बुधवार, 29 सितंबर 2021

वुधवार से एनआर कटना हुआ शुरू, सबसे ज्यादा मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद की है मारामारी

 कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर में आगामी 24 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को विभिन्न पदों पर चुनाव ल़डने वाले प्रत्याशियों द्वारा एनआर रसीद कटवाने के लिए भीड़ उमड़ी रही। बुधवार को पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 78 प्रत्याशियो ने एनआर रसीद कटवाये। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अमित कुमार ने बताया अबतक कुल 78 प्रत्याशी में से मुखिया पद के लिए 8, पंच पद के लिए 8, पंचायत समिति पद के लिए 7 एवं सरपंच पद के लिए 5 एवं पंच के लिए 8 प्रत्याशियो ने एनआर रसीद कटवाया है। सिमरीबख्तियारपुर में  एनआर के लिये चार अलग अलग काउंटर बनाया गया है। जहाँ कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है। वुधवार को मुखिया पद के लिये  भटोनी पंचयात से निवर्तमान मुखिया टंडन पुरुषोत्तम, तरियामा से दो, महम्मदपुर से दो, बेलवाड़ा से एक, सरोजा से एक, सहित कई पंचयात से एनआर रसीद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी ने कटवाया।  काउंटर पर प्रखंड कर्मी चंदन कुमार,अमन कुमार,मोनू कुमार,चंदन कुमार चौधरी आदि ने योगदान कर रहे हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन परिसर में हुआ वृक्षारोपण। कोशी बिहार टुडे, सहरसा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलखुआ ...