सोमवार, 16 जुलाई 2018

अपनी मांगो के समर्थन में साक्षरता कर्मी ने दिया धरना
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय सिमरी बख्तियारपुर में  साक्षरता कर्मी द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रखंड कार्यक्रम समन्वेयक संजय कुमार ने किया। एक  मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियार पुर दिया गया ।   एसडीओ को सोपे ज्ञापन में कहा गया है कि  साक्षरता कर्मी सेवा अस्थाई किया जाये। 22 माह का लंबित मानदेय भुगतान किया जाये।  जनशिक्षा निर्देशक के पत्रांक 1199 को अभिलंब निरस्त क्या जाये ।पंचायत लोक शिक्षा समिति एवं प्रखंड लोक शिक्षा समिति के कार्यालय को भुगतान किया जाये। धरना में जिला कार्यक्रम  सवन्यक अमीर राम,  प्रखंड समन्वयक संजय यादव,  उपेन्द्र राम , रामचंद्र यादव   प्रेरक इंद्र भूषण कुमार, ज्योतिष ठाकुर  , साजिद इकबाल अरविंद यादव , कम्लेशरी प्रसाद ,रामनरेश राम ,सुरेश यादव  रिता देवी , ममता देवी  , जुली कुमारी , नरेश यादव उधब यादव अब्दुल करीम, राज कुमारी आदि उपस्थित थी।
लापता युवक का दूसरे दिन भी नही मिला शव
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी तटबन्ध के अंदर घोघसम घाट से आगे बीच कोसी नदी में नाव से गिरे युवक का दूसरे दिन भी पता नही चल सका। गांव के लगभग एक दर्जन लोगों के द्वारा निजी नाव से लापता युवक का खोजबीन जारी है। लापता युवक घोघसम पंचायत के सुखासनी गांव निवासी जय कुमार यादव के पुत्र सुमन कुमार है। 
ग्रामीणों ने बताया कि खोज करने के क्रम में एक लाश मिला लेकिन देखने पर युवक नही था, तो फिर ग्रामीणों ने पानी मे ही छोड़ दिया। गोरतलब है कि रविवार को घोघसम घाट से लोगो से लदी नाव घोघसम गांव सहित आसपास के लोग मौजूद थे खुली। नाव जब बीच कोसी नदी में गयी तो युवक नाव से गिर गया। जब तक लोग समझ पाते तब तक युवक को तेज पानी का बहाव ने बहा दिया। फिर लोगो के द्वारा खोजबीन किये जाने लगा, लेकिन कोई आता पता नही चला। फिर दूसरे दिन संबंधी के द्वारा एक निजी नाव से खोजबीन द्वारा किया जा रहा, लेकिन कोई पता नही चला। 

रविवार, 15 जुलाई 2018

बीच कोसी नदी में गिरा युवक लापता, ओवरलोड नाव पर घटी घटना
महेन्द्र प्रसाद, सहरसा


कोसी तटबन्ध के अंदर घोघसम घाट पर नदी पार करने के क्रम में बीच कोसी नदी में एक दूध व्यपारी कोसी नदी में गिर गया। समाचार लिखे जाने तक लाश का खोजबीन किया जा रहा था। युवक का नाम सुमन कुमार पिता जयकुमार यादव घोघसम गांव के सुखसनी का रहने वाला है। घटना घोघसम घाट पर घटी। घटना की सूचना पर कनारिया ओपी प्रभारी धर्मबीर साथी ने बताया कि लाश की खोजबीन किया जा रहा है, लेकिन लाश अभी तक नही मिला है। युवक दूध का व्यपारी था, एवं दूध बेचकर वापस घर सुखासन जा रहा है। नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि युवक नाव के किनारे खड़ा था, इसी दौरान ये घटना घटी। पुलिस ग्रामीण एवं मछुवारे की सहयोग से युवक का खोजबीन कर रहा है। 


  नेपाल बैराज से 2 लाख से ज्यादा पानी छोड़ने के कारण नदी इस समय पूरे तूफान में है। पानी की धारा भी तेज है। जिन कारण लापता युवक को खोजने में भारी परेसानी हो रही है। लापता युवक के चाचा विवेक यादव ग्रामीण के सहयोग से खोजबीन कर रहा है।
 सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि घोघसम के मुखिया के द्वारा बताया गया कि एक युवक का डूबकर मौत हो गया है। जवकि अभी तक लाश का खोजबीन किया जा रहा है। अपने स्तर से भी खोजबीन करा रहे है।

शनिवार, 14 जुलाई 2018

बरौनी -सहरसा एक्सप्रेस प्रतिदिन चले, यात्रिओ को होती है ज्यादा परेसानी
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


रेल मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अबू ओसामा ने बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग किया। समस्तीपुर में रेल उपभोक्ता समिति की बैठक में ये मांग किया गया।   बैठक कि अध्यक्षता रेल मंडल प्रबंधक श्री आर के जैन ने किया। बैठक में  सभी वरीय पदाधिकारियों सहित सभी सदस्य उपस्थित थे । बैठक मे खगडिया संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधत्व अबू ओसामा ने किया । बैठक मे रेल से जुड़ी मांग को रखते हुये अबू ओसामा ने कहा कि सिमरीबख्तियारपुर आदर्श स्टेशन है, परंतु यहाँ पुछताछ कार्यालय नही होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । पीआरएस काउंटर को रविवार को भी खोलने के साथ इसकी कार्यअवधि बढ़ाने कि भी मांग किया। स्टेशन पर बैठने एवं पंखे कि भी मांग किया गया । कोपडिया स्टेशन पर टिकट काउंटर के पास पानी जमा होने कि शिकायत कि साथ जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन कि यहाँ ठहराव कि भी मांग बैठक में उठाया गया। धमहारा स्टेशन एवं बदला स्टेशन पर पेयजल और शौचालय कि मांग के साथ ही पुरबिया एक्सप्रेस एवं गरीब रथ के अलीगढ़ मे ठहराव कि मांग किया। बैठक में  पुरबिया एक्सप्रेस मे पेन्टीकार कि सुविधा देने कि मांग का प्रस्ताव रखा। 
सदस्य अबू ओसामा  ने मानसी से सहरसा के बीच रात्रि 2 बजे से सुबह 9 बजे के बीच एक ट्रेन चलाने कि मांग कि ताकि कॉलेज ,कचहरी ,अस्पताल एवं अन्य कार्यों के जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके । सहरसा-बरौनी एवं  बरौनी - लखनऊ को सहरसा से चलाने कि मांग किया। 

शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से 6 वर्षीय मासूम की मौत
पिता ने स्कूल पर बेटे को मारने का लगाया आरोप
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


होस्टल रहकर पढ़ाई करने वाले 6 वर्षीय मासूम की मौत
पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप
अनुमंडल मुख्यालय स्थित  बख्तियापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में एक 7 वर्षीय छात्र हिमांशु कुमार  का  संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर इलाज  कराने में लापरवाही  एवं सही तथ्य को छिपाने का आरोप लगाया। पिता ने बताया कि बेटे की मौत के बाद भी परिजनों को मौत होने की सूचना नहीं दी गई । मृतक छात्र खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के सिंघरसामा गांव रहने वाला है। मौके पर पहुंच सिमरी पुलिस ने घटना जायजा लिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।  
   (मृत बेटे को कंधा पर लादकर इधर उधर भटकते रहे बाप)
पिता ने थाना में दिया आवेदन---
मृतक छात्र हिमांशु कुमार के पिता रंजन चोधरी ने थाना में आवेदन देकर स्कूल के प्रचार्य मनोज कुमार सिंह,  शिक्षक राजेश कुमार एवं अन्य के लापरवाही के कारण उनके पुत्र का मृत्यु होने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि मेरा पुत्र हिमांषु कुमार उर्फ बिट्टू कुमार सिमरी बख्तियारपुर स्थित संत जेवियर्स स्कूल के होस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। वह नर्सरी का छात्र था। 13 जुलाई को सुबह स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार का फोन आया कि आपका भतीजा या पुत्र हिमांशु कुमार का तबियत खराब है। आप स्कूल पहुचे। जब में साढ़े सात बजे स्कूल पहुचा तो देखा कि मेरा बेटा लेटा हुआ है। इधर स्कूल चल रही है। मेने बच्चे को हिलाया तो कुछ नही बोला तो मैं चिल्लाया तो मेरा भाई बोला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। तब देखा कि सभी शिक्षक बच्चे को पढ़ा रहा है। संत जेवियर्स के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, शिक्षक राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक के लापरवाही से मेरे बच्चे की मौत हो गया है। उक्त शिक्षक के ऊपर करवाई किया जाये। 


बेटे की लाश को देख बदहवास पिता सीधे पहुचा थाना---
स्कूल में बेटे की लाश एवं बगल के कक्षा में चल रही पढ़ाई से आक्रोशित पिता  बच्चे को स्कूल में ही छोड़ सीधे थाना पहुच गया,  एवं आवेदन देकर स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य पर करवाई की मांग किया।
   बेटे की मौत पर पिता एवं परिजन स्कूल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर आसपास के लोग पहुचकर स्कूल के प्राचार्य से पूछ रहा था कि आखिर इस बच्चे के मौत का कोन जिम्मेदार है। काफी देर तक विदयालय में हंगामा होते रहा। बाद में पिता बेटे की लाश को कंधे पर लेकर बहुत देर भटकता रहा। उसके बाद एक टेम्पू मंगाया गया जहा उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा।


संवेदना समाप्त हो गया है स्कूल का----
मृत बच्चे के पिता रंजन चोधरी ने थाना में बताया कि सुबह में हमको फोन किया कि आपके बच्चे का हालात सीरियस है। जब हम स्कूल पहुचे तो बच्चे की पूर्व में मौत हो चुकी थी। स्कूल की संवेदहीनता देखिये की स्कूल में बच्चे का लाश रखा है एवं विदयालय चल रहा है। रोते रोते परिजन थाना पहुचा एवं प्रशासन के खिलाफ कड़ी करवाई का मांग किया है। बच्चे के पिता ने बताया कि रातभर बच्चे स्कूल के बेड पर पेट दर्द से छटपटाते रहे लेकिन स्कूल का कोई भी शिक्षक या प्राचार्य झांकने तक नही गया। बगल के बच्चे ने कुछ देर बच्चे के पास रहा। दर्द से छटपटाते बच्चा शांत हो गया। बगल के बच्चे ने सोचा कि सो गया है। सुबह में जब बच्चे को देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इधर स्कूल के पक्ष में सिमरी बख्तियारपुर के कई सफेदपोश नेता मामला को रफा दफा करने की जुगत में लगा था। एक भी नेता को उक्त बच्चे के मौत पर दुख नही था। दुख इस बात पर था कि किस तरह स्कूल को बचाया जाये।

क्या कहते है थानाध्यक्ष----
बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पोस्टमार्टम में आने के बाद उनके पिता का बयान लेकर आगे की करवाई किया जायेगा।

क्या कहते है विदयालय के प्राचार्य---
संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हमे जानकारी नहीं है कि बच्चे की मौत कैसे हुई। लोग बेमतलब की बाते कर रहा है।

गुरुवार, 12 जुलाई 2018

हज पर जाने वालों लोगो को अस्पताल में लगाया गया टीका
महेंद्र प्रसाद, सहरसा

गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में  सिमरी बख्तियारपुर से  2018 में हज पर जाने वाले हज यात्रियों को मनंजाइटस पोलियो और इन्फ्लूएंजा का टीका लगाया गया ।  इनके साथ कुछ जांच भी किया गया। इस बार पूरे जिले से  कुल 95 हाजी इस वर्ष हज यात्रा पर जा रहे हैं, जिसमें  सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी से 47 हज यात्री हज पर जा रहा है। गुरुवार को  सिमरी बख्तियार पुर के सभी 47 हज यात्रियों को  सरकारी निर्देशानुसार डा0  राजेश कुमार एवं डा0 अनिसुर रहमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम ने टीका  लगाया ।  
राज्य हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर मोहम्मद मुमताज रहमानी के मेहनत से  और केन्द्रीय हज कमेटी  के अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर  के प्रयास से सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल वाले हज यात्रियों  को सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में ही टीका लगाया गया।  
इस टीकाकरण कार्यक्रम को  सफल बनाने में हाफिज मोहम्मद मुमताज रहमानी,  स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, मो0 सफदर आलम,  मो0 रईस, संजय कुमार सिंह, मो0 हनजला,मो0 ओसामा, मो0 अख्तर आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बुधवार, 11 जुलाई 2018

सात निश्चय योजना में मची है लूट। सबका फिक्स है कमिसन
महेंद्र प्रसाद, सहरसा


सात निश्चय योजना में अनियमितता रुकने का नाम नही ले रहा है। जिनको जहा होता है योजना में धांधली कर रहा है। महीनों पूर्व बनी सड़क अब टूट रहा है। मामला सिमरी पंचायत का है। प्रखंड राजद अध्यक्ष हेलाल अशरफ ने जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर सात निश्चय एवं पंचम वित्त योजना में धांधली की जांच की मांग किया है। आवेदन में कहा है कि पंचम वित्त योजना से  द्वारिका टोला से महखड़ जाने वाली सड़क एवं बाबा रघुनी हॉल्ट रेलवे के पूरब नहर की ओर जाने वाली सड़क में बड़े पैमाने पर धांधली किया गया है। रोड बनने के दो महीने के बाद ही टूटना शुरू हो गया है। इसी तरह सात निश्चय योजना में सिमरी मुख्य सड़क बाजार से मध्य विदयालय जाने वाली सड़क, एवं हरिजन टोला जाने वाली सड़क की ढलाई किया गया है। सड़क की ढलाई दो से ढाई इंच ही है हो अब टूटने लगा है। घटिया सड़क निर्माण की जांच किया जाए एवं जो भी दोषी है उनके ऊपर करवाई किया जाये।

क्या कहती है मुखिया---
पंचायत के मुखिया पूनम देवी ने बताई की जो लोग आरोप लगा रहा है गलत है। पंचायत में सभी कार्य सही एवं ईमानदारी से किया जा रहा है। आरोप दुर्भावना से प्रेरित होकर लगा रहा है। 
क्या कहते है एसडीओ---
अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच किया जायेगा। जांच में अगर धांधली उजागर हुई तो संबंधित कर्मी के खिलाफ करवाई किया जायेगा।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...