गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018

शहीद आशीष कुमार सिंह बहादुर पुलिस अधिकारी था, उनकी सहादत को हम सलाम करते है: डीजी गुप्तेश्वर पांडेय


शहीद के तेरहवीं में अधिकारियों एव जनप्रतिनिधियों से पटा रहा सरोजा गांव
कोशी बिहार टुडे

शहीद आशीष कुमार सिंह एक निर्भीक पुलिस अधिकारी था, जिन्होंने देश एव समाज के खातिर अपनी सहादत दिया। हम शहीद के सहादत को सलाम करते है एव उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे यही दुआ करते है। बिहार सरकार के पुलिस महानिदेशक सैन्य गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार को सरोजा गांव पहुच शहीद आशीष कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद कहा। श्री पांडेय ने कहा कि शहीद आशीष कुमार सिंह ने पीठ में नही बल्कि छाती में गोली खाई है। एक बहादुर पुलिस अधिकारी ने बिहार के लोगो का सीना गर्व से ऊँचा कर दिया है। धन्य है सरोजा के गांव एव शहीद के माता पिता। सासंद चोधरी महबूब अली केसर ने कहा कि शहीद आशीष कुमार सिंह शहीद नही हुए है बल्कि आज भी हमलोगों के दिल मे जिंदा है। इनकी सहादत पर पर हमलोगों को गर्व है कि देश के खातिर शहीद हो गया। ईश्वर शहीद के परिजन को दुख सहने की शक्ति दे।

खगरिया जिलाधिकारी अनुरुद्ध कुमार ने कहा कि शहीद के सहादत पर हमलोगों को काफी दुख है। इनके परिवार की जो भी मदद होगा किया जायेगा। शहीद के चित्र पर पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, सम्राट चोधरी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, एसपी राकेश कुमार सिंह, डीडीसी राजेश कुमार सिंह, खगरिया डीटीओ पुरुषोत्तम कुमार, सदर डीएसपी प्रभाकर तिवारी, सिमरी डीएसपी मृदुला कुमारी, एसडीओ अरविंद कुमार, राजद जिलाध्यक्ष जफर आलम, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता सहित सेकड़ो की संख्या में खगरिया एव सहरसा के जनप्रतिनिधि एव स्थानीय लोगो ने भाग लिया। 

बुधवार, 24 अक्टूबर 2018

बनमा इटहरी प्रखंड से हटाए गए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश कुमार सिंह

मिथलेश सिंह को मिला सलखुआ का अतिरिक्त प्रभार
कोशी बिहार टुडे

विगत एक महीने से बनमा इटहरी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश कुमार सिंह को हटाने की मांग कर रहे हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो सलाउद्दीन को कामयाबी मिली। बीइओ श्री सिंह को बनमा के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर सलखुआ प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। लेकिन हम ने इसका भी विरोध किया। हम का कहना है कि जिन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है उनसे श्री सिंह का अच्छे संबंध है। बीइओ की जांच किसी प्रशासनिक अधिकारी से किया जाये। इसी मांग को हम का धरना वुधवार को जिला में दिया गया। धरने के माध्यम से हम के युवा जिलाध्यक्ष ने मांग किया कि बीइओ मिथलेश कुमार सिंह के सम्पति के साथ इनके क्रियाकलाप की जांच किया जाये। चूंकि विगत चार वर्ष से बनमा इटहरी प्रखंड में जमे रहे, इस दौरान बनमा इटहरी के शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गया है। सलखुआ प्रखंड में भी  इनका क्रियाकलाप अच्छा नही होगा। शिक्षा विभाग के लोग बीइओ का बचाव में लगा है।

गौरतलब है कि हम ने विगत एक माह से बनमा बीइओ मिथलेश कुमार सिंह के खिलाफ जांच की मांग को लेकर अभियान चलाए हुए था। इसी क्रम में वुधवार को सहरसा में धरना दिया गया। धरना में जिला पंचायती राज प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार निराला, जयंती सादा, मो सद्दाम हुसैन, पवन कुमार सैनी, मो यासिर अब्बास, मो शिकेन्द्र, मो बेलाल, जिला महिला अध्यक्ष रीभा देवी, हरिहर कुमार, परमानंद सादा, ललित देवी, अनिता देवी, मो इश्लाम, सैयद मसूद, ओसेड आलम, मो मसूद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

मच्योरिटी के समय हुआ पूरा, वावजूद सहारा इंडिया बैंक नही दे रहा है ग्राहकों को रुपये


कई ग्राहकों ने थाना में आवेदन देकर लगाया गुहार
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सहारा इंडिया बैंक  में कई ग्राहकों का पूर्व में जमा राशि का मेच्योरिटी पूरा होने के बाद भी बैंक के द्वारा ग्राहकों को राशि नही दिया जा रहा है। चार ग्राहकों ने थाना में आवेदन देकर न्याय का मांग किया है।  
वही बख्तियारपुर पुलिस ने स्थानिय सिमरी बख्तियारपुर ब्रांच के मैनेजर नौशाद आलम को थाना बुलाकर ग्राहकों रुपये नही देने की बावत पुछताछ किया गया। 
थाना को दिए गए आवेदन में ग्राहक श्रवण कुमार भगत,मायाराम महतो,विमल भारती, राजकुमार चौधरी ने कहा कि हम लोगों के द्वारा सहारा इंडिया बैंक में रूपया जमा किया था।  मच्योरिटी का समय सीमा पूरा हो गया है।  बावजूद स्थानिय सहारा  बैंक रूपया लौटाने के प्रति गंभीर नहीं है।  जब भी बैंक रूपए के संबंध में जानकारी के लिए जाता है तो कोई सही से  जानकारी नहीं दिया जाता है। 
ग्राहकों के द्वारा बैंक को आवेदन देने के बाद  बख्तियारपुर पुलिस ने बैंक मैनेजर से पुछताछ के लिये थाना बुलाया। बैंक के शाखा प्रबंधक नोशाद आलम ने एक माह में भुकतान करने सम्बंधी लिखित आवेदन  थाना को दियाहै।
वही इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि सहारा बैंक के मैनेजर ने लिखित रूप से कहा है कि जिस आवेदकों को मैच्योरिटी पुरा हो गया वैसे लोगों का कागजात वरीय कार्यालय को भुगतन हेतू भेजा जाएगा,  वहां से जैसा निर्देश मिलेगा वैसी कार्यवाही की जायेगी।

रविवार, 21 अक्टूबर 2018

सभी दियारा क्षेत्र से अपराधियों का होगा सफाया, करेंगे वीरता पुरस्कार की अनुशंसा


शहादत दिवस के मोके पर डीजीपी पहुचे शहीद थानाध्यक्ष के घर, दिया श्रद्धांजलि
कोशी बिहार टुडे,

पुलिस शहादत दिवस के मौके पर सूबे के डीजीपी केएस द्विवेदी रविवार को सिमरी बख्तियारपुर के सरोजा गांव स्थित शहीद थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के पैतृक घर पहुंचे।
उन्होंने शहीद के चित्र पर माल्र्यापण कर उनकी शहादत को नमन किया। वे शहीद की पत्नी सरिता सिंह व परिवारवालों से मिले। डीजीपी ने 50 हजार की पुरस्कार राशि सरिता सिंह को दिया। डीजीपी ने कहा कि आशीष एक बहादुर थानाध्यक्ष था अगर वह चाहता तो पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद ऑपरेशन रोककर वापस लौट सकता था। लेकिन उसने ऑपरेशन जारी रखा। दुर्भाग्य था कि गोली उन्हें लग गई और हमने एक बहादुर अधिकारी खो दिया।
उन्होंने सुरक्षा में चूक की बात से इंकार करते हुए कहा कि लड़ाई के मैदान में जो खड़ा होता है उसकी चूक देखने की बात नहीं होती है। वहां सिर्फ वही निर्णय लेता है। डीजीपी ने कहा कि चूक देखने का मतलब बहादुरी में कमी आंकना है।
वीरता पुरस्कार के लिए की जाएगी अनुशंसा
डीजीपी ने कहा कि जिस अपराधी को पकड़ने के लिए आशीष दियारा गया था। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुठभेड़ में शामिल अधिकांश अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आशीष को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए अनुशंसा की जा रही है।
अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के गांव सरोजा पहुंचे सूबे के डीजीपी के.एस. द्विवेदी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि ऐसे बहादुर शहीद का पुत्र आईपीएस बन देश की सेवा करे।


पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर रविवार को शहीद के सम्मान में सूबे के आलापुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे डीजीपी ने कहा कि विभागीय नियमानुसार शहीद की पत्नी को तृतीय संवर्ग में या नाबालिग पुत्र को 12 वर्ष के बाद बाल आरक्षी के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। लेकिन वे चाहते हैं कि शहीद का पुत्र आईपीएस या आईएएस बन देश की सेवा करें। शहीद की पत्नी की योग्यता देख उन्होंने विभाग में लिपिक पद पर नियुक्ति की पेशकश की। डीजीपी ने शहीद की पत्नी, बच्चे व परिजनोंेे से मुलाकत कर उन्हें सांत्वना देते कहा कि आशीष का जाना हमलोगों के लिए दुर्भाग्य है। उन्होंने शहीद की पत्नी से कहा कि पढ़ी लिखी महिलाओं को बैठना नहीं चाहिए। इसलिए आप नौकरी करें।
मौके पर आईजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मद्य निषेध आईजी रत्न संजय, आईजी दरभंगा प्रक्षेत्र पंकज दराद, डीआईजी पूर्णिया सह कोसी प्रभारी सौरभ कुमार, सहरसा एसपी राकेश कुमार, एसपी सुपौल मृत्यंुजय चौधरी, डीएसपी गणपति ठाकुर,रश्मि, सिमरी एसडीपीओ मृदुला कुमारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
श्रोत---हिन्दुस्तान

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

रेल के इतिहास में धमराघाट रेल दुर्घटना सबसे बड़ा था जिसमे 800 लोगो की मौत हो गया था

भारत के रेल हादसे में अब तक हजारो लोगो की जान चली गयी, अब तक के बड़े रेल हादसे पर एक नजर

कोशी बिहार टुडे

22 जनवरी 2017: आंध्रप्रदेश के विजयनगरम ज़िले में हीराखंड एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से क़रीब 39 लोग मारे गए.
20 नवंबर 2016: कानपुर के पास पुखरायां में एक बड़ा रेल हादसा हुआ जिसमें कम से कम 150 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.
पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 कोच पटरी से उतर गए थे.
20 मार्च, 2015: देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी. इस हादसे में 34 लोग मारे गए थे.
4 मई, 2014: दिवा सावंतवादी पैसेंजर ट्रेन नागोठाने और रोहा स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई थी. इसमें 20 लोगों की जान गई थी और 100 अन्य घायल हुए थे.
28 दिसंबर 2013: बेंगलूरु-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई थी और इसमें 26 लोग मारे गए थे. आग एयर कंडिशन कोच में लगी थी.
उसी साल 19 अगस्त को राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बिहार के खगड़िया ज़िले में 28 लोगों की जान चली गई थी.
19 अगस्त 2013: बिहार के धमारघाट स्टेशन पर मा कात्यानी मंदिर पूजा करने जा रहे 29 श्रद्धालु की राज्यरानी  ट्रेन से कटकर मौत हो गया था।
30 जुलाई 2012: भारतीय रेलवे के इतिहास में साल 2012 हादसों के मामले से सबसे बुरे सालों में से एक रहा. इस साल लगभग 14 रेल हादसे हुए. इनमें पटरी से उतरने और आमने-सामने टक्कर दोनों तरह के हादसे शामिल हैं.
30 जुलाई 2012 को दिल्ली से चेन्नई जाने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक कोच में नेल्लोर के पास आग लग गई थी जिसमें 30 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.
07 जुलाई 2011: उत्तर प्रदेश में ट्रेन और बस की टक्कर में 38 लोगों की मौत हो गई.
20 सितंबर 2010: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराई. इस टक्कर में 33 लोगों की जान चली गई और 160 से ज़्यादा लोग घायल हुए.
19 जुलाई 2010: पश्चिम बंगाल में उत्तर बंग एक्सप्रेस और वनांचल एक्सप्रेस की टक्कर हुई. 62 लोगों की मौत हुई और डेढ़ सौ से ज़्यादा घायल हुए.

28 मई, 2010: पश्चिम बंगाल में संदिग्ध नक्सली हमले में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी. इस हादसे में 170 लोगों की मौत हो गई.
21 अक्तूबर, 2009: उत्तर प्रदेश में मथुरा के पास गोवा एक्सप्रेस का इंजन मेवाड़ एक्सप्रेस की आख़िरी बोगी से टकरा गया. इस घटना में 22 मारे गए जबकि 23 अन्य घायल हुए.
14 फ़रवरी 2009: (रेल बजट के दिन) हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे ओडिशा में जाजपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे. हादसे में 16 की मौत हो गई और 50 घायल हुए.
अगस्त 2008: सिकंदराबाद से काकिनाडा जा रही गौतमी एक्सप्रेस में देर रात आग लगी. इसके कारण 32 लोग मारे गए और कई घायल हुए.
21 अप्रैल 2005: गुजरात में वडोदरा के पास साबरमती एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए.
फ़रवरी 2005: महाराष्ट्र में एक रेलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी और इतने ही घायल हुए थे.
जून,2003: महाराष्ट्र में हुई रेल दुर्घटना में 51 लोग मारे गए थे और अनेक घायल हुए.
2 जुलाई, 2003: आंध्र प्रदेश में हैदराबाद से 120 किलोमीटर दूर वारंगल में गोलकुंडा एक्सप्रेस के दो डिब्बे और इंजन एक ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर जा गिरे. इस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हुई.
15 मई, 2003: पंजाब में लुधियाना के नज़दीक फ़्रंटियर मेल में आग लगी. कम से कम 38 लोग मारे गए.
9 सितंबर,2002: हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई. इसमें 120 लोग मारे गए.
22 जून, 2001: मंगलोर-चेन्नई मेल केरल की कडलुंडी नदी में जा गिरी. 59 लोग मारे गए.
31 मई, 2001: उत्तर प्रदेश में एक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी बस से ट्रेन जा टकराई. 31 लोग मारे गए.
2 दिसंबर, 2000: कोलकाता से अमृतसर जा रही हावड़ा मेल दिल्ली जा रही एक मालगाड़ी से टकराई. 44 की मौत और 140 घायल.
3 अगस्त, 1999: दिल्ली जा रही ब्रह्पुत्र मेल अवध-असम एक्सप्रेस से गैसल, पश्चिम बंगाल मे टकराई. 285 की मौत और 312 घायल.
26 नवंबर, 1998: फ्रंटियर मेल सियालदाह एक्सप्रेस से खन्ना, पंजाब में टकराई. 108 की मौत, 120 घायल.
14 सितंबर,1997: अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में एक नदी में जा गिरी. 81 की मौत, 100 घायल.
18 अप्रैल, 1996: एर्नाकुलम एक्सप्रेस दक्षिण केरल में एक बस से टकराई. 35 की मौत, 50 घायल हुए.
20 अगस्त, 1995: नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कालिंदी एक्सप्रेस से फ़िरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में जा टकराई. 250 की मौत, 250 घायल.
21 दिसंबर,1993: कोटा-बीना एक्सप्रेस मालगाड़ी से राजस्थान में टकराई. 71 की मौत और अनेक घायल.
16 अप्रैल, 1990: पटना के पास रेल में आग लगी. 70 की मौत.
23 फरवरी, 1985: राजनांदगाँव में एक यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगी. 50 की मौत और अनेक घायल.
6 जून,1981: बिहार खगरिया-सहरसा रेलमार्ग के धमारा घाट बागमती नदी में तूफान के कारण ट्रेन नदी में जा गिरी. 800 की मौत और 1000 से अधिक घायल।

आर्केष्ट्रा पर भारी पड़ा गांव की नाच, ग्रामीण महिला की उमड़ी भीड़, लोगो ने कहा कार्यक्रम ऐसा हों की महिला-पुरुष दोनों देखे

आज भी ग्रामीण इलाके में नाच  कार्यक्रम को पसंद करते है लोग
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

आज डिजिटल दुनिया मे जहा लोग बड़े स्टेज का प्रोग्राम कराते है वही आज भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की पहली पसंद लोकगाथा ही है। आज भी ग्रामीण ग्रामीण इलाके के चर्चित नाच को जिंदा रखे है। इसका भी अपना क्षेत्र में अच्छा-खासा श्रोता है। गांव की लोंडा नाच आज भी ग्रामीण इलाके में अपना स्थान बनाये है। इस नाच के माध्यम से नाटक का मंचन करते है। जिसमे अल्हा-रूदल, राजा हरिश्चंद्र, रामायण आदि का मंचन करते है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनलोगो को आज की आर्केष्ट्रा पसंद नही है। किसी खास मोके पर इस तरह का आयोजन किया जाता है एव लोग बड़ा मग्न होकर नाच कार्यक्रम का लुत्फ उठाते है। सबसे बड़ी बात ये है कि आर्केस्ट्रा जहा बहुत ज्यादा महंगा है तो वही नाच सबसे सस्ता एव ज्ञानवर्धक है। 
रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में हर वर्ष होता है प्रोग्राम---


हर वर्ष गांव से मेला देखने आने वाले महिला-पुरुष जो दूरदराज गांव से आता है उनके लिये रेलवे परिसर एव प्रतीक्षालय बड़ा आशियाना बनता है। रेलवे इसी ग्रामीणों का ध्यान में रखकर नाच का कार्यक्रम का आयोजन करता है ताकि गांव से मेला आने वाले लोगो का रातभर मनोरंजन किया जा सके। मेले की रौनक भी बढ़ाती है एव दूरदराज के लोगो को रुकने का एक माध्यम भी बन जाता है। रेलवे मेला कमिटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि हर वर्ष रेलवे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगो का ठहराव के साथ मनोरंजन के लिये रेल एव स्थानीय लोगो की मदद से कार्यक्रम संपन्न होता है। 

मुझे नव लक्खा मंगा दे वो सैंया दीवाने के गीतों पर झूमे दर्शक


उच्च विद्यालय के मैदान में हुआ आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

दुर्गा पूजा के मोके पर उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बड़ी दुर्गा मेला कमिटी के द्वारा ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भागलपुर के एस के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कलाकारों के द्वारा मुझे नवलखा मंगवा दे वो सैंया दीवाने गाने पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गया। इसके बाद परदेशी परदेशी जाना नही, मुखड़ा चांद का टुकड़ा सहित दर्जनों गानो पर कलाकार के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।  इससे पहले कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन सिमरी डीएसपी मृदुला 

कुमारी सहित मेला कमिटी के सदस्य ने किया। इस मोके पर डीएसपी श्री मति मृदुला कुमारी ने कही की मेला से लोगो मे सदभावना बढ़ता है। ये एक ऐसा त्योहार है जिसमे ऊँचनीच का भेदभाव मिट जाता है। सभी लोगो को त्योहार का आनंद लेना चाहिये।

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...