गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017

फर्जी कॉल कर बैंक से उड़ाये लगभग 40 हजार रुपये
महेंद्र प्रसाद सहरसा

बख्तियारपुर थाना के सरडीहा पंचयात के बल्थी गांव में एक सेवनृवित कर्मचारी को एक फर्जी कॉल कर उनके खाते से दो बार मे लगभग 39998 रुपया का डेबिट कर लिया। बल्थी गांव निवासी केशव प्रसाद सिंह ने थाना में आवेदन देकर इस गैंग में शामिल लोगों की पहचान कर करवाई की मांग किया है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 3 अक्टूबर को तीन बजे अपने कार्य मे व्यस्त था कि 8877689068 से कॉल आया कि आपके बैंक से बोल रहे है। आप अपना एटीएम नंबर एवं आधार नम्बर तुरंत बताये, नही तो आपका खाता बंद हो जाएगा। उनके द्वारा एटीएम कार्ड का नंबर एवं आधार नंबर नोट करवा दिया। जब बैंक आकर शाखा प्रबंधक से मिलकर खाता की जांच किया तो एक बार मे एम पैसा से 19000 रुपए एवं एयरटेल मनी से 20 हजार रुपए की दो बार निकासी हो चुका था। थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई किया जा रहा है।
फर्जी कॉल से बचने की जरूरत- मोबाइल पर कई अनजान कॉल आते रहते है। याद रखिये बैंक कभी भी आपका एटीएम नंबर एवं आधार नंबर फोन पर नही मांगता है। इस तरह का किसी भी तरह का फर्जी कॉल आता है तो पहले इस नंबर की जांच कर ले। वही अपने शाखा प्रबंधक से संपर्क करे।

महेंद्र प्रसाद सहरसा
बख्तियारपुर थाना के सरडीहा पंचयात के बल्थी गांव में एक सेवनृवित कर्मचारी को एक फर्जी कॉल कर उनके खाते से दो बार मे लगभग 39998 रुपया का डेबिट कर लिया। बल्थी गांव निवासी केशव प्रसाद सिंह ने थाना में आवेदन देकर इस गैंग में शामिल लोगों की पहचान कर करवाई की मांग किया है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 3 अक्टूबर को तीन बजे अपने कार्य मे व्यस्त था कि 8877689068 से कॉल आया कि आपके बैंक से बोल रहे है। आप अपना एटीएम नंबर एवं आधार नम्बर तुरंत बताये, नही तो आपका खाता बंद हो जाएगा। उनके द्वारा एटीएम कार्ड का नंबर एवं आधार नंबर नोट करवा दिया। जब बैंक आकर शाखा प्रबंधक से मिलकर खाता की जांच किया तो एक बार मे एम पैसा से 19000 रुपए एवं एयरटेल मनी से 20 हजार रुपए की दो बार निकासी हो चुका था। थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई किया जा रहा है।
फर्जी कॉल से बचने की जरूरत- मोबाइल पर कई अनजान कॉल आते रहते है। याद रखिये बैंक कभी भी आपका एटीएम नंबर एवं आधार नंबर फोन पर नही मांगता है। इस तरह का किसी भी तरह का फर्जी कॉल आता है तो पहले इस नंबर की जांच कर ले। वही अपने शाखा प्रबंधक से संपर्क करे।

बुधवार, 4 अक्टूबर 2017

बालू का अवैध खनन जोड़ो पर, बालू लदा दो ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा
अवैध खनन सूचना देने वाले का नाम ड्राईवर के

व्यान में घसीटे जाने पर जताया आक्रोश
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
बिहार सरकार के रोक के वावजूद जिले में बालू की अवैध खनन जोरो पर है। मंगलवार एवं वुधवार को बालू से लदा दो अलग अलग ट्रैक्टर को बख्तियारपुर पुलिस ने पकड़ कर थाना लाया। पकड़े गए गाड़ी जिस पर बालू लदा था, सौर बाजार के सिलेठ भरना से अवैध रूप से खुदाई कर चोरी छिपे सिमरी बख़्तियारपुर लेकर जा रहा था, जहा ड्योढ़ी के पास पुलिस ने पकड़ा। वही वुधवार को रंगिनिया गांव के पास एक और गाड़ी को पुलिस ने बालू लदे गाड़ी को पकड़ा। ये गाड़ी तारियाम का था जो बख़्तियारपुर लेकर जा रहा था। जिला खनन पदाधिकारी लक्षमण राय ने बख़्तियारपुर थाना में दिए आवेदन में कहा है को 4 अक्टूबर को बख्तियारपुर थानांतर्गत खनिज से लदा दो वाहन बिना परमिट के अवैध रूप से घुस बालू का परिवहन करते अवैध रूप से पकड़ा गया। इन दोनों ड्राइवर से चालान की मांग किया गया, लेकिन कोई भी चालान नही दिया। वाहन चालक ललन कुमार पिता घनश्याम यादव सौर बाजार एवं दूसरा नरेश साह पिता अनुरुद्ध साह तारियाम को नामजद किया है। इनके अलावे वाहन मालिक एवं अवैध कार्यकर्ताओ पर भी प्राथमिकी दर्ज करने की अनुरोध आवेदन में किया गया है।
चंदन साह ने खनन पदाधिकारी पर लगाया आरोप- चंदन साह ने बताया कि अवैध बालू की ढुलाई किये जाने की सूचना मेरे भाई लक्षमण साह ने जिलाधिकारी को फोन पर दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर ये पूरी करवाई हुई। लेकिन खनन पदाधिकारी ने ड्राइवर के व्यान में मेरा नाम भी जोड़ दिया। जिसमें ड्राइवर ने कहा की तुलसियाही घाट से चंदन साह से ही हम बालू खरीदे है। जवकि खनन पदाधिकारी बिना बालू की जांच किये ही मेरा नाम घसीट दिया। हमने खनन विभाग  को अवैध बालू ढुलाई की जानकारी दिया, विभाग ने मेरा नाम ही घसीट दिया।
क्या कहते है खनन पदाधिकारी- खनन पदाधिकारी लक्षमण राय ने बताया कि दोनो ड्राइवर ने चंदन साह के द्वारा ही बालू खरीदने की बात कहा। अपने व्यान में बताया तुलसियाही घाट पर चंदन साह से बालू की खरीदारी किया।

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017

मरीज को उतार बिबाहिता को लेकर अस्पताल से हुआ फरार
पुलिस कर रही है मामले की जांच
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
बख़्तियारपुर थाना के अनुमंडलीय अस्पताल से एक बिबाहिता को मोटर सायकिल सवार ने लेकर फरार हो गया। महिला की दीदी जब खोज खोज कर परेसान हुई एवं नही मिली तो ब्लॉक गेट पर जोर जोर से रोने पर लोग जमा हुआ तो सारी बात महिला ने बताई। पुलिस को सूचना के बाद महिला को थाना लाया गया।
थानायक्ष आर के सिंह को महिला ने जो बात बताई वह दिलचस्प है। गायब हुए बिबाहिता महिला की भतीजी है। पुलिस को महिला मनिकिया देवी ने बतायी की हम अपनी भतीजी शर्मिला कुमारी एवं अपने भाभी एवं एक और महिला के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन उतरी। उसी समय मेरे साथ मेरी भाभी थी, उसे जोरदार उल्टी होने लगा। इसी समय एक लड़का आया एवं बोला कि इनको हम अस्पताल पहुचा देते है। अस्पताल ले जाने में भाभी एवं मेरी भतीजी को मोटर सायकिल पर बैठकर अस्पताल लेकर आया। तब तक हम एक ओर महिला के साथ अस्पताल पहुचे। उक्त मोयर साईकल वाले लड़का मेरी भतीजी को मोटर सायकिल पर बैठाकर ले जाने लगा। मेने कहा कि मेरी भतीजी को कहा लेकर जा रहा है रो उक्त युवक ने बताया कि पेसेंट के लिये डॉक्टर ने दवा लिखा है, हम तुरंत दवा लेकर आ रहे है, तब तक आप लोग पेसेंट के पास रहिये। जब एक घंटे तक वापस नही आय तो हमने स्टेशन तक खोजा लेकिन कही नही मिला। महिला मनिकिया देवी का ससुराल खगरिया जिले के रशोक मरार है। मेरी मैके सलखुआ थाना के बसाहि गांव है। मेरी भतीजी शर्मिला कुमारी विगत तीन महीने से मेरे यह ही रहती थी, जिनका इलाज किया जा रहा था। उसी भतीजी को हम घर देने जा रहे थे। महिला ने बताया की उक्त भतीजी को शादी लगभग छह महीने पूर्व ही सलखुआ के रेठी गांव में किया है। जिस महिला का तबियत खराब है उनका नाम बिमला देवी है। महिला के साथ मे एक और जो महिला थी, उनका नाम दाना देवी है। पेसेंट के साथ दाना देवी रही एवं वे रिस्ते में भाभी लगती है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच- जब लड़की को
भगाई गयी बिबाहिता के दीदी बख़्तियारपुर थाना में
लेकर भागने की पुलिस को जानकारी मिली तो थानायक्ष आर के सिंह ने अजित कुमार को भेजा, लेकिन कही नही मिला। फिर सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश भी महिला से पूछताछ किया। हालांकि सभी को भागी लड़की के इस कार्यप्रणाली पर शक है कि कोई अंजान युवक लड़की को गाड़ी पर बैठकर दिन में ले भाग एवं लड़की हल्ला तक नही मचाया। इससे पहली जाँच में अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की पहले आए युवक को जरूर जानती होगी, तब ना हल्ला भी नही मचाया। फिलहाल पुलिस अमले की जांच में जुटी है, एवं लड़की को भगाकर ले जाने वाले कि तलाश में जुटी है। देर शाम तक थाना में आवेदन नही दिया गया था।

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

धूमधाम से मना मोहर्रम
मुश्लिम भाइयो ने इमामबाड़ा में ताजिये मिलान का पेश किया अदभुत नजारा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
सिमरी बख़्तियारपुर अनुममंडल क्षेत्र में मोहर्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य मेले के स्थान ड्योढ़ी में सभी ताजिया जमा हुआ। लगमा, तारियाम, समस्तीपुर, पुरानी बाजार के चकला, सहित कई जगहों से ताजिया लाया गया। इसके अलावे चकमका, हुसेनचक सहित कई जगह ताजिया लेकर मेला का आयोजन किया गया। हुसेनचक में अनुमंडल का सबसे बड़ा ताजिया बनाया, जिन कारण लोगो का आकर्षक बना रहा।
सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम- मोहर्रम के मौके पर क्षेत्र से आने वाले ताजिया को लेकर पुलिस का पुख्ता इंतजाम था। हर आने जाने वाले ताजिये के साथ पुलिस लगी थी। अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह, डीएसपी अजय नारायण यादव, थानाध्यक्ष आर के सिंह सहित कई अधिकारी सुरक्षा का जायजा लेने खुद ताजिया स्थल पर मौजूद था।
लोगो ने दिखाए जोहर- ताजिये में आने वाले मुश्लिम भाई ने जहा लाठी भाजना, लाठी के साथ करतब दिखाना सहित कई कार्यक्रम मेले में किया। मेले में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। लोजपा नेता युशुफ सलाउद्दीन खुद मेले में घूम घूम कर लोगो ने मिलते रहे।

रविवार, 1 अक्टूबर 2017


आइए हम लेते है शपथ। दहेज मुक्त समाज,
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

महेंद्र प्रसाद, सहरसा
पूर्ण शराबबंदी के बाद राज्य सरकार अब बाल विवाह और दहेज कुप्रथा के खिलाफ जंग की शुरुआत बापू की जयंती दो अक्टूबर से हो रही है। इस दिन पंचायत से लेकर जिला तक के सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे, जहां सभी अधिकारी इस अभियान की सफलता के लिए शपथ लेंगे। सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों को भी खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। उन्हें ¨प्रटेड शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी करने होंगे। जो अधिकारी, कर्मचारी या शिक्षक इसमें शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भक्तिमय माहौल में सम्पन हुआ दुर्गा पूजा
9 दिन तक नवरात्र को लेकर मंदिरों से होती रही माता की जयकारा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


अनुमंडल के मुख्यालय से लेकर गांव तक माँ दुर्गा की पूजा हर्शोल्लास के साथ सम्पन हो गया।दस दिनों तक पुजा को लेकर माहौल भक्तीमय रहा लेकिन अंतिम दो दिनो शुक्रवार व शनिवार को पुजा पंडालों में मां के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
वही मेला में किसी प्रकार का कोई व्यवधान ना हो इसके लिये चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन की मुक्कमल व्यवस्था की गई थी।हलांकि पुलिस तो सभी जगह मुस्तैद रही लेकिन नियुक्त किये गये दण्डाधिकारी अधिक्तर स्थानों पर गायब नजर आये।
दो दिवसीय मेले के आयोजन में विभिन्न स्थानों पर पुजा समिति के द्वारा विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। हाई स्कूल में शानदार आरकेस्टा का आयोजन किया गया था तो स्टेशन चौक पर अन्य वर्षो की भांति नाच प्रोग्राम का आयोजन कर दर्शकों का मनोरंजन करने का काम किया। वही दुर्गा पूजा को लेकर सकॉट के बच्चे ने बखूबी सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखा।

अनुमंडलाधिकारी सुमन प्रसाद साह,डीएसपी अजय नारायण यादव,इन्सपेक्टर सत्य नारायण राय,बख्तियारपुर थानाध्यक्ष आर के सिह मेला क्षेत्र का दौरा करते नजर आये
भारत स्काउट एंड गाइड, सहरसा के तत्वधान में बड़ी दुर्गा स्थान एवं रेलवे स्टेशन दुर्गा स्थान सिमरी बख्तियारपुर में स्काउट एंड गाइड द्वारा सेवा प्रदान किया गया जिसमें स्काउट के छात्रों द्वारा श्रद्धालुओं को लाइन लगाने तथा विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने मे पुलिस प्रशासन की मदद किया। स्काउट एंड गाइड के छात्र विगत कई वर्षों से शिविर लगाकर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं। भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन रवि रंजन कुमार स्काउट ट्रेनर मास्टर अनिल कुमार एवं आजम अली के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड के बच्चे सेवा की भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित कर रहे हैं। जिला संगठन आयोग रवि रंजन कुमार ने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा स्काउट के बच्चों को सराहा गया। सेवा प्रदान करने में मुख्य रुप से गोविंद कुमार, सुशांत कुमार, गणेश कुमार निकेश कुमार, इत्यादि की अहम भूमिका रही।

एक जालिम मां ने मासूम को फेंका, दूसरी मां ने अपनाया

महेंद्र प्रसाद, सहरसा
जिस बच्चे के लिये दंपति देवी-देवताओ सेबकयी मन्नते मांगते मांगते थक जाते है, लेकिन उसे संतान का सुख प्राप्त नही होता है। इसी में कई ऐसी भी चरित्रहीन लडकिया है जो अपनी अय्यासी के कारण मासूम की जिंदंगी को कीड़े मकोड़े की तरह फेक देते है। ऐसे ही एक नवजात बच्चा को जालिम मा ने एक धान के खेत मे फेंक दिया। बच्चा के दुनिया मे आते ही उसे फेक दिया। सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के नादो पंचयात के मधुरा गांव में धान के खेत मे फेका मिला बच्चा को गांव के ही एक माँ ने ही ममता का आँचल दिया। घास काटने गयी महिला को बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दिया। आवाज पर जैसे ही पहुचे की बच्चा धान के खेत मे कराह रहा था। तब वहीं की एक महिला ने बच्चे को अपनो गोद मे जगह दिया। वीडियो में आप सुन सकते है कि बोल रहा है कि ये बच्चा अवैध संबंध का नतीजा है। जो भी हो उठा मासूम को एक पत्थरदिल मां ने फेका एक माँ ने अपना लिया।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...