सोमवार, 28 जनवरी 2019

18 प्रतिशत कमीशन लाओ, तब योजना का देंगे स्वीकृति, आक्रोशित वार्ड सदस्य ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धारण


सात निश्चय योजनाओं में ग्राम पंचायत के द्वारा 18 प्रतिशत कमीशन की जा रही है मांग
मुखिया व पंचायत सेवक की मनमर्जी चरम पर, योजनाओं में भारी अनियमितता
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिमरी पंचायत के  मुखिया के द्वारा 18 प्रतिशत कमीशन देने के बाद योजना की स्वीकृति देने के मामले में आक्रोशित वार्ड सदस्य सहित ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को  इस धरना में शामिल हुए एव कई योजना की जांच की मांग किया।एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिल मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
धरना दे रहे लक्ष्मीकांत शर्मा, बिजेंद्र यादव, लक्ष्मण बढ़ई, चन्दन शर्मा, रागीव हुसैन, मो कासीम, सुरेश रजक, गुलो खातून, रूपा देवी आदि ने बताया कि हम लोग ग्राम पंचायत की मनमर्जी से परेशान हैं। मुखिया एवं पंचायत सेवक ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में जमकर धांधली बरती है। पंचायत में लगाए गए एलईडी लाइट में इस कदर धांधली बरती गई कि आज अधिकांश लाइटे बंद पड़ी है। शौचालय निर्माण भूगतान, चौदहम व पंचम वित्त की योजनाओं में भारी पैमाने पर अनियमितता जांच का विषय बना हुआ है। वही कबीर अन्योष्टी, वृद्धा पेंशन की भूगतान लंबित है।
घरना में शामिल वार्ड नं चार व दस के वार्ड सदस्य ने बताया कि तीन माह पूर्व बीडीओ द्वारा विभिन्न योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई। जबकि मुखिया व पंचायत सेवक द्वारा अभी तक ना तो प्रशासनिक स्वीकृति ही दी जा रही है ना ही खाते में राशि भेजी जा रही है। कई बार मुखिया एव पंचयात सचिव को बीडीओ ने योजना की स्वीकृति देने का आदेश दिया, वावजूद मुखिया एव पंचयात सचिव के सेहत पर कोई असर नही हुआ।
इन दोनों वार्ड सदस्यों का कहना है कि साफ तौर पर कहा जा रहा है कि जब तक मुखिया का दस प्रतिशत एवं सेवक का आठ प्रतिशत कमीशन नहीं दिया जाएगा तब ना तो प्रशासनिक स्वीकृति ही दी जाएगी ना ही खाते में राशि भेजी जाएगी जहां जिससे शिकायत करनी है कर सकते हैं।
इस धरना कार्यक्रम में निर्मल यादव, जैनुल साह, शकील आलम, चंदन कुमार, सोमनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शनिवार, 26 जनवरी 2019

सदभावना सायकिल यात्रा में उमड़ी भीड़, बंदे मातरम की गूंज से गुंजा सिमरी बख्तियारपुर


इस यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चोधरी, पूर्व जीप उपाध्यक्ष रितेश रंजन हुए शामिल
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

70 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर सिमरी बख्तियारपुर की सड़कों पर युवाओं के द्वारा बंदे मातरम की गूंज से इलाका गूंज गया। डेढ़ किलोमीटर इस सायकिल यात्रा में  पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चोधरी, जीप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, दस्तक के अध्यक्ष सुमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष रौशन आरा सहित जिले के कई गणमान्य चिकिस्तक मोजूद थे। इस सदभावना यात्रा में काफी संख्या में छात्र-छात्रा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

 इस ऐतिहासिक सायकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी लोगो मे आपसी सदभाव बनाये रखना। इस सद्भावना यात्रा में रास्ते मे जगह जगह लोगो खासकर महिलाओं के द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा किया गया। नगर वासी ने जगह जगह सायकिल यात्रा में शामिल युवा, छात्र-छात्र को लोगो ने स्वागत किया।

बुधवार, 23 जनवरी 2019

सहरसा से मुंबई के बीच चलेगी ट्रेन, पटना बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस को सहरसा तक किया गया विस्तार

कोसी-सीमांचल के हजारों लोगों को होगा सीधा लाभ
कोसी बिहार टुडे, सहरसा

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 22 ट्रेनों को एक्सटेंड करने का फैसला किया है। यात्रियों के सुविधाओ को देखते हुए एक्सपेरिमेंट के आधार पर इन ट्रेनों को बढ़ाया गया है। कई हमसफर एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों को एक्सटेंड किया जा रहा है। बांद्रा से पटना आने वाली 22913/22914 पटना आने के बाद बहुत देर खड़ी रहती थी। लंबे समय से सहरसा से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग की जा रही थी। रेलमंत्री के इस कदम से यात्रियों को लाभ होगा। बड़ी संख्या में लोग मुंबई में रहते है। जल्द ही सहरसा जं पर पांचों प्लेटफार्म यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे फिलहाल दो ही प्लेटफार्म से ट्रेनें चल रही है। ट्रेन संख्या 22913/22914 बांद्रा पटना हमसफर एक्सप्रेस को सहरसा तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन सहरसा खगड़िया बेगूसराय के रास्ते पटना जाएगी।
कोसी के लोगो को मिलेगा फायदा---
सहरसा से मायानगरी बांद्रा तक ट्रेन परिचालन की घोषणा से कोसी सहित सीमांचल के हजारों लोगों को फायदा होगा। इस क्षेत्र के लाखों लोग मुम्बई के बिभिन्न शहर में रहकर कोई नोकरी तो कोई अन्य कार्य करते है। कोसी के लोगो ने रेलमंत्री के इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया है।

सोमवार, 21 जनवरी 2019

मधेपुरा लोकसभा चुनाव, क्या गुरु-शिष्य होंगे आमने-सामने, देश मे अनोखा होगा मधेपुरा लोकसभा का चुनाव


लाख टके का सवाल, क्या शरद यादव एव दिनेश चंद्र यादव होंगे आमने-सामने
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

मधेपुरा मंडलवादी राजनीति की प्रयोग भूमि रही है. 1967 में जब से मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र का गठन हुआ तब से अब तक यादव उम्मीदवार की ही जीत होती आयी है. लेकिन, इस बार मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.
महागठबंधन में यह सीट यदि शरद यादव की पार्टी को गयी और वह स्वयं यहां से उम्मीदवार हुए तो उनके खिलाफ कभी उनके साथ रहे नेता ही चुनाव मैदान में होंगे. इनमें मधेपुरा के मौजूदा सांसद पप्पू यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव और वर्तमान मंत्री दिनेश चंद्र यादव के नाम प्रमुख तौर पर लिये जा रहे हैं. मधेपुरा के साथ इस बार एक और खास बात यह जुड़ गयी है कि यहां पिछले चुनाव में जो भी प्रमुख उम्मीदवार थे, अधिकतर ने अपनी पार्टी छोड़ दी है. मौजूदा सांसद पप्पू यादव 2014 में राजद की टिकट पर विजयी हुए थे.

अब उन्होंने राजद छोड़ अपनी नयी पार्टी बना ली है. इसी प्रकार दूसरे स्थान पर रहे जदयू उम्मीदवार शरद यादव की अब अपनी पार्टी है. भाजपा ने यहां से पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा  के पति विजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था. इस बार चर्चा है  कि मधेपुरा सीट एनडीए में जदयू को दी गयी है. लालू प्रसाद और शरद यादव के बीच  मुकाबले ने इस सीट को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित बना दिया था. 
मधेपुरा से शरद यादव का 1991 से नाता रहा है.  चार बार यहां से लोकसभा का चुनाव जीतने वाले शरद यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को दो-दो बार मधेपुरा में मात दे चुके हैं और खुद भी तीन बार यहां परास्त हो चुके हैं. उनके करीबी कहते हैं कि मधेपुरा की राजनीति से इतनी जल्दी शरद यादव अलग नहीं हो सकते. खुद शरद यादव ने यहीं से लोकसभा का चुनाव लड़ने का संकेत दिया है.
दूसरी ओर मौजूदा सांसद पप्पू यादव मौजूदा दो गठबंधन में किसका दामन पकडेंगे या फिर संभावित तीसरे गठजोड़ का हिस्सा बनेंगे, इसका खुलासा होना अभी बाकी है. मधेपुरा में 2014 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव को सबसे अधिक 3,687937 वोट मिले. दूसरे स्थान पर रहे शरद यादव को 3,12728 और तीसरे स्थान पर रहे भाजपा के विजय कुमार सिंह को 2,52534 वोट आये थे.
शरद यादव व दिनेश चंद्र यादव के आमने-सामने होने की संभावना
महागठबंधन से लोजद के शरद यादव तो एनडीए से जदयू के दिनेश चंद्र यादव के आमने-सामने होने की संभावना जतायी जा रही है. यहां मौजूदा सांसद पप्पू यादव के इस बार भी मधेपुरा से ही चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है.
मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में सहरसा व मधेपुरा जिले का लगभग बराबर हिस्सा शामिल है, लेकिन संपूर्ण क्षेत्र में किसनौट यादवों की अधिक संख्या है. इससे दिनेश चंद्र यादव को फायदा हो सकता है. यदि यहां से प्रत्याशी शरद यादव होते हैं, तो उनको हराना जदयू की सबसे बड़ी चुनौती होगी. इसी तरह राजद भी जदयू के कैंडिडेट को हराकर मधेपुरा लोकसभा सीट पर लालटेन का कब्जा बरकरार रखने के लिए हरेक दांव लगा सकता है. 1991 में मधेपुरा में शरद यादव ने जनता दल  के टिकट पर आनंद मोहन, 1996 में जनता दल से प्रत्याशी बने शरद यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़े आनंद मोहन को दोबारा पटखनी दी. जनता दल में टूट के बाद 1998 में राजद से स्वयं लालू प्रसाद ने चुनाव लड़ा और जदयू के शरद यादव को हरा दिया. अगले ही साल 1999 में हुए चुनाव में स्थिति पलट गयी और जदयू के शरद यादव जीत गये.
लेकिन, 2004 में हुए अगले चुनाव में लालू ने जदयू के शरद को चुनाव में हरा दिया. 2009 में जदयू से चुनाव में उतरे शरद यादव ने राजद के प्रो रवींद्र चरण यादव को हरा लोकसभा में प्रवेश पाया, लेकिन 2014 के चुनाव में बाजी फिर पलट गयी. राजद के राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जदयू के शरद यादव को चुनाव में हरा दिया।
श्रोत--प्रभात खबर

शनिवार, 19 जनवरी 2019

बिहार के गुरुजी का कमाल, फर्जी नामांकन कर सरकार के राशि डकार गये, बिहार के 38 जिला शामिल, आधार से जुड़ने पर हुआ खुलासा

बिहार के बड़ा फर्जी नामांकन की घोटाला की अब होगी जांच, सबसे अधिक फर्जीवाड़ा पटना जिला में
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

फर्जी नामांकन करवाकर कई सालों से योजना राशि की निकासी हो रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब आधार नंबर से स्कूली बच्चों को जोड़ा गया। इसमें पता चला कि हजारों की संख्या में बच्चे स्कूल में नामांकित ही नहीं हैं। इनका नाम केवल स्कूल की उपस्थिति पंजी में डाल दिया गया और हर दिन उपस्थिति बना दी जाती है। ऐसे एक नहीं बल्कि 14 लाख 52 हजार 462 फर्जी नामांकन पकड़ में आये हैं।
 
ज्ञात हो कि 2015-16 में प्रदेश भर में एक से आठवीं तक 2 करोड़ 14 लाख 48 हजार 70 नामांकन हुए। लेकिन जब आधार नंबर से इन्हें जोड़ा गया तो 14 लाख 52 हजार 472 नामांकन कम हो गए। यानी 2016-17 में कुल नामांकन केवल 1 करोड़ 99 लाख 95 हजार 608 ही हो पाये हैं। 
योजना राशि का हो गया वितरण 
आधार नंबर से पकड़ में आने के बाद फर्जी नामांकन का पता तो चला। लेकिन इससे पहले सरकारी योजना के नाम पर राशि की निकासी स्कूलों द्वारा कर ली गयी थी। जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो एक से आठवीं तक की छात्रवृत्ति, पोशाक आदि योजना के मद में लगभग सात हजार रुपए हर बच्चे को दी जाती है। ऐसे में इन फर्जी नामांकन के नाम पर करोड़ों रुपये दिए गए।
हर जिले में फर्जी नामांकन 
फर्जी नामांकन में प्रदेश भर के 38 जिला शामिल हैं। हर जिले में यह पकड़ में आया है। पटना जिले की बात करें तो यहां पर 55 हजार 131 फर्जी नामांकन पकड़े गये हैं।
श्रोत-हिंदुस्तान

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

जन्मदिन के दिन हुई सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार सदमे में

दोस्त को ट्रेन में चढ़ाकर वापस घर लौट रहा था, घर मे जन्मदिन की हो रही थी तैयारी
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा पंचायत अन्तर्गत सिमरी बख्तियारपुर - बलवाहाट सड़क मार्ग के करझेल के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया।
सुबह लगभग 6 बजे की घटना बताया जा रहा है। अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह घटना स्थल पर   पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलवाहाट ओपी क्षेत्र के तेघड़ा गांव निवासी विक्रम सिंह उर्फ बबलू सिंह का पुत्र 20 वर्षीय अंकित कुमार सुबह  सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन में छोड़ने के बाद वापस घर लौट रहा था, कि बलथी गांव के समीप करझेल के समीप विपरीत दिशा से एक अज्ञात वाइक सवार से आमने सामने की टक्कर हो गई। 
इस बीच दुसरे बाइक सवार वहां से निकल भाग गया। अंकित कुमार तेज रफ्तार की वजह से सड़क किनारे फेंका गया। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी अंकित गाड़ी से फेंकाने के बाद उनके सिर में गंभीर चोट पहुची, जबतक आसपास के लोग वहां पहुंचे उसकी मौत स्थल पर ही हो गया था। परिवार वालो के अनुसार उस दिन उनका जन्मदिन था। घर मे जन्मदिन की तैयारी चल रहा था। परिवार सदमा में है, एव ग्रामीण 8स घटना से अवाक है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच मामले की छानबीन किया। अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने पुलिस को लिखित देकर मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। परिजन शव को लेकर गांव चला गया।

सोमवार, 14 जनवरी 2019

प्रेमी से मिलकर पति की हत्या का नजारा देखने के लिए पत्नी वीडियो कॉलिंग पर थी ऑनलाइन


पटना के बाढ़ में इस सनसनीखेज हत्या का राज मृतक के पुत्र ने खोला, अबैध संबंध से बचकर रहे
कोशी बिहार टुडे


बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। सालिमपुर गांव में पत्नी हीरा देवी (25 वर्ष) ने ही प्रेमी दीपक (25 वर्ष) से पति रंजीत उर्फ टुनी (35 वर्ष) की हत्या करा दी। महिला के प्रेमी और उसके एक दोस्त ने रंजीत को दौड़ा-दौड़ा चाकुओं से गोद डाला। रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जिस समय वह खेत में काम कर रहा था। घटना के बाद से सभी स्तब्ध हैं। उधर, सालिमपुर पुलिस ने महिला हीरा देवी को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि हत्या के कुछ घंटे पहले यानी शनिवार रात एक घंटे तक महिला ने वीडियो कॉल पर प्रेमी दीपक से बात की थी। उसी दौरान पति के कत्ल की बात पर सहमति जता दी। बाढ़ की एडिशनल एसपी के मुताबिक, हत्या की साजिश रचने में रंजीत की पत्नी भी शामिल थी। रंजीत अपनी पत्नी हीरा और दीपक के संबंधों का विरोध करता था।
पहले बकझक फिर कर दी हत्या 
प्रत्यक्षदशियों के अनुसार, दीपक अपने एक अन्य साथी के साथ खेत पहुंचा और रंजीत से बात करने लगा। इस बीच बकझक होने लगी। इस बीच दीपक व उसके साथी ने चाकू निकाल लिया और रंजीत पर हमला कर दिया। दोनों से बचने के लिए रंजीत खेत के दूसरी ओर भागने लगा। मगर दौड़कर दोनों ने उसे पकड़ लिया व शरीर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने लगा। अंत में गर्दन रेत डाली। इससे रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। फिर दोनों हमलावर सड़क किनारे लगी बाइक से भाग निकले। दूसरी ओर रंजीत के पिता जर्नादन शर्मा ने सालिमपुर थाने में बहू और उसके प्रेमी दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एडिशनल एसपी, बाढ़  लिपि सिंह ने कहा कि दीपक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद यह पता चलेगा कि हत्या में और कौन लोग शामिल थे। मृत युवक की पत्नी के मोबाइल से अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके जरिये कातिल का पता चल सका।
बच्चों ने कहा- दीपक अंकल ने दी थी धमकी
अपने पिता की मर्डर मिस्ट्री से रंजीत के बच्चों ने पर्दा उठाया। रंजीत के दोनों बच्चों ने कहा कि एक जनवरी को दीपक अंकल घर आए थे। पापा के साथ उनका झगड़ा हुआ था। दीपक अंकल ने पापा को धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने फौरन रंजीत की पत्नी के मोबाइल की पड़ताल की तो पता चला कि दीपक से उसकी घंटों बातचीत होती है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश के बाद सारी चीजें स्पष्ट हो गईं।.
महंगे मोबाइल व कपड़े गिफ्ट करता था दीपक
हीरा देवी के पास कीमती मोबाइल देख पुलिस चौंक गयी। जब उससे यह पूछा गया कि उसके पास इतना कीमती मोबाइल कहां से आया तो उसने खुद के पैसे मोबाइल खरीदने की बात कही। इस पर पुलिस ने उससे सवाल दागा कि जब वह कोई काम नहीं करती तो पैसे कहां से आये? यह सुन हीरा ने कबूल लिया कि दीपक ने उसे मोबाइल गिफ्ट किया था। कई बार उसने कीमती कपड़े भी उसे दिये हैं।
पति की चीख सुनने को ऑनलाइन थी पत्नी 
पिछले पांच-छह वर्षों से हीरा देवी की दोस्ती दीपक के साथ थी। दीपक मूलरूप से बेगूसराय का रहने वाला है। वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ गया में रह रहा था। अक्सर फोन पर दोनों में बात होती थी। पुलिस के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले हीरा देवी पटना दवा खरीदने आई थी, उसी समय दोनों में दोस्ती हुई थी। रंजीत की गैरमौजूदगी में दीपक अक्सर हीरा देवी से मिलने उसके घर जाता था। हीरा के मोबाइल की छानबीन करने पर पता चला कि शनिवार की रात पौने एक से पौने दो बजे तक उसने दीपक से वीडियो कॉल के जरिये बात की थी। इसके बाद सुबह में पौने सात से लेकर पौने आठ तक दीपक उसके साथ ऑनलाइन था। पति की चीख सुनने के लिए ही कत्ल के आरोपित ने हीरा को ऑनलाइन रखा था। जब तक वह चाकू से वार करता रहा तब तक हीरा मोबाइल पर उसकी चीख सुनती रही। रंजीत की सांस थमते ही उसने हीरा को इसके बारे में बताया और भाग निकला।
श्रोत-हिंदुस्तान

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...