मंगलवार, 7 अगस्त 2018

एनएच 107 की मरम्मती की मांग को लेकर चार घंटे तक एनएच जाम
कोशी बिहार टुडे

बारिश ने एनएच का पोल खोल दिया है। बड़े बड़े सड़क पर गढ़ बन गया है। ऐसा विगत कई सालों से है। लेकिन इस बार लोगोबक धैर्य जबाब दे दिया एव मंगलवार को लगभग चार घंटा एनएच 107 को जाम रखा। प्रखंड राजद अध्यक्ष मो हेलाल अशरफ की अगुवाई में आयोजित सड़क जाम में प्रखंड युवा अध्यक्ष बिपिन कुमार, विजय यादव, सलखुआ युवा अध्यक्ष रणवीर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। कर घंटे जाम के बाद पहुचे बीडीओ मनोज कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बीडीओ ने बताया कि 15 दिन के अंदर सड़क की मरम्मती कर दिया जायेगा। इधर अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ ने बताया कि अगर 15 दिन में सड़क ठीक नही हुआ तो तब अनिश्चित जाम होह6। जाम के दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी काफिला लग गया।

सोमवार, 6 अगस्त 2018

जर्जर एनएच 107 की मरम्मती की मांग को लेकर राजद करेगा एनएच 107 जाम
कोशी बिहार टुडे
(फोटो-- ये है एनएच 107, रानीहाट की स्थिति)
गढ़े में तब्दील एनएच 107 की स्थिति बद से बदतर है। राजद ने पूर्व में एनएच 107 की अभिलंब मरम्मती की मांग किया था। एसडीओ के प्रयास से रानीहाट के एक दो जगह गढ़े में ईंट का टुकड़ा गिराया गया। वही दर्जनों ऐसे गढ़े है जहाँ ईंट का टुकड़ा नही गिराया गया। दूसरी और गढ़े में चिमनी के राख एव टुकड़ा देना था लेकिन ईंट के टुकडा के साथ मिट्टी के डाल देने से स्थिति और बदतर हो गया है। राजद प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ मंगलवार को लगभग 11 बजे से रानीहाट जाम करेंगे। प्रखंड राजद अध्यक्ष ने डीएम से मांग किया है जिस तरह से सहरसा-मधेपुरा एनएच का मरम्मती कार्य हो रहा है उसी तरह यहां भी शुरू हो। गौरतलब है कि नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले एनएच 107 काफा जर्जर हो गया है।
प्रमुख के खिलाफ लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव निरस्त
एक भी समिति सदस्य बैठक में नही हुआ उपस्थित
कोसी बिहार टुडे


सिमरीबख्तियारपुर प्रमुख सविता देवी के  खिलाफ लगाया  गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। एक भी समिति सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के विशेष बैठक में सामिल नही हुआ। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि एक भी सदस्य वैठक में शामिल नही हिअ। जिस कारण अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया। प्रमुख की कुर्सी बचने के बाद इनके समर्थक ने जमकर प्रखंड मुख्यालय में अबीर गुलाल लगाया एव पटाखे छोड़ा। प्रतिष्ठा की कुर्सी बम गया सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख कुर्सी बचाने में कामयाब रहा। अब उपप्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव की उल्टी गिनती शुरू होगा। हालांकि दावा किया जा रहा है की उपप्रमुख भी अपनी कुर्सी बचा लेगी। इस समय सिमरी बख्तियारपुर का उपप्रमुख रूना देवी है। 

रविवार, 5 अगस्त 2018

अब सप्ताह में तीन दिन मिलेगा बच्चे को फल
मध्यान भोजन योजना निदेशालय ने जारी किया पत्र
कोशी बिहार टुडे

बिहार के तमाम सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मध्याह्न भोजन के मेन्यु में भारी बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा जारी नए निर्देश के तहत अब सभी सरकारी स्कूलों के एमडीएम में 3 दिन मौसमी फल मिलेंगे। विभाग का मानना है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन को और पौष्टिक बनाने के लिए इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। वहीं जो बच्चे शाकाहारी हैं उन्हें अंडा के बदले फल मिलेगा। मौसमी फल को तीन दिन कर देने से बच्चों की सेहत ठीक होगी। इस संदर्भ में मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक ने पत्र जारी करते हुए बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को केला या अन्य मौसमी फल देने का निर्देश दिया है। इस पहल से बच्चों को भी काफी फायदा होगा। इसके साथ ही उनको गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, इसपर भी ध्यान रखने का निर्देश है। जांच के दौरान कमी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
इस बाबत विभाग ने राज्य के सभी जिलों में निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी पत्र के माध्यम से सभी स्कूलों में इसे नियमित पालन करवाने का आदेश दिया गया है। बिहार के सभी जिला में इसको लेकर व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। साथ ही डीईओ व डीपीओ को सप्ताह में तीन दिन स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। जांच के दौरान कमियां पायी जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है, ताकि स्कूलों की व्यवस्था में सुधार हो सके।
पूर्व में भी दीवार पर खाने का मीनू अंकित किया गया था, लेकिन एक भी विदयालय इसे ठीक ढंग से लागू नही किया।

शनिवार, 4 अगस्त 2018

प्रत्येक दिन 80 किलोमीटर पैदल चलकर सावन के 30 दिन जल चढ़ाते है रंगिनिया कि तेजनारायण यादव
सिर्फ दिन में दो घंटा सोने के बाद फिर जल उठाने के लिये घर से निकल पड़ते है।
कोसी बिहार टुडे सहरसा


पूरे सावन में बाबा भोलेनाथ की जयजयकार होती रहती है। लोग सावन की सोमवारी को जल चढ़ाने के लिये बिभिन्न शिव मंदिर जाता है। जिसमे लोग देवघर के बाबा बैजनाथ धाम, सहरसा के बाबा मटेश्वर धाम सहित अन्य शिवालय में दर्शन कर शिवलिंग पर जल चढ़ाते है। लेकिन बाबा भोले के ऐसा भी भक्त है जो पूरे सावन को शिवलिंग पर जलाभिषेक करते है। 
27 जुलाई से प्रतिदिन मुंगेर से जल उठाकर  बाबा मटेश्वर पर करते है अर्पित---


तेजनारायण यादव नगर पंचायत के रंगिनिया गांव का रहने वाला है। विगत साल से ही सावन के प्रयेक दिन 80 किलोमीटर की यात्रा कर जलाभिषेक करते है। प्रतिदिन जल चढ़ाने में उनका दिनचर्या के बारे में बताया की प्रतिदिन सिमरी बख्तियारपुर से ट्रेन पकड़ कर मानसी जाते है। फिर मानसी से मुंगेर के छर्रापट्टी से संध्या के छह बजे जल उठाते है एवं मानसी, खगरिया, धमराघाट, कोपरिया, सिमरी बख्तियारपुर होते बलबाहाट स्थित बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक करते है। जलाभिषेक के बाद उनके पुत्र बाइक लेकर मंदिर जाते है एवं फिर घर आकर दो घंटे सोने के बाद फिर मुंगेर के लिये निकल पड़ते है। इनकी दिनचर्या को लेकर इनके परिजन पूरा स्पोर्ट करते है। इस डाक बम की चर्चा इस समय लोगो के जवान पर है। गुरुवार को उनका आठवें दिन जल चढ़ाने का था। सावन में 30 दिन जल चढ़ाने के बाद फिर आरंभ होने वाली 162 फिट की कांवर यात्रा है। जिसका तैयारी जोर शोर से कर रहा है।

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

स्वतंत्रता दिवस के मोके पर होगा छोटे छोटे बच्चे का  सांस्कृतिक कार्यक्रम
पेंटिंग, बाद-बिबाद प्रतियोगिता, क्विज एवं म्यूजिकल कुर्सी का होगा आयोजन
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मोके पर  सिमरी बख्तियारपुर में स्कूली बच्चे के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित होगा। झंडोत्तोलन के बाद दिन के 2 बजे से अनुमंडल कार्यालय परिसर में बच्चे का प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद संध्या में कला भवन में बच्चे के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमे स्कूली बच्चे के द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा। गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में वेश्म में अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीएसपी मृदुला कुमारी, लोक शिकायत निवारन पदाधिकारी रंजीत कुमार एवं रजिस्टर नवीन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में झंडोतोलन को लेकर विस्तृत चर्चा किया। सभी कार्यक्रम को लेकर अलग अलग पदाधिकारी को जिम्मेदारी दिया गया है।

बुधवार, 1 अगस्त 2018

स्कूली वैन पलटी ड्राइवर की मौके पर मौत,एक जख्मी
स्कूल की अकर्मण्यता के खिलाफ ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम

सिमरी-रानीबाग सड़क से नीचे 15 फीट पानी भरे गड्ढे में पलटी वैन
जिनियस प्लानेट निजी स्कूल की थी वैन, बच्चे रहते तो होता बड़ा हादसा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी-रानीबाग सड़क मार्ग के मवेशी हाट से कुछ दुरी पर बुधवार की सुबह एक निजी स्कूल का वैन पलटने से गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


वैन सुबह सुबह बच्चों को स्कूल के लिए लाने जा रही थी कि सड़क से नीचे 15 फीट पानी भरे गड्ढे में पलट गई जिससे यह हादसा हुआ। आनन फानन में स्थानिय लोगों ने गाड़ी में दवे दोनों व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया है वहीं दुसरे व्यक्ति का ईलाज किया जा रहा है।
वही पुलिस अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया है वहीं पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।


घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के माल गोदाम रोड स्थित एक निजी स्कूल जिनियस प्लानेट की स्कूली वैन सुबह सुबह बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए रानीबाग की ओर जा रही थी कि मवेशी हाट के समीप तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई जिससे गाड़ी का चालाक अशरफचक निवासी लक्ष्मण शर्मा (21 वर्ष) एवं चालक का चचेरा भाई निरज शर्मा (12 वर्ष) दब गया। पानी भरे गड्ढे होने की वजह से जब तक स्थानीय लोगों ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला चालक की मौत हो गई वही निरज गंभीर रूप से जख्मी था।
दोनो को अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर जख्मी का इलाज शुरू कर दिया।
घटना की सूचना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस के एसआई अनिल कुमार एवं अजित कुमार अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतू सहरसा भेज दिया वहीं दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में ले मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
शव के साथ किया सड़क जाम----
स्कूल की गाड़ी के पलटने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन स्कूल में ताला लगाकर फरार हो गया। ग्रामीणों में आक्रोश था कि स्कूल ने एक हमदर्दी तक नही दिखाया। आक्रोशित ग्रामीण स्कूल के खिलाफ एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...