मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

दादा के सपने को  पोता ने किया पूरा
नये स्कूल का फीता काटकर सासंद ने किया शुभारंभ
महेन्द्र प्रसाद सहरसा


नगर पंचयात के रानीहाट में सीएमएस वर्ल्ड स्कूल का फीता काटकर उदघाटन सासंद चौधरी महबूब अली कैसर, राजद जिलाध्यक्ष ज़फर आलम, लोजपा नेता सह स्कूल के डारेक्टर युशुफ सलाउद्दीन, जिला पार्षद ओमप्रकाश नारायण, आदि ने किया। इस मोके पर लोगो को संबोधित करते हुए सासंद ने कहा कि ये एक अच्छी शुरुआत है। सिमरी बख़्तियारपुर में एक आई टी आई खुला। अब इस स्कूल की बुनियाद हुआ। शिक्षित होना एवं शिक्षा लेना अलग अलग बात है। अभिभावक बच्चे को अच्छी शिक्षा दे। यहां के बच्चे जो भी स्कूल में पढ़े अच्छे बने सभी स्कूल एवं बच्चे को हमारी शुभकामना है। ये कैसी का इलाका है। यहां से बच्चे देश दुनिया मे कुछ नाम करे। 
स्कूल के सर्वेसर्वा लोजपा नेता युशुफ सलाउद्दीन ने कहा कि कई नई तकनीक से बच्चे को पढ़ाया जायेगा। खेल के लिये कई बहुत व्यव्यस्था के साथ पूरे विद्यालय कैम्पस सीसीटीवी से लैस है। शिक्षक की हाजिरी भी बायोमेट्रिक सिस्टम से बनेगा। खगरिया लोजपा के जिलाध्यक्ष अंजुम हुसेन ने कहा कि आज की समय शिक्षा बहुत जरूरी है। बच्चे को पढ़ाने के लिये अभिभावक को जागरूक होना पड़ेगा। 


सभा को राजद जिलाध्यक्ष ज़फर आलम, जिला पार्षद ओमप्रकाश नारायण, श्री कांत पोद्दार, अरविंद सिंह कुशवाहा, सेवानृवित शिक्षक महेंद्र नारायण, मुखिया मिथलेश विजय, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार , मो मोजाहिद आदि ने संबोधित किया। इस मोके पर शुशील जायसवाल, मो ज़ाकिर हुसेन, समिति सदस्य राहुल सिंह, प्रसून सिंह, खुसीलाल भगत, भाजपा नेता संजीव भगत, फिरोज आलम, विद्यालय के मैनेजिंग डारेक्टर कुमार गौरव, जिउल्लाह खान, अबू अरशद, अबू ओसामा, मो हस्सान आलम, रोजवैली के डायरेक्टर राजीव कुमार, विप्लव कुमार,गयत्री शिक्षा निकेतन के योगेंद्र प्रसाद यादव, मो अकबर, जियाउलहक उर्फ पप्पू, चपलु सिंह, आदि उपस्थित थे। सभा की संचालन प्राचार्य एस के सरकार एवं राकेश कुमार सिंह ने किया।
बापूधाम मोतिहारी से हरी झंडी दिखाते ही कटिहार से पटरी पर दौड़ी चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस
सहरसा में भी लोगो ने नए हमसफर को तहेदिल से किया स्वागत
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटिहार से दिल्ली वाया पूर्णिया व सहरसा से परिचालित होने वाली हमसफर एक्सप्रेस का वीडियो कांफ्रे¨सग के माध्यम से मोतिहारी से परिचालन का उद्घाटन किया। इस मौके पर कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक समारोह में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में रेल क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों को भी रेल नेटवर्क से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पूर्व मंत्रालय के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल क्षेत्र के विकास की गति तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रेल संबंधी योजना को पूरा होने में पांच से दस वर्ष तक का समय लग जाया करता था, लेकिन वर्तमान समय में समय सीमा के अंदर परियोजना को पूरा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेलवे में बदलाव दिखेगा। माडर्न इंडिया के तहत सीमांचल में कई ट्रेनों को परिचालित किया जा रहा है। अन्य योजनाओं को भी अमलीजामा पहनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि आज सीमांचल एवं कोसी के इलाके के लिए रेल विभाग ने सौगात दिया है जिसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं रेल मंत्री धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जंक्शन में तीन माह के अंदर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। सहरसा मधेपुरा के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 2025 तक कोसी एवं सीमांचल का एक भी मजदूर बाहर नहीं जाएगा प्रधानमंत्री जी ने हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन देकर कोसी और सीमांचल को गौरवान्वित किया है।

सहरसा पहुचने पर लोगो ने हमसफर को तहेदिल से स्वागत किया। हमसफर ट्रैन को देखने के लिये सहरसा एवं सिमरी बख़्तियारपुर स्टेशन पर लोगो की भीड़ लगी थी। हालांकि फिलहाल सिमरी बख़्तियारपुर के लोगो को निराश ही हाथ लगा है।
कटिहार के समारोह को पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, सदर विधायक तार किशोर प्रसाद पूर्णिया विधायक विजय कुमार खेमका, महाप्रबंधक, डीआरएम सीपी गुप्ता मौजूद थे।

सोमवार, 9 अप्रैल 2018

रकसोल से काठमांडू तक जाएगी भारतीय रेल
भारत-नेपाल के पीएम के बीच उच्च स्तरीय बैठक में फैसला
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


भारत के तीन दिन के दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्माओली ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके तहत भारत के सहयोग से बिहार के रक्सौल को नेपाल की राजधानी काठमांडू को विद्युतीकृत ट्रेन से जोड़ा जाएगा। 
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई वार्ता में इस बात पर सहमति बनी कि इस परियोजना के पहले चरण के तहत एक साल के भीतर रूट के सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों पक्ष योजना को लागू करने की रूप रेखा और वित्तीय हिस्सेदारी को भी अंतिम रूप एक साल के भीतर देने के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल को भरोसा दिया है कि इस कार्य में भारत पूरा सहयोग करेगा। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-नेपाल सीमा पर रेल संपर्क बढ़ाने के पहले चरण में हुई प्रगति की सराहना की। योजना के तहत इसी साल बिहार के जयनगर से जनकपुर तक रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। जोगबनी से बिराटनगर के बीच कस्टम यार्ड का काम भी इसी साल पूरा होगा। दोनों नेताओं ने जयनगर-बिजालपुरा-बर्दीबास और जोगबनी-बिराटनगर रेललाइन को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर सहमति जताई। 
परियोजना के दूसरे चरण में न्यू जलपाईगुड़ी को काकरभिट्टा से, नौतनवा को भैरवा से और नेपालगंज रोड को नेपालगंज से जोड़ने का प्रस्ताव है। इन पर अंतिम सर्वे का काम हो रहा है। 
प्रशासन से लेकर लोगो तक का प्रताड़ना सहा, लेकिन भर्ष्टाचार से कोई समझोता नही किया
महेंद्र प्रसाद सहरसा


शिक्षक सेवा से रिटायर होने के बाद सूचना के अधिकार के तहत कार्य शुरू किया। ये कार्य भी ये अपने पेंसन की रुपए नही मिलने को लेकर किया था। इन्हें तो रुपये मिल गया एवं इसके बाद लोगो को न्याय दिलाने के लिये कई लोगो को मदद किया। न्याय के पर्याय सेवा निवृत्त शिक्षक आरटीआई कार्यकर्ता मो.अमानुल्लाह का सोमवार 09 अप्रैल 2018 के तड़के निधन हो गया। लिहाजा पूरा क्षेत्र मर्माहत है तथा उन्हें श्रद्धांजली देने वालों का तांता लगा हुआ है ।
ज्ञातव्य है कि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय के रानीहाट स्थित भट्ठा टोला निवासी मो.अमानुल्लाह लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षक रहे हैं । 31 दिसम्बर 2005 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने समाजसेवा को अंगीकार कर लिया । गरीबों और मजलूमों के अधिकारों की रक्षा के लिए जाने जाते थे । सूचना अधिकार कानून के बदौलत उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किये । पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
सनद रहे कि मो .अमानुल्लाह अपने पीछे भरा – पूरा परिवार छोड़ गये हैं । उनके निधन से उनकी पत्नी के अलावा पुत्र नूरूल्लाह , एजाजुल्लाह , जफरूल्लाह , फैसुल्लाह , कैसूल्लाह और पुत्री राबिया बशरी सहित पूरा परिवार मर्माहत है । उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है । विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं , सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमलोगों द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया एवं उनकी आत्मा की शांति का दुआ मांगा।

रविवार, 8 अप्रैल 2018

वैश्य समाज के ऊपर हो रहा ताबड़तोड़ हमला को लेकर एसपी से मांगा सुरक्षा
वैश्य समाज के लोगो ने सोपा आवेदन
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

जिला व्यापार संघ एवं वैश्य समाज सहरसा के सयुंक्त तत्वावधान में सहरसा जिला मे बढ रहे आपराधिक वरदात पर लगाम लगाने के मांग को लेकर आज जिला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता एवं वैश्य समाज सहरसा के जिला संयोजक मोहन साह जी के संयुक्त नेतृत्व में सहरसा शहर के प्रमुख व्यावसायी व वैश्य समाज सहरसा के प्रमुख साथीगण ने आरक्षी अधीक्षक सहरसा से उनके आवास पर मिलकर सहरसा शहर सहित पुरे जिला मे आए दिन लुट , हत्या, चौरी -छिनताई की घटना से व्यवसायी वर्ग के साथ आमलोग भय और दहशत के माहौल में जीने को बेबस हो रहे हैं ।पुलिस प्रशासन के लोग आपराधिक वरदात पर लगाम लगाने मे नाकाम साबित हो रहे है ऐसा लग रहा है कि सहरसा मे अपराधियों के बीच पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नही रह गया है ।व्यावसायिक वर्ग सहरसा मे बढ रहे आपराधिक वरदात से काफी भय के साथ प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है ।व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता एवं वैश्य समाज सहरसा के जिला संयोजक मोहन साह ने सहरसा एसपी से मिलकर कहा कि जब भी कोई आपराधिक वरदात होता है तो उसके आक्रोश मे स्थानीय व्यवसायी व आम लोग अपना गुस्सा दो-तीन घंटा रोड जामकर निकालते है ठीक इसके उल्टे प्रशासन के लोग अपराधियों को पकड़ने के बजाए उल्टे दुकानदारों पर रोड जाम का मुकदमा दर्ज कर परेशान करने का काम करेते है जो कि कही से उचित नही बनता है ।वैश्य समाज के जिला सह संयोजक देवेन्द्र कुमार देव एवं जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सपहा निवासी संजय साह के हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी के साथ बीते रात मे संजय साह के ही रिश्तेदार सुमित कुमार सागर जब अपने गाड़ी में जब तेल भरवाने जा रहे थे उसी समय अपराधियों द्वारा बैजनाथपुर ओपी के सामने पत्थर से सर पर प्रहार कर मरणासन्न अवस्था में पहुंचाने वाले अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना का काम प्रशासन के लोग करे साथ ही सोनबरसा कचहरी थाने के कांड संख्या 19/18 का फर्जी केस को समाप्त करने के साथ बरियाही-चैनपुर रोड पर सन्नी गुप्ता के साथ हुई लुट की वरदात मे शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ पैसा और सामान बरमादगी पुलिस प्रशासन अविलंब करने का काम करे एवं रिफ्यूजी कालौनी सहित शहर के सभी इलाके में चोरी की घटना पर लगाम लगाने के साथ सभी हुई चोरी की वरदात का उदभेदन पुलिस प्रशासन करे ,अन्यथा मजबुरन अपनी सुरक्षा को लेकर जिला व्यापार संघ एवं वैश्य समाज सहरसा के द्वारा संयुक्त रूप से सहरसा बाजार बंद कर आपके प्रशासन के खिलाफ अंदोलन करने पर बाध्य होना पडेगा ।सहरसा एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को अश्वशत करते हुए कहा कि हमलोग शहर में हो रही चोरी सहित संजय साह हत्याकांड का जल्द ही उदभेदन करेगा ।

जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने पुलिस कप्तान से कहा कि हरएक थाने में आपके उपस्थिति मे पुलिस और पब्लिक का बैठक होने से भी आप लोगों को सहयोग मिलने के साथ जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित होगा उससे भी प्रशासन को मदद मिलेगा । बजरंग गुप्ता ने शहरी इलाकों में पुलिस गश्त तेज करने की मांग प्रशासन से किया ।
सहरसा एसपी को ज्ञापन देने मे रंजीत बब्लू, रंजीत साह , सुनील सूर्या, शिशुपाल गुप्ता, वीरेन्द्र पौदार, नीरज कुमार  , पंकज भगत, संतोष गुप्ता, संजय साह आदि शामिल थे ।
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा स्कूल की पहली प्राथमिकता में शामिल - डायरेक्टर
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

नगर पंचायत क्षेत्र के रानीबाग बटोवा में रविवार को कोहिनूर पब्लिक स्कूल का उद्घाटन मौलाना अरशद नदवी ने फीता काट कर किया।
फैयाज अहमद के संचालन में आयोजित समारोह को अतिथि नशरूल्लाह,यासर अराफात, डायरेक्टर अबू नसर, प्रिंसिपल नाहीद प्रवीण मुख्य रूप से उपस्थित थे इस मोके ओर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर अबू नसर ने कहा कि आज शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है जो समाज के लिए गलत हो रहा है। ऐसे समय में शिक्षा का व्यवसायीकरण ना हो इसी सब उद्देश्य के साथ आज इस स्कूल का शुभारंभ किया गया।
स्कूल के डायरेक्टर श्री नसर व प्रिंसिपल नाहीद प्रवीण ने बताया कि यह विद्यालय अन्य स्कूलों से अलग करने के लिए खोला गया है। सबसे बड़े स्कूल कैंपस के बीच शहर के शौर गुल से अलग पढ़ाई के अनुकूल माहौल बच्चों को देने के उद्देश्य से यहां इसकी स्थापना की गई है।
उन्होने कहा कि सिमित सीट के साथ एडमीशन फ्री रखा गया है। प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों के टीम के साथ आधुनिक तकनीकों के माध्यम से संगीत, कराटे, फिजिकल क्लासेस की सुविधा के साथ वाहन की से आवाजाही रखी गई है।
इस मौके पर मो सुभान आलम,मो सलमान अहमद,मो मुस्ताक,मो नौशाद साहब,ऐजाज आलम,प्रवेज आलम,सलाम अमीन,अकबर उद्दीन,महफूज आलम आदि मौजूद रहे।

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन हो, नही तो 10 अप्रेल को करेंगे चक्का जाम
कई महीने से बंद है बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन, दैनिक यात्री हुए उग्र
महेन्द्र प्रसाद सहरसा

फोटो---सांकेतिक फोटो
बरौनी से सहरसा के बीच चलने वाली 15276 बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन करने की मांग दैनिक यात्रियो ने किया है। डीआरएम, जीएम को भेजे आवेदन में इन दैनिक यात्री ने कहा है कि पहले ये गाड़ी सुबह में चलती थी तो आल लोगो को काफी लाभ मिलता है। छात्र, दैनिक मजदूर, वकील सहित चार दर्जन से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर लोगो की समस्या का समाधान करने की मांग किया है। आवेदन देने में वकील श्यांसुन्दर यादव, नवीन कुमार, भास्कर कुमार, अरुण कुमार संजीत कुमार, मो रब्बान, मो मुमताज सिहित कई दर्जन लोगों ने आवेदन में कहा है कि सुबह 10 बजे से पहले मानसी से सहरसा जाने के लिये कोई गाड़ी नही है। सुबह में सहरसा जाने वाली 55565 समस्तीपुर-सहरसा गाड़ी सुबह 10 बजे से पहले सिमरी बख़्तियारपुर नही पहुचती है। जिन कारण बहुत से न्यायालय, स्कूल, कोचिंग पढ़ने वाले छात्र-छात्रा सहित दैनिक मजदूर को काफी संख्या में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके साथ इन यात्रियो ने मांग किया है कि 55559 सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी को सहरसा से खुलने के समय साढ़े 4 बजे किया जाये। इन लोगो को स्टेशन अधीक्षक को आवेदन देकर कहा है को अगर 10 अप्रेल तक परिचालन शुरू नही होने पर रेल चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...