारा कई बार मेरे पिता को जान से मारने की धमकी भी दिया गया था। संजू देवी का आरोप था कि रामदेव साह जो ओझा है, मुझे डायन कर दिया है। जिन कारण मेरी तबियत खराब रहता है। जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर महिला संजू देवी एवं रामदेव साह के बीच पूर्व में तूंतूं-मेंमें भी हुआ था। जिसका पंचायती भी गांव में हुआ था। 



मारने आया था रामदेव साह को लेकिन अंधेरे के कारण उनकी पत्नी की हत्या कर दिया :-

जानकारी के अनुसार बदमाश रात्रि में लगभग 1 बजे हत्यकांड को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोप है कि हिरासत में लिए गए महिला संजु देवी के द्वारा भाड़े पर बदमाश को बुलाकर हत्या करवाई गई। जानकारी के अनुसार रामदेव साह की हत्या करने बदमाश आया था। लेकिन उस दिन रामदेव साह घर में सोया था, जबकि उनकी पत्नी मृतिका नीलम देवी बरामदा पर सो गई थी। रात्रि में बदमाश रामदेव साह समझ गोली चलाई, लेकिन मच्छरदानी एवं धोती ओढ़े रहने के कारण बदमाश पहचान नहीं पाया एवं ताबड़तोड़ गोलियां चला दिया। जो कि महिला के गले एवं सिर में गोली लगी, जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया। 


क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका के परिजन के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

3 टिप्‍पणियां:

  1. महिला से पूछताछ किया जाए बदमाश कौन था इसी तरह हमारे समाज पर अत्याचार हो रहे हैं इस पर सरकार कोई जिम्मेवारी नहीं ले रही है इस तहर वैश्य समाज पर अत्याचार होते रहेंगे

    जवाब देंहटाएं

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...