रविवार, 8 अप्रैल 2018

वैश्य समाज के ऊपर हो रहा ताबड़तोड़ हमला को लेकर एसपी से मांगा सुरक्षा
वैश्य समाज के लोगो ने सोपा आवेदन
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

जिला व्यापार संघ एवं वैश्य समाज सहरसा के सयुंक्त तत्वावधान में सहरसा जिला मे बढ रहे आपराधिक वरदात पर लगाम लगाने के मांग को लेकर आज जिला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता एवं वैश्य समाज सहरसा के जिला संयोजक मोहन साह जी के संयुक्त नेतृत्व में सहरसा शहर के प्रमुख व्यावसायी व वैश्य समाज सहरसा के प्रमुख साथीगण ने आरक्षी अधीक्षक सहरसा से उनके आवास पर मिलकर सहरसा शहर सहित पुरे जिला मे आए दिन लुट , हत्या, चौरी -छिनताई की घटना से व्यवसायी वर्ग के साथ आमलोग भय और दहशत के माहौल में जीने को बेबस हो रहे हैं ।पुलिस प्रशासन के लोग आपराधिक वरदात पर लगाम लगाने मे नाकाम साबित हो रहे है ऐसा लग रहा है कि सहरसा मे अपराधियों के बीच पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नही रह गया है ।व्यावसायिक वर्ग सहरसा मे बढ रहे आपराधिक वरदात से काफी भय के साथ प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है ।व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता एवं वैश्य समाज सहरसा के जिला संयोजक मोहन साह ने सहरसा एसपी से मिलकर कहा कि जब भी कोई आपराधिक वरदात होता है तो उसके आक्रोश मे स्थानीय व्यवसायी व आम लोग अपना गुस्सा दो-तीन घंटा रोड जामकर निकालते है ठीक इसके उल्टे प्रशासन के लोग अपराधियों को पकड़ने के बजाए उल्टे दुकानदारों पर रोड जाम का मुकदमा दर्ज कर परेशान करने का काम करेते है जो कि कही से उचित नही बनता है ।वैश्य समाज के जिला सह संयोजक देवेन्द्र कुमार देव एवं जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सपहा निवासी संजय साह के हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी के साथ बीते रात मे संजय साह के ही रिश्तेदार सुमित कुमार सागर जब अपने गाड़ी में जब तेल भरवाने जा रहे थे उसी समय अपराधियों द्वारा बैजनाथपुर ओपी के सामने पत्थर से सर पर प्रहार कर मरणासन्न अवस्था में पहुंचाने वाले अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना का काम प्रशासन के लोग करे साथ ही सोनबरसा कचहरी थाने के कांड संख्या 19/18 का फर्जी केस को समाप्त करने के साथ बरियाही-चैनपुर रोड पर सन्नी गुप्ता के साथ हुई लुट की वरदात मे शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ पैसा और सामान बरमादगी पुलिस प्रशासन अविलंब करने का काम करे एवं रिफ्यूजी कालौनी सहित शहर के सभी इलाके में चोरी की घटना पर लगाम लगाने के साथ सभी हुई चोरी की वरदात का उदभेदन पुलिस प्रशासन करे ,अन्यथा मजबुरन अपनी सुरक्षा को लेकर जिला व्यापार संघ एवं वैश्य समाज सहरसा के द्वारा संयुक्त रूप से सहरसा बाजार बंद कर आपके प्रशासन के खिलाफ अंदोलन करने पर बाध्य होना पडेगा ।सहरसा एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को अश्वशत करते हुए कहा कि हमलोग शहर में हो रही चोरी सहित संजय साह हत्याकांड का जल्द ही उदभेदन करेगा ।

जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने पुलिस कप्तान से कहा कि हरएक थाने में आपके उपस्थिति मे पुलिस और पब्लिक का बैठक होने से भी आप लोगों को सहयोग मिलने के साथ जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित होगा उससे भी प्रशासन को मदद मिलेगा । बजरंग गुप्ता ने शहरी इलाकों में पुलिस गश्त तेज करने की मांग प्रशासन से किया ।
सहरसा एसपी को ज्ञापन देने मे रंजीत बब्लू, रंजीत साह , सुनील सूर्या, शिशुपाल गुप्ता, वीरेन्द्र पौदार, नीरज कुमार  , पंकज भगत, संतोष गुप्ता, संजय साह आदि शामिल थे ।
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा स्कूल की पहली प्राथमिकता में शामिल - डायरेक्टर
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

नगर पंचायत क्षेत्र के रानीबाग बटोवा में रविवार को कोहिनूर पब्लिक स्कूल का उद्घाटन मौलाना अरशद नदवी ने फीता काट कर किया।
फैयाज अहमद के संचालन में आयोजित समारोह को अतिथि नशरूल्लाह,यासर अराफात, डायरेक्टर अबू नसर, प्रिंसिपल नाहीद प्रवीण मुख्य रूप से उपस्थित थे इस मोके ओर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर अबू नसर ने कहा कि आज शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है जो समाज के लिए गलत हो रहा है। ऐसे समय में शिक्षा का व्यवसायीकरण ना हो इसी सब उद्देश्य के साथ आज इस स्कूल का शुभारंभ किया गया।
स्कूल के डायरेक्टर श्री नसर व प्रिंसिपल नाहीद प्रवीण ने बताया कि यह विद्यालय अन्य स्कूलों से अलग करने के लिए खोला गया है। सबसे बड़े स्कूल कैंपस के बीच शहर के शौर गुल से अलग पढ़ाई के अनुकूल माहौल बच्चों को देने के उद्देश्य से यहां इसकी स्थापना की गई है।
उन्होने कहा कि सिमित सीट के साथ एडमीशन फ्री रखा गया है। प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों के टीम के साथ आधुनिक तकनीकों के माध्यम से संगीत, कराटे, फिजिकल क्लासेस की सुविधा के साथ वाहन की से आवाजाही रखी गई है।
इस मौके पर मो सुभान आलम,मो सलमान अहमद,मो मुस्ताक,मो नौशाद साहब,ऐजाज आलम,प्रवेज आलम,सलाम अमीन,अकबर उद्दीन,महफूज आलम आदि मौजूद रहे।

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन हो, नही तो 10 अप्रेल को करेंगे चक्का जाम
कई महीने से बंद है बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन, दैनिक यात्री हुए उग्र
महेन्द्र प्रसाद सहरसा

फोटो---सांकेतिक फोटो
बरौनी से सहरसा के बीच चलने वाली 15276 बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन करने की मांग दैनिक यात्रियो ने किया है। डीआरएम, जीएम को भेजे आवेदन में इन दैनिक यात्री ने कहा है कि पहले ये गाड़ी सुबह में चलती थी तो आल लोगो को काफी लाभ मिलता है। छात्र, दैनिक मजदूर, वकील सहित चार दर्जन से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर लोगो की समस्या का समाधान करने की मांग किया है। आवेदन देने में वकील श्यांसुन्दर यादव, नवीन कुमार, भास्कर कुमार, अरुण कुमार संजीत कुमार, मो रब्बान, मो मुमताज सिहित कई दर्जन लोगों ने आवेदन में कहा है कि सुबह 10 बजे से पहले मानसी से सहरसा जाने के लिये कोई गाड़ी नही है। सुबह में सहरसा जाने वाली 55565 समस्तीपुर-सहरसा गाड़ी सुबह 10 बजे से पहले सिमरी बख़्तियारपुर नही पहुचती है। जिन कारण बहुत से न्यायालय, स्कूल, कोचिंग पढ़ने वाले छात्र-छात्रा सहित दैनिक मजदूर को काफी संख्या में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके साथ इन यात्रियो ने मांग किया है कि 55559 सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी को सहरसा से खुलने के समय साढ़े 4 बजे किया जाये। इन लोगो को स्टेशन अधीक्षक को आवेदन देकर कहा है को अगर 10 अप्रेल तक परिचालन शुरू नही होने पर रेल चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018


हत्याकांड के बाद वैश्य समाज ने किया जिला प्रशासन से आर-पार लड़ाई का घोषणा
आये दिन वैश्य को टारगेट कर किया जा रहा है हत्या:नरेश साह
महेन्द्र प्रसाद सहरसा

सहरसा जिला के सौर प्रखंड के खुजरी पंचायत के सपहा गांव निवासी संजय साह जी का बीते  गोली मारकर हत्या के बाद वैश्य समाज मे उबाल आ गया है। बेटे को ट्रेन पकड़ाकर पुनः गांव लोटने के क्रम मे घात लगाए अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या होने पर आज बिहार तैलिक साहू सभा के वरिष्ठ प्रदेश नेता व तैलिक साहू समाज के 15 अप्रैल को होने वाले राज्यस्तारीय चुनाव मे बिहार प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार व पूर्व एनडीए प्रत्याशी नरेश साह जी पटना से सहरसा पूहंचकर मृतक संजय साह के घर जाकर मातमपुर्सी किया साथ ही  परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा पीड़ित परिवार के दुख में हरसंभव सहयोग करने के साथ  मृतक के हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटना मे डीजीपी से मिलने का काम संगठन के द्वारा करने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि बीते कई माह से सहरसा सहित बिहार के अन्य जिलों मे पुलिस प्रशासन के सुस्ती के कारण आपराधिक वरदात मे बढोतोरी हुई है जो कि चिंताजनक है ।संगठन आने वाले दिनों जिला से लेकर राजधानी तक बढ़ रहे आपराधिक वरदात व पुलिस निष्क्रियता के विरोध मे जोरदार अंदोलन करने का काम करेगी ।
नरेश साह के साथ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार व वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर रंजहस,पूर्व विधायक श्री गुजेश्वर साह,  तैलिक साहू सभा के सहरसा जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार देव,युवा प्रदेश सचिव राजीव रंजन साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण साह, पंकज कुमार, शंशाक सुमन , रंजीत बब्लू , रमण साह , रंजीत साह , मनोज साह , रामनाथ साह, लालबहादुर साह आदि ने दाह संस्कार मे शामिल हो पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया साथ इस बढते आपराधिक वरदात के खिलाफ जोरदार ढंग से अंदोलन करने का संकल्प लिया।

बुधवार, 4 अप्रैल 2018

हमसफर का बदल गया नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे हमसफर
महेन्द्र प्रसाद सहरसा

10 अप्रैल से कटिहार से दिल्ली तक  चलने को तैयार हमसफ़र एक्सप्रेस का नाम बदल दिया गया है।   इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने में महज 6 दिन बचे हैं। लेकिन परिचालन से कुछ दिन पहले ही इस ट्रेन का नाम बदल दिया गया है। हमसफ़र एक्सप्रेस का नाम बदल कर अब ‘चंपारण हमसफर एक्सप्रेस’ कर दिया गया है। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के समापन के मौके पर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से होकर दिल्ली के लिए नई ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस चलाई जाएगी। हमसफर एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 10 अप्रैल को बापू धाम मोतिहारी से हरी झंड़ी दिखाकर इस ट्रेन को  रवाना करेंगे।

यह ट्रेन कटिहार से सहरसा, खगरिया, समस्तीपुर होत्र बापूधाम होते हुए दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को चलेगी। जबकि दिल्ली से मंगलवार और शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी होते खगरिया, सहरसा के रास्ते  कटिहार जाएगी। बताया गया है कि प्रधानमंत्री द्वारा झंडी दिखाने के बाद हमसफर एक्सप्रेस कटिहार से सुबह 8 बजे खुलेगी. यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए दिल्ली  मंगलवार को 11:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

 हमसफर एक्सप्रेस की बोगियां मंगलवार को कटिहार पहुंच गयीं। हमसफर एक्सप्रेस की चकाचक बोगियां जब कटिहार पहुंचीं, तो देखने वालों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इस ट्रेन का परिचालन कराने की घोषणा का स्वागत किया है। अब हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने से कटिहार सहित कोसी, सीमांचल क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.
जानिए कहां-कहां से गुजरेगी हमसफर एक्सप्रेस
यह ट्रेन कटिहार से पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर होते हुए दिल्ली तक जायेगी. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी. हमसफर एक्सप्रेस कटिहार से सुबह 8:00 बजे खुलेगी, जो पूर्णिया 9:10 बजे, सहरसा 11:35 बजे, खगड़िया 1:20 बजे, समस्तीपुर 3:00 बजे, मुजफ्फरपुर शाम 4:00 बजे, मोतिहारी शाम 5:15 बजे, नरकटियागंज शाम 6.55 बजे, गोरखपुर रात 11:50 बजे, लखनऊ सुबह 3:55 बजे, कानपुर सुबह 6:10 बजे एवं मंगलवार को दिल्ली पूर्वाह्न 11.40 बजे पहुंचेगी.

दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15706 दिल्ली से मंगलवार की दोपहर 1:45 बजे खुलेगी, जो बुधवार की शाम 5:15 बजे दूसरे दिन कटिहार पहुंचेगी. यह ट्रेन कटिहार से दिल्ली की दूरी मात्र 15 घंटे 40 मिनट में तय करेगी. यह ट्रेन पहली ट्रेन मानी जायेगी, जो कम समय में कटिहार से दिल्ली पहुंचेगी। 
शिक्षा एक ऐसी हथियार है जिससे हम  रह सकते है खुशहाल
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


नगर पंचयात के रानीहाट नहर के समीप शिक्षक संस्थान ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल का मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन मधेपुरा के जिला एसएफसी मैनेजर नोशाद अहमद खान, अलीगढ़ मुश्लिम विश्यविद्यालय के पूर्व छात्र अध्यक्ष फैजुल हसन, मधेपुरा यूनिवर्सिटी के प्रो मो अबुल फजल, अलीगढ़ के ही पूर्व छात्र संघ सचिव नाविल उस्मानी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि शिक्षा ही लोगो की जिंदंगी का अंधेरा मिटा सकता है। आज जो हमलोगों को राजनीतिक पार्टियां आपस मे लड़ा रही है और हम लड़ रहे है , शिक्षा की ही कमी है। जिस दिन हम अपने अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देंगे घर का अंधकार मिटेगा। कहा जाता है कि एक बेटी अगर पढ़ती है तो एक परिवार, एक समाज शिक्षित होता है। 
विदयालय के डायरेक्टर अबुल फरह सजली ने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने हेतु एवं आधुनिक शिक्षा का आधार बनाने हेतु शिक्षक संस्थान ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल अलग ढंग से बेहतर शिक्षा देगा। इस स्कूल की खासियत यह है कि इसके हर कक्षा में 2 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मुफ्त में शिक्षा दी जायेगी। शिक्षा के अलावे किताब, यूनिफार्म आदि मुप्त दिया जायेगा। सिर्फ उक्त बच्चे को वाहन का किराया लगेगा। स्कूल की स्थापना का मतलब गरीब, पिछडो तक शिक्षा का अलख जगाना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैज़ुल हसन, पूर्व छात्र संघ सचिव नबील उस्मानी, यूथ की आवाज़ संस्था के अध्यक्ष यासीन गाज़ी और शोज़ेब हसन रिज़वी बतौर अतिथि शामिल हुए, कार्यक्रम का संचालन स्कूल के डायरेक्टर घोड़ दौड़ निवासी अबुल फरह शज़ली ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मधेपुरा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मोहम्मद अबुल फजल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलान अब्दुल अहद क़ासमी, मोहम्मद शफ़ी, मोहम्मद यासिर, अबुल हयात, तहसीन, मोहम्मद मुनव्वर, मोहम्मद खलीलुल्लाह गौहर, ज़ाहिद कमाल, आदि उपस्थित थे।

सोमवार, 2 अप्रैल 2018

दुसरो के घरों में नोकरी कर प्रेमी को पढ़ाया, नोकरी लगी तो कर लिया दूसरी शादी
दो बच्चों संग थाना पहुच महिला ने  पुलिस से मांगा इंसाफ

महेंद्र प्रसाद सहरसा


जानिये पूरा मामला-
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के टकड़िया गांव निवासी स्व. सुरेश मंडल ने अपनी पुत्री की शादी इसी जिले के सन्हौली निवासी मछली बिक्रेता घोलट सहनी के साथ किया था। शादी बाद एक पुत्री हुई जो चार पांच माह की रही होगी तभी इसके जीवन में एक शादी समारोह में जाने के बाद नया मोड़ आ गया।
ननिहाल स्थित एक शादी समारोह में एक युवक से मुलाकात हुई।
सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर बाजार में अनिता अपने ननिहाल मामा की पुत्री की शादी समारोह में आई हुई थी जहां अनिता की मुलाकात यहीं के रहने वाले मिन्टू चोधरी से हुआ।
पिंटू पटना में पढ़ता था अनिता पटना में रहती थी -
चुंकि पिंटू पटना में रह पढ़ाई करता था अनिता पटना में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहती थी दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।यह परवान कब शारीरिक संबंध में बदल गया जब दोनों एक साथ रहने लगा। अनिता एक निजी अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर घर में चुल्हा चौका व खाना बना कर पिंटू को आगे पढ़ाई जारी रखने को कह हर तरह का मदद देना शुरू कर दी।
बकौल अनिता इस बीच दो बच्चे की मां बन गई -
पटना में रहते रहते कब 12 वर्ष से अधिक हो गया यह पता नहीं चला। इस बीच हनुमान मंदिर में दोनों भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली। बकौल अनिता गोद में रही पहला पुत्र जो उसे पहले पति से हुआ था (सुमित कुमार 13 वर्ष) के बाद एक पुत्री पिंटू से संजना कुमारी (11 वर्ष) जन्म लिया। सब कुछ सामान्य चल रहा था वह पिंटू की पढ़ाई अनवरत जारी रखी। कुछ समय बाद फिर एक पुत्र (अंशू कुमार 8 वर्ष) हुआ। सब कुछ सामान्य चल रहा था। पढ़ाई का सारा खर्च वहन कर प्रेमी को नौकरी तक पहुंचाई।

छः माह पहले आया नया मोड़ -
अनिता कहती हैं सब कुछ सामान्य चल रहा था छः माह पहले मिन्टू को चतुर्थ श्रेणी में नौकरी लग गई। वह फारविसगंज में ज्वाईन लिया। वहां नौकरी के चंद माह बाद चुपके से ट्रांसफर करवा मधेपुरा में ज्वाइन कर अपना मोबाइल नंबर बदल लिया। कुछ दिनों तक अनिता इंतजार की लेकिन जब वह नहीं आया तो वह उसे खोजने पहाड़पुर पहुंच गई।
6 मार्च को पहुंची पहाड़पुर -
जब अनिता पहाड़पुर पहुंची तो पता चला कि मिन्टू की शादी तीन दिन बाद है। पंचायत बैठाई गई पंचों ने अनिता को मिन्टू के घर पत्नी के रूप में सौंप दिया। वह रहने लगी। इस बीच नौ मार्च को शादी भी हो गई। अनिता दो तीन दिन बाद मिन्टू के साथ पटना लौट गई। मिन्टू वापस जॉब पर चला आया।
पुनः पहुंची पहाड़पुर पुलिस से लगाई गुहार -
सोमवार को थाना पहुंच लिखित आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है। कार्यवाही की जायेगी।
मिन्टू के परिजन ने कहा -
इस संबंध में पहाड़पुर निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य धनौज चौधरी जो मिन्टू के भाई हैं ने कहा कि सब मामला वेबूनियाद है। चुंकि अनिता का यहां ननिहाल है इसलिए जान पहचान थी। हाल में मेरे भाई को नौकरी लगी है इसलिए फंसाने के लिए ये साजिस की जा रही है। आधार कार्ड,राशन कार्ड,गैस कनेक्शन आदि में नाम उसके पति का ही है।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...