शनिवार, 30 मार्च 2024

जानिए खगड़िया से लोजपा का टिकट पाने वाले राजेश वर्मा को, कई जगह फैला है इनका कारोबार

दो बार  के सिटिंग सासंद कैशर को बेटिकट  कर टिकट पाने वाले इस नेता के बारे में जानिए

कोशी बिहार टुडे। सहरसा



चिराग पासवान की पार्टी लोजपारा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें इस बार उन्होंने तीन नए और युव चेहरों को पार्टी से मौका दिया है। जहां जमुई सीट से उन्होंने अपने जीजा अरुण भारती को मौका दिया है।  वहीं समस्तीपुर से बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को उन्होंने टिकट दिया है। इन दोनों उम्मीदवारों का बड़ा राननीतिक कनेक्शन रहा है। वहीं इन सबके बीच खगड़िया लोकसभा से पार्टी के युवा चेहरे राजेश वर्मा को मौका देकर हर किसी को हैरान कर दिया है। 

बड़ा कारोबार, इंजीनियर की है डिग्री

राजेश वर्मा पेशे से सर्राफा व्यापारी हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं।। उनका खानदानी व्यवसाय भागलपुर के साथ ही पटना, समस्तीपुर और खगड़िया में भी फैला हुआ है। साथ ही वह बड़े बिल्डर एवं डेवलपर कंपनी के मालिक भी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

भागलवपुर में सबसे कम उम्र के डिप्टी मेयर बनकर सबको चौंकाया था:


 2017 में राजेश ने भागलपुर नगर निगम के जरिए राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा और पहली बार में ही डिप्टी मेयर बन गए। डिप्टी मेयर रहते हुए ही इन्होंने सक्रिय राजनीति में भी कदम बढ़ाया। 


लोजपा के लिए विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं राजेश वर्मा


राजेश वर्मा लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष से लेकर प्रवक्ता तक कई पदों पर रह चुके हैं। लोजपा के टिकट से 2020 में भागलपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे, करीब 12.8 प्रतिशत यानी  20523 वोट हासिल कर सबको चौंका दिया था। इसके बाद वह लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान के साथ जुड़े रहे।


पार्टी में टूट के बाद भी चिराग के साथ


ढाई साल पहले जब लोजपा दो हिस्से में बंट गई, तब भी राजेश वर्मा पूरी इमानदारी और वफादारी के साथ चिराग पासवान के साथ नजर आए। कई मौके पर वह चिराग पासवान के साथ खड़े नजर आए। चिराग को भी ऐसे ही वफादार साथी की जरुरत थी, जो उन्हें राजेश वर्मा में मिली और उन्हें महबूब अली कैसर की जगह पार्टी से अपना उम्मीदवार घोषित  किया। 

सोमवार, 4 मार्च 2024

सिमरी बख्तियारपुर में विकास का इतिहास बना, कोई भी टोला सड़क से नही रहेगा वंचित: कैसर

 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में विकास की ये रफ्तार लगातार बना रहेगा:विधायक

कोशी बिहार टुडे, सहरसा





खड़डिया  सांसद चौधरी महबूब अली कैसर एवं सिमरी बख्तियारपुर विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन ने सोमवार को नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों में कुल 12 योजनाओं  जो 18 करोड़ 28 लाख 32 हजार 980 रुपए की लागत से सड़कों का उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्य शुभारंभ शिलापट्ट अनावरण कर के किया। 

सांसद एवं विधायक ने सर्वप्रथम भटौनी पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम योजना के तहत एमडीआरटी से छोटी बोरबा तक करीब 75 लाख की लागत से 1.25 किलोमीटर सड़क की उद्घाटन किया। लगभग 46 लाख की लागत से एनएच 107 से तुलसीयाही गांव जाने, वाली सड़क जिसकी लंबाई 0.95  किलोमीटर का उद्घाटन किया। वहीं 107 पहाड़पुर ईदगाह से बड़ी घोड़दौड़ तक पिचिंग सड़क का उद्घाटन, इसी तरह नगर परिषद रानीबाग डीएसपी के बगल नहर से पुरैनी भाया तक सड़क का शुभारंभ किया। 107 भीखा गाछी से सरडीहा जाने वाली सड़क का शुभारंभ किया। करीब 1 करोड़ 66 लाख की लागत से बलथी चौक से सकरौली जाने वाली 1.711 किलोमीटर सड़क समेत कई सड़कों का शुभारंभ किया। इस मौके पर सासंद ने कहा की लगातार सिमरी बख्तियारपुर का विकास किया जा रहा है। आगे भी विकास के लिए कई और योजना धरातल पर दिखेगा। सिमरी बख्तियारपुर में बड़ी बड़ी योजनाओं का कार्य चल रहा है। सिमरी बख्तियारपुर विधायक युसुफ सलाउद्दीन ने कहा की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। डेंगराही पुल, घोघसम घाट पर पीपा पुल सहित कई बड़े विकास कार्य हो रहा है। नगर सभ प्रतिनिधि मो हस्सान आलम ने कहा की सासंद एवं विधायक के अथक प्रयास से नगर परिषद क्षेत्र में लगातार विकास का कार्य हो रहा है। इसी तरह आगे भी विकास कार्य होगा। 



मौके पर नप सभापति प्रतिनिधि हस्सान आलम, अरविंद कुशवाहा, प्रसून सिंह, मुखिया सुमन सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, रणवीर यादव, फुलेश्वर यादव, रामविलास तांती, दिवाकर सिंह, नवीन सिंह, रामोतार यादव, बरकत अली, चांद मंजर इमाम राहिल अंसारी, अरविंद कुशवाहा, मो जियाउल हक उर्फ पप्पू, मिथिलेश चौधरी, राहिल अंसारी, मौजूद थे।

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

हथियार के बल पर पुलिस बर्दी में बदमाशों ने बाइक व नगदी लूटा

 भटौनी पुल के समीप घटना को अंजाम दे पुलिस को दी चुनौती

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के क्राइम प्वाइंट बन चुका भटौनी पुल के समीप बुधवार अहले सुबह अपने पिता को सोनवर्षा राज से छोड़ कर लौट रहे एक बाइक युवक से हथियार के बल पर बाइक, नगदी व सोने का चैन लूट लिया। बाइक पर बदमाश पुलिस की भेष में गाड़ी रुकवा घटना को अंजाम दिया। 

वहीं पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना 112 पुलिस टीम को दी। पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच युवक से पुछताछ उपरांत बख्तियारपुर थाना लाया। जहां युवक ने घटना के संबंध में लिखित आवेदन पुलिस को दी। 

पीड़ित युवक बलवाहाट ओपी क्षेत्र के कांठो निवासी सुधीर यादव के पुत्र संजू कुमार ने बताया कि बुधवार अहले सुबह पिता जी को बाइक से सोनवर्षा राज बस पकड़ाने गया हुआ था। पिताजी को छोड़ कर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही भटौनी पुल से पहले पहुंचे कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति जो नीचे पेंट पुलिस रंग का पहने हुआ था बाइक रुकवा बोला दारू बेचते हो व पीते हो, इतने में एक व्यक्ति हथियार निकाल सटा दिया। 

दूसरा चाकू निकाल लिया। बाइक की चाबी, मोबाइल व नगदी लेकर चलते बना। इसके थोड़ी देर बाद हल्का किया तो कुछ आसपास के लोग आए तो 112 डॉयल पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ कर थाना चलने कह दी। जिसके बाद थाना पहुंच घटना के संबंध में लिखित आवेदन दिया। 

इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष मो शुजाउद्दीन ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी ली जा रही है। 

भटौनी पुल पर लूटपाट रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती:

वर्षो से बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का भटौनी पुल क्राइम प्वाइंट बन कर रह गया है। आए दिन यहां अपराधिक घटना होती रहती है। छोटी मोटी छीनछोड़ की घटना का पीड़ित वैसे व्यक्ति जो प्रत्येक दिन यहां से आते जाते फेरी वाले, दुध बेचने वाले कामकाजी होते हैं पुलिस के पास जाने से भी दूरी बना लेता है। चुंकि उसे प्रत्येक दिन यहीं से आना जाना लगा रहता है। 

भटौनी के समीप का कुछ घटना : 

भटैनी पुल के जो बड़े अपराधिक मामले हाल के दिनों में कारित हुए उनमें 21 सितंबर की सुबह पहाड़पुर निवासी अशोक भगत को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अशोक भगत की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। 

उसके पहले शर्मा चौक व्यवसायी मुरारी केशरी से दिन दहाड़े दो लाख रुपए की लूट कर ली गई थी। वहीं 6 सितंबर को एक निजी फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। 9 नवंबर को चौथम थाना क्षेत्र के रहने लखी तांती के पुत्र पिको कुमार से नगदी, बाइक व मोबाइल लूट लिया था। 

हालांकि पुलिस कई मामले में बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लेती है लेकिन इसके बावजूद भटौनी पुल के समीप अपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रहा है। भटोनी पुल पर लूटपाट रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। 

गुरुवार, 30 नवंबर 2023

14.55 करोड़ की लागत से भव्य बनेगा सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन:सासंद

अमृत भारत योजना में शामिल है सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन 

सासंद चौधरी महबूब अली कैसर एवं विधायक ने किया स्टेशन का निरीक्षण

कोशी बिहार टुडे, सहरसा



पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा - मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम सासंद चौधरी महबूब अली कैसर एडीआरएम टू आलोक झा, एडीआरएम थ्री सुमित कुमार और स्थानीय विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने संयुक्त रूप से  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कियाm  इस मौके पर सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तहत इसका चयन हुआ है और समस्तीपुर डिवीजन में जो पहली बार 17 स्टेशन का चयन किया गया उसमें से आपका यह सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन भी है। उन्होंने कहा है की मेरे लोकसभा क्षेत्र में चार स्टेशन का अमृत भारत योजना में चयन हुआ है, जिसमे पहले फेज के खगड़िया एवं महेशखुंट, जबकि दूसरा फेज में मानसी एवं सिमरी बख्तियारपुर है। 



सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन 14 करोड़ 55 लाख के लागत से सुंदर स्टेशन बनाया जायेगा। प्लेटफार्म की लम्बाई बढ़ेगी, चौडाई बढ़ेगी. दूसरा प्लेटफार्म है वह हाई लेवल प्लेटफार्म बनेगा, उसका भी चौड़ाई बढ़ेगा। अभी जो प्लेटफार्म है उसमें दिव्यांगजन लोगों के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं है, उसमें रैंप का काम चल रहा है। अगले 2 - 3 महीने में वह कंप्लीट हो जाएगा। इसके अलावा 12 मीटर का एक सेंट्रल एफओबी भी बनेगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन बिल्डिंग पुराना था, जिसकी स्थिति खराब थी। स्टेशन पर एक अच्छा वेटिंग हॉल, एक सुविधाजनक शौचालय बनेगा। एडीआरएम ने कहा की सरकुलेटिंग एरिया को बड़ा बना पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। स्टेशन परिसर मे हाईमास्ट लैंप की व्यवस्था होंगी। इसके अलावा हम लोगों ने यहां पर एक भारतीय ध्वज तिरंगा लगाने का फैसला किया है। साथ ही वोटिंग हॉल के दीवारों पर लोकल स्थानीय हेरिटेज की तस्वीर लगेगी।  



वही विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का चयन किया गया है। हम धन्यवाद देना चाहेंगे खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी महबूब अली कैशर साहब को, जिनके प्रयास से यह सम्भव हो पाया है। हमलोगो के प्रयास कई ट्रेनों के स्टॉपेज किया गया है। साथ ही ट्रेनों मे अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए.हमलोग लगातार वैशाली एक्सप्रेस के ठहराव के लिए प्रयासरत है। इसके अलावे प्रधानमंत्री जी से लेकर विधानसभा मे मुद्दा उठाया गया। हम और सांसद लगातार प्रयास मे है कि इन ट्रेन का ठहराव सिमरी बख्तियारपुर मे हो। बिहार सरकार भी कनेक्टविटी के क्षेत्र मे अच्छा काम कर रही है। इस मौके पर आईओ डब्लू स्नेह रंजन, इंस्पेक्टर वंदना कुमारी, एएसआई महेश सिंह, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हस्सान आलम, रेलवे परामर्श दात्री समिति समस्तीपुर के सदस्य अबू ओसामा, खुसीलाल भगत, मो खुर्शीद, मो पप्पू, राहिल अंसारी, सहित अन्य मौजूद थे। 

गुरुवार, 28 सितंबर 2023

कोसी एक्सप्रेस के समय सारणी में बदलाव, 1 अक्तूबर से 10.50 की बजाय 9.50 बजे ही पहुंच जाएगी पटना

अब लोगो को मिलेगी सुविधा, कोसी राज्यरानी लगभग एक समय में पहुंचती थी पटना, कोटा जाने वालो को भी सुविधा

कोसी बिहार टुडे, सहारा



 एक अक्टूबर से रेलवे का नया समय सारिणी लागू हो जाएगा। नई समय सारिणी मुताबिक अभी के मुकाबले एक घंटे पहले कोसी एक्सप्रेस पटना पहुंचेगी। पहले कोसी एवम राज्यरानी लगभग एक समय पटना पहुंचने से कोसी ट्रेन से यात्रा करने वालो को नही मिलता था सुविधा।  अब कोसी ट्रेन से पटना जाने वाले लोगो को कोटा के लिए ट्रेन पकड़ने में भी आसानी होगी। 


पूर्णिया कोर्ट से यह ट्रेन एक अक्टूबर से रोज मध्य रात्रि 2.05 की बजाय 40 मिनट पहले रात 1.25 बजे खुलेगी। पटना सुबह 10.50 की बजाय 9.50 बजे पहुंचेगी। पटना में दस मिनट रुकते सुबह दस बजे खुलेगी। गया दोपहर 1.40 की बजाय साढ़े 12 बजे पहुंचेगी। वहीं गोमो शाम 5 की बजाय 4 बजे पहुंचा करेगी। ट्रेन के समय में बदलाव से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के आगमन प्रस्थान समय में एक अक्टूबर से जारी होने वाली नई समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। आभार:हिंदुस्तान

गुरुवार, 21 सितंबर 2023

रात में पटना-सहरसा ट्रेन चलाने की तैयारी, सहरसा में डीआरएम ने दिया जानकारी

 कोसी से काशी तक पाटलिपुत्र ट्रेन विस्तार का भी रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

कोसी क्षेत्र के लाखो लोगो को होगा फायदा, पटना से दोपहर 3.40 कोसी एक्सप्रेस के बाद नही है कोई ट्रेन

कोसी बिहार टुडे, सहरसा



  राजधानी पटना से सहरसा तक रात में ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है। स्वीकृति मिलते पटना से सहरसा रात की ट्रेन चलने लगेगी।

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने गुरुवार को सहरसा स्टेशन के निरीक्षण बाद  ये बातें कहीं। डीआरएम ने कहा कि सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस का विस्तार बनारस तक करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। सहरसा में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए कन्जेशन कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है। डेमू और मेमू के रैक को रखने के लिए स्टेबलिंग लाइन बनाने का निर्णय लिया गया है। लाइन नंबर 6 का विस्तार करते इंजन निकालने के लिए जगह बनाई जाएगी। मालगोदाम पास दोनों लाइन को विस्तार देकर फूल रैक मुताबिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेबलिंग लाइन निर्माण कार्य अगले साल पूरा होगा। 


कोसी से काशी तक चलेगी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस:

सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस ट्रेन  का विस्तार बनारस तक करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रेलवे बोर्ड अगर ये दोनो प्रस्ताव को मान लिया जाता है तो जहा रात्रि में पटना से सहरसा आने वाले यात्रियों को कठिनाई से मुक्ति मिल जाएगी, वही कोसी कमिश्नरी के लोग बाबा विश्वनाथ मंदिर का दर्शन भी आराम से कर सकेंगे। ये रेलवे का कोसी के लिए बड़ी सौगात होगी। 


अगले माह से गंगजला ढाला पर बनेगा लाइट आरओबी:  डीआरएम ने कहा कि बरसात के बाद अगले माह अक्टूबर से गंगजला रेलवे ढाला पर लाइट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होगा। इसका काम अगले साल के जून माह तक पूरा होगा। निर्माण एजेंसी बहाल कर दिया गया है। फारबिसगंज तक गुड्स ट्रेन चलाने को मिली अनुमति पर डीआरएम ने कहा कि नवनिर्मित ललितग्राम-फारबिसगंज रूट पर गुड्स ट्रेन चलाने के लिए अप्रूवल मिल गया है। लोड मिलते इस रूट पर गुड्स ट्रेन चलाई जाएगी।




 

शुक्रवार, 25 अगस्त 2023

वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिस कर्मी हुआ घायल, घटना नगर परिषद के सिमरी वार्ड नंबर 11 की

इससे पूर्व भी  2 अगस्त को चकभारो पंचायत के लगमा गांव में बदमाश ने पुलिस पर चलाई थी गोली

कोशी बिहार टुडे। सहरसा



बीते 21 अगस्त सोमवार की देर शाम नगर परिषद क्षेत्र के सिमरी वार्ड नंबर 11 में न्यायालय से प्राप्त वारंट के वारंटी को गिरफ्तार करने बख्तियारपुर थाना पुलिस उपर हमला कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस मामले में थाना के दरोगा प्रमोद कुमार के बयान पर 20 नामजद सहित 40 -50 अज्ञात महिला और पुरुष के विरुद्ध बख्तियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है । दर्ज प्राथमिकी में दरोगा प्रमोद कुमार ने कहा कि दिनांक 21 अगस्त की शाम माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय द्वारा  परिवार न्यायालय, सहरसा के कार्यालय का मेमो नं0 420 दिनाक 14 अगस्त 23 के आलोक में मो अतादुल हक पिता मो0 सगीरुद्दीन उर्फ बौनू साकिन सिमरी  वार्ड न0-12 थाना सिगरी बख्तियारपुर जिला सहरसा के विरूद्ध निर्गत अजमानतीय वारंट के तामिला हेतु साथ के पुलिसकर्मियों के सहयोग से वारंटी के घर का घेराबंदी किया तो पुलिस दल को देखते ही एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने का प्रयास किया । जिसे साथ के पुलिसकर्मियों के सहयोग से पकड़ा गया।  उसके बाद पूछने पर अपना नाम व पता मो अताबुल हक पिता मो सगीरूद्दीन उर्फ बौनू साकिन सिमरी वार्ड नं0-12 थाना- सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा बताया । इसी दौरान 1. मो कैशर 2. मो हुसैन 3. मो तनवीर 4. मो वाहिद 5. मो ईशा उर्फ लंगरा 6 मो मुश्ताक उर्फ मूसो 7. मो असलम 8. मो मुन्ना 9 मो अनवर 10. मो डोमा 11. मो ईरशाद 12. मो वकील 13 मो प्रवेज  14. मो आफताब 15 मो कुद्दूस 16. मो मुर्शीद 17 मोबीना खातून 18. रानो खातून 19 जहानाज खातून सभी साकिन सिमरी वार्ड नंबर -11 थाना- बख्तियारपुर जिला- सहरसा सहित अन्य अज्ञात 40-50 महिला व पुरुष के साथ मिलकर अपने-अपने हाथ में लाठी-डंडा लोहा का रड, ईंट-पत्थर से लैश होकर गाली-गलौज करते हुए अचानक पुलिस दल पर हमला कर दिया तथा पुलिस दल के साथ दुर्व्यवहार करते हुए लाठी-डंडा, लोहा का रड तथा ईट-पत्थर से जानलेवा प्रहार करते हुए पकड़े गये वारंटी मो अताबुल हक पिता मो0 सगीरूद्दीन उर्फ बौनू को बलपूर्वक पुलिसकर्मियों से छीनकर भगा दिया, तथा पुलिसकर्मियों को घेरकर सरकारी आग्नेयास्त्र कारतूस छीनने का प्रयास करते हुए हमलोगों पर लाठी-डंडा, लोहा के रड व ईंट-पत्थर से जानलेवा प्रहार कर उसके साथ में मौजूद सअनि० चमन उरॉव, हवलदार नागेन्द्र सिंह, सिपाही विकाश कुमार उपाध्याय,अजीत पाल, चालक डब्लू कुमार गम्भीर रूप से जख्मी करते हुए पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये दूसरी घटना है। पहली घटना बीते 1 अगस्त को चकभारो पंचायत के लगमा गांव में एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने के दौरान बदमाश के द्वारा 

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...