सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिये इस ट्रेन की खासियत एव किराया

भारत मे पहली तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

दिल्ली से वाराणसी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस  ट्रेन 18  की वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1,850 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,520 रुपये होगा। किराये में खानपान सेवा शुल्क शामिल है।
रेल अधिकारियों के अनुसार  वापसी यात्रा के दौरान चेयर कार की टिकट का किराया 1,795 रुपये जबकि एक्जीक्यूटिव कार टिकट का किराया 3,470 रुपये होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इतनी ही दूरी के लिए शताब्दी ट्रेनों के किराये की तुलना में चेयर कार का किराया 1.5 गुना है और प्रीमियम ट्रेन में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित किराये से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1.4 गुना अधिक है।
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 फरवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन में दो श्रेणियां-एक्जीक्यूटिव और चेयर कार हैं और इनमें भोजन की कीमत अलग-अलग है।
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव श्रेणी में सुबह की चाय, नाश्ते और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे जबकि चेयर कार के यात्रियों को इन सब के लिए 344 रुपये देने होंगे।
नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार के लिए क्रमश: 155 रुपये और 122 रुपये देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार में क्रमश: 349 रुपये और 288 रुपये देने होंगे।
इनपुट-हिंदुस्तान

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

कोपरिया में रुकेगी जानकी एक्सप्रेस, वैशाली की भी सहरसा से चलने की संभावना

वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सहरसा से परिचालन को लेकर सासंद करेंगे रेलमंत्री से मुलाकात
कोशी बिहार टुडे, सहरसा

15284 मनिहारी-जयनगर जानकी एक्सप्रेस के ठहराव बहुत जल्दी ही कोपरिया स्टेशन पर ठहराव होगा। जानकी एक्सप्रेस की ठहराव की मांग लंबे समय से कोपरिया के लोग कर रहा था। सासंद चोधरी महबूब अली कैसर ने फोन कर बताया कि काफी मेहनत के बाद कोपरिया में जानकी का ठहराव हुआ था। इनके ठहराव को लेकर कई पत्र रेलमंत्री को लिखा है। सासंद श्री कैसर ने कहा कि जीएम हाजीपुर एव डीआरएम समस्तीपुर से बात हुई है। जानकी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर कोपरिया रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन होग। जानकी का ठहराव किस दिन से होगा जल्दी ही रेलवे तिथि की घोषणा करेंगे। सासंद ने कहा कि वैशाली एक्सप्रेस का सहरसा से परिचालन के लिये रेलमंत्री को पत्र को लिखा था। जल्दी ही इस मामले में रेलमंत्री से मिलकर वैशाली का सहरसा से परिचालन का अनुरोध करेंगे।

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

शराब की तरह तम्बाकू का सेवन भी हो पूरी तरह से बंद, युवाओ ने तम्बाकू बन्द करने को लेकर निकाला पदयात्रा

कोशी बिहार टुडे, सहरसा

आजकल युवाओं में तम्बाकू का ज्यादा मात्रा में प्रचलन हो गया है। कोई दिखाने के लिये खाता है किन्ही का आदतन हो गया है। इसका सेवन ना केवल
गंभीर रोग होता है बल्कि लोग मौत के मुंह मे समा रहा है। सिमरी बख्तियारपुर के कुछ युवा ने ध्रुमपान पर पूरी तरह आए रोक लगाने के लिये पदयात्रा निकाला। शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर के स्टेशनचोक से निकली ये पदयात्रा अनुमंडल कार्यालय तक पहुचा। जहा अनुमंडल कार्यालय में एक ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में युवा शाहनवाज आलम उर्फ लड्डन, मो यूनुस आलम, मो आजम, मो नोमान, रमीज राजा, डॉ अर्जुन प्रसाद यादव, मो समसुल, मो अब्दुल्लाह, मो परवेज, डॉ साजिद, अरविंद यादव, सरूर आलम, अब्दुल अजीज, देवन यादव सहित लगभग डेढ़ सौ हस्तक्षरित आवेदन में किसी भी गुटका, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट पर पूर्णतः रोक लगाने की मांग किया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिस तरह से शराबबंदी किया गया एव लागू किया गया, ठीक उसी तरह सभी तरह के ध्रूमपान पर रोक लगाया जाये। ध्रूमपान करने से ना केवल हमारे युवा बर्बाद हो रहा है बल्कि कई गंभीर बीमारियों हो जाने के कारण असयामिक मोत के गाल में समा रहा है। ध्रूमपान शराब से भी ज्यादा खराब है, जो सिर्फ कई तरह के कैंसर को बुलाता है। कार्यक्रम के संयोजक शाहनवाज आलम ने बताया कि इस तरह के जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। 

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

जो किसान सरकार के इस नियम के तहत आयेगा, उसे ही छह हजार रुपये का लाभ मिलेगा


केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ किसान को देने के लिये जारी किया दिशा-निर्देश
कोशी बिहार टुडे, सहरसा


राज्य के ऐसे किसान जिनके नाम एक फरवरी 2019 तक लैंड रिकॉर्ड में दर्ज हैं, उन्हें ही सालाना छह हजार नकद मिलेगे। इस तिथि के बाद अगर जमीन की खरीद-बिक्री के बाद जमीन दस्तावेजों में मालिकाना हक का बदलाव हुआ तो अगले पांच साल तक इस योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा। हालांकि, अगर अपनों के नाम पर जमीन हस्तांतरण में मालिकाना हक में बदलाव होता है तो वे इस योजना के लिए योग्य माने जाएंगे। 
केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के क्रियान्वयन के लिए कृषि मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। दो हेक्टेयर से कम जोत वाले किसानों को सालाना छह हजार देने के लिए राज्य सरकार को इस पर अमल करने को कहा गया है। केंद्र ने इसके क्रियान्वयन में सरकार को तत्परता से काम करने को कहा है। साथ ही मुख्य सचिव को इस योजना का अपने स्तर पर निगरानी करने को कहा गया है। योजना में परिवार का अर्थ पति-पत्नी व 18 से कम उम्र के बच्चे होंगे जो सामूहिक तौर पर दो हेक्टेयर से कम जोत के मालिक हैं। 
श्रोत-हिंदुस्तान









सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार करने आई दिल्ली पुलिस फंसा इस मामला में कि खुद हो गये गिरफ्तार

कोलकत्ता में सीबीआई एव बंगाल पुलिस जैसे ही कुछ स्टाइल सुपौल में दिखने को मिला
कोशी बिहार टुडे


बिहार के सुपौल जिले में शराब पीकर प्रेमी युगल को पकड़ने आयी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। लोगों की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने दिल्ली के केएन काटजू थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात मुकेश कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। घटना चकला निर्मली मोहल्ले में सोमवार सुबह की है।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 की रहनेवाली एक लड़की के अपहरण की शिकायत उसके पिता ने केएन काटजू थाने में दर्ज करायी थी। लड़की पक्ष के लोगों ने दिल्ली पुलिस को बताया कि लड़की सुपौल शहर के चकला निर्मली मोहल्ले में रह रही है। इसी सिलसिले में एएसआई एस एन दत्ता के साथ हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सोमवार की सुबह चकला निर्मली पहुंचे। पुलिस किराये के मकान में रह रहे आरोपित को पकड़कर ले जाने लगी। आनन-फानन में हुई इस कार्रवाई को देख काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गये। लोगों ने जब सवाल किये तो हेड कांस्टेबल हो-हल्ला करने लगा। शराब की गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना उत्पाद विभाग को दी। उत्पाद विभाग की टीम ने हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।  
उधर, लड़की ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया वह अब ससुराल में ही रहना चाहती है। आरोपित युवक मधेपुरा जिले के मधुकरचक का रहनेवाला है। उसका पूरा परिवार दिल्ली में रहता था। वहीं उसे लड़की से जान-पहचान हुई और घर से भागकर शादी कर ली।
श्रोत-हिंदुस्तान

शनिवार, 2 फ़रवरी 2019

बिहार में बड़ा रेल हादसा, सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगी पटरी से उतरी, अभी तक 7 कि मौत, सेकड़ो घायल, सबसे ज्यादा एसी बोगी क्षतिग्रस्त

बिहार में भीषण ट्रेन हादसा : दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 7 की मौत कई घायल।
कोशी बिहार टुडे, सहरसा



बिहार के हाजीपुर जिले में सहदेई बुजुर्ग के पास सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गयी जिसमे 6 लोगों की मौत की खबर है।

 बिहार के वैशाली जिले में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग के पास पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक छह लोगों के मरने की सूचना है। वहीं कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनपुर डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन तड़के 3.52 बजे मेहनर रोड से गुजरी थी। इसके बाद करीब 3.58 बजे सहदई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ट्रेन के पांच डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। इनमें से तीन स्लीपर (एस-8, एस-9 और एस-10) हैं। एक जनरल कोच और एक एसी कोच (बी-3) भी पटरी से उतरे हैं।

सोनपुर और बरौनी जैसे आसपास के इलाकों से डॉक्टरों की एक टीम को हादसे की जगह पर भेजा गया है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके।

राहत बचाव कार्य के लिए भी एक ट्रेन को हादसे की जगह के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन सोनपुर- 06158-221645, हाजीपुर- 06224-272230, बरौनी- 06279-23222।

अंधविश्वास: भगवान को खुश करने के लिये एक तांत्रिक देगा अपने बेटे का नरबलि, प्रशासन से मांगी अनुमति

तांत्रिक की अजीबोगरीब मांग से प्रशासन का चकरा गया सिर
इंजीनियर बेटे ने बाप को मंदिर निर्माण में रुपये देने से इनकार कर दिया था
कोशी बिहार टुडे, बिहार



बेगूसराय में एक तांत्रिक की मांग से प्रशासन भी चकरा गया है। उसने अपने देवता को खुश करने के लिए नरबलि की अनुमति मांगी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में तांत्रिक ने कथित तौर पर दावा किया है कि नरबलि अपराध नहीं है और वह सबसे पहले अपने इंजीनियर बेटे की कुर्बानी देने वाला है। बेगूसराय के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहनपुर पहाड़पुर के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 29 जनवरी को बेगूसराय के एसडीओ को एक पत्र लिखा। इस कथित पत्र का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, एसडीओ संजीव कुमार चौधरी का कहना है कि उन्हें पत्र नहीं मिला है। 
उन्होंने कहा, ''यह गंभीर मामला है। नरबलि अवैध है। हम चिट्ठी और तांत्रिक का पता लगा रहे हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी। पत्र अज्ञात संगठन ''बिंदु मां मानव कल्याण संस्था के लेटरहेड पर लिखा गया है। सिंह दावा करता है कि वह इस संगठन का प्रमुख है जो सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत है। वीडियो में तांत्रिक कहता है, ''नरबलि अपराध नहीं है। मां कामाख्या ने नरबलि का आदेश दिया है। सबसे पहले मैं अपने इंजीनियर बेटे की बलि देना चाहता हूं जिसने मेरे मंदिर के लिए वित्तीय मदद करने से इंकार कर दिया। वह रावण जैसा है। ग्रामीणों ने बताया कि अजीबोगरीब व्यवहार के कारण सिंह को ''पगला बाबा कहा जाता है। कभी-कभार निर्वस्त्र और हाथ में नरमुंड भी लेकर उसे घूमते हुए देखा गया है। उन्होंने कहा कि चर्चा में बने रहने के लिए वह इस तरह के करतब करता रहता है। यह भी उसकी इसी तरह की हरकत है
श्रोत- हिंदुस्तान

जनआस्था, युवाओं की तपस्या और जनसहयोग से बनी बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेले की पहचान

  बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला की 21साल संघर्ष से शिखर तक:  आज लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र है बाबा मटेश्वर धाम, लेकिन इसकी शुरुआत कु...