गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018

तीन दिवसीय मा दुर्गा पूजा महोत्सव में माँ की दरवार में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़, लगे माँ की जयकारे

पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालु की भीड़, देर रात वैदिक मंत्रों के साथ प्रारम्भ हुआ तीन दिवसीय दुर्गा पूजा
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

देर रात्रि माँ दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालु की भीड़ उमड़ गयी। अनुमंडल मुख्यालय के बाजार स्थित तीन दुर्गा मंदिर रेलवे दुर्गा मंदिर, बड़ी दुर्गा मंदिर एव पुरानी बाजार मंदिर में आचार्य के द्वारा मा देवी दुर्गा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालु के लिये पट खुल गया। पट खुलने के साथ ही भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गया। लोगो ने पटाखे छोड़ मा देवी की आराधना किया। रेलवे दुर्गा स्थान में अयोध्या के आचार्य मिथलेश शास्त्री, अर्जुन शास्त्री एव कमलेश शास्त्री के द्वारा विधि-विधान एव मंत्रोच्चार के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। 

लगा है बेरिकेटिंग---
मेले में भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत के कई मार्ग में बेरिकेटिंग लगा दिया है। सभी चारपहिया वाहन को मेले में प्रवेश पर रोक लगा दिया है। नवमी एव दसमी को दो पहिया वाहन के भी जाने पर रोक रहेगी। मेले में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। ताकि उचक्कों पर नजर रखा जा सके। 

बुधवार, 17 अक्टूबर 2018

संजीव बने लोजद के प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता ने किया सर्वसम्मति से चुनाव

कोशी बिहार टुडे सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर लोजद प्रखंड अध्यक्ष पश्चिमी भाग के लिये संजीव जायसवाल का चयन सर्वसम्मति से किया। बाबा मटेश्वर धाम में लोजद कार्यकर्ता की आयोजित बैठक में संजीव जायसवाल का चयन किया गया। इस मोके पर शहीद थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के याद में दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति का दुआ मांगा। इस मोके पर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने कहा कि वह पार्टी को मजबूती के लिये लगातार कार्य करेंगे। इस मोके पर उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए लोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि बिहार में थानाध्यक्ष भी सुरक्षित नही है। देश मे अघोषित इमरजेंसी है। जाति एव धर्म की राजनीति में विकास नही हो रहा है। पार्टी के प्रदेश महासचिव परवीन आनंद ने कहा जल्दी ही लोजद और अपने संगंठन का विस्तार करेगी। पार्टी लोगो की जनसमस्या को लेकर संघर्षरत रहेगी। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र यादव एव संचालन प्रवीण आनद ने किया। इस मोके पर लोजद नेता शिवेंद्र कुमार सिंह, सलखुआ युवाध्यक्ष चंदन यादव, नगर अध्यक्ष पंकज भगत, अरुण यादव, गणेश मिस्त्री, ललन यादव, बेचन यादव, सदानंद यादव, विजय राम, मुकेश यादव, इंद्रदेव यादव, मो संजर यादव, शौरभ झा, दीपक झा, आलोक, छोटू, रुस्तम अली, सुरेश तांती, रमन झा, इकबाल आलम, मनोज भगत, निर्मल ठाकुर, सहित कई लोजद कार्यकर्ता मौजूद थे

रविवार, 14 अक्टूबर 2018


शहीद को छोड़कर महिषी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे जिले के अधिकारी
शहीद के पिता ने प्रशासन के रवैया पर जताया आक्रोश
आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव सरोजा पहुच शहीद को दिया श्रंद्धाजलि
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

शनिवार को जैसे ही रात्रि के लगभग साढ़े 8 बजे शहीद आशीष कुमार सिंह का शव उनके पैतृक गांव सरोजा पहुचा की इलाके का लोग शहीद के एक झलक पाने के लिये उमड़ पड़ा। हर कोई मृतक के परिजन को बेटे की बहादुरी की तारीफ करते रहे एव मृतक के परिजन को ढांढस बढ़ाते रहे। ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, जयशंकर सिंह, मुरारी सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, सहित कई लोगो ने शहीद को श्रंद्धाजलि दिया।
मंत्री ने पहुच कर दिया श्रंद्धाजलि-----


पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के शहीद होने की सूचना पर बिहार सरकार के लघु सिंचाई एव आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने सरोजा पहुच परिजन को सांत्वना दिया। मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि शहीद आशीष कुमार सिंह अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान थे।  इनके परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। शहीद आशीष कुमार सिंह ने जो जाबांजो का कार्य किया पूरे इलाका के लोगो को गर्व है। हम उनके बहादुरी को सलाम करते है। शहीद से मेरा पारिवारिक रिश्ता था। नोकरी के पहले से ही जानते थे। नोकरी होने के बाद जब पसराहा के थानाध्यक्ष बने तो उस इलाके के अपराधी डर से काँपते थे। सरकार शहीद को नियमानुसार जो उचित मुआबजा होगा दिया जायेगा। मंत्री के साथ पूर्व विधयाक डॉ अरुण कुमार, संजीव झा के अलावा कई लोगो ने श्रधांजलि दिया।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के शहीद होने से पूरा अनुमंडल रो रहा है। शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर के आने की जानकारी के बाद लगभग 100 युवा बाइक से तिरंगा लिये पहाड़पुर बाजार से अगवानी करने पहुचे। सभी युवा जब तक सूरज चांद रहेगा, आशीष तेरा नाम नाम रहेगा नारो से इलाका गूंज गया। पार्थिव शरीर के साथ लगभग एक गाड़ियों का काफिला शाहिद थानाध्यक्ष के घर तक साथ रहा। 
7 वर्षीय बेटे ने दिया मुखाग्नि----

शहीद आशीष कुमार सिंह के 7 वर्षीय पुत्र सौर्यमान ने पिता को मुखाग्नि दिया। जिस समय शहीद को उनके मासूम बेटा मुखाग्नि दी रहा था उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गया। हर लोग शहीद की मौत पर आंसू बहा रहा था। पत्नी सरिता सिंह, पिता गोपाल सिंह, मा रुक्मिणी देवी सहित परिजन का रोरोकर बुरा हाल था।
डीएसपी, थानाध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारी के नही पहुचने से आक्रोशित थे परिजन---
शहीद के पिता गोपाल सिंह ने कहा कि मेरे बेटे ने फर्ज पर कुर्बान हो गया। लेकिन सिमरी डीएसपी मृदुला कुमारी, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के अलावा जिले के आला अधिकारी डीएम, एसपी, सिमरी एसडीओ, बीडीओ सहित अन्य प्रशासन ने शहीद को एक श्रधांजलि देने तक मुनासिब नही समझा। हालॉकि दिन के लगभग 1 बजे जब शहीद का दाह संस्कार हो गया तब एसडीओ अरविंद कुमार, सीओ चंद्रदेव चौधरी, चिकिस्ता प्रभारी एन के सिंह शहीद के परिजन से मिलने उनके घर गया।
अपराधी के गोली से शहीद होने वाले सिमरी बख्तियारपुर के दूसरे पुलिस पदाधिकारी है आशीष कुमार सिंह----
सहरसा में अपराधियों के गोली से शहीद हुई आशीष कुमार सिंह अनुमंडल के दूसरे पुलिस पदाधिकारी है। इससे पहले 7 दिसंबर 1998 को सहरसा डीएसपी सतपाल सिंह को भी अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। 

घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की देर रात पसराहा पुलिस को यह सूचना मिली कि सलारपुर दियारा में खगड़िया एवं नौगछिया इलाके के अपराधियों का जमावड़ा हो रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार सदलबल के साथ दियारा की और कूच कर गए। इधर पुलिस को आते देख डकैतों ने तावड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलानी शुरू कर दी।इस हादसे में थानाध्यक्ष आशीष शहीद हो गए।

मालूम हो कि 2009 बैच के दारोगा आशीष कुमार 2016 में खगड़िया के मुफस्सिल थाना भदास क्षेत्र में अपराधियों से मुठभेड़ में घुटना में गोली लगने से घायल हुए थे।
7 दिसंबर 1998 को डीएसपी सतपाल सिंह की भी अपराधियो ने कर दिया था हत्या----
 7 दिसम्बर 1998 को तत्कालीन डीएसपी सतपाल सिंह को देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि सलखुआ थानाक्षेत्र के नोनहा चमराही टोला स्थित दो मंजिला पक्के छतदार बासा पर कुख्यात अपराधकर्मी घातक हथियारों से लैस होकर छिपे हैं. इसी सूचना पर सुरक्षाबलों के साथ रात्रि में ही डीएसपी पहुंचे और वहां घेराबंदी की. साढ़े छह बजे सुबह डीएसपी द्वारा मकान का निचला दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर अपराधियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया. इतने में ही छत पर मौजूद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी. डीएसपी ने भी अपनी सरकारी पिस्तौल से जबावी फायरिंग व सुरक्षाबलों को भी गोली चलाने का आदेश दिया था. इसी दौरान अपराधियों की एक गोली हवलदार गणेश रजक को लगी और वह जख्मी हो गया. तब डीएसपी श्री सिंह पक्का मकान से बगल के खपरैल मकान में पहुंचे और अपराधियों को ललकारते हुए जबावी फायरिंग करते रहे. इसी दौरान एक गोली डीएसपी को भी लगी और उनकी मौत हो गयी. अपराधियों की गोली से अनि रामप्रवेश सिंह भी घायल हुये थे. वहीं इस घटना के मुख्य आरोपी जाहिद उर्फ कमांडो को सहरसा न्यायालय द्वारा 31 मार्च 2010 को फांसी की सजा सुनायी गयी थी. जिसे उच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया।

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018

सात निश्चय योजना में लूट देखना हो तो सिमरी बख्तियारपुर के किसी पंचायत में चले जायें
नियम को ताक पर रखकर होता है नली-गली एव पीसीसी   इंजीनियर रहते है नदारद,  योजना का काम में भारी गोलमाल
कोसी बिहार टुडे

मुख्यमंत्री की मत्वकांक्षा योजना सात निश्चय योजना कामधेनु बन गया है। योजना में तबियत से लूट होता है।  लोकल बालू एव तीन नंबर ईंट से नाला एव पीसीसी सड़क का निर्माण होता है। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में जितना भी योजना सात निश्चय से संचालित हो रहा है उसमें एक भी योजना इंजीनियर के उपस्थिति में नही हो रहा है। जिन कारण योजना में जमकर लूट मची है। प्रखंड के कांठो पंचायत के मटिहानी वार्ड नंबर एक मे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड में एक महादलित टोला में नाला का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन स्थल पर इंजीनियर नदारद है। स्थल पर तीन नंबर ईंट एव लोकल बालू से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी तरह सिमरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में 6 इंच की जगह डेढ़ इंच पीसीसी सड़क का ढलाई कार्य किया जा रहा था। शिकायत पर जब बीडीओ मनोज कुमार जांच जरने पहुचे तो मात्र डेढ़ इंच ही ढलाई था। बीडीओ ने इंजीनियर को पूरा जांच रिपोर्ट की मांग किया एव दुबारा पुनः 6 इंच ढलाई करने का आदेश दिया। एक महीने बीत गया, लेकिन आज तक ढलाई कार्य नही हुआ है एव ना ही इंजीनियर ने जांच रिपोर्ट ही सोंपा है। इसी तरह खजूरी पंचायत में दूसरे के जमीन में जबरन सड़क बना दिया। कई जगह से लोग शिकायत करते रहे है लेकिन करवाई नही हो रहा है।


  इस संबंध में जब इंजीनियर गौरव कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। वही कई वार्ड सदस्यों ने भी शिकायत किया कि इंजीनियर का अधिकांस समय मोबाइल बन्द ही रहता है। मोबाइल खुलता भी है तो रिसीव नही होता है।
क्या कहते है बीडीओ---
बीडीओ मनोज कुमार से पूछे जाने पर कहा कि नाला निर्माण की जानकारी तो मुझे नही है। शाम तक खुद जांच करने स्थल पर जाएंगे। अगर तीन नंबर ईंट एव लोकल बालू से नाला निर्माण किया जा रहा है तो जांच कर करवाई किया जायेगा।
जाबांज थानाध्यक्ष था आशीष कुमार सिंह, इलाके के अपराधी नाम सुनते ही उनकी पेंट हो जाती थी गीली
सरोजा के लाल ने शेर की तरह लड़ते दुनिया को कह दिया अलविदा
ऐसे जवांज पुलिस अफसर को शत शत नमन
कोशी बिहार टुडे


अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा ग्राम निवासी 40 वर्षीय पुलिस ऑफिसर खगरिया जिले के पसराहा के जांबाज थाना अध्यक्ष आशीष कुमार शुक्रवार को अपराधियों के साथ मुठभेड़ करते हुए अंततः शहीद हो गया। शहीद होने की खबर जैसे ही थाना अध्यक्ष के पैतृक गांव सरोजा के ग्रामीणों को मिला, वैसे ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों को सहज विश्वास नहीं हो रहा था, कि गांव का अफसर बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। घर के बाहर बरामदे पर फफक फफक रोते वृद्ध पिता की सूनी आंखों अबभी अपने बेटे को तलाश रहा है। वहीं घर के बरामदे पर लगी चारपाई पर बेसुध लेटी ममतामयी मां के आंसू से समूचा वातावरण गमननीत है। रोती, चिखती मां की सूनी आंखें अब भी अपने पुलिस अफसर बेटे की तलाश है। ऐसी स्थिति में वहां उपस्थित हर कोई लोगो की आंखें मां की चित्कार को सुनकर पलक से आंसू निकल पड़ते हैं।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार के पिता गोपाल सिंह, मां रुकमणी देवी अपने के सवसे छोटे एवं तीसरे बेटे को बड़े ही लाड़ प्यार से पाला था। पुलिस अफसर की नौकरी मिलने पर मिठाइयां बांटी गई थी। अब वही पुलिस की नौकरी उनके चिराग को बुझा दिया। बेटे के शहीद होने का दर्द मां पिता को रह रह कर शाल रहा है। शनिवार की सुबह से ही शहीद आशीष सिंह के शुभचिंतक एवं गांव वाले का उनके घर पर आने जाने कि लगातार तांता लगा हुआ है। शहीद आशीष सिंह के पिता गोपाल सिंह बताते हैं कि शुक्रवार की रात 11:00 बजे बेटे ने मोबाइल से वार्तालाप हुआ कि पापा हम दुर्गा पूजा में घर आ रहे हैं। हालांकि डिपार्टमेंट से छुट्टी नहीं मिल रही है। बावजूद 1 दिन के लिए ही सही लेकिन मैं आऊंगा। लेकिन पिता गोपाल सिंह को क्या मालूम था कि रात में आने की बात करने वाला उसका बेटा अब शहीद बन कर आएगा। शहीद आशीष सिंह की मां रुकमणी देवी दुर्गे मां का नाम लेकर रोते-रोते बताती है, कि 8:30 में मेरी बातें मोबाइल से बेटे से बात हुई थी। आशीष सिलीगुड़ी में पढ़ रहे 7 वर्षीय बेटे शौर्य मानसिंह एवं बेटी 5 साल की गुड़िया को लेकर शुक्रवार को खगड़िया जिले के पसराहा लेकर आया था। पोते पोती सहित बेटे की झलक देखने की चाह में उसने अपने बेटे को पोते पोती को साथ लेकर शनिवार के सुबह तक आने की बात कही थी। गंभीर बीमारी सें से पीड़ित शहीद की मां रुकमणी देवी एवं पत्नी सरिता सिंह कुछ ही दिन पहले पसराहा से अपने गांव दुर्गा पूजा में शरीक होने आयी थी। गांव का चहेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक प्रवृत्ति के पुलिस अफसर ने गांव दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष सरोजा के प्रसिद्ध दुर्गा माता का मंदिर भगवती स्थान में इस बार मिट्टी की प्रतिमा स्थापना का पूरा खर्च अपने तनख्वाह के पैसे से करा रहा था। इसलिए पूर्व में ही अपनी मां एवं पत्नी जो कि पसराहा में रह रही थी। मां अंबे की पूजा अर्चना करने हेतु अपने गांव सरोजा भेज दिया था। घटना की सूचना मिलने पर शहीद की पत्नी सरिता सिंह अपने परिजन के साथ सुवह में पसराहा पहूंच चूकी है। ग्रामवासी एवं अन्य परिजन शहीद की लाश आने की प्रतीक्षा में अपना समय गुजार रहे हैं। वही शहीद के बड़े भाई देहरादून में सर्विस कर रहे बिपुल सिंह एवं पटना विजिलेंस में कायंरत राकेश सिंह को सूचना मिलते ही घर की ओर प्रस्थान कर गए हैं। मालूम हो कि शुक्रवार की रात खगड़िया नौगछिया सीमा स्थित सलारपुर मोज़मा दियारा में पुलिस व अपराधियों की मुठभेड़ में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड निवासी एवं खगड़िया जिले के पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार शहीद हो गए। शहीद ने एक डकैत को भी मार गिराए जाने की खबर है। इस गोलाबारी में सिपाही दुर्गेश यादव घायल हुए हुए हैं। दुर्गेश का भागलपुर में इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की देर रात पसराहा पुलिस को यह सूचना मिली कि सलारपुर दियारा में खगड़िया एवं नौगछिया इलाके के अपराधियों का जमावड़ा हो रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार सदलबल के साथ दियारा की और कूच कर गए। इधर पुलिस को आते देख डकैतों ने तावड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलानी शुरू कर दी।इस हादसे में थानाध्यक्ष आशीष शहीद हो गए।

मालूम हो कि 2009 बैच के दारोगा आशीष कुमार 2016 में खगड़िया के मुफस्सिल थाना भदास क्षेत्र में अपराधियों से मुठभेड़ में घुटना में गोली लगने से घायल हुए थे।
सौजन्य-हिन्दुतान

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

नही थम रहा है हथपकड़ुआ विवाह, पिस्तौल के नोक पर युवक का अपहरण कर किया हथपकड़ुआ विवाह
कोसी क्षेत्र में ज्यादा होता है जबदस्ती का विवाह
कोशी बिहार टुडे

उत्तर बिहार में हथपकड़ुआ विवाह का प्रचलन पुराना है। लेकिन धीरे धीरे ये प्रचलन समाप्त हो गया था। लेकिन विगत दी-तीन साल पूर्व से एक बार फिर कोसी क्षेत्र में ये विवाह प्रचलित हो गया। दो माह पूर्व बख्तियारपुर थाना के ढाब गांव का हथपकड़ुआ विवाह का मामला थमा भी नही की सलखिया थाना क्षेत्र के खबर मिली।
सुशासन की सरकार में हथपकड़ुआ विवाह का एक नया मामला सामने आया है.सहरसा जिला अंतर्गत सलखुआ में बंदूक की नोक पर एक युवक की विवाह कर दी गई और अब लड़के के परिवार वालो को लड़की पक्ष के लोग धमकियां दी रहे है.सलखुआ थाना क्षेत्र के महादेव मठ निवासी विभाष शर्मा अपने सहयोगियों के द्वारा बीते मंगलवार को गांव के ही एक युवक मिंटू कुमार को  हथियार के बल पर अपहरण कर रेठी गांव ले जाकर एक लड़की से जबरन शादी करा दिए जाने को लेकर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है.दर्ज रिपोर्ट में युवक के पिता राजेंद्र शर्मा ने गांव के ही विभाष शर्मा, पिंटू शर्मा, मोहित सिंह, रुस्तम सिंह को आरोपित किया है.लड़के के पिता ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि गत मंगलवार को मेरे पुत्र मिंटू को ग्रामीण विभाष शर्मा कुछ काम बताते हरिपुर लेगया जहां पहले से सभी नामजद मौजूद थे.सब मिलकर मेरे पुत्र को पिस्टल दिखाते जान मारने की धमकी देते जबरन बाइक पर बैठा तटबंध के अंदर रैठी गांव ले जाकर पिंटू शर्मा के साढू के लड़की से जबरन शादी करा दिया.इस संबंध में सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने बताया कि मामले की जांच किया जा  रहा है। आरोपी के खिलाफ करवाई कीज जा रहा है। 
तीन दिवसीय श्री उग्रतारा महोत्सव हुआ शुभारंभ
बिहार सरकार के दो मंत्री ने महोत्सव का दीप प्रजवलित कर किया शुभारंभ
बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ में शामिल है उग्रतारा स्थान
कोशी बिहार टुडे

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड में होने वाले तीन दिवसीय श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का हुआ उदघाटन पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा,आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया किया। इस मौके पर कोसी प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए. एन,डीएम शैलजा शर्मा, एसपी राकेश कुमार,डीडीसी राजेश कुमार सिंह,न्यास परिषद के सचिव प्रमिल कुमार मिश्र, एसडीओ शम्भूनाथ झा, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।
बिहार के प्रसिद्ध शक्तिस्थलों में सहरसा जिले के महिषी में अवस्थित उग्रतारा स्थान प्रमुख है। मंडन मिश्र की पत्नी विदुषी भारती से आदिशंकराचार्य का शास्त्रार्थ यहीं हुआ था जिसमें शंकराचार्य को पराजित होना पड़ा था। सहरसा से 16 किलोमीटर दूर इस शक्ति स्थल पर सालों भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन नवरात्र के दिनों में और प्रति सप्ताह मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है।

शक्ति पुराण के अनुसार माहामाया सती के मृत शरीर को लेकर शिव पागलों की तरह ब्रह्मांड में घूम रहे थे। इससे होने वाले प्रलय की आशंका को दखते हुए विष्णु द्वारा माहामाया के मृत शरीर को अपने सुदर्शन से 52 भागों में विभक्त कर दिया गया था। सती के शरीर का जो हिस्सा धरातल पर जहां गिरा उसे सिद्ध पीठ के रूप में प्रसिद्धि मिली। महिषी उग्रतारा स्थान के संबंध में ऐसी मान्यता है कि सती का बायां नेत्र भाग यहां गिरा था।

मान्यता यह भी है कि ऋषि वशिष्ठ ने उग्रतप की बदौलत भगवती को प्रसन्न किया। उनके प्रथम साधक की इस कठिन साधना के कारण ही भगवती वशिष्ठ अाराधिता उग्रतारा के नाम से जानी जाती हैं। उग्रतारा नाम के पीछे दूसरी मान्यता है कि माता अपने भक्तों के उग्र से उग्र व्याधियों का नाश करने वाली है। जिस कारण भक्तों द्वारा इनकों उग्रतारा का नाम दिया गया।

वी अपने तीन मुख्य स्वरूपों में विद्यमान

महिषी में भगवती तीनों स्वरूप उग्रतारा, नील सरस्वती एवं एकजटा रूप में विद्यमान है। ऐसी मान्यता है कि बिना उग्रतारा के आदेश के तंत्र सिद्धि पूरी नहीं होती है। यही कारण है कि तंत्र साधना करने वाले लोग यहां अवश्य आते हैं। नवरात्रा में अष्टमी के दिन यहां साधकों की भीड़ लगती है।

सहरसा से सड़क मार्ग से जुड़ा है मंदिर

यहां पहुंचने के इच्छुक लोग सहरसा से आटो या फिर बस से यहां पहुंचते हैं। बाकी तीन ओर से यह स्थान तटबंध से घिरा है। एक ओर से ही पहुंचने का रास्ता होने के बावजूद यहां पहुंचना कठिन नहीं है। यहां बिहार के अतिरिक्त नेपाल के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। बंगाल के साधक भी यहां वर्षभर पहुंचते रहते हैं।

मंदिर का निर्माण सन 1735 में रानी पद्मावती ने कराया था। इसकी मरम्मत अक्सर कराई जाती है। यह स्थल पर्यटन विभाग के मानचित्र पर है।

वैदिक विधि से होती है पूजा

देवी की पूजा आम दिनों में वैदिक विधि से की जाती है। लेकिन नवरात्र में तंत्रोक्त विधि से भी पूजा होती है। नवरात्र में मां की आरती दोनों समय की जाती है। इसमें मौजूद श्रद्धालु तन्मयता से पूजा करते हैं और आरती में शामिल होने के अवसर पर सौभाग्य मानते हैं।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...