गुरुवार, 7 जून 2018

लड़की की जिद के आगे हारे परिजन,  हुआ अंतरजातीय विवाह
लडक़ी के परिजन के लाख विरोध के वावजूद नही मानी लड़की
तुम करो तो प्यार, हम करे तो.....
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

 बाबा मतेश्वरधाम कांठो में वुधवार को एक अंतरजातीय प्रेम विवाह सम्पन हो गया। मंदिर में उपस्थित पंडित ने शादी सम्पन कराया। 
   जानकारी के मुताबिक लड़की लड़की पंचगछिया के पटोरी निवासी संतोष वर्मा के बीस वर्षीय बेटी पूजा वर्मा एवं नवहट्टा ब्राह्मण टोला निवासी अजय कुमार महतो के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को लड़की एवं लड़की मंदिर शादी करने पहुचा। चूंकि लड़की के साथ उनके परिजन नही थे, इस कारण मंदिर की तरफ से बलबाहाट ओपी को सूचना दिया। बलबाहाट ओपी ने लड़की को ओपी लाया एवं लड़की की परिजन को सूचना दिया। लड़की के माता-पिता एवं परिजन बलवाहाट पहुच लड़की को काफी घर चलने के लिये समझाया। लेकिन लड़की लड़के से शादी करने पर अड़ी रही। चूंकि लड़की बालिग थी, मा-बाप का बात मानने से साफ इंकार कर दिया। अंत मे लड़की के परिजन लिखित रूप से बलवाओपी को लिखित दे दिया कि लड़की बालिग है। समझाने के वावजूद नही मान रही है जहाँ शादी करना है कर ले। उसके बाद दोनों को पुलिस ने मुक्त कर दिया। दोनो ने वुधवार की रात्रि मंदिर में शादी कर लिया। 
 लड़की ने बताई की खुद उनकी माँ ने प्रेम विवाह किया है एवं मुझे रोक रही है। लड़की की माँ शिक्षिका है। बताया जाता है को लड़की की माँ एवं लड़के के बहनोई एक ही विदयालय में शिक्षक है। दोनो का घर एक ही जगह है। लड़का अजय कुमार अपने बहनोई के यहाँ बराबर आता जाता था, इसी दौरान लड़की से हिलमिल गया। जानकारी के अनुसार लड़की जहा बीए पार्ट वन की छात्रा है वही लड़का कम पढ़ा-लिखा है। 
   इन संबंध में बलबाओपी प्रभारी पंचलाल यादव ने बताया कि लड़का-लड़की बालिग थी, एवं शादी के लिये अड़ी रही। मा-बाप के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। मा-बाप भी लिखकर दे दिया कि जहा मर्जी है शादी करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक के प्रयास से हजारों हेक्टर खेत में जमा पानी से किसान को मिलेगी मुक्ति

  कोपरिया स्लुइस गेट का जलकुंभी साफ करने के लिए निजी कोष से दिया गया धन  सिमरी बख्तियारपुर से पानी की बिक्री ही नहीं बल्कि महिषी खंड के लोगो...