मंगलवार, 5 जून 2018


हिंदुस्तान  का पहला एवं विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल दुर्घटना में शामिल धमराघाट बागमती हादसा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

तारीख : छह जून 1981, स्थान : सहरसा-मानसी रेलखंड के धमराघाट स्टेशन से आगे पूल नंबर 51 पर मानसी से सहरसा जा रही 416 डाउन पेसेंजर ट्रैन और बाहर तेज बारिश। ट्रेन के भीतर यात्री अपने में मस्त, सभी को घर पहुंचने की जल्दी। अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाई और ट्रेन की नौ में से सात बोगियां फिसलकर पुल तोड़ते हुए लबालब नदी में विलीन हो गईं। आंकड़ों के हिसाब से दुर्घटना में करीब 800 लोगों की मौत हुई। हालांकि, बाद में मौत की संख्या कई गुना अधिक बताई गई।
भारत की पहली एवं विश्व की दूसरी बड़ा ट्रैन दुर्घटना---
यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना थी। विश्व की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना श्रीलंका में 2004 में हुई थी। तब 'सुनामी' की तेज लहरों में 'ओसियन क्वीन एक्सप्रेस' विलीन हो गई थी। उसमें 1,700 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
6 जून 1981 शनिवार की  दुर्घटना ने देश की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना थी । जो बच गए, वे आज भी उस मंजर को याद कर सिहर पड़ते हैं।

दरअसल, 1981 ट्रेन दुर्घटनाओं का साल था। इसी बीच भीड़ भरी 416 डाउन ट्रेन 6 जून को नदी में समा गई।


मानवता पर लगा ये दाग---

बोगियों के नदी में गिरने के बाद  चीख-पुकार मच गयी। कुछ चोट लगने या डूब जाने से जल्द मर गए, कुछ जो तैरना जानते थे, उन्होंने किसी तरह गेट और खिड़की से अपने और अपने प्रियजनों को निकाला। पर इसके बाद जो हादसा हुआ, वह मानवता के दामन पर बदनुमा दाग बन गया। हालांकि स्थानीय नागरिक लुटपाट की घटना को नही मानते है। लोगो का कहना है कि उस समय स्थानीय लोगो ने मदद ही किया था।
घटना स्थल की ओर तैरकर बाहर आने वालों से कुछ स्थानीय लोगों ने लूटपाट शुरू कर दी। यहां तक कि प्रतिरोध करने वालों को कुछ लोगों ने फिर से डुबोना शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों का तो यहां तक आरोप था कि जान बचाकर किनारे तक पहुंची महिलाओं की आबरू से भी खेला गया।


मंजर  को याद कर सिहर उठता दिल---
बाद में जब पुलिस ने बंगलिया, हरदिया और बल्कुंडा गांवों में छापेमारी की तो कई घरों से टोकरियों में सूटकेस, गहने व लूट के अन्य सामान मिले थे। इससे यात्रियों के आरोपों की पुष्टि हुई। सेवानृवित कर्मचारी जो इस ट्रेन में जिंदा बच गया आज भी उस घटना को याद कर सिहर जाते है।

तीन हजार तक हुई मौतें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 500 लोग ही ट्रेन में थे। लेकिन, बाद में रेलवे के दो अधिकारियों ने  बातचीत में मृतकों की संख्या 1000 से 3000 के बीच बताई थी। गौरतलब बात यह है कि यह पैसेंजर ट्रेन थी, जिसमें कितने लोग थे, निश्चित अंदाजा लगा पाना मुश्किल था।

दुर्घटना के बाद स्थानीय व रेल प्रशासन ने राहत व बचाव अभियान चलाया। गोताखोर लगाए गए। भारतीय नौसेना ने तो पानी के अंदर विस्फोटकों का इस्तेमाल कर 500 लाशें निकालने की योजना बनाई , हालांकि ऐसा नहीं हो सका।घटना के बाद तत्कालीन रेलमंत्री केदारनाथ पांडे ने घटनास्थल का दौरा किया। हालांकि, घटना के बाद रेलवे द्वारा बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य चलाया गया परंतु रेलवे द्वारा घटना में दर्शायी गयी मृतकों की संख्या आज भी कन्फ्यूज करती है क्योंकि सरकारी आंकड़े जहां मौत की संख्या सैकड़ो में बताते रहे तो वही अनाधिकृत आंकड़ा हजारों का है। 
             (पूल नंबर -51, इसी पूल से ट्रेन इसी नदी में समा गयी थी)



दुर्घटना की वजह दो कारण---
आखिर इतनी बड़ी दुर्घटना कैसे हुआ आज 39 साल के बाद भी पता नही चल पाया की दुर्घटना कैसे हुई थी? हालांकि, दो कारण बताए गए हैं। पहला यह कि ट्रैक पर अचानक एक भैंस आ गई, जिसे बचाने के क्रम में ड्राइवर ने ब्रेक मारी। ट्रैक पर फिसलन के कारण ट्रेन फिसलकर नदी में जा गिरी। दूसरा कारण यह बताया जाता है कि उस वक्त तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। इस कारण यात्रियों ने खिड़कियां बंद कर लीं। जिस कारण ट्रेन से तूफानी हवाओं के क्रॉस करने के सारे रास्ते बंद हो गए और भारी दबाव के चलते ट्रेन पलट गई।
क्या कहते है जश्मदीद----
धनछर गांव निवासी घटना के जश्मदीद बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह घटना को याद कर सिहर जाता है। अपनी आंखों के सामने दिलदहलाने वाली घटना घट गया। बिंदेश्वरी सिंह ने बताया कि वे इंजन के बाद वाले बोगो में था, जिन कारण उनकी जांच बच गयी। जिस बोगी में श्री सिंह था उस बोगी भी आधा डूबा था
            ( फोटो-बिन्देशरी सिंह, घटना के चश्मदीद गवाह)
। उस घटना में धनछर गांव के लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो गयी था। जिनमे सिकेन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह, पारस सिंह, राजकुंमार सिंह, छोटन सिंह, जालो सिंह, मीना देवी पति फोचन सिंह, बासुदेव सिंह के पुत्र एवं महादेव मंथ के नेति सिंह का पोता की मौत हो गया था। मृतक राजकुमार सिंह का पिताजी रामजी सिंह आज भी बेटे की मौत पर सिसक जाते है। आज भी वे फेनगो हाल्ट के समीप एक पान दुकान चलकर परिवार चलाते है। हालांकि रेल के द्वारा मृतक को 50 हजार एवं घायल को 5 हजार मुआबजा तो दिया, लेकिन मुआबजा देने की डर से रेलवे ने बागमती से लैश को नही निकलवाया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवाओं ने अनुमंडल परिसर में लगाया पौधा
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर सहरसा के प्रांगण मे युवासमाजसेवी पिन्टू शर्मा सहित कई युवा के प्रयास के से  वृक्षारोपण किया गया।  इन मोके पर रक्तबीर श्री पिन्टू शर्मा ने कहा कि आज के अविष्कार जगत मे पर्यावरण दुषित हो रही है। इसलिए सुन्दर स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए वृझारोपण जरूरी है। पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। हर व्यक्ति को एक एक पोधे जरूर लगाना चाहिये।आज हमलोग संकल्पित होकर वृझ लगाये। इस मौके पर अभिशेष कुमार ,रघुनाथ कुमार, चंदन कुमार दास, विजय कुमार. विपिन कुमार, चंदन कुमार रजक , बिट्टू सहित युवा मौजूद थे।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए किसान सलाहकार, हड़ताल से किसानों की बढ़ी परेशानी 
महेंद्र प्रसाद सहरसा

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान सलाहकार संघ प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के मुख्य गेट पर ताला लगाकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी किया। किसान सलाहकार संघ के जिला अध्यक्ष अनुरोध कुमार पटेल ने बताया कि किसान सलाहकार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार जब तक हम लोगों के बारे में कोई निर्णय नहीं कर लेती हड़ताल जारी रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी आंदोलन किया जायेगा। बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के जिला सचिव  अजय कुमार ने कहा कि हड़ताल के कारण किसान का रजिस्ट्रेशन, ओडीएफ, हरी चादर, सहित कई योजना ठप हो गया है। किसान सलाहकार के मुख्य मांगों में किसान सलाहकार को जन सेवक, ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर विधिवत रूप से नियुक्ति करें। नियुक्ति होने तक अथवा प्रसार कर्मी के समतुल्य मानदेय तत्काल से लागू करें। भविष्य निधि संगठन के साथ किसान सलाहकार को लाभान्वित करें। करना है किसान सलाहकार के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार पटेल, शंभू कुमार राम, मनीष कुमार, राजकुमार पासवान, श्यामल किशोर,  विमल किशोर प्रसाद, प्रमोद चौधरी, शंकरानंद गांधी, अजय कुमार, राजीव कुमार, रंजना कुमारी, मनोरंजन कुमार, सोनू कुमार, राणा प्रताप राणा, संजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे

सोमवार, 4 जून 2018

मोटरसाइकिल सवार युवक ने किया नाबालिक का अपहरण
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी अन्तर्गत महम्मदपुर पंचायत के एैनी रूद्रस्थान गांव में बुधवार को गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। लड़की शौच के लिये बाहर निकली थी।
इस संबंध में पीड़ित लड़की के पिता ने बलवाहाट ओपी में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। वही पुत्री का सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है।
ओपी में दिये आवेदन में पीड़ित के पिता ने कहा है कि 30 मई की सात बजे शाम 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री शौच करने के लिए बाहर गई थी। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो खोजबीन करने लगे। खोजबीन में पता चला कि गांव के ही मनटुन साह का दोनों पुत्र विकेश कुमार व राजेश कुमार  मोटरसाइकिल से पुत्री को पश्चिम की दिशा में ले गया है। हम इस बात को लेकर मनटुन साह के घर गया तो कुछ सुनने के बदले बोला जहां जाना है जाओ जो करना है करो और गाली गलौज करते हुए भगा दिया। मुझे आशंका है कि ये लोग कुछ मेरे पुत्री के साथ कुछ अनहोनी ना हो जाये।


इस संबंध में ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव ने कहा कि दिये गये आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस अपहृत व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है जल्द लड़की को बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

रविवार, 3 जून 2018

"रामजी से पूछे जनकपुरी की नारी, बता दे बबुआ, लोगवा देत काहे गाली, बता दे बबुआ गाने से झूमे श्रोता"
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम में  भोजपुरी, हिंदी एवं मैथिली गाने पर रात भर झूमे लोग
महेंद्र प्रसाद सहरसा


 कलर टीवी के राइजिंग स्टार  के उपविजेता मैथिली ठाकुर शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर के रायपुरा में एक निजी स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुची। मध्य विद्यालय रायपुरा के मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में  मैथिली ठाकुर ने एक से एक मैथिली गानों से लोगो का मन मोह लिया। 

एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में पहुची मैथिली ठाकुर के एक झलक पाने के लिये खासकर महिलाये एवं युवा बेताब रहा। सेल्फी लेने के लिये महिला एवं युवा का होड़ लगा रहा। दिल्ली से प्लेन से पटना एवं पटना से सड़क मार्ग से अपने पिता रमेश ठाकुर के साथ सिमरी बख्तियारपुर पहुचे। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के उरेन गांव की रहने वाली मैथिली ठाकुर के पिता दिल्ली में संगीत के प्रोफेसर है। मध्य विडलाय रायपुरा के मैदान में कार्यक्रम की शुरआत गणेश वंदना से किया। 

जब मंच पर मैथिली ठाकुर प्रस्तुति करने पहुचे तो लोगो ने ताली बजाकर अभिवादन किया। हिंदी गाने "मेरे रसके कमर, तूने पहली नजर, जब नजर से मिलाई  तो मजा आ गया, सावन के झूले ने मुझको बुलाया, सहित दर्जनों गाना गया। मैथिली ठाकुर के अलावा कई दूसरे कलाकार ने भी रेकॉर्डिंग डांस किया। कार्यक्रम का आयोजन दी ग्रीन प्लानेट स्कूल के डायरेक्टर आयुष कुमार एवं प्राचार्य सुमित कुमार ने किया।

शनिवार, 2 जून 2018

सासंद ने लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र, कोसी दियारा के एक एनपीएस स्कूल को दूसरे विदयालय में शिप्ट किये जाने का मामला
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

             (फ़ाइल फोटो-एनपीएस मुरलाडीह)
कोसी तटबन्ध के अंदर कठडुमर पंचायत अन्तर्गत एनपीएस मुरलाडीह स्कूल को मध्य विदयालय कठडुमर में शिप्ट करने का आदेश मिलने के बाद मुरलाडीह के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों की शिकायत पर सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर एनपीएस मुरलाडीह को मूल विदयालय में भेजने का आदेश देने एवं इस मामले की जांच की मांग किया है। सासंद ने पत्र में कहा है कि एनपीएस मुरलाडीह एवं मध्य विद्यालय कठदुमर की दूरी तीन किलोमीटर है। विदयालय में छोटे छोटे बच्चे है जिन्हें तीन किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करना मुश्किल है। चूंकि क्षेत्र कोसी दियारा है। जहाँ किसी तरह का वाहन का भी परिचालन नही होता है। ऐसे में छोटे छोटे बच्चे को इतनी दूर जाकर पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। 
2014 से नही मिला पोशाक एवं छात्रवृत्ति---
सासंद ने पत्र में कहा है कि उक्त विदयालय में वर्ष 2014 से बच्चे को पोशाक एवं छात्रवृत्ति का राशि नही दिया गया। बच्चे की फर्जी उपस्थिति दिखाकर 12 वर्षों से मध्यान भोजन की राशि गबन कर लिया है। विदयालय में वर्ष 2009 में भवन निर्माण की राशि आया, लेकिन एचएम के द्वारा भवन नही बनाकर राशि को वापस कर दिया। जब विदयालय में अनियमितता की जांच की मांग किया गया तो चुपके से विदयालय को मध्य विद्यालय कठदुमर में शिप्ट करा लिया।

शुक्रवार, 1 जून 2018

देवर ने भाभी की मुह बंद कर जबरन ले गया कमरा में, फिर कर दिया बड़ी घटना
मामला सितानाबाद पंचायत के वार्ड नंबर 11 की घटना
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में  सितानाबाद पंचयात के वार्ड 11 निवासी विधवा महिला पुरणी देवी 50 साल को घर मे बंद कर बुरी तरह से तलवार से प्रहार कर घायल कर दिया। महिला के जोर  जोर से चिल्लाने के बाद आसपास के लोग दौरे तब जाकर महिला को छोड़ा। घायल महिला को गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उनकी हालत गंभीर बनी है। महिला के दोनो पेर एवं एक हाथ भी घायल है। मामला ज़मीन विवाद का है।महिला के पुत्र गोल्डन कुमार ने बताया कि वह सोनबरसा कचहरी में एक होटल में नोकरी करते है। मेरी माँ के साथ इनलोगो ने बेहरमी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट तलवार के साथ किया। पुत्र ने बताया कि माँ घास लेकर बहियार से आई ही थी कि जबरन मेरी माँ को पकड़ कर कमरा में ले गया एवं कमरा बंद कर रामचरित्र दास, अकालमेन देवी एवं उनकी पुतोहु भागमती देवी ने मेरी माँ को जान मारने के नियत से इस तरह की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल में महिला का फर्डब्यान ले रहा था।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...