बुधवार, 13 अप्रैल 2022

वंदे भारत एक्सप्रेस: सहरसा से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली का सफर करना हो जायेगा आसान

 सहरसा से बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए दिल्ली तक चलाये जाने की तैयारी है। 

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

बिहार से दिल्ली और मुंबई सफर करनेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से एक सहरसा से बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए दिल्ली तक चलाये जाने की तैयारी है। 



अभी नहीं हुई है आधिकारिक घोषणा

हालांकि, इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के सीपीआरओ ने  बताया कि सोशल मीडिया में चल रही खबरें पूर्व विश्लेषण हैं। इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट और संख्या की आधिकारिक घोषणा की जायेगी। 


मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस:

बताया जाता है कि बिहार से दिल्ली और मुंबई के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा. पूर्व मध्य रेलवे ने 10 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है।  दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर होकर गुजरेंगी। सोनपुर रेल मंडल के सहरसा से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की बात की जा रही हैं। यह ट्रेन बरौनी, समस्तीपुर होते हुए गुजरेगी। 



भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस:

मालूम हो कि अभी इन इलाकों से दिल्ली जाने में करीब 18 से 20 घंटे का समय लगता है.। ट्रेन 18 के नाम से जानी जानेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इसके शुरू होने से मात्र 14 से 16 घंटे में दिल्ली का सफर तय हो सकेगा। 

 

ट्रैकों का किया जा रहा आधुनिकीकरण:

बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर ट्रैकों के आधुनिकीकरण और रखरखाव पर रेलवे ध्यान दे रहा है।  रूट के सभी पुल-पुलियों को अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही सिंगल लाइन के दोहरीकरण का काम भी जोरो-शोर से चल रहा है।  साथ ही बताया जा रहा है कि अधिकतर ट्रेनों में मेमू रैक का इस्तेमाल किया जायेगा। 


अधिकतर ट्रेनों में मेमू रैक का इस्तेमाल करने की तैयारी:

मेमू रैक का अधिकतर इस्तेमाल पैसेंजर ट्रेन के अलावा महानगरों के मेट्रो ट्रेनों में होता है। इसमें अलग से इंजन की जरूरत नहीं होती। ऐसी ट्रेन में तीन स्थानों से बिजली आपूर्ति किये जाने से ट्रेन आसानी से रफ्तार पकड़ लेती है। आनेवाले समय में अधिकतर रूटों पर मेमू रैक का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। इनपुट:प्रभात खबर

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीज को चिकिस्तक देते है अपना निजी क्लिनिक का विजिटिंग कार्ड, बोले इसी जगह मिलेगा दवा

सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित चिकिस्तक का कारनामा

कोसी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने के लिए लाख कोशिशें कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत उन कोशिशों से आज भी दूर है। ताजा मामला सोमवार की सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल का है। जहां कार्यरत सरकारी डॉक्टर मरीजो को इलाज उपरांत इलाज और दवाई लेने के लिए अपने क्लिनिक का विजिटिंग कार्ड दे रहे है। जिसका खुलासा सोमवार को हुआ। बताया जाता है कि सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी में मरीजो को देख रहे डॉ बीरेंद्र कुमार ने यह कार्य किया है। सोमवार को जब ओपीडी में एमबीबीएस डॉक्टर बीरेंद्र कुमार मरीजो का इलाज कर रहे थे तो मरीजो को इलाज उपरांत वह अपने निजी क्लिनिक का विजटिंग कार्ड दे रहे थे। इलाज कराने खमहोती गांव से आयी एक महिला मरीज ने बताई कि डॉक्टर साहेब ने इलाज उपरांत कुछ दवाई हॉस्पिटल में मिलने की बात कही और बांकि दवा की अनुपलब्धता बताते हुए विजिटिंग कार्ड दे दुकान से लेने को कहा। इस संबंध में जब पत्रकारों ने डॉक्टर बीरेंद्र कुमार से पूछा तो डॉक्टर ने बताया कि जो दवाई अस्पताल में उपलब्ध था वह बोले यहां से ले लेने और बांकि के लिए उसे विजिटिंग कार्ड दिया था। डॉक्टर ने बताया कि महिला के अच्छाई के लिये ही बाहर से दवा लेने को कहा गया। यहां यह बता दे कि अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत डॉ बीरेंद्र कुमार का वर्तमान   में सिमरी बख्तियारपुर में स्टेट बैंक के बगल वाला रोड में लक्ष्मी केयर यूनिट नामक होस्पिटल है। 



इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन के सिंहा ने बताया कि मुझे भी आज यह जानकारी प्राप्त हुई है। मरीजो को विजिटिंग कार्ड देना एकदम गलत है। इस संबंध में जांच पड़ताल की जायेगी। वही इस मुद्दे पर भाजपा नेता संजीव भगत ने कहा कि मरीजो को डॉक्टर द्वारा प्राइवेट क्लिनिक का विजिटिंग कार्ड देना सरासर गलत है। इन जैसे डॉक्टर ही खुद के फायदे के लिए सरकार की छवि खराब करने में लगे है। मै अस्पताल उपाधीक्षक से अनुरोध करूंगा कि इस तरह के डॉक्टर पर कार्यवाई हो। ताकि भविष्य में यह गलती कोई दोबारा ना करे। 

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

बिहार से नेपाल के बीच 140 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी डीएमयू ट्रेन। किराया होगा काफी सस्ता

अब नेपाल के रामजानकी मंदिर दर्शन करने जाने वाले लोगो को मिलेगी काफी सुबिधा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार से नेपाल की यात्रा के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि अगले एक – दो दिन में भारत और नेपाल के बीच ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मधुबनी के जयनगर-कुर्था के बीच चलने वाली डीएमयू ट्रेन 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसमें 1600 एचपी क्षमता का इंजन लगाया गया है। ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिहाज से काफी आधुनिक है।

बेहतर शौचालय की व्यवस्था है। ट्रेन के एक रैक में आगे-पीछे दो इंजन हैं। कुल पांच कोच में एक एसी कोच है।

1100 यात्रियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था



बता दें कि एसी कोच में ओपन-क्लोज वाला शटर लगा है। वहीं चार सामान्य बोगियों में खुलने वाला दरवाजा है। दोनों कोच में दो तरह की सीटे हैं। एक तरफ तीन यात्री तो दूसरी तरफ दो यात्री वाली सीट लगी है। यात्री एरिया में हेगिंग चैन लगा हुआ है। भीड़ होने पर यात्री खड़े रहकर हैंगिंग चेन पकड़ कर सुरक्षित सफर कर सकते हैं। कोकण रेलवे के एसएसई भारत भूषण ने बताया कि एक ट्रेन में 11 सौ से अधिक यात्रियों के सफर करने की क्षमता है। ट्रेन में डीजल भरवाने और वाशिंग के लिए जयनगर में व्यवस्था की गई है।

ट्रेन का किराया है काफी सस्ता



जानकारी के अनुसार जयनगर से जनकपुर स्टेशन के सफर के लिए नेपाल रेलवे ने नेपाली 60 रुपये (भारतीय 37.50 रुपये), जयनगर से कुर्था तक सफर के लिए नेपाली 70 रुपये (भारतीय 43.75 रुपये) और एसी के लिए 300 नेपाली रुपये (187.50 रुपये भारतीय) लगेगा।

पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य



ट्रेन परिचालन के दिन यात्रियों को कस्टम जांच प्वाइंट से टिकट काउंटर तक पहुंचने में आधा घंटा से अधिक समय लगेगा। भीड़ होने पर ज्यादा समय भी लग सकता है। हर यात्री के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र होना जरूरी है। जयनगर भारतीय स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के माध्यम से नेपाली स्टेशन के प्रवेश द्वार तक पहुंचने की सुविधा भी है। बता दें कि इसका उद्घाटन दोनों देश के प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से करेंगे एवम जयनगर व जनकपुरधाम स्टेशन पर उच्च क्षमता के प्रोजेक्टर पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

गुरुवार, 17 मार्च 2022

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, निकाह करने के लिये आरोपियों ने भरी पंचायत में मांगा पांच लाख

पड़ोस की शादी में शामिल होने गई थी युवती, बांसवाड़ी में ले जा किया नाबालिग से दुष्कर्म

दो दिन हुई पंचायत बाद भी नहीं हुआ फैसला तो पीड़िता पहुंची थाना, एफआईआर दर्ज

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ पंचायत के हुसैनचक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ गांव के ही युवक मो शईद आलम के पुत्र मो महताब आलम ने बगल में हो रहे शादी समारोह से बांसवाड़ी में ले जा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 

घटना 12 मार्च रात दस बजे की बताई जा रही है। पीड़ित नाबालिग युवती अपने ननिहाल में नानी के साथ रहती है वहीं उसकी मां का निधन हो चुका है पिता भी दुसरी शादी कर अपने दुसरे पत्नी के साथ गुजर बसर करता है। पीड़ित नाबालिग अपने नानी के साथ जीवन यापन करती है। 

घटना उपरांत पंचायत के जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में दो दिनों तक पंचायत भी मामले को रफा दफा करने के लिए बैठाई गई लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा, जहां पीड़ित के पिता के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल के भेज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च को हुसैनचक गांव में मो नन्हे के यहां शादी समारोह चल रहा था इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए नाबालिग गई हुई थी। वहीं आरोपी युवक मो महताब युवती को बहला फुसलाकर कर वहां से तीन सौ मीटर दूर कमली मेहता के बांसवाड़ी में ले जा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। 

युवती इस बात की जानकारी अपने नानी को दी जिसके बाद उसकी नानी ने घटना की जानकारी गांव समाज के लोगों को दिया। जिसके बाद समाज के लोगों ने पंचायत के मुखिया एवं सरपंच की अगुवाई में बैठक आयोजित कर आरोपी युवक को भरी पंचायत में बुलाया जहां युवक ने घटना को स्वीकार भी करते हुए युवती से निकाह कर लेने की बात कह एक दो दिन में समय की मांग किया।

जिसके बाद 16 मार्च को मो शाहाब के दरवाजे पर फिर पंचायत हुई जिसमें आरोपी मो महताब आलम उसकी मां शमीमा खातून, मो हारूण, मो सलाउद्दीन ने बोला कि युवक के पिता गांव में नहीं है पांच लाख रुपए दिया जाएगा तो निकाह किया जाएगा।

इस मामले पर बख्तियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रविवार, 13 मार्च 2022

अतिक्रमण हटाने में प्रशासन ने किया भेदभाव, पक्का मकान छोड़ चाय दुकान पर चलवाया बुलडोजर

 सिमरीबख्तियारपुर नगर परिषद के एनएच की जमीन नापी के बाद खाली कराया जाना था अतिक्रमण

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



भू-अर्जन कार्यालय सहरसा के अमीन के द्वारा बीते 11 फरवरी को एनएच की जमीन नापी से असंतुष्ट रैयत के मांग पर शनिवार को पांच अमीन की टीम के द्वारा जमीन की नापी किया गया। इस नापी के बाद सभी रैयत संतुष्ट दिखे। इस नापी में एसडीओ अनिशा सिंह, डीएसपी इम्तिजाज अहमद, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, अंचलाधिकारी सहित कई पदाधिकारी के अलावे दो दर्जन से ज्यादा पुलिस बल मौजूद रहे। सभी मौजूद पदाधिकारी ने रैयत की शिकायत सुना। रैयत ने मौजूद पदाधिकारी को बताया कि 11 फरवरी 2022 से पहले एनएच, भू-अर्जन एवं अंचल के अमीन से जमीन की नापी किया गया था। नापी के बाद हर जगह जगह पिलर दे दिया गया था। उस नापी को मानते हुए हमलोगों ने एनएच के पिलर तक जगह खाली कर दिया। कई रैयत के द्वारा जमीन खाली नया पक्का कंट्रक्शन भी कर लिया। एनएच के द्वारा सड़क के निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। लेकिन फिर एकाएक 11 फरवरी को भू-अर्जन के द्वारा नापी कर सड़क के उत्तर तरह को छोड़कर दक्षिण तरफ सड़क की जमीन निकाल दिया, जिसमे कई लोगो के घर मे सड़क को घुसा दिया है। रैयत का आरोप था कि ये नापी पूर्णतः पक्षपाती एवं गलत है। पूर्व में जिस तरह सड़क की नापी कर अधिग्रहण किया गया था, उसी तरह से नापी किया जाए, तो हमलोगों को कोई आपत्ति नही है। 

5 अमीन की टीम ने किया जमीन की नापी:



शनिवार को एसडीओ, डीएसपी, जिला भू-अर्जन से आये पदाधिकारी एव अंचलाधिकारी के समक्ष 5 अमीन की टीम के द्वारा जमीन की मापी किया गया। इस बार की मापी से रैयत संतुष्ट दिखे। इसके साथ ही इस बार की नापी पूर्व के तीन बार के8 नापी से मेल खाता था। इस बार एसडीओ के द्वारा सभी रैयत से घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर भी लिया है कि हम इन नापी से खुश है। हालांकि अब रैयत भी बता रहा है कि इस बार सही तरीके से नापी किया गया। 

अतिक्रमण हटाने में किया भेदभाव:

रविवार को एनएच की नापी के साथ सड़क पर अतिक्रमण हटाने का कार्य भी शुरू हो गया।  रंगिनिया चोक के एक चाय दुकानदार रवि मालाकार ने अतिक्रमण हटाने में प्रशासन एव एनएच पर पक्षपाती करने का आरोप लगाया। रवि मालाकार ने बताया कि मेरा चाय की एक छोटी दुकान पर तुरंत बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जबकि मेरे सामने पक्का घर जिसमे गल्ला की दुकान था, उनको नही तोड़ा गया। जबकि गल्ला की दुकान चार फीट से ज्यादा सड़क को अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके साथ कई दुकानदार ने दुकान तोड़ने में पक्षपाती करने का आरोप लगाया है। इसी तरह पहाडपुर बाजार में भी कई लोगो के द्वारा जमीन नापी एव दुकान तोड़ने में पक्षपाती का आरोप लगाया है।

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

दियारा का कुख्यात नक्सली संजय सादा चढ़ा पुलिस के हत्थे चिड़ैया ओपी पुलिस ने बड़े नाटकीय ढंग से धाप बाजार से किया गिरफ्तार

सहरसा, खगड़िया सहित कई जिलों में हत्या, लूट डकौती सहित कई संगीन कांडों में पुलिस को थी तलाश

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सलखुआ थाना क्षेत्र के कोशी दियारा के चिड़ैया ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कबीरा धाप बाजार से रविवार को एक कुख्यात अपराधकर्मी कनरिया ओपी क्षेत्र के सोनवर्षा टोला का रहने वाला संजय सादा को गिरफ्तार करने में बड़ी सरलता पाई है, गिरफ्तार अपराधी पर सहरसा, खगड़िया सहित अन्य जिलों में कई संगीन मामले दर्ज हैं पुलिस को बहुत दिनों इस अपराधी की तलाश थी।

सोमवार को बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि चिड़ैया ओपी प्रभारी रमाशंकर प्रसाद को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी संजय सादा धाप बाजार आया हुआ है, उसने पुलिस बलों के साथ बाजार में छापेमारी कर संजय सादा को गिरफ्तार कर लिया। संजय सादा पुलिस को देख कर भाग रहे थे कि धड़ दबोचे गए। 

डीएसपी ने बताया कि संजय सादा पर सहरसा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कई कांडों में तलाश थी, वहीं उसके उपर खगड़िया जिले में भी कई कांड दर्ज हैं। संजय की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है। हालांकि गिरफ्तार अपराधी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। संजय सादा से आवश्यक पुछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 



नक्सली मनोज सादा का है दहिना हाथ : चिड़ैया ओपी पुलिस के हत्थे चढ़े संजय सादा का कोशी दियारा व खगड़िया दियारा में तुती बोलती है, वह कुख्यात अपराधकर्मी मनोज सादा का दाहिना हाथ बताया जा रहा है। सुत्र बताते हैं कि मनोज सादा अधिकांश काम संजय सादा के द्वारा ही अंजाम दिया जाता था। 

हमेशा एके 47 रखता था साथ : गिरफ्तार अपराधकर्मी संजय सादा के संबंध में विश्वस्त सूत्रों बताते हैं कि वो हमेशा बड़े हथियार जिनमें एके 47 एवं सेमी ऑटोमेटिक राईफल लेकर चलते थे। दियारा में इनके नाम की चर्चा अपराध जगत में हमेशा बनी रहती है। यह बड़ा संयोग था कि धाप बाजार आने के समय वह बिना हथियार के थे। वहीं जानकार सूत्र बताते हैं उनके पास छोटे थ्री नट व गोली था लेकिन पुलिस को देखने के बाद वह हथियार व गोली फेंक दिया। 

ये मामले थे दर्ज : सलखुआ थाना के चिड़ैया ओपी कांड संख्या 32/21, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी कांड संख्या 204/16, इसी ओपी के कांड संख्या 196/20 एवं 248/12 दर्ज हैं। वहीं खगड़िया जिला के अलौली थाना कांड संख्या 116/21, हत्या, लूट, डकौती सहित अन्य संगीन कांडों का दर्ज हैं।

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

सहरसा-दरभंगा के बीच चलेगी इन्टरसिटी एक्सप्रेस, सहरसा-सरायगढ़-निर्मली-झंझारपुर के रास्ते जाएगी दरभंगा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सहरसा दरभंगा के बीच चल सकती है इंटरसिटी एक्सप्रेस। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निर्मली तमुरिया के बीच सीसीआरएस निरीक्षण सफल रहा, मंजूरी मिलने के बाद चलेंगी ट्रेनें। 
 दो भागो में विभक्त मिथिला अब जल्द ही एक दूसरे से जुड़ जायेंगे। सहरसा से दरभंगा रेलखंड पर नई रेल लाइन का काम पूरा कर शेष 19 किमी भाग निर्मली- तमुरिया का मुख्य संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल ,ट्रेक की स्थिति बहुत अच्छी है। रेलवे के काम से संतुष्ट दिखे। निर्मली से तमुरीया के बीच 120 की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया। स्पीड ट्रायल से पूर्व उन्होंने विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण कर कई सुझाव दिए। सीसीआरएस ने कहा कि ट्रैक की स्थिति ट्रेन चलाने के लिए उपयुक्त है। मुख्य संरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद ही रेलवे नई ट्रेनों के परिचालन की अनुमति देगा।
मंजूरी के बाद चलेंगी ट्रेनें
मुख्य संरक्षा आयुक्त ने ट्रेक की स्थिति को देखते हुए कहा कि मंजूरी मिलने के बाद अगर रेलवे चाहे तो एक से दो दिनों में भी ट्रेन का परिचालन किया जा सकता है। लेकिन यह रेलवे का फैसला होगा की वह ट्रेन कब से चलाएगी। सीसीआरएस ने कहा कि समस्तीपुर डीआरएम से बातचीत के दौरान सहरसा दरभंगा के बीच इंटरसिटी ट्रेनें चल सकती है। 2012 में ही इस रेलखंड के आमान परिवर्तन पूरा करने की योजना थी लेकिन समय से 10 वर्ष बीत जाने के बाद 2022 में सहरसा से दरभंगा के बीच सरायगढ़ के बीच ट्रेन चलेगी। इस क्षेत्र के यात्री लंबे समय से सहरसा सरायगढ़ ,निर्मली, झंझारपुर के रास्ते दरभंगा तक ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे है। उम्मीद जताई जा रही है की मार्च में इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। सूत्रों से माने तो दो जोड़ी ट्रेन का परिचालन इस रेलखंड पर किया जा सकता है।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...