सोमवार, 29 जनवरी 2018


बेगुसराय का कुख्यात सहरसा में चढ़ा पुलिस के हत्थे
भारी मात्रा में हथियार बरामद
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सहरसा-खगड़िया सीमा पर अवस्थित कोशी दियारा क्षेत्र के कबीरपुर मटिहानी बहियार से सहरसा पुलिस ने एक बड़े बारदात को अंजाम देने के लिये जुटे आधा दर्जन कुख्यात अपराधीयों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त किया है।
 गिरफ्तारअपराधीयों के पास से 3 देशी सेमी ओटोमेटिक राईफल,2 देशी कट्टा,59 जिंदा कारतूस,3 खाली मैगजीन,3 बिन्डोलिया बरामद हुआ है।

सभी गिरफ्तार अपराधीयों में एक खगड़िया जिला का तो बाकी सभी बेगूसराय जिले के रधुनाथपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधीयों में सचिदानंद राय का पुत्र अमल राय,सिन्धु राय का पुत्र रौशन कुमार,संजीत राय का पुत्र सेवक राय,बिन्दुराय का पुत्र अमित कुमार,स्व रविन्द्र राय का पुत्र बिन्दु राय है ये सभी बेगूसराय जिले के रधुनाथपुर का रहने वाला है।
वही एक अपराधी स्व जवाहर यादव का पुत्र रंजीत यादव खगड़िया जिले नया टोला बलुआही का रहने वाला है।

गिरफ्तारी उपरांत बख्तियारपुर थाना में डीएसपी अजय नारायण यादव ने प्रेस वार्ता कर सभी अपराधीयों के संबंध में जानकारी दी।
 उन्होनेंकहा कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि कोशी दियारा क्षेत्र के सहरसा-खगड़िया सीमा पर अवस्थित कबीरपुर गांव के मटिहानी बहियार स्थित रधुनाथपुर निवासी बाबू लाल राय के पुत्र बिरजू राय के बासा पर कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी घटना हो अंजाम देने के लिये जुटानी किया हुआ है। चिड़ैया ओपीध्यक्ष राजीव लाल पंडित के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया,पुलिस को देखते ही दो व्यक्ति भागने लगा उसे पुलिस खदैड़ कर पकड़ बासा की तलासी ली तो चार अन्य अपराधी गिरफ्तार हुआ। हलांकि तीन अन्य तलासी के क्रम में भागने में सफल हो गया लेकिन पुलिस उनलोगों की भी पहचान कर ली है जल्द वे लोग भी पुलिस गिरफ्त में होंगें।
 डीएसपीने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधीयों में अमल कुमार पर रेड वारंट जारी है।इनपर खगड़िया व बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज है पुलिस को इनकी बहुत दिनो से तलाश थी।

वही गिरफ्तार सभी छ: अपराधीयों में रंजीत यादव खगड़िया जिला का रहने वाला है बाकी सभी अपराधी बेगूसराय जिले के रधुनाथपुर का रहने वाला है। ये सभी अपराधी किसी खास गिरोह के लिये काम नही करता है। इनलोगों का काम है ये भाड़े पर घटना को अंजाम देना हैं।
राजीव लाल व उनके टीम को रिवार्ड के लिये लिखा जायेगा।

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

बैश्य नेता मिले शोकाकुल परिवार से, ढांढस बंधाया

सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा
कल सहरसा शहर के राजदरबार गली में हुए भीषण बिजली हादसे मे चार मासूम की दर्दनाक मौत के घटना के बाद आज वैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर शोक सत्वाना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढ़ढास बांधते हुऐ हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। परिवार से मिलकर इन नेताओ ने इन दुख की घड़ी में कहा कि पूरा बैश्य समाज आपके साथ है। गोरतलब है कि इतनी भयंकर हादसे के बाद पीड़ित परिवार का तो बहुत ही बुरा हाल था। लेकिन जिसने भी इस ह्रदयविदारक घटना को देखा सन्न रह गया। बच्चे की लाश देखकर पूरा सहरसा के लोगो मे उबाल आ गया। लोग सड़कों पर हंगामा शुरू कर दिया। बिजली एवं रेलवे की इन लापरवाही ने चार मासूम की जिंदंगी छीन लिया।
वैश्य समाज के जिला संयोजक मोहन साह जी के साथ पूर्व प्रत्याशी चंदन बागची, व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास गुप्ता , सह संयोजक देवेन्द्र कुमार देव, विजय गुप्ता, प्रवक्ता राजीव रंजन साह , पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजेश दास, सुनील सूर्या, शशि सोनी , संजय साह, सुरेश साह, राजकिशोर गुप्ता, कुश मोदी, मुन्ना भगत आदि ने पीड़ित परिवार से मुलकात कर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

शनिवार, 2 दिसंबर 2017

पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


जश्ने ईद मिलाद उन-नबी का आगाज शनिवार को कमिटि मदरसा दारुल उलूम गौसिया सरबेला के तत्वाधान में जलसे मोहम्मद सलल्लाहो अल्हे वस्लम का आयोजन किया गया। सिमरी बख्तियारपूर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से भाड़ी संख्या मुश्लिम भाई जुलूस के साथ पहुचा। रानीहाट में आयोजित कार्यक्रम में तिलाबे कलाम पाक से कारी अब्दुल गफ्फार ने किया। उसके बाद नाते पढ़ी गयी। जलसे के अध्यक्ष मौलाना मुमताज अहमद मिस्बाही ने लोगो ने संबोधित किया। उनोहने अपने संबोधन में पैगंबर इस्लाम की जीवनी पर प्रकाश डाला। संबोधन के बाद मुख्य अतिथि मुप्ति माईन मिस्बाही भागलपुरी बिस्तार से नबी के जीवनी पर चर्चा किया। उनोहने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद पूरे विश्व के लिये रहमत बनकर आया। सम्पूर्ण जीवन, मानवता, अमन, शांति तथा भेदभाव को समाप्त करने और सबको समान अधिकार प्रदान करने का पाठ सिखाया। इसी कारण उनके अनुयायी पूरे विश्व मे तीव्र गति से फेल गया। आज भी पैगम्बर को मानने वाले अहिंसा के पुजारी है। जुलूस प्रखंड के लालपुर, सहुरिया, हथमण्डल, सरबेला, लक्ष्मीनिया, घोरडोर, पहलाम, काशिमपुर, हुशेनचक, अश्रफचक, चकभारो, खोजरहा, मोबारकपुर, चिकनी, भदा, कबेला सहित कई क्षेत्रों के काफी संख्या में लोग पहुचे। इस कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन सैयद सुल्तान अशरफ ने किया। अशरफ ने अपने संबोधन में अमन एवं शांति की की दुआ किया। इस मौके पर मो सऊद आलम, सैयद तुफैल अशरफ, जावेद अख्तर उर्फ गुड्डो घोरडोर, सैयद तकी अशरफ, सैयद सूजा अशरफ, सैयद मोहहतसिंम अशरफ, सहित कई लोगो ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की सफलता में अनुमंडल प्रशासन का सहयोग एसडीओ सुमन प्रसाद साह का खासकर मो सऊद आलम ने धन्यबाद दिया।

सोमवार, 13 नवंबर 2017

होप वेलफेयर सोसाईटी कि और से बाल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय क्विज़ प्रतियोगिता
 का आयोजन 
चौ.मोहम्मद सलाहउद्दीन प्राइवेट आई.टी.आई कॉलेज सिमरीबख्तियारपुर में किया गया।
महेन्द्र प्रसाद सहरसा
बख्तियारपुर थाना के नगर पंचायत स्थित

चोधरी मो सलाउद्दीन प्राइवेट आई टी आई में बल दिवस पर आयोजित बच्चे के क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन लोजपा नेता मद युशुफ सलाउद्दीन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत जीते प्रतिभागी के बीच  पारितोषिक वितरण युसुफ सलाहउद्दीन लोजपा नेता ने किया । उन्होने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुये कहा कि आप ही देश के भविष्य हैं । लगन और मेहनत से पढ़ाई करें और आगे बढ़ें ।इस क्विज़ कॉन्टेस्ट में 9 स्कूलों के सफल छात्र जोड़ीदार के साथ भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर न्यू सनराइज़ स्कूल,द्वितीय स्थान पर ग्लोबल इंग्लीश मीडियम स्कूल एवं तीसरे स्थान पर एम्बिसन क्लासेज के छात्र रहे जिन्हे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सह संस्था के अध्यक्ष अबू ओसामा ने कहा कि ऐसे आयोजन हर साल किये जायेंगे उन्होने आये हुये सभी स्कूल के छात्र को शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी वारिस जहीर, मोहम्मद कमर, मोहम्मद सरीब, आकिब जावेद, अरशद,गौरव कुमार, जिया उल,आशुतोष कुमार सिंह,मोहमद कबीर ,मूदैसर हसन एवं प्रोग्राम के उद्घोषक हसनैन मोहसिन उपस्थित थे ।

गुरुवार, 9 नवंबर 2017

प्रितयक्त रेलवे पुल से गिरा बाईक सवार, दो लापता
बच्चा बाल बाल बच्चा, 
घटना सहरसा मानसी रेलखंड के फेनगो के पास
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


सहरसा मानसी रेलखंड के कोपरिया एवं धमराघाट स्टेशन के बीच कोसी नदी में बने रिटायर रेलवे पुल नंबर 47 से गुरुवार को एक बाईक सवार नदी में जा गिरा। बाइक पर सवार दो लोग कोसी की धारा में बह गया। जबकि एक एक दस वर्षीय बच्चे को नाविकों द्वारा बचा लेने की सूचना है। सरसवा गांव निवासी मो इस्लाम का पुत्र 22 वर्षीय मो तौफिक और गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नईम उद्दीन का 38 वर्षीय मो शमसाद लापता बताया जा रहा है। वहीं लापता मो शमशाद का 10 वर्षीय पुत्र मो एकलाख को बचा लिया गया है। इधर सूचना मिलने पर मानसी पुलिस मौके पर पहुंचकर लापता लोगों को खोजने में जुट गई। जानकारी के अनुसार बाईक पर सवार होकर तीनों लोग सरसवा गुलरिया टोला से मो तौफिक अपने भानजे मो एकलाख को स्कूल पहुंचाने के लिए अपने जीजा के साथ मो शमशाद के साथ सिमरी बख्तियारपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान कोसी नदी पर बने रेलवे का परितयक्त पुल नंबर 47 को पार करना था। बताया जा रहा है कि पुल को पार करने के दौरान बच्चे को बाईक पर बैठाकर पार कर रहे थे। इसी दौरान बाईक अन्बैंलेंस हो जाने के कारण बाईक कोसी नदी में  जा गिरा। इसी बीच बचाने के क्रम में दूसरा युवक भी कोसी नदी में गिर गया। इस घटा में दोनों युवक कोसी की तेज धारा में बह गया है। वहीं बच्चे को नाविकों द्वारा बचा लिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही सरसवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फोटो यादव सहित लोगों की भीड़ पुल पर जुटने लग गई। मानसी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लापता को खोजने में जुटी हुई है।

जाके राखें साईयां मार सके ना कोय
चौथम। एक प्रतिनिधि
कहा जाता है कि जाके राखे सांईया मार सके ना कोय। तभी तो गुरुवार को मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी नदी पर बने रिटायर रेलवे पुल से बाईक पर सवार तीन लोंगों कोसी नदी में जा गिरे। जिसमें दो युवक लापता हो गये हैं। जबकि एक दस वर्ष का बालक बच गया। आखिर हो भी क्यों नहीं? जब इस घटना में एक गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मो शमसाद और सरसवा गांव निवासी मो तौफिक अब भी लापता है। वहीं घटना के बाद मो एकलाख जब पानी में डुब रहा था। इसी दौरान नाविकों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद नाविकों ने मिलकर बालक को बचा लिया। हालांकि बालक पानी भी पी लिया था। लेकिन उन्हें बचा लिया गया है। अभी बच्चा पूरी तरह खतरा से बाहर बताया जा रहा है। इधर घटनाक े बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता को खोजने के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी हुई है। लेकिन नदी में पनी अथाहह रहने के कारण खोजने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


पुल होता तो नहीं होता हादसा

बदला घाट- कोपरिया अगर सड़क बनी रहती और पुल रहता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को रेलवे का परितयक्त पुल नंबर 47 से गिरकर दो बाईक सवार लापता हो गये जबकि एक बच्चे की जान बच गई है। बता दें कि चौथम प्रखंड के दियारा इलाके में आज भी कोई सीणी सड़क नहीं है। एक मात्र रेलवे ही आवागमन का साधन है। तभी तो अब भी अंग्रेजों के बने रिटायर रेलवे पुल से लोग यात्रा करते हैं। बता दें कि बदला घाट से फेनगो हॉल्ट के बीच सड़क और पुल की मांग वर्षों से की जा रही है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। पसड़क और पुल के लिए कई बार आंदोलन भी हुए। लेकिन कुछ नहीं हुआ। कात्यायनी मिंइर से सटे रिटयार रेलवे पुल नंबर 49 से गिरकर तो आधा दर्जन से अधिक लोगों की जानें जा चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन एवं सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में अब भी दियारा के लोगों भगवान भरोसे अपनी यात्रा करते हैं। सड़क और पुल को लेकर आष्वासनों का दौर वर्षों से चल रहा है।

शनिवार, 4 नवंबर 2017

बलवाहाट बाजार में दिनदहाड़े गोलाबारी, तीन महिला सहित 5 घायल
दोनो ने एक दूसरे पर लगाया भाड़े के अपराधी मंगाकर गोलीबारी करने का आरोप




जमीन बिबाद को लेकर हुई गोलीबारी
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा
बक़्ख्तियारपुर थाना के बलवाहाट ओपी के बलवाहाट बाजार में एक जमीन विवाद में चली गोली में कुल 5 लोग घायल हो गया। घायलों में तीन महिला एवं दो पुरुष सामिल है। इस गोलीबारी की घटना में प्रतिदिन दूध देने आए एक दूध व्यवसायी को भी गोली लग गया। संयोग की घटना से चंद मिनट पहले ही दूध देने आए था। घटना के बाद सभी पांचों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। जहाँ इनका इलाज किया जा रहा है। बक़्ख्तियारपुर पुलिस घायल का व्यान लेकर आगे की करवाई में जुट गई है।
जमीन विवाद का है पुराना मामला- बलवाहाट बाजार में जिस जमीन को लेकर गोलीबारी हुई उक्त जमीन पर पूर्व से मामला चला आ रहा है। जमीन को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। एक पक्ष के घायल कंचन देवी 22 वर्ष, गुड़िया देवी 32 वर्ष के परिजन विश्वनाथ स्वर्णकार ने बताया कि न्यायालय के द्वारा मेरे पक्ष में आदेश पारित हुआ। इसी को लेकर हम जमीन में काम करा रहे थे। इसी को लेकर  दूसरे पक्ष के संतोष स्वर्णकार भाड़े के अपराधियों को लेकर पहुचा एवम मारपीट कर गोलियां चलाने लगा। इसी गोलाबारी में कंचनदेवी 22 वर्ष, को पेर में गोली लगा। जबकि गुड़िया देवी के अंगुली में गोली लगा। जवकि शंकरपुर के एक दुग्ध व्यवसायी बोनू यादव को पैर में गोली लगा। बोनू यादव दूध देने उस वक्त विश्वनाथ स्वर्णकार के यहां आया था, उस वक्त घटना घटी। जवकि दूसरे पक्ष के संतोष स्वर्णकार ने बताया कि मेरे जमीन पर जबरन घर बना रहा था। जब हम रोकने गए तो बाहर से भाड़े से आये अपराधी के द्वारा गोलीबारी करने लगा। इस घटना में दूसरे पक्ष के सिंटू स्वर्णकार 35 वर्ष, एवं पिंकी देवी 38 वर्ष घायल हो गया। बख़्तियारपुर थाना के अवर निरीक्षक अजित कुमार एवं दिनेश राय ने दोनों गुटों से अलग अलग फर्डब्यान लिया। गंभीर रूप से जख्मी बौनू यादव एवम कंचन कुमारी को सहरसा रेफर कर दिया।

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

बनमा इटहरी प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था हुई बेपटरी, आक्रोशित अभिभावक जगह जगह कर रहे विदयालय में तालाबंदी

महेंद्र प्रसाद, सहरसा

पोशाक राशि नही मिलने पर जांच में गये डीपीओ को ग्रामीणों ने किया स्कूल में बंद
दो घंटे से ज्यादा समय तक विदयालय के कमरे में बंधक बने रहे डीपीओ
इससे पहले मध्य विद्यालय काशिमपुर में भी विगत एक माह से विदयालय में है अनिश्चित तालाबंदी।

बनमा इटहरी प्रखंड के विद्धालय के निरीक्षण करने पहुचे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह मध्यान भोजन प्रभारी मनोज कुमार डीआरपी संत कुमार भारती को प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय लालपुर प्रियनगर में

शुक्रवार को  विद्यालय के पोषक क्षेत्र के महिलायें विद्यालय कार्यालय में बंद कर बंधक बनाया।  इस दौरान महिला शिक्षा विभाग एवं शिक्षक के खिलाफ नारेवाजी किया। घंटों मशक्कत  के बाद उपस्थित शिक्षक बवलू कुमार एवं ग्रामीण युवक नीरज कुमार के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को समक्षा बुझाकर डीपीओ को मुक्त किया। ग्रामीण महिलाओं की मुख्य मांग छात्रवृत्ति पोशाक एवं विद्यालय में पढ़ाई लिखाई नियमित रूप से चले इसी शिकायत को लेकर पहुची थी। ग्रामीण को जानकारी मिल था कि जिला से कोई वरीय पदाधिकारी जांच करने आये है। महिलाये के द्वारा पहले शिकयत किया एवं  बाद आक्रोशित होने के बाद कार्यालय में ही बंधक बना बाहर से ताला लगा दिया।    ग्रामीण रेनू देवी, संजना भारती, ललीता देवी, कमरूदीन देवी, वीणा देवी, रतनी देवी समेत दर्जनों महिला सामिल थे। विद्यालय प्रभारी प्राचार्य गीता देवी ने  बतायी की विद्यालय के ही शिक्षक चन्द्रभुषन चौधरी के द्वारा ही जानबूझकर एक साजिस के तहत विदयालय में अव्यवस्था पैदा कर रहा है।  हालांकि कुछ बुद्धिजीवी लोगो के पहल करने के बाद डीपीओ को बंधन से मुक्त किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ ने ग्रामीणों को छात्र प्रोत्साहन राशि दिलवाने की आश्वासन देते हुए विद्यालय में छात्रो की नामांकन पंजी को देखते हुए छात्रों की उपस्थित देखकर भड़क उठे। मध्याह्न भोजन रसोईया के द्वारा बनाया जा रहे था। विद्यालय में चावल का स्टोर देखें गए। विद्यालय प्रधानाध्यापक गीता देवी ने बताया कि विद्यालय के आठ शिक्षक मुल्यांकन में है, एक शिक्षिका रेखा कुमारी प्रतिनियोजन पर है। दो शिक्षक सीएल में और चार शिक्षक मौजूद है। मुल्यांकन को लेकर छात्रों की उपस्थिति कम है। पुनः डीपीओ के द्वारा मध्य विद्यालय हथमंडल, एनपीएस जमालनगर मुसहरी का ओचक निरिक्षण किया गया। डीपीओ के आने की जानकारी मिलते ही उक्त विद्धालय के प्रधानाध्यापक फरार हो गए। विद्धालय मे मध्यान भोजन रसोईया के द्वारा बनाया जा रहा था। दोनो विद्धालय में छात्रो की उपस्थिति नगन्य पायी गयी। एक एक शिक्षक के भरोसे ही विद्धालय का संचालन किया जा रहा था। जिसको लेकर डीपीओ कार्यवाही किये जाने का बात कहा।



जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...