शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

आगामी 20 फरवरी को तेजश्वी यादव के सिमरी बख़्तियारपुर आगमन को लेकर राजद की बैठक
कर्पूरी जयंती के मोके पर किया बैठक
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
आगामी सिमरी बख़्तियारपुर के हाइस्कूल के मैदान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा न्याय यात्रा को लेकर राजद कार्यकर्ता तैयारी हो रही है। इसी कार्य को लेकर सलखुआ प्रखंड मुख्यालय के कोसी प्रोजेक्ट के प्रांगण में राजद कार्यकारी ने बैठक किया। बैठक में वक्ताओ ने कहा कि 20 फरवरी को  सिमरी बख़्तियारपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग सभा मे पहुचे। इससे पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर  कर्पूरी की चित्र पर माल्यार्पण किया। एवं कार्यकर्ता को कर्पूरी की सपना को साकार करने पर बल दिया।बैठक का संचालन कर रहे सलखुआ पंचयात के मुखिया मिथलेश विजय ने कहा कि लालू ने सारा जिंदंगी गरीबो के लिये लड़ा है। कर्पूरी ठाकुर भी सारा जिंदंगी गरीबो के लिये लड़ता रहा। राजद इसी लड़ाई को आगे भी लड़ता रहेगा। 20 फरवरी को सिमरी बख़्तियारपुर में ऐतिहासिक भीड़ होगा, जो सिमरी बख़्तियारपुर के इतिहास में इतना भीड़ नही हुआ होगा। ये भीड़ नीतीश सरकार की सत्ता को उखाड़ फ़ेंकने का  आवाज होगा।
सभा को सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, नाथबिहारी यादव, प्रदेश सचिव गुंजन देवी, युवाध्यक्ष रणवीर यादव, सिमरी राजद नगर अध्यक्ष बिपिन कुमार, नंदकिशोर यादव, नवलकिशोर निषाद,योगेंद्र चोधरी सुशील शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव एवं संचालन मुखिया मिथलेश विजय ने किया।

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

एक कार्टून शराब के साथ डिलीवर ब्याय टेम्पू के साथ गिरप्तार
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

एक जगह से दूसरे जगह शराब पहुचाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने टेम्पू के साथ गिरप्तार किया। गिरप्तार व्यक्ति मो जब्बार मोहनपुर का रहने वाला है। बलवाओपी प्रभारी पंचलाल यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेम्पू पर शराब मोहनपुर से लादकर बलवाहाट ओपी के शंकरपुर जा रहा था। पुलिस ने घेरा डाला एवं जैसे ही टेम्पू बलवाहाट चोक पर पहुचा, पुलिस ने टेम्पू सहित चालक को हिरासत में लिया। टेम्पू पर एक कार्टून में 48 बोतल 180 एमएल रॉयल स्टेज का बोतल था। गिरप्तार मो जब्बार ने कहा कि शंकरपुर में एक व्यक्ति को शराब पहुचाने जा रहा था। असली कारोबारी का तत्काल पुलिस ने खुलासा नही किया। बलवाओपी प्रभारी ने बताया कि जल्दी ही असली कारोबारी को गिरप्तार किया जायेगा

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

मानसी से हरदी-चोघारा तक बनेगी 24 फिट चोड़ा स्टेट हाईवे की सड़क:मंत्री
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
सूबे के लघु सिंचाई एवं आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि सूबे की सरकार विकास के लिये कटिबद्ध है। विकास की रोशनी गली गली तक जाए बहुत सारे कार्य इस पर चल रहा है। मंत्री श्री यादव मगलवार सलखुआ-बनमा सड़क के सलखुआ प्रखंड के बाबा रघुनी स्थान से हरिनसाडी गांव जाने वाली सड़क के शिलान्यासः के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा। तटबन्ध के अंदर सभी गांवो में सड़क का निर्माण होगा। सभी गांवो में बिजली जायेगी। जिसका कार्य चल रहा है। वही कई गांव को बिजली भी मिल गया है। पूर्व विधयाक डॉ अरुण कुमार ने कहा की सिमरी बख़्तियारपुर सहित कोसी में विकास की एक गाथा लिखी गयी है। मंत्री दिनेशचंद्र यादव के प्रयास का ही नतीजा है कि सुदूर गांव में भी बिजली पॉवर स्टेशन अब बन रहा है।

सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

सत्रह बर्ष के नावालिग लड़के का 23 साल की लड़की से कराया जबरन शादी

जबरन शादी कर रखने के कारण लड़का का मेट्रिक प्रायोगिक परीक्षा भी छूटा

आज भी पकड़ुआ विवाह का चलन नही हुआ है समाप्त

महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के ढाब टोला के एक मैट्रीक के छात्र को हथियार के बल पर जबरन मारपीट करते हुए एक उम्र दराज लड़की से शादी करवाने का सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र ने लड़की के पिता सहित कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
17 वर्षीय पुत्र मैट्रीक के छात्र रौशन कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि दिनांक 23 जनवरी को मैं मैट्रीक की प्रायोगिक परीक्षा देकर घर आया। समय करीब 3 बजे दिन में गांव के ही शत्रुध्न यादव मेरे दरबाजे पर आकर पिता जी को बोला कि मुझे अपने बहन के यहां संदेश लेकर जाना है। रौशन मोटरसाइकल पर पीछे बैठकर पकड़ कर जाएगा। शत्रुध्न यादव मेरे पिता जी दियादी चचेरा भाई के रिश्ते में लगता है। इसी विश्वास पर मेरे पिता जी जाने के लिए हां कर दिये। शत्रुध्न यादव मुझे मोटरसाइकल पर बैठाकर बैला पिलगड़ा में बसंत पंचमी मेला दिखलाया। उसके बाद मुझे खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया ले गया। जहां सुपारी यादव उर्फ विजय यादव की 23 वर्षीय पुत्री कुना कुमारी से शादी करने के लिए बोला। वहीं इंकार किये जाने पर सुपारी यादव उर्फ विजय यादव एवं साथ में पांच अज्ञात व्यक्ति एवं शत्रुध्न यादव सभी मेरे साथ लप्पर-थप्पर व लात, मुक्का एवं घुस्सा से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और थ्रीनट का भय दिखाकर जबर्दस्ती कुना कुमारी से सब मिलकर माथे पर सिंदूर डलवा दिया। विरोध करने पर पुनः सभी मिलकर मारपीट किया। 24 जनवरी की सुबह में उपरोक्त सभी व्यक्ति ने मिलकर मुझे चौथम थाना क्षेत्र के सोहरवा निवासी संजय यादव के यहां लाया। जहां बंद कमरे में सभी मिलकर मारपीट करते हुए प्रताड़ित किया। उसके बाद 25 जनवरी को 4 बजे दिन में पुनः बंगलिया लाया। बंगलिया से रात्रि 10 बजे दो मोटरसाइकल के साथ फैनगो हाॅल्ट लाया। जहां पर पूर्व से एक स्कारपियो गाड़ी लगी थी। उक्त गाड़ी में मुझे बैठाकर 12 बजे रात्रि में मेरे गांव में छोड़ दिया गया। मेरा अपहरण हो जाने के कारण 24 जनवरी को मेरा प्रायोगिक परीक्षा छूट गया। उपरोक्त लोग मेरा कम उम्र में ही उम्र दराज लड़की से शादी करवाकर मेरे भविष्य व जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया।
इस बावत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन किया जा रहा है।

रविवार, 4 फ़रवरी 2018

एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित
अपनी पांच सुत्री मांग को लेकर एक पत्र मंडल रेल प्रबंधक को भेजा
 महेंद्र प्रसाद, सहरसा
सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल यात्री सुविधा संघर्ष समिति के तत्वाधान में स्थानिय जनप्रतिनिधीयों ने चार एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव सहित प्लेटफार्म उंचीकरण व स्टेशन सौन्दर्यकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय शांति पूर्ण धरना दिया।
सलखुआ पंचायत के मुखिया सह संघ के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार विजय की अगुवाई में आयोजित धरना को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा जब छोटी रेलखंड थी तो जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होता था लेकिन जब बड़ी रेलखंड हुआ तो एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बंद कर दिया गया जो सरासर यहां की जनता का अपमान है।
वक्ताओं ने कहां कि इस स्टेशन पर 15283 अप 15284 डा0 जानकी एक्सप्रेस, 13205 अप
13206 डा0 जनहित एक्सप्रेस एवं 12567अप 12568 डा0 राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग वर्षो किया जा रहा है पर आज तक  मांग नही मानी गई हैं।यहां के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 10 किमी सिमरी बख्तियारपुर या 19 किमी मानसी जाने पर मजबूर होना पड़ता है।सड़क यातायात नही रहने से जाने आने में काफी आर्थिक, मानशिक कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस स्टेशन से पांच प्रखंडों क्रमसः सलखुआ, बनमा-इटहरी, सोनवर्षा, बेलदौर एवं चौथम प्रखंड से जुड़ें यात्री अपनी  यात्रा का आरंभ व समाप्त करते है।
धरनार्थीयों का कहना था कि इस बार अगर मांग नही मानी जायेगी तो यह आंन्दोलन तेज कर दी जायेगी। ट्रेन चक्का जाम भी किया जा सकता है।
इस धरना में रामबदन यादव,विनोद यादव,रतीलाल यादव,नवीन कुमार,देवेन्द्र कुमार,दिनेश यादव,अरूण यादव,दीप नारायण यादव,गयानंद मुक्तीबोध,पत्रकार वशिष्ठ नारायण भगत,संजय यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें।

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

घर से बुलाकर मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने किया 4 घंटा सड़क जाम
महेंद्र प्रसाद, सहरसा



सहरसा जिला अन्तर्गत सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरगामा मुस्लिम टोलामें मछली व्यवसायी मो सुलतान को  बीती रात घर से बुला कर सिर में गोली मार दिया जिसके वजह उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं घटना की जानकारी सलखुआ पुलिस को मिलते ही अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया साथ मौके से इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मौत की खबर परिवार वालों को मिलते ही गम का पहाड़ टूट पड़ा साथ ही रोते बिलखते नजर आए। हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सलखुआ-सिमरी बख्तियारपुर मार्ग पर शव को रख कर सड़क जाम कर दिया।जिसकी वजह से सलखुआ-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग पर करीब चार घंटे तक पुरी तरह से यातायात भी बाधित रहा।घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार मछली व्यवसायी मो  सुलतान अपने घर में सो रहा था । रात करीब दो बजे गांव ही कुछ लोगों ने मछली खरीदने के बहाने सुलतान को घर से बुला कर बगल के ही पोखर के पास ले गया जिसके बाद सुलतान के सिर में गोली मार दिया जिसके बाद सुलतान की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं मामले को नियंत्रण में करने के लिए सिमरी बख्तियारपुर  एसडीओ सुमन प्रसाद साह, एसडीपीओ अजय कुमार यादव, पुलिस इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय, सलखुआ थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ सहित पांच थाने की पुलिस घटना स्थल पर आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन ने तत्काल मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार एवं कबीर अंत्येष्टि योजना से 3 हजार रुपया दिया। हालांकि इस हत्या से लोग इतने आक्रोशित थे कि प्रशासन की भी बात मानने से इनकार कर दिया। लेकिन गोरगमा, मोबारकपुर एवं सरबेला के कुछ बुद्धिजीवी लोगो के प्रयास से मामला शांत हुआ। दो अपराधी तो गिरप्तार है, वही वांकी तीन अपराधी को जल्दी ही पकड़कर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल शुरू कराने का आश्वाशन डीएसपी ने आक्रोशित लोगों को दिया। समाजसेवी मो हस्सान, मोबारकपुर मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार उर्फ बायलॉज, पूर्व सरपंच मो मेराज, सासंद प्रतिनिधि मो वसी, सादिक अख्तर सहित कई गण्यमान्य लोगो ने मामला शांत कराया। मुखिया पति ब्रजेश कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को मदद करेंगे। 

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

धु धु कर जल गया 25 लाख का कपड़ा, लोग बने रहे तमाशबीन
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

दोपहर में सिमरी बख़्तियारपुर के मुख्य बाजार स्थित रूपम ड्रेसेज में दोपहर को भीषण आग लग गया। आग लगने के बाद दो मंजिला एवं तीन मंजिला तक आग का लपेट बढ गया। जब तक दमकल आता आग रौद्र रूप में आ गया। आग से रुपम ड्रेसेज़ के कपड़ा पूरा का पूरा जलकर राख हो गया। दुकान पुरानीबाज़ार निवासी कंटेस भगत एवं राकेश कुमार रोशन का दुकान था। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण मालूम नही चल सका। आग लगने के बाद पूरे बाजार में अफरातफरी मच गया। चूंकि आग दूसरी मंजिल में लगा था, जिन कारण लोग चाहते हुए भी कुछ नही कर या रहा था। जो भी जाते आग का तापमान ज्यादा रहने के कारण वापस लौट जाता था। 
पहुचा दमकल तब काबू हुआ आग- दमकल को सूचना मिलने के बाद दो दो दमकल आग बुझाने पहुचा। चूंकि का समय आग पूरे दुकान में पूरी तरह से फैल गया था। दुकान में रखे कपड़ा की गठर के साथ जो भी रेडीमेड, ठंढ के कपड़ा में भयंकर तरीके से आग पकड़ लिया। दमकल आए भी आग नही बुझ रहा था। दो दो दमकल के लगाने से जब वक साथ दुकान के अंदर पानी देने लगा तो आग पर काबू पाया। बाजार निवासी राहिल अंसारी व्वं उनके भाई साहिल अंसारी ने हिम्मत कर दुकान के अंदर खुसकर पानी देना प्रारम्भ किया तब आग पर काबू पाया। आग लगने से लोगो की भीड़ उमड़ पड़ा।
20 से 25 लाख की जलकर हुआ राख-
दुकानदार राकेश कुमार रोशन ने बताया कि हमलोग नीचे में थे। तब कुछ धुंआ दिखाई दिया। जब दौड़कर ऊपरी मंजिल पर गया तो कपड़ा में आग पकड़ चुका था एवं कपड़ा धु धु कर जल रहा था। आग लगने के कारण दुकानदार कुछ भी नही बता रहा है। 
बाजार जलने से बच गया- आग जिस तरह से पकड़ा पूरा बाजार जल जाता। दमकल के समय पर पहुच जाने के बाद दूसरा दुकान जलने से बच गया। अग्निशामक कर्मचारी ने बताया कि दुकान ने लगे बोर्ड से करंट आ रहा था, जिन कारण सामने से आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आग बुझाने में एक अग्निशामक कर्मचारी भी घायल हो गया।


जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...