शुक्रवार, 27 मई 2022

राह चलते लड़की को फोटो खींचकर करता था छेड़खानी, ग्रामीणों ने चप्पल का माला पहनाकर कर दिया मनचलों का इलाज

 कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कोसी नदी के अंदर धनुपरा पंचायत के फरेबा गांव में दो मनचले युवक को ग्रामीणों ने चप्पल का माला पहनाकर पहले गांव में भ्रमण कराया एवं बाद में गांव में ही एक जगह बांध दिया। ग्रामीणों के अनुसार ये दोनो लड़का फारेबा गांव निवासी  सीताराम महतो का लड़का है। ग्रामीणों का कहना है की ये लड़का सड़क चलते लड़की को छेड़खानी करता था। सेल्फी लेता था था। जिन कारण ग्रामीण लड़किया इन मनचले युवक से परेशान था। ग्रामीणों के अनुसार लड़किया स्कूल पढ़ने के।लिए जाती थी। ये लड़का सहित अन्य लड़का भी बराबर इन स्कूल पढ़ने जाने वाली लड़कियां के साथ छेड़खानी, सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर डाल देता था। जीन कारण लड़की के माता-पिता सहित परिजन परेशान रहते थे। शुक्रवार को लड़किया पढ़ने जा रही थी। बस लड़की को देख ये दोनो लड़का चलते चलते लड़की का सेल्फी खीच लिया। बस लड़की ने परिजन को सूचना दिया, जिन कारण ग्रामीण भड़क गया एवं लड़का को पकड़ कर उनके गले में चप्पल की माला पहना दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गया। ग्रामीणों ने बताया की घटना की सूचना कनारिया ओपी को दिया गया। लेकिन कनारिया पुलिस सिमरी बख्तियारपुर में थी, जिन कारण आगे की करवाई नही हो सकी। 

शनिवार को है फरेवा गांव में है सामाजिक पंचायत:

 इस मामले को लेकर धनुपरा पंचायत के फतेबा गांव में ग्रामीण पंचायत का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल में पढ़ने जाने वाली छात्रा के साथ इस तरह की हरकत को लेकर बैठक किया गया है। जिसमे हरेक पहलू पर विचार किया जाएगा। अभी भी दोनो लड़का ग्रामीण के शिकंजे में आया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...