शुक्रवार, 7 जून 2019

पति की मौत बताकर पत्नी ने लिया सरकार से लाखों रुपये का बाढ़ राहत मुआबजा, अब पति जिंदा होने का दे रहा है सबूत


11 साल के बाद मामला एकाएक पहुचने पर पति को अपनी पत्नी का करतूत का पता चला
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

पत्नी ने पति को तमिलनाडु भेज बाढ़ में मृत बता ले मुआबजा ले लिया। अब पति एकाएक घर पहुचे तो पता चला कि मुझे मृत बताकर मेरे नाम पर मुआबजा भी ले लिया है।  पति अब एसपी से अपने को जिंदा का सबूत दे रहा है। गुरुवार को सहरसा सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा निवासी सुकल शर्मा के पुत्र सिकंदर शर्मा आवेदन के साथ जैसे ही एसपी कार्यालय पहुंचे कि एसपी राकेश कुमार देखकर आश्चर्यचकित हो उठे। आवेदक सिकंदर ने एसपी को बताया कि 2008 के कुसहा त्रासदी में उन्हें मृत घोषित करा दिया गया। बाढ़ राहत में मिलने वाले चार लाख की सरकारी मुआवजा बिचौलिये के सहारे उनकी प|ी ने उठाव कर लिया है। पीड़ित सिकंदर शर्मा ने एसपी को खुद के जीवित होने का सबूत देकर न्याय की गुहार लगायी।

पीड़ित के आवेदन पर एसपी राकेश कुमार ने सदर थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सिकंदर ने बताया है कि 2007 में सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी अमर शर्मा, पटुआहा गांव निवासी शंभू शर्मा एवं कबीराहा टोला पटुआहा के भूपेंद्र यादव ने मिलकर उन्हें काम दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले गए। जहां एक कंपनी के संचालक से एक लाख रुपए लेकर सिकंदर को बेच दिया। साथ ही वे लोग वापस गांव आकर झूठा प्रचार कर दिया कि सिकंदर का निधन हो गया है। 2008 में आई कुसहा त्रासदी में बैजनाथपुर स्थित शरणार्थी कैंप में उनकी गर्भवती प|ी शरण ली थी। जहां उसने अपना नाम धोलरी देवी से बदलकर रानी देवी रख ली। अपने पति सिकंदर के पानी में त्रासदी में डूबकर मरने की शिकायत दर्ज करवा दी।
ऐसे में सरकारी कागजात में धोलरी देवी उर्फ रानी देवी के पति सिकंदर की बाढ़ में डूबकर मौत होने की पुष्टि हो गई। उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा के दौरान लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने एक बेटी निभा कुमारी का जन्म दिया। निभा के जन्म प्रमाण पत्र पर उनके पिता सिकंदर के आगे स्वर्गीय लिख दिया गया। ऐसे में कुसहा त्रासदी में आपदा विभाग द्वारा मिलने वाले मुआवजे चार लाख रुपए की भी बंदरबांट उनकी पत्नी और उक्त तीनों अमर शर्मा, शंभू शर्मा और भूपेंद्र यादव ने कर लिया। इधर एक माह पूर्व तमिलनाडु से भाग कर सहरसा पहुंचे सिकंदर को जब गांववालों ने देखा तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। आभार-दैनिकभास्कर

बुधवार, 5 जून 2019

6 जून 1981, भारतीय रेल के इतिहास में सबसे काला दिन, 7 बोगी कोसी नदी में समा गई थी

विश्व को दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना को याद कर आज भी लोग सिहर जाते है लोग
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

ठीक 38 साल पहले की उस घटना की याद आज भी सिहरन पैदा कर देती है। छह जून 1981 को बिहार के खगड़िया-सहरसा रेलखंड के पूल संख्या 51 धमारा घाट पर हुई वह रेल दुर्घटना भारत की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना थी। विदित हो कि विश्व की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना श्रीलंका में 2004 में हुई थी। तब 'सुनामी' की तेज लहरों में 1700 से अधिक यात्रियों के साथ 'ओसियन क्वीन एक्सप्रेस' विलीन हो गई थी।


ठीक 38 साल पहले छह जून 1981 को देश की उस सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना की याद ताजा हो गई है। जो बच गए, वे आज भी उस मंजर को याद कर सिहर पड़ते हैं। धमरा घाट पुल पर एक पैसेंजर ट्रेन और बाहर तेज बारिश। ट्रेन के भीतर यात्री अपने में मस्त, सभी को घर पहुंचने की जल्दी।
अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाई और ट्रेन की नौ में से सात बोगियां फिसलकर पुल तोड़ते हुए लबालब कोसी नदी में विलीन हो गईं। बोगियों के नदी में गिरने के बाद, जाहिर सी बात है कि चीख-पुकार मच गयी। कुछ चोट लगने या डूब जाने से जल्द मर गए, कुछ जो तैरना जानते थे, उन्होंने किसी तरह गेट और खिड़की से अपने और अपने प्रियजनों को निकाला।
मानवता पर लगे ये दाग---
पर इस हादसे के बाद जो हादसा हुआ, वह मानवता के दामन पर बदनुमा दाग बन गया। घटना स्थल की ओर तैरकर बाहर आने वालों से कुछ स्थानीय लोगों ने लूटपाट शुरू कर दी। यहां तक कि प्रतिरोध करने वालों को कुछ लोगों ने फिर से डुबोना शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों का तो यहां तक आरोप है कि जान बचाकर किनारे तक पहुंची महिलाओं की आबरू से भी खेला गया।
मंजर याद कर सिहर उठता दिल---
बाद में जब पुलिस ने घटनास्थल के निकटवर्ती बंगलिया, हरदिया और बल्कुंडा गांवों में छापेमारी की तो कई घरों से टोकरियों में सूटकेस, गहने व लूट के अन्य सामान मिले थे। इससे यात्रियों के आरोपों की पुष्टि हुई। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के रंगिनिया गांव निवासी राजेन्द्र सिंह उसी गाड़ी में थे जो घायल हो गया था। उन्होंने स्थानीय लोगो को लूटपाट का वो मंजर अपनी आंखों से देखा था।

तीन हजार तक हुई मौतें---
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 500 लोग ही ट्रेन में थे। लेकिन, बाद में रेलवे के दो अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में मृतकों की संख्या 1000 से 3000 के बीच बताई थी। गौरतलब बात यह है कि यह पैसेंजर ट्रेन थी, जिसमें कितने लोग थे, निश्चित अंदाजा लगा पाना मुश्किल था।
दुर्घटना के बाद स्थानीय व रेल प्रशासन ने राहत व बचाव अभियान चलाया। गोताखोर लगाए गए। भारतीय नौसेना ने तो पानी के अंदर विस्फोटकों का इस्तेमाल कर 500 लाशें निकालने की योजना बनाई , हालांकि ऐसा नहीं हो सका।

आज तक दुर्घटना के कारण अज्ञात-
आखिर वह दुर्घटना कैसे हुई थी? वजह का आज तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, दो कारण बताए गए हैं। पहला यह कि ट्रैक पर अचानक एक भैंस आ गई, जिसे बचाने के क्रम में ड्राइवर ने ब्रेक मारी। ट्रैक पर फिसलन के कारण ट्रेन फिसलकर नदी में जा गिरी।
     दूसरा कारण यह बताया जाता है कि उस वक्त तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। इस कारण यात्रियों ने खिड़कियां बंद कर लीं। इस कारण ट्रेन से तूफानी हवाओं के क्रॉस करने के सारे रास्ते बंद हो गए और भारी दबाव के चलते ट्रेन पलट गई

300 किमी चलकर दो बहनों से मिलने पहुंचते थे प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर करवा दी शादी


युवक पटना से मधेपुरा अपनी प्रेमिकाओं से मिलने आते थे. जिन्हे पकड़कर गांव वालों ने एक साथ करा दी शादी।
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बिहार के मधेपुरा में दो युवक अपनी प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिलने पहुंचे. जिन्हें ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और अनोखी सजा दी. दरअसल, ये युवक पटना से मधेपुरा अपनी प्रेमिकाओं से मिलने आते थे. जिन्हे पकड़कर गांव वालों ने जबरन एक साथ शादी करा दी. ग्रामीणों ने शादी कराने के बाद दोनों युवकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी. इस पर एक युवक के परिजनों ने थाने में बेटे के अपहरण कर शादी कराने की शिकायत दर्ज कराई. जबकि दूसरे युवक के पिता ने हिंदू रीति-रिवाज से बेटे की शादी करा लड़की को अपना लिया.
दोनों सगी बहनें थी---
जानकारी के मुताबिक प्रेमिकाएं सगी बहनें हैं. वहीं, दोनों युवक मधेपुरा जिला मुख्यालय के भीरखी निवासी देवानंद यादव के पुत्र रोहन कुमार और जानकी नगर निवासी कृष्णकुमार वैभव उर्फ भानु पटना में एक ही कमरे में साथ रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे हैं. रोहन का ननिहाल जयपालपट्टी में है. उसे अपनी ननिहाल में ही पड़ोस में रह रही रिया से प्रेम हो गया. उसके बाद रोहन के माध्यम से रिया की बहन चंदा को भी भानु ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया.
पिटाई के बाद कराई शादी-
युवक पटना से मधेपुरा आते थे. 31 मई को भी वे मधेपुरा आए थे. 31 मई की रात जब दोनों युवक ट्रेन से उतरकर प्रेमिका के घर में घुसे तो इसकी जानकारी लोगों को लग गई. जिस पर ग्रामीणों ने दोनों को चारों ओर से घेर लिया. उसके बाद पहले दोनों युवकों की पिटाई की और शादी के लिए राजी किया. इसके बाद दोनों को बगल के मंदिर में ले जाकर शादी करा दी.
नींद की गोली देकर दादा को सुला देती थी प्रेमिका-
युवक के पिता ने बताया कि प्रेमिका के पिता पिकू यादव किसी आपराधिक मामले में फरार अभियुक्त हैं. उसके घर में केवल एक बूढ़े दादा रहते हैं. जब दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं से मिलने की बात कहते थे तो प्रेमिकाएं अपने दादा को नींद की गोली देकर सुला देती थी. इसके बाद दोनों युवक उसके घर में आ जाते थे.

दबंगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत ने लगाई अस्मत की कीमत, पुलिस ने थाना से भगाया

बिहार के पुलिस सिस्टम का ये घटना हैरान करने वाला
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

दबंगों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी अस्‍मत की कीमत 15 हजार रुपये तय कर मामलारफा-दफा करने का दबाव बनाया। जब पंचायत में न्याय नहीं मिला तो वह महिला थाना गई, लेकिन वहां भी उसे दुत्कार ही मिला। उसे देखकर थाना प्रभारी को इतना गुस्सा आया कि थाने से ही भगा दिया। सिस्टम की पोल खोलता व पुलिस महकमा को शर्मसार करता यह मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है।
यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके दबंग पड़ोसियों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के बीमार होने पर जब अस्पताल गई तो डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की बात बताई। इसके बाद मामला उजागर हुआ। फिर, गांव में बैठी पंचायत ने 15 हजार रुपये के आर्थिक दंड का फैसला देकर मामला रफा-दफा कर दिया।
इसके बाद पीड़िता जब महिला थाना पहुंची तो वहां थाना प्रभारी ने उसे डांट लगाई तथा थाना से भगा दिया। थाना से निराश पीड़िता तब एसपी के पास पहुंची।
एसपी ने कहा: होगी कार्रवाई
इस बाबत मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी नीरज कुमार ने कहा कि थाना से पीड़िता को भगाने के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। साभार- दैनिक जागरण

मंगलवार, 4 जून 2019

सरकारी जमीन को कब्जा कर बनाया अनोखा घर, चर्चा का बना घर

नगर पंचायत ने दिया नोटिस, पड़ोसी को डर, कभी भी गिर सकता है घर
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सरकारी जमीन अतिक्रमण करने के चक्कर मे ऐसा घर बना दिया कि इलाके में इस घर का चर्चा करता है। लोगो को डर है कि कही जिस तरह से सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने के चक्कर मे घर निर्माण ही अजब-गजब की तरह कर दिया। 
नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेट बैंक के सामने एक निर्माणाधीन भवन विवादों में फंसते नजर आ रहा है। रोक के बावजूद इस विवादित जमीन पर  घर बनाई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल निर्माण पर रोक लगा दी है। 
वहीं इस संबंध में नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कहा है कि जिस निर्माणाधीन जमीन पर नगर पंचायत द्वारा रोक लगाई गई थी उससे संबंधित अमीन जांच प्रतिवेदन में यह बात साबित हो गई है कि नगर पंचायत के सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर भवन निर्माण कार्य किया गया है। इसके बावजूद अब तक उक्त वर्णित जमीन पर अतिक्रमण वाद चला विधि सम्मत कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। अत समय रहते उस पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। 
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक के सामने एक दो मंजिला बिल्डिंग निर्माण किया जा रहा है। निर्माणधीन इस बिल्डिंग पर यह आरोप लगा है कि  कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण तो किया जा  रहा है एव इनके साथ ही  नगर पंचायत की सरकारी जमीन को भी अतिक्रमण कर उस भाग को मिला कर निर्माण किया गया। अमीन जांच प्रतिवेदन में भी इस बात का साफ जिक्र किया गया है कि सात धुर सात धुरकी सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर भवन बनाया जा रहा है। 
इस संबंध में नगर अध्यक्ष रौशन आरा के बतायी की अमीन के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की करवाई किया जायेगा।

रविवार, 2 जून 2019

अंधविश्वास: डायन के नाम पर महिला को खूंटा में बांधकर पीटा, पति को जबरन पिलाया पेशाब

जहां लोग चांद पर जाने की बात करता है, आज भी गांव में डायन के नाम पर महिला के साथ दबंग करता है दादागिरी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

डायन के नाम पर आज भी दबंग लोग गांव में अपना दुकानदारी चलाता है एव अबला, विधवा महिला के ऊपर अत्याचार करता है। इसमें गांव के ही कु छ लोग महिला या उनके परिजन से अपनी कोई पुरानी दुश्मनी , या जमीन जयदफ़ हड़पने या अपने को गांव में दबंग दिखाने के लिये ये कारनामा करता है। 
बख्तियारपुर थाना के कोसी तटबन्ध के अंदर कनरिया ओपी क्षेत्र के कठडूमर पंचयात के अगर गांव में डायन के आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बख्तियारपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित संजो देवी पति गोरेलाल चौधरी ने कहा है कि 31 मई को सुबह 7 बजे पूर्व से राजा बिंद का बेटा बीमार चल रहा था। इसी बातों को लेकर राजा बिंद, रीना देवी पति दिनेश बिंद, रुकमेन देवी पति स्व राजेन्द्र बिंद सभी आगर कनरिया ओपी एव अज्ञात 5 बाहरी लोग आया एव मुझे डायन कहकर गाली-गलौज करते हुए मेरा झोटा पकड़कर मारपीट करने लगा। मारपीट करते हुए मेरा बलाउज भी फार दिया। इसी बीच जब मेरा पति बीच-बचाव करने आया तो उनलोगों के द्वारा मेरे पति को खूंटा में रस्सी से बांधकर पेशाब पिलाने लगा। आवेदन में कहा गया है कि ये लोग बराबर डायन कहकर मझे गाली-गलौज करते रहता है। ये लोग काफी दबंग प्रवृति के है। हमे शंका है कि किसी दिन ये लोग मेरी हत्या ना कर दे। 

शनिवार, 1 जून 2019

पीएम मोदी को भगवान का अवतार दिखा पूल निर्माण की मांग को लेकर किया अनिश्चितकालीन उपवास


सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के कोसी तटबन्ध के अंदर कोसी नदी में पूल की मांग को लेकर किया जा रहा है उपवास
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ में डेंगराही पुल निर्माण को लेकर एक बार फिर आंदोलन शुरू हो चुका है. हालांकि, इस बार का आंदोलन अनशन ना हो कर उपवास है. बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह से एक युवक ने अचानक उपवास शुरू कर दिया है. इसके बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
सहरसा से पैदल पहुंचा डेंगराही

शुक्रवार सुबह से सलखुआ प्रखंड अंतर्गत डेंगराही घाट पर उपवास शुरू करनेवाले युवक का नाम भूषण कुमार है. भूषण कुमार मूल रूप से सलखुआ अंतर्गत कबीरा का रहनेवाला है. लेकिन, बीते डेढ़ साल से सहरसा में रह नौकरी कर जीवन यापन कर रहा है. बताया जाता है कि गुरुवार देर रात्रि 11 बजे के करीब भूषण कुमार सहरसा से धोती पहन पैदल चल दो बजे डेंगराही पहुंचा और सुबह सवेरे डेंगराही पुल निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर डेंगराही घाट पर उपवास शुरू कर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर रहा पूजा

डेंगराही घाट पर शुक्रवार सुबह से उपवास पर बैठ चुका भूषण कुमार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान मानता है. इसलिए उपवास शुरू करने से पहले युवक ने उपवास स्थल के निकट एक बड़ी-सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा कर पूजा की और उसके बाद उसने उपवास की शुरुआत की. भूषण के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री मोदी को भगवान और खुद को भक्त मानता है. उसने अपने भगवान को अपने उपवास रूपी तपस्या से खुश कर वरदान मांगने की चाह में उपवास शुरू किया है. वह 'ओम नमो नरेंद्राय नमः' का जाप भी कर रहा है.
भगवान से मांगे तीन वरदान

भूषण कुमार ने अपने भगवान नरेंद्र दामोदर दास मोदी से तीन वरदान की मांग की है. भूषण कुमार ने भगवान नमो से पहला वरदान डेंगराही पुल निर्माण का मांगा है. उसने पोस्टर में लिखा है कि भारत के सबसे कम समय में बननेवाले पुल के निर्माण की शुरुआत डेंगराही घाट से हो. साथ ही फरकिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो. वही, दूसरा वरदान एम्स के निर्माण का मांगा है. उसने लिखा है कि बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण का कार्य सहरसा में प्रारंभ हो.
तीसरा वरदान सबसे रोचक
उपवास पर बैठे भूषण कुमार ने अपने भगवान से तीन वरदान की मांग की है. पहले वरदान में डेंगराही तो दूसरे में एम्स निर्माण की मांग है. लेकिन, तीसरा वरदान जो मांगा है, वह सबसे रोचक है. भूषण ने तीसरे वरदान में लिखा है कि विश्व के जिस भी देश में पर्याप्त वन नहीं है. वहां पर्याप्त मात्रा में वन हो और उस वन की रक्षा उसी तरह हो, जिस तरह वहां की सेना उस देश की रक्षा करती है.
तपस्या में मौत मिली, तो अंग करेगा दान
भूषण कुमार ने उपवास स्थल पर लगाये तस्वीर में लिखा है कि अगर मेरी तपस्या में कमी के कारण भगवान से वरदान प्राप्त करने से पहले मेरा अंत हो जाये, तो मेरे शरीर के सारे उपयोगी अंग को बाहर कर जरूरतमंद को दान कर दें और हमारी लाश को तब तक रखें, जब तक हमारी प्रार्थना हमारे ईश्वर तक ना पहुंच जाये. मैं भूषण कुमार भारत के सभी भाई-बहनों से प्रार्थना करता हूं कि हमारा संदेश ईश्वर तक जिस भी माध्यम से पहुंचाने की कृपा करें.
मां का रो-रो कर बुरा हाल
सलखुआ प्रखंड अंतर्गत कबीरा गांव निवासी शिवनंदन साह का पुत्र भूषण कुमार अपने चार भाइयो में माता-पिता का सबसे लाडला है. भूषण के पिता कई वर्ष पूर्व नवादा में नौकरी करते थे. वहीं पर शिवनंदन साह ने अपने चार बच्चों को शिक्षा-दीक्षा दिलायी. पढ़ाई के उपरांत भूषण झारखंड के टाटा में नौकरी करने चला गया. लगभग डेढ़ साल पूर्व वह टाटा से सहरसा लौटा और घर जाने के बजाय सहरसा में ही रहने लगा. बीते डेढ़ सालों में कई बार भूषण के माता-पिता ने भूषण को घर लाने का प्रयास किया, परंतु हर बार निराशा हाथ लगी. वहीं, अचानक गुरुवार रात भूषण सहरसा से पैदल डेंगराही आ गया और शुक्रवार सुबह से उपवास शुरू कर दिया. शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर भूषण पर पड़ी, तो बेटे के अनशन करने की सूचना भूषण के मां-बाप तक पहुंची. इसके बाद भूषण की मां और बड़ी मां डेंगराही पहुंच बच्चे को अनशन तोड़ने के लिए रो-रो कर मनाती रही, परंतु भूषण उपवास तोड़ने को तैयार नहीं है.
कहा- भक्त कर रहा ईश्वर की प्रार्थना
प्रधानमंत्री का भक्त बतानेवाले भूषण कुमार ने कहा है कि 'भक्त ईश्वर की प्रार्थना कर रहा है. यह उपवास तब तक जारी रहेगा] जब तक वरदान पूर्ण नहीं हो जाता। आभार-प्रभात खबर

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...