रविवार, 26 फ़रवरी 2023

बिहार में पत्नियों एवं बच्चों का अदला-बदली, चार बच्चे की मां प्रेमी संग भागी। पति ने प्रेमी के पत्नी से कर लिया शादी

 आशिकी का ऐसा अंदाज कि दोनों की मिट गई तन्हाई। शादी का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

कोशी बिहार टुडे, सहरसा





प्रेम में गजब-गजब की कहानी सुनने को मिलती रहती है। ऐसा ही एक और मामला अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आया है। एक ऐसी कहानी जिसमें आशिकी का ऐसा अंदाज आया कि दो परिवारों की तन्हाई मिट गई। जिसमें न इसे परेशानी और ना उसे परेशानी वाली कहानी सामने आई है। जी हां लव के क्रास एंगल से दो परिवार खुशहाल हो गया। इसको दूसरे नजरिया से देखा जाय तो प्यार का बदला प्यार से लिए जाने की बातें सामने आई है। जिसमें मेरी तेरी तो लो अब तेरी हो गई मेरी। कहानी चरितार्थ हो गई। अब मामले को समझिए।

पूरा मामला दो परिवारों से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी धानो सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह की शादी वर्ष 2009 में पसराहा गांव की रूबी देवी से हुई। इस बीच नीरज को चार बच्चे भी हुए। इसी बीच रूबी देवी को उसके गांव पसराहा के एक युवक मुकेश कुमार सिंह से प्यार हो गया। मुकेश भी शादीशुदा है। संयोग से मुकेश की पत्नी का नाम भी रूबी देवी बताया जा रहा है। 



बताया जा रहा है कि गत वर्ष 2022 को छह फरवरी को नीरज की पत्नी रूबी देवी मुकेश कुमार सिंह के साथ भाग गई। साथ ही दो पुत्र एवं एक पुत्री को लेकर गई। दोनों ने शादी रचा लिया। इस बीच नीरज सिंह के पास एक पुत्री बच गई। इसी बीच प्रेम की ट्रेंगल कहानी ने नया मोड़ लिया। फिर क्या? इधर नीरज भी अकेला हो गया। दूसरी ओर मुकेश की पत्नी रूबी देवी भी अकेले रहने लगी। इसी बीच नीरज को रूबी देवी का फोन नंबर हाथ लग गया। फिर नीरज और रूबी देवी के बीच बातें होने लगी। फिर दोनों ने प्यार हो गया। फिर क्या? इसी महीने नीरज और रूबी देवी ने 11 फरवरी को घर से भाग गया। 18 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। मुकेश के दोनों बच्चे को भी नीरज ने अपना लिया। अब दोनों परिवार को पत्नी भी मिल गई। जबकि दोनों को तीन तीन बच्चे भी मिल गए। इस प्रेम कहानी की चर्चे चहुंओर हो रही है।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मिनी गण फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन

 भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्ध निर्मित पिस्टल, मैगजीन व हथियार बनाने वाला उपकरण जब्त

मुंगेर से मिस्त्री बुला बनाए जा रहे थे हथियार, संचालक सहित चार गिरफ्तार

घर में बना रखा था तहखाना, मज़ार की आड़ में चला कर रहा था अवैध हथियार का कारोबार

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



 पटना से पहुंची एसटीएफ की एसओजी 2 टीम ने शुक्रवार की अहले सुबह स्थानीय बख्तियारपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 15 स्थित भट्ठा टोला में एक घर में छापेमारी कर मिनी गण फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्ध निर्मित पिस्टल, मैगजीन, गोली व हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किया है। एसटीएफ की टीम छापेमारी उपरांत सभी को स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया। 

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पटना से आई एसटीएफ की एसओजी 2 टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से भट्टा टोला स्थित महबूब आलम के चारदीवारी से घिरे एक घर को खुलवाया। पुलिस को देखते हुए महबूब आलम शौचालय के उपर लगे एसबेस्टर को तोड़ भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ दबोच लिया। 



उसके बाद टीम ने चारदीवारी के अंदर बनेें एसबेस्टर के तीन कमरों की तलाशी लेनी शुरू की। तीनों कमरों में हथियार बना रहे मुंगेर जिले के रहने वाले कारीगरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को उस वक्त आश्चर्य हुआ जब एक घर में बनें तहखाने का पता चला। पुलिस टीम ने तहखाने की तलाशी ली वहां से निर्मित, अर्द्ध निर्मित पिस्टल मैगजीन सहित अन्य उपकरण बरामद किया। 

पिस्टल, मैगजीन सहित उपकरण बरामद : 

एसटीएफ की टीम ने छापेमारी में 7.65 एमएम का 6 देशी पिस्टल, 3 देशी पिस्टल का सेट, 13 मैगजीन, तीन 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस, एक बैरल, दो बेस, एक ड्रिल, एक हैंड ग्राइंडर, एक मोटर, 17 रेती, दो आरी ब्लेड, तीन हथोड़ी एवं तीन मोबाइल सहित अन्य प्रकार के हथियार बनाने में काम आने वाले उपकरण जब्त किया। 

संचालक व कारीगरी की हुई गिरफ्तारी : 



एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनमें संचालक सह मकान मालिक मरहुम अजीमुद्दीन के पुत्र महबूब आलम, मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाखरपुर निवासी मो. अजीज के पुत्र शकील आलम, मो. ईमाम के पुत्र मो. मनौवर, मुंगेर जिले के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह मिर्जापुर के रहने वाले मरहुम मो. मोईन के पुत्र शम्स तबरेज शामिल है। तीनों हथियार बनाने वाले कारीगर है। वहीं महबूब आलम मुल रूप से सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सिर्रही के रहने वाले हैं। करीब तीन वर्षों से यहां मकान बना रह रहे थे। 

चारदीवारी के अंदर बना रखा है मजार : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 15 स्थित भट्ठा टोला स्थित मकान के चारों ओर करीब बीस फीट का चारदीवारी बना रखा था। चारदीवारी के अंदर महबूब आलम ने कुछ दिन पहले एक मजार को स्थापित किया था। वहां चंद दिन पहले मिलाद का भी आयोजन किया था। महबूब आलम ने बताया कि चारदीवारी निर्माण की नींव खुदाई के समय उसे शैयद जलाल अशरफ के कब्र का तख्ती मिला था जिसके बाद उसने वहां उसका मजार बनवाया।



घर के अंदर बना रखा था तहखाना : एसटीएफ की छापामारी बाद इस बात का पता चला कि चारदीवारी के अंदर बनेें घर के अंदर तहखाना का निर्माण कर रखा था। तहखाने में पंखा, बल्ब एवं बाहर हवा निकलने के लिए एक्सजास्ट फैन लगाया गया था। बताया जा रहा है कि दिन में तहखाने में हथियार बनाया जाता था। मोटर व ग्राइंडर की आवाज बाहर ना निकले इसलिए तहखाने का इस्तेमाल किया जाता था। 

20 हजार में बिक्री, पांच हजार कारीगर का : छापेमारी बाद कई तत्थ सामने आने लगे, बताया जाता है कि देशी पिस्टल मैगजीन सहित बीस से पच्चीस हजार में बिक्री की जाती थी। वहीं मुंगेर से हथियार बनाने के लिए लाए गए कारीगरों को प्रत्येक पीस पर 5 हजार रूपए मजदूरी दिया जाता था। वर्तमान में दो कारीगर काम कर रहे थे एक कारीगर गुरुवार को पहुंचा था। 

पड़ोसियों को पता नहीं था कि चल रहा है मिनी गण फैक्ट्री : छापेमारी के बाद आसपास के पड़ोसियों को बहुत आश्चर्य हुआ कि यहां मिनी गण फैक्ट्री चल रहा है। कई लोगों ने बताया कि हमलोग को पता नहीं था कि यहां यह सब चल रहा है। एक महिला ने बताया कि एक बार एक बच्ची बकरी लेकर चारदीवारी के अंदर चला गया था तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। डर से कोई कुछ नहीं बोला। अंदर क्या चल रहा था किसी को भनक तक नहीं थी। 

हालांकि पुरे मामले पर सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी इम्तियाज अहमद ने बताया कि मामले का खुलासा जिले में एसपी मैडम के द्वारा शनिवार को किए जाएंगे। वहीं बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

नल से टपक रहा है पतली गुड जेसी पानी, पीने को तो छोड़िए, बर्तन धोने लायक भी नहीं है पानी

 12 करोड़ खर्च के बाद भी 10 साल ने एक बूंद शुद्ध पेयजल भी नसीब नही हुआ नगरवासी को

कोशी बिहार टुडे, सहरस


सरकारी नल से टपक रहा है पीले रंग का पानी, जो लोगो के लिए पीने हेतु किया जा रहा है सप्लाय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी नल - जल योजना की सिमरी बख्तियारपुर नप क्षेत्र में स्थिति दयनीय बनी हुई है। स्थिति ऐसी है कि नल से निकलने वाला पानी किसी कार्य नही  है। जानकारी मुताबिक नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट में करोड़ो की लागत से कुछ वर्ष पूर्व बनी पानी टंकी अब भी नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नही करवा पा रही है। नप क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नल तो लगा पर उससे निकलने वाला पानी इतना आयरनयुक्त है कि वह पानी पीना तो दूर कपड़े या बर्तन धोने के काम भी नही आ रहा है। इधर मंगलवार को नप क्षेत्र के मुख्य बाजार से सटे मस्जिद गली में शाम के वक्त नल से आयरनयुक्त पानी पर नपवासियो में रोष देखा गया। नल से निकल रहे पीले पानी पर लोगों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए बताया कि सरकार जनता - जनार्दन के लिए लाभकारी योजना चलाती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर योजना अधिकारियो की सुस्ती की वजह से फेल हो जाती है। बता दे कि गत कुछ दिन पूर्व पटना से आयर पदाधिकारीयो ने भी पानी टंकी का निरीक्षण लिया था। निरीक्षण के दौरान टंकी से निकल रहे आयरनयुक्त गंदे पानी को देख काफी बिफ़र गए थे। जिसके बाद जल्द - से - जल्द शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का आदेश दिया गया था,  लेकिन अधिकारियों के आदेश के बावजूद भी नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं कराया गया है। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने संवेदक को पानी टंकी में लगे फिल्टर को चेंज करने के लिए कहा था। लेकिन अधिकारी के जाते हैं सारी व्यवस्था जस की तस रह गई। जिससे नगरवासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 



12 करोड़ की लागत से बना है जलमीनार:
नगर परिषद के हटिया गाछी में लगभग 10 साल पूर्व 12 करोड़ की लागत से जलमीनार बनाया गया था। कई वार्ड में पानी सप्लाई के लिए जमीन के नीचे पाइप बिछाया गया एवं कई घर में कनेक्शन भी दिया गया। लेकिन दुर्भागय है कि कभी भी जलमीनार से शुद्ध पेयजल नही निकला। वही नगर के वार्ड नंबर 14 में तो बिल्कुल ही पानी का सप्लाय नही हो रहा है। 

बुधवार, 30 नवंबर 2022

मामी को भांजे से हुआ प्यार...पति ने अपने सामने पत्नी के मांग में भड़वाया सिंदूर

खगड़िया में कमरे के अंदर पकड़े गए, बोली- इसी के साथ रहूंगी, पति ने भरवाई मांग

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



खगड़िया में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। पति ने ग्रामीणों के सामने उसके प्रेमी से अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका रिलेशन में मामी और भांजा लगते हैं।

बता दें कि 12 साल के पति-पत्नी की अटूट रिश्ते को तोड़ प्रेमी के साथ जाने को ठान लिया। जिसको लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ। मामला जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है।



मिली जानकारी के अनुसार, झिकटिया पंचायत के काजीचक गांव निवासी डब्लू शर्मा की पत्नी अनिता देवी की शादी चौथम थाना क्षेत्र के मलपा धुतौली निवासी बिलखु शर्मा के 20 साल के बेटे संतोष कुमार के साथ करवा दिया। जिसका वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

पति ने अपने सामने ही प्रेमी से पत्नी की मांग में सिंदूर भरने को कहा था।

बताया जाता रहा कि सोमवार की देर रात प्रेमी प्रेमिका की कमरा में पकड़ा गया था। जिसके बाद सुबह पर प्रेमिका के पति ने ग्रामीणों के सामने प्रेमी के साथ शादी करवा दिया। जिसमें दोनों की सहमति थी।

शादी समारोह में हुई थी प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात

5 साल पहले प्रेमी के गांव मलपा में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे फोन पर बातचीत और मुलाकात करते थे। बताया जाता है कि प्रेमिका महिला की उम्र 30 वर्ष है। जबकि प्रेमी युवक का उम्र 20 है।

प्रेमिका महिला की शादी बीते 12 साल पहले डबलू शर्मा से हुई थी। 12 साल बाद भी एक भी संतान जन्म नहीं हुआ। प्रेमिका के पति प्रदेश और गांव में राजमिस्त्री का काम करता है। पति और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवाकर घर भेज दिया। इनपुट:दैनिक भास्कर 

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

डिलेवरी ब्यॉय को गोलीमार जख्मी मामले का हुआ उद्भेदन, दो बदमाश गिरफ्तार

  पूर्व बदमाशों ने डिलेवरी ब्यॉय से मांगी थी रंगदारी, नहीं देने पर घटना को दिया अंजाम

कोशी बिहार टुडे, सहरसा 




बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पुल के समीप बीते 13 अक्टूबर को दिनदहाड़े ई-कॉम एक्सप्रेस के डिलेवरी ब्यॉय से बदमाशों द्वारा गोलीमार जख्मी कर दिए जाने के मामले का पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 
गिरफ्तार बदमाश में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा पंचायत के तुर्की नरैया निवासी प्रकाश यादव का पुत्र राजा कुमार एवं डोमन यादव के पुत्र धर्मवीर यादव शामिल हैं। बदमाशों ने पूर्व में डिलेवरी ब्यॉय से रंगदारी की मांग की थी। नहीं देने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। 
बख्तियारपुर थाना सह इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना के दिन गिरफ्तार बदमाश राजा कुमार ने सोनवर्षा राज लौट रहे कुरियर ब्वॉय राहुल रजक का पीछा पहाड़पुर बाजार से करते हुए आगे घात लगाए बैठे अपने अन्य साथियों को दी। जैसे ही भटौनी पुल के समीप डिलेवरी बॉय राहुल रजक पहुंचा उसको दबोचते हुए लूटपाट शुरू कर दिया।  इस दौरान रूपए देने में आनाकानी करने पर राहुल रजक को गोली मारकर सभी बदमाश फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि जब राहुल रजक को अस्पताल में इलाज उपरांत होश आया तो उन्होंने राजा कुमार की पहचान कर लिया। राजा ने अपने अन्य साथियों का नाम का खुलासा किया। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर तुर्की नरैया गांव में छापेमारी कर राजा व उसके एक साथी धर्मवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
यहां बतातें चले कि 13 अक्टूबर को दिनदहाड़े बदमाशों ने भटौनी पुल के समीप ई-कॉम एक्सप्रेस कुरियर कंपनी में कुरियर डिलेवरी का काम करने वाले सौनवर्षा राज के खजूराहा गांव निवासी राहुल रजक को उस वक्त गोली मारकर नगदी सहित अन्य समान लूट लिया जब वह कुरियर की डिलेवरी देकर वापस सौनवर्षा राज लौट रहा था। इस संबंध में जख्मी राहुल ने आवेदन देकर राजा कुमार, दिलखुश यादव, धर्मवीर कुमार, उदिश कुमार, राजेश यादव सहित दो तीन अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है जिसमें राजा कुमार एवं धर्मवीर यादव की गिरफ्तारी हो गई है।

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

छठ पर्व को लेकर समाजसेवी हस्सान आलम ने नगर क्षेत्र के पोखड का किया निरीक्षण, कार्यपालक पदाधिकारी से मांग, पोखर की साफ-सफाई के साथ हो लाइटिंग की व्यवस्था

नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में है 26 पोखड़, दर्जनों पोखड़ पर पहुंच देखा हालात

कोशी बिहार टुडे, सहरसा 



लोक आस्था के महापर्व छठ को लगभग सत्रह दिन ही शेष है, लेकिन छठ घाटों पर गंदगी का अंबार है। इसको लेकर गुरुवार को समाजसेवी मो हस्सान आलम ने सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। हस्सान आलम ने नप क्षेत्र के रंगिनिया घाट, बबुजना घाट, तिलाबे घाट, पुरंदहा पार, भौरा पोखड़, नया टोला पोखड़ आदि घाटों का निरीक्षण कर घाटो की अव्यवस्था से नगर परिषद के ईओ केशव गोयल को दूरभाष से अवगत कराया। निरीक्षण के क्रम में हस्सान आलम ने कहा कि छठ घाटों पर छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके लिए घाटों की साफ - सफाई के साथ - साथ सुरक्षा को लेकर बांस से घेराबंदी कराई जाये। घाट के रंग रोगन का कार्य भी जल्द शुरू हो। छठ घाट पर व्रत धारण करने वाली महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहे, ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी ना हो। इसके अलावे घाटो पर पेयजल के साथ - साथ शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर प्रसून सिंह, मो इसराइल, अशोक शर्मा,राजेंद्र चौधरी, प्रदीप यादव, अशोक शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। 

बुधवार, 12 अक्टूबर 2022

एनएच 107 की सड़क मापी नही होने देने वाले 9 लोगो के ऊपर सीओ ने दर्ज कराया प्राथमिकी

बीते पांच दिन से मापी करने जाते है सीओ एवं मजिस्ट्रेट, हंगामा के कारण हर दिन आ जाते है वापस

कोशी बिहार टुडे, सहरसा 



एनएच निर्माण कार्य में पहाड़पुर बाजार में नापी को लेकर बीते तीन साल से अवरोध बना हुआ है। पहाड़पुर बाजार में नापी को लेकर सड़क के उत्तर एवं दक्षिण दोनो तरफ के लोग नाखुश है। बुधवार को भी सीओ रंजीत कुमार अमीन के साथ नापी करने पहुंचे, लेकिन दोनो तरफ से नापी में पक्षपाती का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिन कारण सीओ एवं अमीन को वापस आना पड़ा। 

क्या है मामला:

सोनबरसा राज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच का निर्माण कार्य शुरू है। इसी को लेकर वर्ष 21 के अगस्त माह में अंचल एवं भू-अर्जन के अमीन के द्वारा नापी किया गया, एवं घर को चिन्हित कर घर खाली करने का निर्देश दिया। हालांकि चिन्हित किए गए स्थान पर एक तरफ उत्तर दिशा से लोगो ने चिन्हित किए गए स्थान से खाली कर दिया। लेकिन दक्षिण की तरफ के लोगो का कहना था कि चूंकि सड़क की जमीन उत्तर की तरफ है, तो भू-अर्जन पूरी सड़क कि जमीन खाली करे।  दक्षिण की तरफ रहने वाले लोगो का कहना था कि हमलोगो ने सड़क खाली कर दिया। लेकिन भू-अर्जन के द्वारा एक पक्षीय नापी कर दक्षिण कि तरफ रैयत के खतियानी जमीन में सड़क घुसा कर चिन्ह दे दिया, ये पक्षपाती है। उस समय काफी हंगामा हुआ उसके बाद सड़क निर्माण कार्य बंद हो गया। फिर सड़क के दक्षिण तरफ रह रहे लोगो ने उनके खतियानी जमीन में सड़क कि नापी घुसा देने का आरोप लगाते हुई लगभग 8 लोगो ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया। उच्च न्यायालय ने सीओ को जमीन का नापी का निर्देश दिया। न्यायलय के निर्देश पर बीते 5 दिन से पहाड़पुर बाजार में सीओ की मौजूदगी में नापी करने गया लेकिन एक दिन भी हंगामा के कारण नापी नही हो सका। हालांकि सड़क के दोनो तरफ के लोगो का कहना सारा मामला भू-अर्जन के द्वारा गलत मापी के कारण इस तरह का अवरुद्ध बना हुआ है।



सीओ ने थाना में दर्ज कराया मामला:

पहाड़पुर बाजार में बुधवार को सीओ एवं अमीन सड़क के मापी करने पहुंचे। लेकिन हंगामा के कारण एनएच की मापी नही हो सका,  सीओ एवं अमीन को बेरंग वापस लौटना पड़ा। इस बाबत सीओ रंजीत कुमार ने बख्तियारपुर थाना में सड़क कि नापी नही करने वाले 9 लोगो पर बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि 12 अक्तूबर को अंचल अमीन एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ एनएच 107 मापी करने पहाड़पुर बाजार पहुंचा। मापी के क्रम में अशोक भगत सहित 9 लोगो के ऊपर बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कहा है कि इनलोगो के द्वारा अंचल अमीन को मापी नही करने दिया। अमीन को फीता चलाने नही दिया। अपशब्द का प्रयोग कर प्रशासन को देख लेने की धमकी दिया। इस स्थिति में सरकारी मापी के कार्य में इनलोगो के द्वारा भीड़ जुटाकर बाधा उत्पन करने के कारण नापी कार्य संपन्न नही हो सका।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...