बुधवार, 30 सितंबर 2020

राजनीतिक ड्रामा: सीटों का बंटवारा कहीं नहीं हुआ; कांग्रेस और लोजपा दोनोें ने गठबंधन छोड़ने के संकेत दिए

 



कोशी बिहार टुडे, सहरसा



लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने कहा हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं।

भाजपा का दावा... जदयू-लोजपा के साथ मिल कर ही लड़ेंगे चुनाव

राजग हो या फिर महागठबंधन हर जगह अधिक सीटों के लिए साम...दाम...दंड...भेद चरम पर है


सीटों के सवाल पर राजग और महागठबंधन में ‘बंधन’ से अधिक ‘गांठें’ पड़ रहीं हैं। दोस्ती का दंभ भरने वाली पार्टियां बुरी तरह उलझ गईं है। हम और रालोसपा ने महागठबंधन से नाता तोड़ा नया रिश्ता जोड़ा तो आज भाकपा-माले ने भी एकतरफा 30 सीटों का ऐलान कर संकेत दे दिया कि अब वह ‘एकला चलो’ की राह ही पकड़ेगी।


कांग्रेस भी आंखें तरेर रही है और सीटों की उसकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो वह भी महागठबंधन से इतर राह पकड़ेगी। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के तल्ख बयान से यही धुन निकल रही है। उधर, राजग गठबंधन में लोजपा के तेवर नरम नहीं हुए हैं।


पार्टी ने हालांकि खुलेआम भाजपा-जदयू से अलग होने की विधिवत घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बयान का आशय साफ है, मनचाही सीटें नहीं मिलीं तो उनकी राह अलग होगी। माले की तरह लोजपा भी अकेले मैदान में होगी। कभी राजग बनाम महागठबंधन के बीच सीधे मुकाबले का चुनावी तस्वीर पहले चरण के नामांकन के एक दिन पहले पूरी तरह पलट गई है। ताजा घटनाक्रम चुनाव को बहुकोणीय बनाते दिख रहे हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है। 2015 के विधानसभा चुनाव के पूर्व भी ऐसी ही नौबत आई थी। तब गठबंधनों का स्वरूप अलग था।


लोजपा की अधिक सीटों की दावेदारी भाजपा ने मान ली थी और उसे 42 सीटें मिली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी राजद-कांग्रेस के बीच ऐसी ही खटास पैदा हुई थी। कांग्रेस तब 12 सीटों का दावा कर रही थी और लेकिन उसे 9 सीटों पर समझौता करना पड़ा।


एवज में मिलने वाली राज्य सभा की एक सीट भी उसे नहीं मिली। यही आधार है कि जदयू के अलग होने के बाद खाली हुई 101 सीटों में से वह अधिकतम अपने हिस्से चाहती है।


पार्टी मां के समान है और इससे ऊपर कुछ भी नहीं


लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने कहा हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। उन्होंने चेताया कोई यह सोचता है कि हमें दबा देगा या अस्तित्व को मिटा देगा तो गलतफहमी में है। हम किसी सूरत में पार्टी हित से समझौता नहीं करने वाले। पार्टी हमारे लिए मां के समान है और पार्टी हित से ऊपर किसी व्यक्ति का कोई हित नहीं। अपने पिता की बातों को याद करवाते हुए चिराग ने कहा कि पापा हमेशा कहते रहे हैं कि सबसे ऊपर राष्ट्र और उसके बाद पार्टी तब व्यक्तिगत हित। ऐसे में लोजपा के हर कार्यकर्ता के लिए अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर पार्टी का हित है।


राजद के दबाव में कांग्रेस नहीं, अलग लड़ सकती है


कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग का मामला अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। गोहिल ने बिहार चुनाव से जुड़े सभी केन्द्रीय नेताओं समेत बिहार कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं के बाद कहा महा गठबंधन में अगर कुछ ऊपर नीचे होता है तो हम भी अन्य दल के साथ मिलकर अलग लड़ने को तैयार हैं। इस चुनाव में उतरने के लिए पूरे दम खम के हमारे नेता तैयार हैं। गोहिल ने साफ कहा है कि हमारे साथ अलग-अलग दल हैं जो शुरू से हमारे साथ चलने को तैयार हैं। अगर दबाव बनाने की हम पर कोई कोशिश करता है तो हम बिल्कुल दबाव में नहीं आयेंगे और अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।


भाकपा माले ने 30 सीटों की पहली सूची जारी की


राजद ने भाकपा माले को महागठबंधन में 20 सीट नहीं दी, तो माले ने 30 सीटों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी। भाकपा माले ने राजद को दो टूक कह दिया - संघर्ष और आधार वाली सीट नहीं छोड़ सकते। विधानसभा की पहली सूची में पटना के फुलवारीशरीफ, पालीगंज, मसौढ़ी व भोजपुर में संदेश और जगदीशपुर शामिल हैं। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि एनडीए के खिलाफ विपक्ष की कारगर एकता नहीं होना दुखद होगा। अब भी राजद संघर्ष वाली सीट दे तो संपूर्ण तालमेल हो सकता है। फिलहाल अब मुकाबला तो करना ही है।


राजग पर असर... लोजपा को मौका, भाजपा को नुकसान नहीं


1.लोजपा पर: फरवरी 2005 में लोजपा ने अकेले 29 सीटें जीती। अब अवसर सीटें बढ़ाने व चुनौती अपने बूते उन्हें जीतने का है।

2.जदयू पर : लोजपा गठबंधन में अपना वोट ट्रांसफर करा लेती है। अलग होने पर पार्टी प्रत्याशिायों के वोट घटेंगे।

3.भाजपा पर: भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी भी नहीं उतारने का ऐलान कर रखा है। संदेश साफ भाजपा को लोजपा के जाने से नुकसान नहीं होगा।

महागठबंधन पर असर... राजद, कांग्रेस दोनों को ही नुकसान


1.राजद पर: बड़े भाई की भूमिका निभाने में असफल रहने का आरोप झेलना होगा। सीटें कम हुई तो राजद को ही जिम्मेदार।

2.कांग्रेस पर : कांग्रेस, सीटों के सवाल पर गठबंधन तोड़ती है तो उसे एक बड़े वोट बैंक सपोर्ट से भी हाथ धोना पड़ेगा।

3.भाकपा-माले पर: अलग होने से भी उसे कोई घाटा नहीं होगा। आधा दर्जन से अधिक सीटों पर वह अकेले जीतती रही है।

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

गठबंधन में गांठ:सीटों के बंटवारे के विवाद के बीच, राजद की 3 दर्जन से अधिक सीटों का ऐलान 48 घंटे में


सिंबल साइन कराने भोला यादव रांची पहुंचे

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



महागठबंधन में चल रही सीटों के रार के बीच राजद उम्मीदवारों की पहली सूची 48 घंटे में जारी कर सकता है। तेजस्वी की सहमति से लालू यादव के सहयोगी भोला यादव पहले फेज की तीन दर्जन सीटों के राजद उम्मीदवारों की सूची लेकर रांची पहुंचे हुए हैं। दूसरी तरफ उम्मीदवारों को नामांकन से जुड़े सभी कागजात तैयार कराने का निर्देश दे दिया गया है।


राजद अध्यक्ष लालू यादव के सिंबल वाले परिपत्र पर हस्ताक्षर कराके भोला पटना लौटेंगे और उन उम्मीदवारों को सिंबल एलॉट कर दिया जायेगा। राजद की रणनीति के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान को इन फैसलों से दिल्ली में सांसद मनोज झा अवगत करा सहमति लेंगे। सूत्र के मुताबिक भोला यादव की मंगलवार को इस संबंध में लालू से भेंट नहीं हो पायी।


दरअसल चुनाव के लिए जरूरी दस्तावेजों पर वे लालू के हस्ताक्षर करवाने वहां पहुंचे थे। पर जेल प्रशासन से उन्हें तुरंत लालू से मिलने की इजाजत नहीं मिली। वहीं टिकट बांटने की प्रक्रिया करीब आते ही पटना स्थित राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड में पहले फेज के उम्मीदवारों की गहमागहमी बढ़ गई है।

रविवार, 27 सितंबर 2020

एनडीए में तय हुआ सीटों का बंटवारा, 104 पर जेडीयू तो 100 पर लड़ेगी भाजपा


रालोसपा के उपेन्द्र कुशवाहा की हुई वापसी, बाल्मीकि नगर लोकसभा उपचुनाव से चुनाव लड़ेंगे कुशवाहा

कोसी बिहार टुडे, सहरसा 




बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला करीब—करीब तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से जदयू के खाते में 104 सीटें गई हैं। वहीं भाजपा 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की लोजपा 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 


बता दें कि हाल में एनडीए के साथ आई जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, अब तक महागठबंधन के साथ रहे उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा भी एनडीए में लौट आई है। सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे के लिए एनडीए का यह फॉर्मूला लगभग तय है। हालांकि इसमें एक-दो सीटों में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।


वाल्मीकि नगर से लड़ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप-चुनाव होना है। ऐसे में यहां से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट जदयू सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन की वजह से खाली हुई है। बता दें कि रालोसपा पहले भी एनडीए का हिस्सा थी, जो 2019 लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के साथ चली गई थी।

ऐसे बना रालोसपा की वापसी का रास्ता

नीतीश के एनडीए से अलग होने के बाद रालोसपा एनडीए का हिस्सा बनी थी। इस बार रालोसपा को एनडीए में लाने वाले नीतीश कुमार हैं। बीती रात ही उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार की एक मुलाकात हुई, जो काफी लंबी रही। इसके बाद ही रालोसपा के एनडीए में शामिल होने की बात तय हुई।

लोजपा को रोका

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं ने बताया कि लोजपा को एनडीए में बनाए रखने के लिए भाजपा ने अपने कोटे से कुछ सीटें दी हैं। कृषि बिल के विरोध में शिरोमणि अकाली दल शनिवार को ही राजग से अलग हुआ है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि अब उसका कोई और सहयोगी दल राजग को छोड़कर जाए। इसलिए चिराग पासवान को मनाने के लिए भाजपा ने अपने हिस्से की कुछ सीटें दी हैं।

शनिवार, 26 सितंबर 2020

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे का खाका तैयार, 30 तक ऐलान

 

65 से 70 के बीच कांग्रेस तो भीआईपी को मिल सकता है एक डिजिट यानी 10 से नीचे सीट


कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी के साथ महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल भी तेज हो गई है। संभावना है कि 30 सितंबर तक बंद पिटारा खुल जाएगा। यह अलग बात है कि अंदरखाने सीट बंटवारे का खाका लगभग तैयार है।


राजद और कांग्रेस पहले से लगभग ड्योढ़ी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस को इस बार लगभग 65 से 70 के बीच सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं वाम दलों के हिस्से करीब 20 सीटें आ सकती हैं। इसमें सबसे बड़ा भागीदार माले रहेगा। वहीं वीआईपी को मिलने वाली सीटें एक अंक में रहने की संभावना है।

राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। वहीं महागठबंधन में अभी सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हो पाई है। हालांकि महागठबंधन के नेताओं का तर्क है कि सीट बंटवारा तो अभी एनडीए में भी फाइनल नहीं हुआ। जहां तक राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन का सवाल है तो खुद राजद 145 से 150 सीटों पर लड़ेगा। यहां तक कहा जा रहा कि पार्टी ने अपने तमाम उम्मीदवारों को चुनाव क्षेत्र में जाने की हरी झंडी भी दे दी है।

मांझी गए, वाम दलों की एंट्री

बीते एक-डेढ़ माह से सहयोगी दल राजद के दर पर हाजिरी लगा रहे हैं। इसी दरम्यान जीतनराम मांझी की राहें जुदा हो चुकी हैं। हालांकि वो 2015 में भी एनडीए का ही हिस्सा थे। रालोसपा के उपेंद्र भी कुछ ऐसे ही तेवर दिखा रहे हैं। हालिया दिनों में वाम दलों के नेताओं की आवाजाही जिस तेजी से राजद कार्यालय पर बढ़ी है, उससे उनका महागठबंधन में रहना लगभग तय हो गया है। हालांकि बीते दिनों माले ने कुछ बगावती तेवर दिखाए थे लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब बात बन गई है। 

कांग्रेसी खेमे में है उत्साह

इस बार सर्वाधिक उत्साह कांग्रेसी खेमे में है। जीत-हार का गणित चाहे जो हो लेकिन पार्टी को इस बार 65 के आसपास सीटें मिलने की उम्मीद है। पिछले चुनाव में कांग्रेस 41 सीटों पर लड़ी थी। अधिक सीटें मिलने से पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा और पार्टी अपना जातिगत गणित भी साध सकेगी। पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही मुकेश सहनी की वीआईपी को पांच से सात सीटें मिल सकती हैं।

उपेंद्र के अगले कदम पर है नजर

महागठबंधन के दलों की निगाहें अब उपेंद्र कुशवाहा के अगले कदम पर हैं। असल में रालोसपा ने राजद के मौजूदा नेतृत्व पर जो सवाल उठाया है, वह पार्टी को नागवार गुजर रहा है। रालोसपा खेमे का कहना है कि यह कैसी दोस्ती है कि राजद हमारे ही नेताओं को तोड़ रहा है। वहीं राजद का कहना है कि असल बात कुछ और है। उनका कहना है कि रालोसपा सीटें तो मांग रही है लेकिन प्रत्याशियों के नाम नहीं बता पा रही। सूत्रों का कहना है कि यदि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन का हिस्सा रहते हैं तो उनके हिस्से आठ से दस के करीब सीटें आ सकती हैं।

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

अब मुख्य बाजार सिमरी बख्तियारपुर में नही लगेगी सब्जी दुकान, काली मंदिर परिसर में होगा शिप्ट

 गुरुवार को रानीहाट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क हुई चौड़ी, जाम की समस्या से मिलेगा निजात

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर में दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद, अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह,  थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोजाहिद आलम अतिक्रमण हटाने के समय तक डटे रहे। गुरुवार को सुबह में डाकबंगला चोक से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। चूंकि वुधवार को ब्लॉक चोक के समीप तक ही अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद गुरुवार को सुबह से ही अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। रानीबाग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला जो रंगिनिया तक पहुचा। उस दौरान सड़क पर फुटकर दुकान लगाने, सब्जी वाले कि दुकान के लिये जो सड़क पर कब्जा किया था, सभी को हटा दिया गया। हालांकि इस दौरान काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहे। कही भी किसी तरह का हंगामा नही हुआ, शांति-पूर्वक अतिक्रमण हटाया गया। 



रोड पर बने पक्के मकान वालो को भेजा जाएगा नोटिश-

अतिक्रमण हटाने को दौरान कई जगह ऐसी नोबत आयी कि नगर में कई पक्का मकान भी था। जहा लोगो के द्वारा सड़क पर निर्मित पक्का मकान को भी तोड़ने को कहा। इस पर नगर पंचायत के द्वारा बताया गया कि सरकारी एवं सड़क पर बने पक्का मकान वाले को नोटिश दिया जाएगा। इधर नगर पंचायत स्थित हटिया गाछी में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से तीन मंजिला भवन के अलावा कई घर बना दिया।  अब नगर को चहिए की हटिया गाछी के सेरात की जमीन जो अवैध निर्माण कर लिया गया है, उसे भी तोड़ा जाये। 

इधर मुख्य बाजार में सड़क किनारे लगा रहे सब्जी विक्रेताओं को नगर पंचायत ने गुरुवार को हटिया गाछी स्थित काली मंदिर परिसर में लगाने का निर्देश दिया है।गुरुवार सुबह - सवेरे ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा सब्जी विक्रेताओं को काली मंदिर में शिफ्ट होने के लिए कहा गया।

बुधवार, 23 सितंबर 2020

पीएम आवास योजना की राशि में बंदरबाट, आवास सहायक के द्वारा दूसरे के खाता में राशि भेजकर किया राशि का बंदरबाट

 लोगो की शिकायत, कई लाभुको के साथ किया है हेराफेरी, बिचोलिये के माध्यम से किया गया हेराफेरी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सोनपुरा पंचयात में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता की शिकायत सामने आया है। आवास सहायक बिचोलिये की मिलीभगत से लाभुक के खाता में राशि नही भेजकर अन्य के खाता में राशि भेजकर बंदरबांट कर लिया है। पंचयात के वार्ड नंबर 12 गोबर्धनपुर निवासी विधवा उम्दा देवी पति स्व रामोतार भगत ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर आवास योजना में भारी अनियमितता की शिकायत किया है। इस महिला का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में दर्ज था। इस महिला की आई डी संख्या 4397221 है। इस आई डी से दिनांक 30 जुलाई 20 को 40 हजार रुपये की निकासी हो गया। इसके बाद पुनः 31 अगस्त 20 को भी 40 हजार रुपये की निकासी हो गया। जब महिला को जानकारी मिली वे अपना पासबुक को अपडेट कराया तो इनके खाते में एक भी रुपये नही आया। अब जब महिला के आई डी से रुपये भुकतान हुआ तो फिर महिला के खाते में ना जाकर किनके खाते में राशि गया एवं भुकतान भी ले लिया। इतना ही नही उक्त महिला की खाता एसबीआई में है, जवकि राशि बैंक ऑफ इंडिया के खाते में दिया जाता है। 

  इसी तरह दूसरा मामला भी इसी पंचयात का है। पंचयात के वार्ड नम्बर 5 के महेंद्र यादव के नाम से आवास योजना स्वीकृत हुआ। इस आदमी का बैंक ऑफ इंडिया में खाता तक नही है। लेकिन इनके आई डी से बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में राशि भेजकर 11 जुलाई एवं 23 जुलाई को 40-40 हजार की दो बार निकासी कर लिया। इनका आई डी संख्या बीएच 7178991 है। इनके नाम से मनरेगा के जॉब कार्ड भी बना है। जवकि इनके द्वारा दिये आवेदन में कहा है कि उनके द्वारा कभी भी मनरेगा के जॉब कार्ड नही बनाया गया है। 

क्या कहते है आवास सहायक---

इस बाबत आवास सहायक कौशल कुमार ने बताया कि आरोप गलत है। हम लाभुक की पहचान कर उनके खाते में राशि भेजते है। उनके खाते से कैसे राशि निकला हमें मालूम नही है। कुछ लोग मुझे बदनाम करने की साजिस कर रहा है। 

क्या कहते है बीडीओ--उस बाबत बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि आवास सहायक के द्वारा गड़बड़ी किया गया है। इनकी जानकारी मुझे है। इसी कारण के उनका ट्रांसफर दूसरे पंचयात में किया गया है। दूसरे के खाते में जो राशि भेजा गया है उनका रिकवरी किया जा रहा है। आवास सहायक पर भी करवाई होगी। 

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

आज 23 सितंबर को नगर पंचायत के सिमरी बख्तियारपुर एवं रानीहाट में लगे अतिक्रमण को हटाया जाएगा


सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत में जाम के मुख्य बाजार एवं रानीहाट में जाम से आम लोग त्रस्त, एसडीओ ने प्रतिनियुक्त किया दंडाधिकारी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



लंबे समय से नगर पंचायत के दो मुख्य सड़क मुख्य बाजार एवं रानीहाट में सड़क पर अतिक्रमण कर लेने के बाद जाम की समस्या से जूझ रहे नगर सहित इलाके के।लोगो को राहत मिलेगी। एसडीओ बीरेन्द्र कुमार ने दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। अतिक्रमण 23 सितंबर को हटाया जाएगा। एसडीओ के द्वारा जारी आदेश में कहा है कि बाजार के सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लेने के कारण जाम की समस्या बराबर बनी रहती है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिये दंडाधिकारी एवं पुलिसबल की मांग किया गया था। इसी आलोक में 23 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के लिये नगर पंचयात के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाता है। वही डीएसपी से अनुरोध किया है कि अपने स्तर से थाना से पर्याप्त संख्या में पुलिसबल के प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया गया है। 

गौरतलब है कि लंबे समय से दोनो बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की संख्या से इलाके के लोग परेसान था। लोगो की लंबे समय से मांग था कि जब तक सड़क के किनारे लगे अतिक्रमण हटता नही है जाम से लोगो को राहत नही मिलेगा। वही मुख्य बाजार सिमरी बख्तियारपुर में डाकबंगला से स्टेशन चोक तक सड़क एवं नाला निर्माण होना है। इस कार्य का शिलान्यास विधयाक ज़फर आलम के द्वारा बीते शनिवार को किया गया था। वही विधयाक भी बाजार वासियो से आग्रह किया था कि लोगो की जनहित को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटा लें, ताकि सड़क एवं नाला निर्माण में कठिनाई का सामना नही करना पड़े। 

रानीहाट एवं मुख्य बाजार की दिनभर गुल रहेगी बिजली--

रानीहाट एवं मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर दिनभर बिजली गुल रहेगी। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद ने बिजली एसडीओ को पत्र भेजकर कहा है कि चूंकि अतिक्रमण हटाने में जेसीवी मशीन का उपयोग होगा। जिन कारण सुबह से लेकर शाम तक बिजली को बन्द किया जाए। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...