गुरुवार, 17 मार्च 2022

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, निकाह करने के लिये आरोपियों ने भरी पंचायत में मांगा पांच लाख

पड़ोस की शादी में शामिल होने गई थी युवती, बांसवाड़ी में ले जा किया नाबालिग से दुष्कर्म

दो दिन हुई पंचायत बाद भी नहीं हुआ फैसला तो पीड़िता पहुंची थाना, एफआईआर दर्ज

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ पंचायत के हुसैनचक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ गांव के ही युवक मो शईद आलम के पुत्र मो महताब आलम ने बगल में हो रहे शादी समारोह से बांसवाड़ी में ले जा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 

घटना 12 मार्च रात दस बजे की बताई जा रही है। पीड़ित नाबालिग युवती अपने ननिहाल में नानी के साथ रहती है वहीं उसकी मां का निधन हो चुका है पिता भी दुसरी शादी कर अपने दुसरे पत्नी के साथ गुजर बसर करता है। पीड़ित नाबालिग अपने नानी के साथ जीवन यापन करती है। 

घटना उपरांत पंचायत के जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में दो दिनों तक पंचायत भी मामले को रफा दफा करने के लिए बैठाई गई लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा, जहां पीड़ित के पिता के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल के भेज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च को हुसैनचक गांव में मो नन्हे के यहां शादी समारोह चल रहा था इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए नाबालिग गई हुई थी। वहीं आरोपी युवक मो महताब युवती को बहला फुसलाकर कर वहां से तीन सौ मीटर दूर कमली मेहता के बांसवाड़ी में ले जा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। 

युवती इस बात की जानकारी अपने नानी को दी जिसके बाद उसकी नानी ने घटना की जानकारी गांव समाज के लोगों को दिया। जिसके बाद समाज के लोगों ने पंचायत के मुखिया एवं सरपंच की अगुवाई में बैठक आयोजित कर आरोपी युवक को भरी पंचायत में बुलाया जहां युवक ने घटना को स्वीकार भी करते हुए युवती से निकाह कर लेने की बात कह एक दो दिन में समय की मांग किया।

जिसके बाद 16 मार्च को मो शाहाब के दरवाजे पर फिर पंचायत हुई जिसमें आरोपी मो महताब आलम उसकी मां शमीमा खातून, मो हारूण, मो सलाउद्दीन ने बोला कि युवक के पिता गांव में नहीं है पांच लाख रुपए दिया जाएगा तो निकाह किया जाएगा।

इस मामले पर बख्तियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रविवार, 13 मार्च 2022

अतिक्रमण हटाने में प्रशासन ने किया भेदभाव, पक्का मकान छोड़ चाय दुकान पर चलवाया बुलडोजर

 सिमरीबख्तियारपुर नगर परिषद के एनएच की जमीन नापी के बाद खाली कराया जाना था अतिक्रमण

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



भू-अर्जन कार्यालय सहरसा के अमीन के द्वारा बीते 11 फरवरी को एनएच की जमीन नापी से असंतुष्ट रैयत के मांग पर शनिवार को पांच अमीन की टीम के द्वारा जमीन की नापी किया गया। इस नापी के बाद सभी रैयत संतुष्ट दिखे। इस नापी में एसडीओ अनिशा सिंह, डीएसपी इम्तिजाज अहमद, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, अंचलाधिकारी सहित कई पदाधिकारी के अलावे दो दर्जन से ज्यादा पुलिस बल मौजूद रहे। सभी मौजूद पदाधिकारी ने रैयत की शिकायत सुना। रैयत ने मौजूद पदाधिकारी को बताया कि 11 फरवरी 2022 से पहले एनएच, भू-अर्जन एवं अंचल के अमीन से जमीन की नापी किया गया था। नापी के बाद हर जगह जगह पिलर दे दिया गया था। उस नापी को मानते हुए हमलोगों ने एनएच के पिलर तक जगह खाली कर दिया। कई रैयत के द्वारा जमीन खाली नया पक्का कंट्रक्शन भी कर लिया। एनएच के द्वारा सड़क के निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। लेकिन फिर एकाएक 11 फरवरी को भू-अर्जन के द्वारा नापी कर सड़क के उत्तर तरह को छोड़कर दक्षिण तरफ सड़क की जमीन निकाल दिया, जिसमे कई लोगो के घर मे सड़क को घुसा दिया है। रैयत का आरोप था कि ये नापी पूर्णतः पक्षपाती एवं गलत है। पूर्व में जिस तरह सड़क की नापी कर अधिग्रहण किया गया था, उसी तरह से नापी किया जाए, तो हमलोगों को कोई आपत्ति नही है। 

5 अमीन की टीम ने किया जमीन की नापी:



शनिवार को एसडीओ, डीएसपी, जिला भू-अर्जन से आये पदाधिकारी एव अंचलाधिकारी के समक्ष 5 अमीन की टीम के द्वारा जमीन की मापी किया गया। इस बार की मापी से रैयत संतुष्ट दिखे। इसके साथ ही इस बार की नापी पूर्व के तीन बार के8 नापी से मेल खाता था। इस बार एसडीओ के द्वारा सभी रैयत से घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर भी लिया है कि हम इन नापी से खुश है। हालांकि अब रैयत भी बता रहा है कि इस बार सही तरीके से नापी किया गया। 

अतिक्रमण हटाने में किया भेदभाव:

रविवार को एनएच की नापी के साथ सड़क पर अतिक्रमण हटाने का कार्य भी शुरू हो गया।  रंगिनिया चोक के एक चाय दुकानदार रवि मालाकार ने अतिक्रमण हटाने में प्रशासन एव एनएच पर पक्षपाती करने का आरोप लगाया। रवि मालाकार ने बताया कि मेरा चाय की एक छोटी दुकान पर तुरंत बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जबकि मेरे सामने पक्का घर जिसमे गल्ला की दुकान था, उनको नही तोड़ा गया। जबकि गल्ला की दुकान चार फीट से ज्यादा सड़क को अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके साथ कई दुकानदार ने दुकान तोड़ने में पक्षपाती करने का आरोप लगाया है। इसी तरह पहाडपुर बाजार में भी कई लोगो के द्वारा जमीन नापी एव दुकान तोड़ने में पक्षपाती का आरोप लगाया है।

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

दियारा का कुख्यात नक्सली संजय सादा चढ़ा पुलिस के हत्थे चिड़ैया ओपी पुलिस ने बड़े नाटकीय ढंग से धाप बाजार से किया गिरफ्तार

सहरसा, खगड़िया सहित कई जिलों में हत्या, लूट डकौती सहित कई संगीन कांडों में पुलिस को थी तलाश

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सलखुआ थाना क्षेत्र के कोशी दियारा के चिड़ैया ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कबीरा धाप बाजार से रविवार को एक कुख्यात अपराधकर्मी कनरिया ओपी क्षेत्र के सोनवर्षा टोला का रहने वाला संजय सादा को गिरफ्तार करने में बड़ी सरलता पाई है, गिरफ्तार अपराधी पर सहरसा, खगड़िया सहित अन्य जिलों में कई संगीन मामले दर्ज हैं पुलिस को बहुत दिनों इस अपराधी की तलाश थी।

सोमवार को बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि चिड़ैया ओपी प्रभारी रमाशंकर प्रसाद को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी संजय सादा धाप बाजार आया हुआ है, उसने पुलिस बलों के साथ बाजार में छापेमारी कर संजय सादा को गिरफ्तार कर लिया। संजय सादा पुलिस को देख कर भाग रहे थे कि धड़ दबोचे गए। 

डीएसपी ने बताया कि संजय सादा पर सहरसा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कई कांडों में तलाश थी, वहीं उसके उपर खगड़िया जिले में भी कई कांड दर्ज हैं। संजय की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है। हालांकि गिरफ्तार अपराधी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। संजय सादा से आवश्यक पुछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 



नक्सली मनोज सादा का है दहिना हाथ : चिड़ैया ओपी पुलिस के हत्थे चढ़े संजय सादा का कोशी दियारा व खगड़िया दियारा में तुती बोलती है, वह कुख्यात अपराधकर्मी मनोज सादा का दाहिना हाथ बताया जा रहा है। सुत्र बताते हैं कि मनोज सादा अधिकांश काम संजय सादा के द्वारा ही अंजाम दिया जाता था। 

हमेशा एके 47 रखता था साथ : गिरफ्तार अपराधकर्मी संजय सादा के संबंध में विश्वस्त सूत्रों बताते हैं कि वो हमेशा बड़े हथियार जिनमें एके 47 एवं सेमी ऑटोमेटिक राईफल लेकर चलते थे। दियारा में इनके नाम की चर्चा अपराध जगत में हमेशा बनी रहती है। यह बड़ा संयोग था कि धाप बाजार आने के समय वह बिना हथियार के थे। वहीं जानकार सूत्र बताते हैं उनके पास छोटे थ्री नट व गोली था लेकिन पुलिस को देखने के बाद वह हथियार व गोली फेंक दिया। 

ये मामले थे दर्ज : सलखुआ थाना के चिड़ैया ओपी कांड संख्या 32/21, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी कांड संख्या 204/16, इसी ओपी के कांड संख्या 196/20 एवं 248/12 दर्ज हैं। वहीं खगड़िया जिला के अलौली थाना कांड संख्या 116/21, हत्या, लूट, डकौती सहित अन्य संगीन कांडों का दर्ज हैं।

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

सहरसा-दरभंगा के बीच चलेगी इन्टरसिटी एक्सप्रेस, सहरसा-सरायगढ़-निर्मली-झंझारपुर के रास्ते जाएगी दरभंगा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सहरसा दरभंगा के बीच चल सकती है इंटरसिटी एक्सप्रेस। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निर्मली तमुरिया के बीच सीसीआरएस निरीक्षण सफल रहा, मंजूरी मिलने के बाद चलेंगी ट्रेनें। 
 दो भागो में विभक्त मिथिला अब जल्द ही एक दूसरे से जुड़ जायेंगे। सहरसा से दरभंगा रेलखंड पर नई रेल लाइन का काम पूरा कर शेष 19 किमी भाग निर्मली- तमुरिया का मुख्य संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल ,ट्रेक की स्थिति बहुत अच्छी है। रेलवे के काम से संतुष्ट दिखे। निर्मली से तमुरीया के बीच 120 की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया। स्पीड ट्रायल से पूर्व उन्होंने विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण कर कई सुझाव दिए। सीसीआरएस ने कहा कि ट्रैक की स्थिति ट्रेन चलाने के लिए उपयुक्त है। मुख्य संरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद ही रेलवे नई ट्रेनों के परिचालन की अनुमति देगा।
मंजूरी के बाद चलेंगी ट्रेनें
मुख्य संरक्षा आयुक्त ने ट्रेक की स्थिति को देखते हुए कहा कि मंजूरी मिलने के बाद अगर रेलवे चाहे तो एक से दो दिनों में भी ट्रेन का परिचालन किया जा सकता है। लेकिन यह रेलवे का फैसला होगा की वह ट्रेन कब से चलाएगी। सीसीआरएस ने कहा कि समस्तीपुर डीआरएम से बातचीत के दौरान सहरसा दरभंगा के बीच इंटरसिटी ट्रेनें चल सकती है। 2012 में ही इस रेलखंड के आमान परिवर्तन पूरा करने की योजना थी लेकिन समय से 10 वर्ष बीत जाने के बाद 2022 में सहरसा से दरभंगा के बीच सरायगढ़ के बीच ट्रेन चलेगी। इस क्षेत्र के यात्री लंबे समय से सहरसा सरायगढ़ ,निर्मली, झंझारपुर के रास्ते दरभंगा तक ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे है। उम्मीद जताई जा रही है की मार्च में इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। सूत्रों से माने तो दो जोड़ी ट्रेन का परिचालन इस रेलखंड पर किया जा सकता है।

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे दो सगे भाइयों का सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने चार घंटे सिमरीबख्तियारपुर- सहरसा मार्ग को कर दिया जाम

ऑटो-स्कूटी में आमने सामने की हुई टक्कर, रणक्षेत्र बना रहा घटनास्थल

ऑटो जब्त, चालक गिरफ्तार, एसडीओ, डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस पहुंची घटनास्थल

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग के हुसैनचक-बगरौली ढाला के बीच शनिवार को सहरसा मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे दो सगे भाइयों की मौत सड़क हादसे में हो गई। दुर्घटना ऑटो एवं स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर में हुई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से ऑटो चालक को हिरासत में ले ऑटो को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया।

वहीं घटना से आक्रोशि स्थानीय ग्रामीणों ने सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग को जाम कर करीब चार घंटे तक बबाल काटा, इस बीच पुलिस एवं प्रदर्शकारियों में धक्का मुक्की होते रहा। मामले की जानकारी मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अनीषा कुमारी, डीएसपी इम्तियाज अहमद, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच विधि व्यवस्था संभालने में लगी रही।



घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के बालू टोल बदिया निवासी संजय सिंह के दो पुत्र रौशन कुमार (21 वर्ष) एवं रूपेश कुमार (16 वर्ष) दोनो भाई एक्टीवा स्कूटी बीआर 19 क्यू 1497 से मैट्रिक की परीक्षा देने आरएम कॉलेज सहरसा परीक्षा देने जा रहा था। जैसे ही महखड़ ढाला से बगरौली ढाला पहुंचने वाले थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। 

दोनो छात्र घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, तब तक आसपास के ग्रामीण इक्कठा होने लगे। इस बीच बगरौली ढाला पर ड्यूटी कर रहे तीन होमगार्ड के जवान घटनास्थल पर पहुंच, ऑटो चालक सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव निवासी राजेश कुमार को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दिया। बख्तियारपुर थाना के एसआई महेश रजक पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच, शव को कब्जे में लेने की कोशिश करने लगे, लेकर तब तक आक्रोशि ग्रामीण सड़क जाम कर वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर आन्दोलित हो गए। इस दौरान सहरसा जा रहे आरजेडी विधायक यूसुफ सलाउद्दीन घटनास्थल पर पहुंच परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग कर सहरसा चलते बनें। 



वहीं विधायक के जाने के बाद देखते देखते आक्रोशितों की भीड़ उग्र होने लगी, इस बीच बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पहुंचे तो भीड़ आक्रोशित होकर थानाध्यक्ष के साथ उलझ गए, स्थानीय कुछ लोगों के समझाने बुझाने के बाद तत्काल भीड़ शांत हुआ। इस बीच पुलिस हिरासत में लिए गए ऑटो ड्राइवर को पुलिस गाड़ी में बैठा निकालना चाहा तो भीड़ एक बार फिर बेकाबू हो पुलिस के साथ गाड़ी पर पथराव करने लगे, इस बीच डीएसपी इम्तियाज अहमद भी पहुंच गए, जिसके साथ भी भीड़ धक्का मुक्की करने लगा। 

हालांकि इस दौरान स्थानीय कुछ नेता जिनमें सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड़ प्रमुख शबनम कुमारी,  जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह कुशवाहा, रायपुरा मुखिया प्रतिनिधि पवन राम, पंचायत समिति सदस्य अरविंद सिंह कुशवाहा, रविन्द्र कुमार, महखड़ पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव सहित अन्य पहुंच आक्रोशितों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आक्रोशित चार-चार लाख रुपए का चेक घटनास्थल पर ही देने की मांग पर अड़े रहे। 

मामले को गंभीर देख एसडीओ अनीषा कुमारी, बीडीओ अमित कुमार पहुंचे, एसडीओ अनीषा कुमारी ने आक्रोशित को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित टस से मस नहीं हो रहे थे। वहीं इस बीच मृतक छात्र के पिता संजय सिंह सुपौल से पहुंचे। इस बीच बीडीओ अमित कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना से बीस-बीस हजार का चेक पिता को प्रदान किया। वहीं एसडीओ अनीषा कुमारी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। 



काफी मान मनौव्वल के बाद आक्रोशित माने तो बख्तियारपुर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। करीब चार घंटे के जाम बाद यातायात बहाल किया जा सका। वहीं डीएसपी इम्तियाज अहमद ने बताया कि दो छात्रों की मौत सड़क दुघर्टना में हुई है, ऑटो चालक राजेश कुमार को हिरासत में लेकर ऑटो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर के लिए भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। वही गिरफ्तार ऑटो चालक ने बताया कि मेरी ऑटो तो सड़क किनारे खड़ी थी, अपाची बाइक एवं स्कूटी में टक्कर हुई है, जिसमे दोनों छात्र की मौत हो गया। 

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

कोशी इलाके से चल सकती दो राजधानी एक्सप्रेस, इन रुट्स में चलाई जा सकती है दो नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें

 एक ट्रेन सहरसा होकर तो दूसरा ट्रेन सुपौल होकर चलेगी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



कोशी के लोगों को रेलवे जल्द बड़ा सौगात दे सकती है।  भारतीय रेल बिहार को दो नए राजधानी ट्रेनों की सौगात दे सकती है जिससे बिहार के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होगी।  ये दोनों ही राजधानी ट्रेनों के चलने से उत्तरी बिहार के रेल यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा होगा। 

दो नए राजधानी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

रेलवे मंडल प्रशासन ने इस मंडल की दो नई राजधानी एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा है।  रेल मंत्रालय से अगर इस प्रस्ताव की मंजूरी मिली तो पहली राजधानी एक्सप्रेस न्यू जलपाइगुड़ी से कटिहार-सहरसा-दरभंगा-सीतामढी भाया नरकटियागंज-गोरखपुर और दूसरी राजधानी ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार-जोगबन्नी-सुपौल- दरभंगा-सीतामढ़ी भाया नरकटियागंज गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।  इस रूट पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालान से उत्तर बिहार का लगभग सभी जिला मुख्यालय राजधानी एक्सप्रेस से जुड़ जाएंगे।  आपको बता दें इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग रेल यात्रा करते हैं. लेकिन इस रुट को कोई भी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलती है। 

इंटरसिटी ट्रेन चलाने का भी है प्रस्ताव:



राजधानी ट्रेन अगर इस रुट में चलने लगे तो इस ट्रेन का उपयोग हवाई जहाज के विकल्प के रूप में भी किया जा सकता है।  दरभंगा में हवाई अड्‌डा शुरू होने से उत्तर बिहार में बड़े पैमाने पर लोग हवाई यात्रा करने लगे हैं। आपको बता दें इस नई दोनों रूटों पर न्यू जलपाईगुड़ी से रक्सौल तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का भी प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया है।  इसके अलावा इन रूट से रोज 25 मालगाड़ी ट्रेनों के परिचालन का भी प्रस्ताव दिया गया है।  अगर इन नये रूटों पर राजधानी, इंटरसिटी व मालगाड़ी ट्रेनों के परिचालन शुरू हुआ तो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचेगा साथ ही रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी। 

रविवार, 13 फ़रवरी 2022

शहर में रहने वाले गरीब भूमिहीन को सरकार देगी बनाकर फ्लेट, नगर परिषद करवाई में जुटी

 गरीबो को पक्का मकान के लिये जमीन को किया गया चिन्हित

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के शहरी भूमिहीनों को नप सिमरी बख्तियारपुर प्रशासन की ओर से बहुत जल्द आवास का तोहफा मिलेगा। इसको लेकर नगर प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के द्वारा चिन्हित शहरी गरीब आवासहीन परिवारों को नगर में रहने के लिए अंचल अधिकारी सिमरी बख्तियारपुर से सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। 

 नगर विकास एवं आवास विभाग ने लिखी चिट्ठी:
शहरों में रहने वाले गरीब आवासहीन परिवारों को आवास मुहैया कराने के लिए हर निकाय में जमीन चिह्नित की जाएगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने सभी जिलों के डीएम और शहरी निकायों के नगर आयुक्त व कार्यपालक अभियंताओं को इस बाबत पत्र लिखा है। अफसरों को हर निकाय में जमीन चिह्नित कर इसकी जानकारी हर हाल में भेजने का निर्देश दिया गया है। 
 ईओ ने लिखी सीओ को चिट्ठी:
नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्र के आलोक में सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने सिमरी बख्तियारपुर अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को पत्र लिख कर कहा है कि शहरी गरीब आवासहीन परिवारों को वासित करने के लिए मौजा मधुबन, खाता 186, खेसरा 1386, रकवा 250 डिसिमल किस्म गैर मजरुआ खास (सरकारी भूमि) चिन्हित किया गया है। उक्त भूमि पर शहरी गरीब आवासहीन परिवारों को वासित करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाये। इस संबंध में ईओ केशव गोयल ने बताया कि नगर में बेघर और भूमिहीन गरीबों को अब बना बनाया घर मिलेगा।  उन्हें न तो अब जमीन की चिंता करनी होगी और न ही घर बनाने की। उनके लिए घर नगर प्रशासन खुद बनवायेगी और तैयार होने के बाद उन्हें सौंप देगी। 2 एकड़ 50 डिसमिल जमीन में इन शहरी गरीबो को घर मिलेगा तो सड़क के किनारे, रेलवे के भूमि सहित कई जगहों पर तंबू या टट्टी के घर बनाकर गरीब गुजर बसर करते है। नगर में सेकड़ो की संख्या में ऐसे लोग है जिन्हें रहने के लिये जमीन नही है। 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...