शुक्रवार, 25 अगस्त 2023

वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिस कर्मी हुआ घायल, घटना नगर परिषद के सिमरी वार्ड नंबर 11 की

इससे पूर्व भी  2 अगस्त को चकभारो पंचायत के लगमा गांव में बदमाश ने पुलिस पर चलाई थी गोली

कोशी बिहार टुडे। सहरसा



बीते 21 अगस्त सोमवार की देर शाम नगर परिषद क्षेत्र के सिमरी वार्ड नंबर 11 में न्यायालय से प्राप्त वारंट के वारंटी को गिरफ्तार करने बख्तियारपुर थाना पुलिस उपर हमला कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस मामले में थाना के दरोगा प्रमोद कुमार के बयान पर 20 नामजद सहित 40 -50 अज्ञात महिला और पुरुष के विरुद्ध बख्तियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है । दर्ज प्राथमिकी में दरोगा प्रमोद कुमार ने कहा कि दिनांक 21 अगस्त की शाम माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय द्वारा  परिवार न्यायालय, सहरसा के कार्यालय का मेमो नं0 420 दिनाक 14 अगस्त 23 के आलोक में मो अतादुल हक पिता मो0 सगीरुद्दीन उर्फ बौनू साकिन सिमरी  वार्ड न0-12 थाना सिगरी बख्तियारपुर जिला सहरसा के विरूद्ध निर्गत अजमानतीय वारंट के तामिला हेतु साथ के पुलिसकर्मियों के सहयोग से वारंटी के घर का घेराबंदी किया तो पुलिस दल को देखते ही एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने का प्रयास किया । जिसे साथ के पुलिसकर्मियों के सहयोग से पकड़ा गया।  उसके बाद पूछने पर अपना नाम व पता मो अताबुल हक पिता मो सगीरूद्दीन उर्फ बौनू साकिन सिमरी वार्ड नं0-12 थाना- सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा बताया । इसी दौरान 1. मो कैशर 2. मो हुसैन 3. मो तनवीर 4. मो वाहिद 5. मो ईशा उर्फ लंगरा 6 मो मुश्ताक उर्फ मूसो 7. मो असलम 8. मो मुन्ना 9 मो अनवर 10. मो डोमा 11. मो ईरशाद 12. मो वकील 13 मो प्रवेज  14. मो आफताब 15 मो कुद्दूस 16. मो मुर्शीद 17 मोबीना खातून 18. रानो खातून 19 जहानाज खातून सभी साकिन सिमरी वार्ड नंबर -11 थाना- बख्तियारपुर जिला- सहरसा सहित अन्य अज्ञात 40-50 महिला व पुरुष के साथ मिलकर अपने-अपने हाथ में लाठी-डंडा लोहा का रड, ईंट-पत्थर से लैश होकर गाली-गलौज करते हुए अचानक पुलिस दल पर हमला कर दिया तथा पुलिस दल के साथ दुर्व्यवहार करते हुए लाठी-डंडा, लोहा का रड तथा ईट-पत्थर से जानलेवा प्रहार करते हुए पकड़े गये वारंटी मो अताबुल हक पिता मो0 सगीरूद्दीन उर्फ बौनू को बलपूर्वक पुलिसकर्मियों से छीनकर भगा दिया, तथा पुलिसकर्मियों को घेरकर सरकारी आग्नेयास्त्र कारतूस छीनने का प्रयास करते हुए हमलोगों पर लाठी-डंडा, लोहा के रड व ईंट-पत्थर से जानलेवा प्रहार कर उसके साथ में मौजूद सअनि० चमन उरॉव, हवलदार नागेन्द्र सिंह, सिपाही विकाश कुमार उपाध्याय,अजीत पाल, चालक डब्लू कुमार गम्भीर रूप से जख्मी करते हुए पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये दूसरी घटना है। पहली घटना बीते 1 अगस्त को चकभारो पंचायत के लगमा गांव में एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने के दौरान बदमाश के द्वारा 

रविवार, 23 जुलाई 2023

छह लाख से अधिक बच्चे की खिचड़ी डकार गए हेडमास्टर, स्कूल की जांच में हो रहा है नित्य-प्रतिदिन बड़ा खुलासा

सहरसा-मधेपुरा में भी हेडमास्टर ने किया फर्जीवाड़ा,  35 लाख से अधिक की राशि होगी वसूली

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सरकारी स्कूलों के छह लाख से अधिक बच्चों का भोजन हेडमास्टर डकार गए है।  सूबे में मध्याह्न भोजन में 10 करोड़ से अधिक राशि की अनियमितता पकड़ में आयी है। सबसे अधिक खगड़िया में 82 लाख के अलावा समस्तीपुर में 71 लाख व मुजफ्फरपुर में 48 लाख का फर्जीवाड़ा किया गया है।


अलग-अलग निरीक्षण में पकड़े गए इस मामले में अब तक पौने 5 करोड़ रुपये की वसूली नहीं हुई है। ऐसे में मध्याह्न भोजन योजना निदेशक मिथिलेश मिश्र ने जिलों से इस पर जवाब मांगा है। समस्तीपुर जिले में बच्चों का फर्जी हस्ताक्षर कर अनियमितता की गई है।


निदेशक ने इस पर सख्ती करते हुए एक सप्ताह में वसूली का आदेश दिया है। जिले समेत सूबे के प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है। स्कूलों में जांच के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। जो बच्चे स्कूल में थे ही नहीं, उनके नाम पर भी मध्याह्न भोजन दिखाया गया था। पिछले एक सप्ताह में बच्चों की उपस्थिति पर इसकी जांच की गई।


जांच में मिले 100-150 बच्चे, पिछले सात दिन की हाजिरी 500 से अधिक की जांच में जिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 100-150 तक ही मिली, वहां पिछले एक सप्ताह में 500 से 700 की हाजिरी बनी थी। विभाग ने यह माना कि बाकी दिन इतने बच्चे और जांच के दिन इतनी कम उपस्थिति नहीं हो सकती है। जितने बच्चों का अंतर आया, उसकी गणना कर हेडमास्टर से वसूली का आदेश दिया गया है। डीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि उपस्थिति में दो से चार दिन में 10-20 फीसदी तक अंतर हो सकता। लेकिन, यहां तो कई स्कूलों में 60-80 फीसदी से अधिक का अंतर है।


विभिन्न जिलों में इस तरह हुआ फर्जीवाड़ा



तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में 48 लाख, पूर्वी चम्पारण में 15 लाख, सीतामढ़ी में 45,47,430 , शिवहर में 64,304, वैशाली में 16,97,518 रुपये की अनियमितता हुई है। पटना प्रमंडल में पटना में 4,51,180, नालंदा में 26,12,061, भोजपुर में 32,93,100, रोहतास में 8,57,986, कैमूर में 39,37,060 की अनियमितता हुई। दरभंगा प्रमंडल में दरभंगा जिले में 5,64,253, मधुबनी में 35,79,188, समस्तीपुर में 71,39,814 की अनियमितता हुई। राशि की वसूली में सबसे पीछे सीतामढ़ी, सहरसा, मधेपुरा जिले हैं। यहां अब भी 37 लाख से अधिक की राशि की वसूली होनी बाकी है। साभार: हिन्दुस्तान 

शनिवार, 22 जुलाई 2023

सहरसा देवघर के बीच सीधी श्रावणी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, 8 घंटे में पहुंचेगा देवघर

 मानसी-खगड़िया-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते

सहरसा और देवघर के मध्य श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मानसी-खगड़िया-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते सहरसा और देवघर के बीच एक जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल 05522/05521 ट्रेन का परिचालन रेलवे के द्वारा शुरू कर दिया गया है। ट्रेन 23 जुलाई.23 से 31 अगस्त 23 तक प्रतिदिन किया जायेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया की गाड़ी संख्या 05522 सहरसा-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 23 जुलाई 23 से 31 अगस्त 23 तक प्रतिदिन सहरसा से 04.25 बजे खुलकर उसी दिन 12.45 बजे देवघर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05521 देवघर-सहरसा श्रावणी मेला स्पेशल 23 जुलाई 23 से  31 अगस्त 23 तक प्रतिदिन देवघर से 13.10 बजे खुलकर उसी दिन 19.45 बजे सहरसा पहुंचेगी।  



अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन सहरसा और देवघर के बीच सोनबरसा कचहरी, सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, धमारा घाट, बदला घाट, मानसी, खगड़िया, सब्दलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बाराहाट एवं बांका स्टेशनों पर रूकेगी । 

श्रद्धालुओ को होती थी बहुत ज्यादा परेसानी



सहरसा देवघर के बीच सीधी ट्रेन सेवा के कारण अब श्रद्धालुओ को काफी सुविधा मिल गया है। चूंकि लाखो की संख्या में श्रद्धालु देवघर के अलावे बाबा मटेश्वर धाम शिवलिंग पर जलाभिषेक करने आते है। सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर,  कोपरिया, धमाराघाट, बदला घाट, मानसी, खगड़िया के श्रद्धालुओ को मुंगेर जाने में काफी परेसानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन के परिचालन हो जाने से अब काफी सुविधा मिलेगी। 




मंगलवार, 2 मई 2023

10 किलोमीटर लंबी सड़क का सासंद ने किया शिलान्यास, 7 करोड़ की लागत, 5 पंचायत के लोगो को सीधा लाभ

इस सड़क के बन जाने से सिमरी के 5 तो कहरा के तीन पंचायत के लाखो लोगो को मिलेगा लाभ

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के हुसेनचक चोक से सीटानाबाद उतरी, दक्षिणी, मोहनपुर पंचायत होते बलवाहाट बाजार को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का सासंद चौधरी महबूब अली केसर एवं विधायक यूसुफ सलाउद्दीन ने सोमवार को शिलायन्यास किया। 10 किलोमीटर लंबी बनने वाली इस सड़क पर लगभग 7 करोड़ रुपए खर्च होगा। योजना का नाम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एमआरएल -03 अमरुल्लाह से बनमा सीडी ब्लॉक सरपंच टोला है। इस सड़क में कुल 8 पुल-पुलिया है। सड़क के निर्माण हो जाने से बाद सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़, रायपुरा, सीटानाबाद उतरी, सीटानाबाद दक्षिणी, मोहनपुर, कांठो एवं कहरा प्रखंड के भी लगभग तीन पंचायत के लोगो को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क एवं पुल के शियान्यास के बाद सासंद श्री केसर ने कहा कि इस सड़क के बन जाने के बाद लाखो आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। लोगो की पुरानी मांग इस सड़क के निर्माण को लेकर था। इनके अलावे सांसद ने कहा कि आज के समय में हर जगह सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। कोसी तटबंध के अंदर जहा लोग सिर्फ सपना देखते थे कि मेरे यहां भी सड़क बन जाए, आज वो सपना पूरा हो रहा है। हर जगह बड़ी बड़ी सड़के का निर्माण हो रहा है। विधायक यूसुफ सलाउद्दीन ने कहा की सिमरी बख्तियारपुर की विकास के लिए वो अग्रसर रहते है। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में कई बड़े बड़े सड़क एवं पुलों का निर्माण कार्य हुआ है। जहा नहींहुआ वहा भी हो रहा है। सलखुआ प्रखंड के डेंगराही घाट पर पुल निर्माण को लेकर काफी प्रयास करने बाद सफलता मिली। लोगो की पुरानी मांगे अब पूरी हो रही है। 
रविवार को सलखुआ में किया था करोड़ों योजना का उदघाटन:



रविवार को सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कोसी दियारा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत करोड़ो की लागत से बनकर तैयार पांच अलग - अलग स्थानों पर निर्मित पुल और दो सड़क का उद्घाटन खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैशर एवं स्थानीय विधायक यूसुफ सलाउद्दीन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा रविवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत सलखुआ प्रखंड के अलानी पंचायत से की गई। जहां सहुरिया पथ में 4 करोड़ 78 लाख की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सांसद और विधायक ने टी जीरो टू से सामहरकला तक 7 करोड़ 96 लाख 29 हजार 897 रुपये की लागत से 5.203 किलो मीटर निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। सोमवार को सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में खुसिलाल भगत, मोहनपुर मुखिया संजीव कुमार जायसवाल, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, सफा उद्दीन, अरविंद सिंह कुशवाहा, प्रसून सिंह, पूर्व मुखिया फिरोज आलम, चंदन यादव, रणवीर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, फूलों यादव, सहित कई साथ थे। 

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

सांसद व विधायक ने ढेड़ करोड़ से ज्यादा की लागत से बनें कई मनरेगा योजनाओं का किया उद्घाटन

आमजनों से मिलने से उसके समस्याओं से अवगत हो निराकरण का मिलता है मौका - सांसद

कोशी बिहार टुडे, सहरस



प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना से संचालित लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर एवं स्थानीय आरजेडी विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 
इस मौके पर सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने कहा कि केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा है। इसमें केन्द्र व राज्य सरकार का पैसा लगता है। आज हम और विधायक मिलकर विभिन्न स्थानों पर बनें विभिन्न प्रकार के योजनाओं का उद्घाटन किया। 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जानें से लोगों से मिलने का मौका मिलता है, जिससे उनकी समस्याओं से अवगत होने के बाद निराकरण करने में मदद मिलती है। पंचायत में में भी लगातार विकास कार्य हो रहा है। सभी टोले एवं मुहल्ले में सड़क, नाली का निर्माण कार्य चलता रहता है। 
वहीं विधायक यूसुफ सलाउद्दीन ने कहा कि वो हमेशा विकास के प्रति लगे रहते हैं। चाहे वो डेंगराही घाट या कठडुमर पुल का मामला हो या फिर किसी प्रकार का विकासात्मक कार्य में लगातार करते रहे है। विधायक ने कहा की कोसी नदी पर डेंगराही पुल के निर्माण कार्य को सरकार के द्वारा मंजूरी देने से लाखो लोगो की वर्षो से आ रही मांगे पूरी हो गई। विधानसभा के जो भी बड़ा बड़ा चाहे पुल निर्माण हो या सड़क हर वक्त विकास को लेकर लगे रहते है। 
यहां बतातें चले कि सांसद व विधायक ने उद्घाटन  की शुरुआत सरोजा पंचायत के मध्य विद्यालय के समीप पोखर में छठ घाट सीढ़ी निर्माण कार्य से शुरू किया। करीब 9 लाख 97 हजार रुपए की लागत से बने इस कार्य का उद्घाटन पंचायत के मुखिया कुमारी चित्रा सिंह की मौजूदगी में किया गया। 
उसके उपरांत महम्मदपुर पंचायत के मुख्य सड़क से डुमरिया जाने वाली सड़क में रविंद्र यादव के खेत के समीप करीब 9 लाख 70 हजार 3 सौ रुपए की लागत से पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव की मौजूदगी में आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य का उद्घाटन किया‌। वहीं इसी पंचायत के वार्ड नंबर 11 में कवीआई रोड की ओर जाने वाली सड़क में 9 लाख 86 हजार 6 सौ रुपए की लागत से आरसीसी पुलिया निर्माण का उद्घाटन किया।



उसके बाद पुनः इसी पंचायत के भरना जाने वाली सड़क में शत्रुघन यादव के खेत के निकट 9 लाख 67 हजार 9 सौ रुपए की लागत से आरसीसी पुल एवं  बैडी मुख्य सड़क से भरना की ओर जाने वाली सड़क में राहुल यादव के खेत के निकट 9 लाख 50 हजार 2 सौ रुपए की लागत से आरसीसी पुलिया निर्माण का उद्घाटन किया गया।
वही महखड़ पंचायत में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु विभिन्न लाभार्थी के निजी जमीन पर करीब 33 लाख 14 हजार 9 सौ 97 रुपए की लागत से 15 युनिट वृक्षारोपण कार्य का उद्घाटन किया गया। इसी पंचायत में 18 विभिन्न स्थानों पर 13 लाख 86 हजार की लागत से निर्मित बकरी शेड का निर्माण, लाभुकों को हस्तगत किया गया। वहीं 19 विभिन्न स्थानों पर करीब 33 लाख 15 हजार 20 रुपए की लागत से निर्मित पशु शेड के लाभुकों को भी हस्तगत किया गया। वही विभिन्न तीन स्थानों पर 11 लाख 44 हजार रुपए की लागत से पीसीसी ढलाई सड़क का भी किया गया। इसी तरह मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 छोटेलाल यादव के घर से सरोजा सिमान तक मिट्टी एवं सोलिंग कार्य का उद्घाटन किया गया। इस पर 9 लाख 75 हजार रुपए खर्च हुआ। 
इस मौके पर बीडीओ अमित कुमार, पीओ अभिषेक आनंद, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम, महम्मदपुर मुखिया विनय कुमार यादव,  सरोजा मुखिया कुमारी चित्रा सिंह,  मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह,  सीटानाबाद मुखिया मो मसीर खान, सीटानाबाद उतरी मुखिया प्रतिनिधि सफा उद्दीन, महखड़ मुखिया सगुफ्ता प्रवीन, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, रायपुरा मुखिया प्रतिनिधि पवन राम, पूर्व मुखिया फिरोज आलम, प्रसून सिंह, अबु ओसामा, अरविंद सिंह कुशवाहा, प्रसून सिंह, खुसीलाल भगत, रविन्द्र कुमार राय, दिवाकर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र पोद्दार, राजेंद्र यादव, रणबीर यादव, हीरा यादव, मुकेश यादव, मासुम अली, फुलेश्वर यादव, मौसम कुमार, मो. पप्पू, नजमुल होदा उर्फ़ पप्पू,  सहित अन्य मौजूद थे।

सोमवार, 24 अप्रैल 2023

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद में बनेगा चिल्ड्रेन पार्क एवं सार्वजनिक शौचालय

 नगर परिषद बनने के बाद भी नही बना एक भी सार्वजनिक शौचालय, लोगो को परेशानी

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



प्रखंड कार्यालय परिसर में सार्वजनिक शौचालय एवं बच्चे को खेलने के लिए चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो चुका है। सोमवार को बीडीओ अमित कुमार के द्वारा परिसर का निरीक्षण किया। बीडीओ अमित कुमार ने बताया की सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से पंचायत से प्रखंड आने वाले लोगो को खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ये मांग भी पूर्व से उठता आ रहा है। इसी को लेकर एसडीओ अनीशा सिंह के द्वारा निर्देश दिया गया था। एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ के द्वारा सोमवार को स्थल निरीक्षण किया। सिमरी बख्तियारपुर में अवर निबंधन कार्यालय भी है। जहा ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग जमीन का खरीद बिक्री का निबंधन कराने आता है। जिसमे शौचालय नही रहने के कारण खासकर महिलाओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

 बनेगा बच्चे का चिल्ड्रेन पार्क:

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में 20 पंचायत एवं एक नगर परिषद है। लेकिन एक भी चिल्ड्रेन पार्क नही है। अगर पार्क का निर्माण हो जाता है तो छोटे छोटे बच्चे को खेलने का एक पार्क हो जायेगा। 

इस दौरान बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड में छोटे छोटे बच्चों को खेलने के लिए एक भी पार्क नही है।  जिसके मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी अनीषा सिंह के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि को देखते हुए स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट एसडीओ को समर्पित किया जाएगा। उसके उपरांत चिल्ड्रेन पार्क निर्माण की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अगर पार्क बन जाता है तो जहा प्रखंड कार्यालय की खूबसूरती बढ़ जाएगी। 

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

89 वर्ष बाद जोगबनी-दानापुर और 15 वर्ष बाद सहरसा के बीच ट्रेन के परिचालन को मंजूरी

जोगबनी से सहरसा पहुंचने के लगेंगे पांच घंटा, सहरसा से जोगबनी के सीधी ट्रेन से कोसी वासियों में खुशी

कोशी बिहार टुडे, सहरस



इंतजार होगा खत्म, पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेलसेवा कर सकते हैं बहाल

जोगबनी से फारबिसगंज, ललितग्राम, सरायगढ़, सुपौल में रुकते हुए पहुंचेगी सहरसा


1934 ई. के प्रलयंकारी भूकंप में ध्वस्त हुए निर्मली-सरायगढ़-फारबि सगंज रेल खंड पर 89 वर्ष बाद जल्द ही ट्रेन परिचालन की आस जगी है। इसके अलावा वर्ष 2008 से सहरसा-फारबिसगंज रेल खंड पर भी 15 वर्ष बाद सीधे रेल सेवा शुरू होने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे की ओर से शुक्रवार को पत्र की गई। जिसमें जोगबनी से दानापुर के बीच एक जोडी एक्सप्रेस ट्रेन एवं जोगबनी से सहरसा के बीच एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन को स्वीकृति दी गई है। यह ट्रेन जोगबनी के अलावा फारबिसगंज, ललितग्राम, सरायगढ़, निर्मली, झांझारपुर, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलीपुत्र स्टेशन पर रुकते हुए दानापुर तक चलेगी। जबकि जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस फारबिसगंज, ललितग्राम, सरायगढ़, सुपौल में रुकते हुए सहरसा पहुंचेगी। हालांकि इस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ होने की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। लेकिन ट्रेन परिचालन काे स्वीकृति मिलने से सुपौल, सहरसा, अररिया सहित मधुबनी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जन सपंर्क पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पत्र मिला है। इस रूट पर मंत्रालय की ओर से ट्रेन परिचालन का स्वीकृति दे दी है। फिलहाल परिचालन का समय तय नहीं हुआ है। हालांकि विभाग ने ट्रेन परिचालन की तैयारी शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इसका समय निर्धारित कर दिया जाएगा। संभावना है कि पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं। बता दें कि इन दोनों रूटों पर ट्रेन परिचालन शुरू करने का कोसी वासियों को लंबे समय से इंतजार था। जिसकी मांग को लेकर बीते दिनों 22 हजार लोगों ने टविटर के माध्यम से अभियान भी चलाया था।


 जोगबनी से सहरसा पहुंचने में लगेंगे पांच घंटे

जोगबनी से चलाई जाने वाली नई ट्रेनों की समय सारिणी तय कर दी गई है। इसके मुताबिक पांच घंटे दस मिनट में एक्सप्रेस ट्रेन से जोगबनी से सहरसा का सफर तय होगा हालांकि सहरसा से जोगबनी का सफर चार घंटे 5 मिनट में ही तय होगा। इस रेल खंड पर एक ही रैक का तत्काल परिचालन होगा।  जिस तरह से ट्रेन के आगमन और प्रस्थान को लेकर समय सारिणी जारी की गई है उससे लग रहा कि एक ही रैक का उपयोग किया जायेगा। दानापुर से जोगबनी के लिए जो ट्रेन चलेगी उसे ही जोगबनी-सहरसा बनाकर चलाया जायेगा । सहरसा से जोगबनी लौटने के बाद यही ट्रेन दानापुर को जायेगी। ऐसे में अगर यह ट्रेन किसी कारण से परिचालन के दौरान लेट हो गई तो हर तरफ देर से पहुंचेगी। जोगबनी पहुंच जाएगी।


जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेनः 

जोगबनी से रोज शाम में 4.30 बजे खुलेगी । फारबिसगंज शाम 4.55 बजे, ललितग्राम 5.35, सरायगढ़ 6.55 और सुपौल रात 8.15 बजे और सहरसा रात 9.40 बजे पहुंचेगी। वहीं सहरसा से रोज यह ट्रेन रात 11.55 बजे खुलेगी। सुपौल रात 12.45 बजे, सरायगढ़ 1.18, ललितग्राम 1.55 और फारबिसगंज, दानापुर-जोगबनी एक्स. सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होकर प्रत्येक दिन चलेगी ट्रेन। 


जोगबनी दानापुर एक्सप्रेस ट्रेनः 

रेलवे बोर्ड से आई समय सारिणी के मुताबिक दानापुर से रोज सुबह 6.10 बजे खुलेगी। पाटलिपुत्र सुबह 6.25 बजे, हाजीपुर 7.10, मुजफ्फरपुर 8.10, समस्तीपुर 9.30, दरभंगा 10.50, सकरी 11.25, झंझारपुर दोपहर 12.03, निर्मली 12.35, सरायगढ़ 1.00, ललितग्राम 1.40 और फारबिसगंज 3.05 बजे और स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं जोगबनी से एक्सप्रेस ट्रेन रोज सुबह 5 बजे खुलेगी। फारबिसगंज 5.25 बजे, ललितग्राम 6.05, सरायगढ़ 7.05, निर्मली 7.28, झंझारपुर 8.03, सकरी 8.45 बजे, दरभंगा 9.48 समस्तीपुर 11, मुजफ्फरपुर दोपहर 12.30, हाजीपुर 2.05 और पाटलिपुत्र 3.15 बजे और दोपहर बाद पौने चार बजे दानापुर


जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...